Shuru
Apke Nagar Ki App…
सुगौली के सिकरहना नदी पुल के समीप एनएच पर स्कॉर्पियो और बाइक की हुई जोरदार टक्कर, बाइक सवार हुआ गंभीर रूप से घायल। पहुंची पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल,इलाज के दौरान हुई मौत।
Shambhu sharan
सुगौली के सिकरहना नदी पुल के समीप एनएच पर स्कॉर्पियो और बाइक की हुई जोरदार टक्कर, बाइक सवार हुआ गंभीर रूप से घायल। पहुंची पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल,इलाज के दौरान हुई मौत।
More news from बिहार and nearby areas
- दक्षिणी छपरा की मुखिया रेणु देवी ने कलाकारों और छात्र-छात्राओं का बढ़ाया सम्मान पूर्वी चंपारण के वनस्पति माई महोत्सव में सांसद संजय जायसवाल, विधायक बबलू गुप्ता सहित कई गणमान्य अतिथि शामिल हुए। इस अवसर पर दक्षिणी छपरा पंचायत की मुखिया रेणु देवी ने क्षेत्रवासियों, मंच पर उपस्थित अतिथियों, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले कलाकारों तथा छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही और धार्मिक एवं सांस्कृतिक वातावरण के बीच सम्मान समारोह आकर्षण का केंद्र बना। बिहार और पूर्वी चंपारण की ताज़ा खबरों के लिए KSR Bihar News को Subscribe करें।#KSRBiharNews #VanspatiMaiMahotsav #SanjayJaiswal #BabluGupta #RenuDevi #PurviChamparan #Motihari #BiharNews #LocalNews #CulturalProgram #BreakingNews1
- पूर्वी चम्पारण : कोटवा पुलिस ने भारी मात्रा में देसी विदेशी शराब पकड़ा ,धंधेबाज गिरफ्तार1
- Ishan Kishan aur Suman Gil ki best jodi Indian team mein dikh rahi hai1
- बेतिया में ई-रिक्शा ऑटो चालकों ने भरी हुंकार, नगर निगम से आर-पार की लड़ाई का किया ऐलान बिहार स्टेट ऑटो चालक संघ, बेतिया इकाई की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को पश्चिम चम्पारण जिला ग्रामीण क्षेत्रीय टांगा चालक संघ के राजकचहरी स्थित विश्रामालय में अध्यक्ष समी आलम की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत करीब बीस दिन पूर्व सनसरैया के एक ई-रिक्शा चालक के असामयिक निधन पर एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा चालकों के हितों की रक्षा के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। सर्वसम्मति से यूनियन का बैंक खाता केनरा बैंक में खोलने का निर्णय लिया गया। साथ ही 3 अगस्त 2026 से नए सदस्यों की सदस्यता और पुराने सदस्यों के नवीकरण का कार्य राजकचहरी स्थित टांगा यूनियन कार्यालय से शुरू करने का फैसला लिया गया। बैठक में यह भी तय किया गया कि आगामी एक सप्ताह के भीतर यूनियन का प्रतिनिधिमंडल बेतिया नगर निगम के मेयर एवं नगर आयुक्त से मुलाकात कर ई-रिक्शा चालकों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को उनके समक्ष रखेगा। इसके अलावा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को सोआबाबू चौक पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। संगठन के विस्तार के लिए 100 नए सदस्य बनाए जाने के बाद एक बड़े सम्मेलन के आयोजन का भी निर्णय लिया गया। वित्तीय पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से यह तय किया गया कि यूनियन के बैंक खाते का संचालन अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष में से किसी भी दो पदाधिकारियों के संयुक्त हस्ताक्षर से किया जाएगा। वहीं किसान सभा, खेत मजदूर यूनियन और सीटू के राष्ट्रव्यापी जेल भरो आंदोलन के आह्वान पर ई-रिक्शा चालक संघ की ओर से 20 से 25 साथियों की भागीदारी सुनिश्चित करने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में सीटू के जिला सचिव शंकर कुमार राव, बिहार स्टेट ऑटो चालक संघ के अध्यक्ष समी आलम, इन्द्रजीत साह, भूषण पटेल, बुनीलाल महतो, नेशार अली, चंदन कुमार, मनिन्दर कुमार, शेखु आज़म, मेराज अहमद, नंदलाल कुमार, अजय कुमार पटेल तथा रिक्शा यूनियन के नेता राधेश्याम साह सहित बड़ी संख्या में चालक एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।1
- बेतिया। बाल हृदय योजना से 23 बच्चों को मिली नई उम्मीद। 2 August. अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी माननीय डॉ रमेश चन्द्रा ने हरी झंडी दिखाकर सभी बच्चों को रवाना किया। 02.08.2026.1
- महावीरी झंडा व चहलूम को लेकर मझौलिया थाना में शांति समिति की बैठक, डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध ।। आगामी महावीरी झंडा एवं चहलूम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और विधि-व्यवस्था के अनुरूप संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को मझौलिया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन कुमार एवं पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अमर कुमार ने संयुक्त रूप से की। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, शांति समिति के सदस्यों एवं गणमान्य लोगों से पर्व को आपसी भाईचारे, सामाजिक सौहार्द और शांति के वातावरण में मनाने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि सभी लोग प्रशासन का सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या विवाद की स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल पुलिस एवं प्रशासन को सूचना दें। बैठक में स्पष्ट रूप से बताया गया कि महावीरी झंडा एवं चहलूम के दौरान डीजे का प्रयोग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। यदि कोई व्यक्ति प्रशासन के निर्देशों का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जुलूस के निर्धारित मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था तथा यातायात संचालन को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन कुमार ने कहा कि दोनों पर्व सामाजिक समरसता और आपसी सद्भाव के प्रतीक हैं। सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है कि वे शांति एवं अनुशासन बनाए रखें। वहीं पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अमर कुमार ने कहा कि पर्व के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहेगा और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। बैठक के अंत में उपस्थित लोगों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया तथा महावीरी झंडा और चहलूम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने का संकल्प लिया ।इस मौके पर मुखिया हरिलाल यादव,सत्यप्रकाश ,शिवशंकर ठाकुर उर्फ पुतुल ठाकुर,मुखिया प्रतिनिधि दीनानाथ साह,अली असगर पूर्व मुखिया सोनू राय , सुनील तिवारी,सरपंच संजय पटेल,महमद्दीन अंसारी आदि जनप्रतिनिधि सहित गणमान्य नागरिक शामिल रहे।4
- सुगौली के सिकरहना नदी पुल के समीप एनएच पर स्कॉर्पियो और बाइक की हुई जोरदार टक्कर, बाइक सवार हुआ गंभीर रूप से घायल। पहुंची पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल,इलाज के दौरान हुई मौत।1