उत्तर प्रदेश में चंदौली के बलुआ थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुरतापुर गांव में शनिवार की देर रात एक स्कार्पियो और टेम्पू के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में टेम्पू चालक 38 वर्षीय बिनोद गोड़ की मौत हो गई, जबकि टेम्पू में सवार 50 वर्षीय राजेश कन्नौजिया गंभीर रूप से घायल हो गए। नादी छावनी के रहने वाले बिनोद शनिवार रात करीब 12 बजे धानापुर की तरफ से टेम्पू चलाकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान चहनियां वाया धानापुर मुख्य मार्ग पर सुरतापुर गांव में चहनियां की तरफ से आ रही स्कार्पियो ने उनके टेम्पू में टक्कर मार दी, जिससे टेम्पू बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और टेम्पू में फंसे दोनों लोगों को किसी तरह बाहर निकालकर चहनियां पीएचसी भेजा। वहां हालत अत्यंत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया, जहां डॉक्टरों ने बिनोद गोड़ को मृत घोषित कर दिया। कमाऊ बेटे की मौत की खबर मिलते ही बिनोद के परिवार में कोहराम मच गया। बिनोद छह भाइयों में दूसरे नंबर पर थे और टेम्पू चलाकर अपने परिवार का जीविकोपार्जन करते थे। उनकी मौत से पत्नी तारा देवी, मां शिवकुमारी देवी, पिता बाउल और उनके दो बच्चों (8 वर्षीय टेम्पो और 5 वर्षीय कल्लू) सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और वे गहरे सदमे में हैं। इस मामले में बलुआ थाना के एसओ अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस द्वारा दुर्घटना को अंजाम देने वाली स्कार्पियो का पता लगाया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश में चंदौली के बलुआ थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुरतापुर गांव में शनिवार की देर रात एक स्कार्पियो और टेम्पू के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में टेम्पू चालक 38 वर्षीय बिनोद गोड़ की मौत हो गई, जबकि टेम्पू में सवार 50 वर्षीय राजेश कन्नौजिया गंभीर रूप से घायल हो गए। नादी छावनी के रहने वाले बिनोद शनिवार रात करीब 12 बजे धानापुर की तरफ से टेम्पू चलाकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान चहनियां वाया धानापुर मुख्य मार्ग पर सुरतापुर गांव में चहनियां की तरफ से आ रही स्कार्पियो ने उनके टेम्पू में टक्कर मार दी, जिससे टेम्पू बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और टेम्पू में फंसे दोनों लोगों को किसी तरह बाहर निकालकर चहनियां
पीएचसी भेजा। वहां हालत अत्यंत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया, जहां डॉक्टरों ने बिनोद गोड़ को मृत घोषित कर दिया। कमाऊ बेटे की मौत की खबर मिलते ही बिनोद के परिवार में कोहराम मच गया। बिनोद छह भाइयों में दूसरे नंबर पर थे और टेम्पू चलाकर अपने परिवार का जीविकोपार्जन करते थे। उनकी मौत से पत्नी तारा देवी, मां शिवकुमारी देवी, पिता बाउल और उनके दो बच्चों (8 वर्षीय टेम्पो और 5 वर्षीय कल्लू) सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और वे गहरे सदमे में हैं। इस मामले में बलुआ थाना के एसओ अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस द्वारा दुर्घटना को अंजाम देने वाली स्कार्पियो का पता लगाया जा रहा है।
- उत्तर प्रदेश के चंदौली जिला अंतर्गत मुगलसराय में काली माता का एक पुराना मंदिर तोड़ा जा रहा था। इसी दौरान अचानक मंदिर के मलबे में दबकर एक मजदूर की मौत हो गई।1
- उत्तर प्रदेश के चंदौली अंतर्गत चहनियाँ विकासखंड के ग्राम सभा रामगढ़ में गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन (GNRF) के बैनर तले रामगढ़ कब्रिस्तान पर 200 पौधों का रोपण किया गया। इस वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान रामगढ़ के प्रतिनिधि रमाकांत यादव द्वारा किया गया, जिसमें विभिन्न प्रकार के पौधों का प्रत्यारोपण किया गया। गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन के सदस्य फैजुल्ला हाफिज ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर संस्था के पदाधिकारियों के निर्देश पर पौधों का रोपण किया। संस्था का मुख्य उद्देश्य वीरान पड़ी धरती को फिर से हरा-भरा बनाना है। इस अवसर पर चिंता व्यक्त की गई कि आज पेड़ों की अंधाधुंध कटाई के कारण वातावरण बहुत दूषित हो गया है और लोग जहरीली सांस ले रहे हैं, जिससे शरीर में तमाम बीमारियां पनप रही हैं। पेड़ों की कटाई से गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है और प्रकृति का संतुलन बिगड़ रहा है। कार्यक्रम के दौरान प्रधान प्रतिनिधि रमाकांत यादव ने कहा कि वृक्ष हमारे दैनिक जीवन का अभिन्न अंग और धरती के आभूषण हैं, जो प्रदूषण दूर करने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। आज लगाए गए पौधे कल बड़े दरख्त बनकर कई हेक्टेयर ऑक्सीजन का उत्सर्जन करेंगे। उन्होंने आम जनमानस से अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की ताकि धरती का संतुलन बना रहे और मानव जीवन खुशहाल, समृद्ध व रोगमुक्त रहे। इस मौके पर मुख्य रूप से बलवंत सिंह, सफाई कर्मी सुशील सोनकर, राजेंद्र सोनकर, फैजुल्ला हाफिज, टीपू, जमालु, प्रधान प्रत्याशी मोहम्मद रफीक, मंसूर अहमद, हैदर अली, गब्बर, वकील अंसारी, वारिस अंसारी, बदरुद्दीन, नबी हुसैन, शाकिर अली, जफर अली और सुनील टेलर सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।3
- उत्तर प्रदेश के चंदौली में समाज सेवक अखिल पांडे ने प्राइवेट विद्यालयों और शिक्षा विभाग के खिलाफ एक बड़ा बयान दिया है।1
- चन्दौली के सकलडीहा क्षेत्र में साईं बाबा मंदिर के पास शनिवार को खेत से पशुओं का चारा लेकर लौट रहा एक किसान हाईवोल्टेज बिजली के तार की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के दौरान वहां से गुजर रहा लटकता हुआ जर्जर तार अचानक किसान की चपेट में आ गया, जिससे तेज करंट लगने के कारण वह मौके पर ही बुरी तरह झुलसकर जमीन पर गिर पड़ा। चीख-पुकार सुनकर आस-पास के खेतों में काम कर रहे अन्य किसान और ग्रामीण तुरंत मौके पर दौड़े। उन्होंने किसी तरह बिजली आपूर्ति बंद कराई और झुलसे हुए किसान को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद से स्थानीय ग्रामीणों और साथी किसानों में बिजली विभाग की लापरवाही को लेकर भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से बिजली के तार बेहद जर्जर और नीचे लटके हुए हैं, जिसकी कई बार स्थानीय बिजली उपकेंद्र और अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन विभाग ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। आक्रोशित ग्रामीणों और किसानों ने चेतावनी दी है कि क्षेत्र में बिजली के जर्जर तारों व खराब खंभों को तुरंत बदला जाए, खेतों के ऊपर से गुजर रहे ढीले व लटके तारों को ऊंचा किया जाए और पीड़ित किसान के इलाज का पूरा खर्च व उचित मुआवजा बिजली विभाग द्वारा दिया जाए। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा है कि यदि जल्द ही विद्युत व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया, तो वे सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन और चक्का जाम करने के लिए बाध्य होंगे।1
- उत्तर प्रदेश शासन के वृहद वृक्षारोपण अभियान एवं पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के अंतर्गत रविवार को चहनियां क्षेत्र के रामगढ़ स्थित लोकनाथ पीजी कॉलेज परिसर में 'वृक्षारोपण महायज्ञ-2026' का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रबंधक धनंजय सिंह ने पौधारोपण कर किया। इस दौरान कॉलेज के प्राध्यापकों, कर्मचारियों, राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के स्वयंसेवकों और छात्र-छात्राओं ने मिलकर इमली, आम, करौंदा, नींबू, शीशम, नीम तथा अमरूद सहित कई फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया। प्रबंधक धनंजय सिंह ने छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को पौधों का वितरण भी किया तथा सभी से पर्यावरण संरक्षण और पौधों के नियमित संवर्धन का संकल्प लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रबंधक धनंजय सिंह ने कहा कि पौधारोपण केवल औपचारिकता नहीं बल्कि भावी पीढ़ियों के सुरक्षित और हरित भविष्य का संकल्प है। वहीं, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार शर्मा ने बताया कि यह अभियान युवाओं को प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनाता है और यदि हर स्वयंसेवक एक पौधे के संरक्षण का संकल्प ले तो स्वच्छ भारत का सपना साकार हो सकता है। इस अवसर पर डॉ. रितेश कुमार गुप्ता, डॉ. गोविंद नारायण, डॉ. नीलम प्रजापति, डॉ. बिंदु श्रीवास्तव, रफ़त जहां, अवधेश सिंह, भृगुनाथ पाठक, रितेश कुमार पांडेय, पीयूष कुमार राय, प्रेमचंद, सजवंत और डब्बू सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक और कॉलेज परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।1
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में पूजा-अर्चना और गौ सेवा करने के बाद 'एक पेड़ मां के नाम' पौधारोपण महायज्ञ 2026 का शुभारंभ किया। इस महाअभियान के तहत उन्होंने प्रदेशवासियों को 35 करोड़ पौधे रोपने का संकल्प दिलाया है। राज्य भर में इस अभियान को जनता का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, सुबह 8 बजे तक उत्तर प्रदेश के 11,206 स्थलों पर एक करोड़ पौधे रोपे जा चुके थे, जो सुबह 10 बजे तक और तेजी से बढ़कर एक करोड़ 40 लाख पौधों तक पहुंच गए। इस महाअभियान में विभिन्न सरकारी विभागों, स्वयंसेवी संस्थाओं, स्कूल-कॉलेजों और आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मां के नाम पर पेड़ लगाकर प्रकृति के प्रति सम्मान प्रकट करना है। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान केवल एक पौधारोपण कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ और हरित उत्तर प्रदेश बनाने का हमारा संकल्प है।1
- चंदौली के रामगढ़ में राज्यसभा सांसद निधि से दो स्थानों पर हाईमास्ट लाइटें लगाई गई हैं। जनता न्यूज़ टीवी के ब्यूरो चीफ राजमणी पाण्डेय के अनुसार, इन हाईमास्ट लाइटों के लगने से स्थानीय ग्रामीणों को एक बड़ी सौगात मिली है।1
- चंदौली के चहनियां स्थित रामगढ़ बाबा कीनाराम धाम में भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन की एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में यूनियन के जिला अध्यक्ष पारस शर्मा, दीनानाथ श्रीवास्तव, शेषनाथ यादव और दुर्गेश सिंह उपस्थित रहे। इसके साथ ही बैठक में अजय सिंह पिंटू, सुजीत सिंह और राम अवध यादव भी शामिल हुए।1