उत्तर प्रदेश के चंदौली अंतर्गत चहनियाँ विकासखंड के ग्राम सभा रामगढ़ में गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन (GNRF) के बैनर तले रामगढ़ कब्रिस्तान पर 200 पौधों का रोपण किया गया। इस वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान रामगढ़ के प्रतिनिधि रमाकांत यादव द्वारा किया गया, जिसमें विभिन्न प्रकार के पौधों का प्रत्यारोपण किया गया। गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन के सदस्य फैजुल्ला हाफिज ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर संस्था के पदाधिकारियों के निर्देश पर पौधों का रोपण किया। संस्था का मुख्य उद्देश्य वीरान पड़ी धरती को फिर से हरा-भरा बनाना है। इस अवसर पर चिंता व्यक्त की गई कि आज पेड़ों की अंधाधुंध कटाई के कारण वातावरण बहुत दूषित हो गया है और लोग जहरीली सांस ले रहे हैं, जिससे शरीर में तमाम बीमारियां पनप रही हैं। पेड़ों की कटाई से गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है और प्रकृति का संतुलन बिगड़ रहा है। कार्यक्रम के दौरान प्रधान प्रतिनिधि रमाकांत यादव ने कहा कि वृक्ष हमारे दैनिक जीवन का अभिन्न अंग और धरती के आभूषण हैं, जो प्रदूषण दूर करने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। आज लगाए गए पौधे कल बड़े दरख्त बनकर कई हेक्टेयर ऑक्सीजन का उत्सर्जन करेंगे। उन्होंने आम जनमानस से अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की ताकि धरती का संतुलन बना रहे और मानव जीवन खुशहाल, समृद्ध व रोगमुक्त रहे। इस मौके पर मुख्य रूप से बलवंत सिंह, सफाई कर्मी सुशील सोनकर, राजेंद्र सोनकर, फैजुल्ला हाफिज, टीपू, जमालु, प्रधान प्रत्याशी मोहम्मद रफीक, मंसूर अहमद, हैदर अली, गब्बर, वकील अंसारी, वारिस अंसारी, बदरुद्दीन, नबी हुसैन, शाकिर अली, जफर अली और सुनील टेलर सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश के चंदौली अंतर्गत चहनियाँ विकासखंड के ग्राम सभा रामगढ़ में गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन (GNRF) के बैनर तले रामगढ़ कब्रिस्तान पर 200 पौधों का रोपण किया गया। इस वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान रामगढ़ के प्रतिनिधि रमाकांत यादव द्वारा किया गया, जिसमें विभिन्न प्रकार के पौधों का प्रत्यारोपण किया गया। गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन के सदस्य फैजुल्ला हाफिज ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर संस्था के पदाधिकारियों के निर्देश पर पौधों का रोपण किया। संस्था का मुख्य उद्देश्य वीरान पड़ी धरती को फिर से
हरा-भरा बनाना है। इस अवसर पर चिंता व्यक्त की गई कि आज पेड़ों की अंधाधुंध कटाई के कारण वातावरण बहुत दूषित हो गया है और लोग जहरीली सांस ले रहे हैं, जिससे शरीर में तमाम बीमारियां पनप रही हैं। पेड़ों की कटाई से गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है और प्रकृति का संतुलन बिगड़ रहा है। कार्यक्रम के दौरान प्रधान प्रतिनिधि रमाकांत यादव ने कहा कि वृक्ष हमारे दैनिक जीवन का अभिन्न अंग और धरती के आभूषण हैं, जो प्रदूषण दूर करने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।
आज लगाए गए पौधे कल बड़े दरख्त बनकर कई हेक्टेयर ऑक्सीजन का उत्सर्जन करेंगे। उन्होंने आम जनमानस से अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की ताकि धरती का संतुलन बना रहे और मानव जीवन खुशहाल, समृद्ध व रोगमुक्त रहे। इस मौके पर मुख्य रूप से बलवंत सिंह, सफाई कर्मी सुशील सोनकर, राजेंद्र सोनकर, फैजुल्ला हाफिज, टीपू, जमालु, प्रधान प्रत्याशी मोहम्मद रफीक, मंसूर अहमद, हैदर अली, गब्बर, वकील अंसारी, वारिस अंसारी, बदरुद्दीन, नबी हुसैन, शाकिर अली, जफर अली और सुनील टेलर सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
- उत्तर प्रदेश के चंदौली जिला अंतर्गत मुगलसराय में काली माता का एक पुराना मंदिर तोड़ा जा रहा था। इसी दौरान अचानक मंदिर के मलबे में दबकर एक मजदूर की मौत हो गई।1
- उत्तर प्रदेश के चंदौली अंतर्गत चहनियाँ विकासखंड के ग्राम सभा रामगढ़ में गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन (GNRF) के बैनर तले रामगढ़ कब्रिस्तान पर 200 पौधों का रोपण किया गया। इस वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान रामगढ़ के प्रतिनिधि रमाकांत यादव द्वारा किया गया, जिसमें विभिन्न प्रकार के पौधों का प्रत्यारोपण किया गया। गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन के सदस्य फैजुल्ला हाफिज ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर संस्था के पदाधिकारियों के निर्देश पर पौधों का रोपण किया। संस्था का मुख्य उद्देश्य वीरान पड़ी धरती को फिर से हरा-भरा बनाना है। इस अवसर पर चिंता व्यक्त की गई कि आज पेड़ों की अंधाधुंध कटाई के कारण वातावरण बहुत दूषित हो गया है और लोग जहरीली सांस ले रहे हैं, जिससे शरीर में तमाम बीमारियां पनप रही हैं। पेड़ों की कटाई से गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है और प्रकृति का संतुलन बिगड़ रहा है। कार्यक्रम के दौरान प्रधान प्रतिनिधि रमाकांत यादव ने कहा कि वृक्ष हमारे दैनिक जीवन का अभिन्न अंग और धरती के आभूषण हैं, जो प्रदूषण दूर करने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। आज लगाए गए पौधे कल बड़े दरख्त बनकर कई हेक्टेयर ऑक्सीजन का उत्सर्जन करेंगे। उन्होंने आम जनमानस से अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की ताकि धरती का संतुलन बना रहे और मानव जीवन खुशहाल, समृद्ध व रोगमुक्त रहे। इस मौके पर मुख्य रूप से बलवंत सिंह, सफाई कर्मी सुशील सोनकर, राजेंद्र सोनकर, फैजुल्ला हाफिज, टीपू, जमालु, प्रधान प्रत्याशी मोहम्मद रफीक, मंसूर अहमद, हैदर अली, गब्बर, वकील अंसारी, वारिस अंसारी, बदरुद्दीन, नबी हुसैन, शाकिर अली, जफर अली और सुनील टेलर सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।3
- उत्तर प्रदेश के चंदौली में समाज सेवक अखिल पांडे ने प्राइवेट विद्यालयों और शिक्षा विभाग के खिलाफ एक बड़ा बयान दिया है।1
- चन्दौली के सकलडीहा क्षेत्र में साईं बाबा मंदिर के पास शनिवार को खेत से पशुओं का चारा लेकर लौट रहा एक किसान हाईवोल्टेज बिजली के तार की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के दौरान वहां से गुजर रहा लटकता हुआ जर्जर तार अचानक किसान की चपेट में आ गया, जिससे तेज करंट लगने के कारण वह मौके पर ही बुरी तरह झुलसकर जमीन पर गिर पड़ा। चीख-पुकार सुनकर आस-पास के खेतों में काम कर रहे अन्य किसान और ग्रामीण तुरंत मौके पर दौड़े। उन्होंने किसी तरह बिजली आपूर्ति बंद कराई और झुलसे हुए किसान को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद से स्थानीय ग्रामीणों और साथी किसानों में बिजली विभाग की लापरवाही को लेकर भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से बिजली के तार बेहद जर्जर और नीचे लटके हुए हैं, जिसकी कई बार स्थानीय बिजली उपकेंद्र और अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन विभाग ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। आक्रोशित ग्रामीणों और किसानों ने चेतावनी दी है कि क्षेत्र में बिजली के जर्जर तारों व खराब खंभों को तुरंत बदला जाए, खेतों के ऊपर से गुजर रहे ढीले व लटके तारों को ऊंचा किया जाए और पीड़ित किसान के इलाज का पूरा खर्च व उचित मुआवजा बिजली विभाग द्वारा दिया जाए। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा है कि यदि जल्द ही विद्युत व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया, तो वे सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन और चक्का जाम करने के लिए बाध्य होंगे।1
- चंदौली के बबुरी थाना क्षेत्र के लठौरा गांव में एक अनुसूचित जाति की महिला ने गांव के ही तीन लोगों पर घर में घुसकर छेड़छाड़, मारपीट, जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता अनुराधा देवी ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और सुरक्षा की गुहार लगाई है। पीड़िता के अनुसार, उनके पति सुबास एक सड़क दुर्घटना में कमर और रीढ़ की हड्डी टूटने के कारण पूरी तरह से दिव्यांग हैं और बिस्तर पर रहते हैं, जिससे उनका परिवार पहले से ही कई तरह की कठिनाइयों का सामना कर रहा है। घटना 4 जुलाई 2026 की शाम करीब 5 बजे की बताई जा रही है। आरोप है कि गांव के तीन लोग महिला के घर में घुसे, अभद्र भाषा का प्रयोग किया और उनके साथ जबरन छेड़छाड़ करने की कोशिश की। विरोध करने पर हुई हाथापाई में महिला को चोटें आईं और उनकी चूड़ियां भी टूट गईं। शोर सुनकर जब परिवार के अन्य सदस्य और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब आरोपी वहां से भाग निकले। महिला का कहना है कि आरोपियों ने उन्हें और उनके परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने व जान से मारने की धमकी दी है, जिससे पूरा परिवार भय के साए में जीने को मजबूर है। पीड़िता ने पुलिस से भारतीय न्याय संहिता (BNS) और एससी/एसटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। इस मामले में बबुरी थाना प्रभारी किशोर कुमार चौबे ने बताया कि मामला पुलिस और उच्चाधिकारियों के संज्ञान में है। पुलिस ने फिलहाल शांति भंग की आशंका में धारा 107/116 के तहत चालान किया है और मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। हालांकि, घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी मामला केवल जांच प्रक्रिया में होने के कारण स्थानीय स्तर पर पुलिस कार्रवाई की गति पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। फिलहाल पीड़ित परिवार और ग्रामीणों की नजरें पुलिस की अंतिम जांच रिपोर्ट पर टिकी हुई हैं।1
- चंदौली जिले के आदर्श नगर पंचायत चकिया में वन विभाग की भूमि पर नगर का कूड़ा फेंके जाने के मामले को लेकर चकिया रेंजर ने कड़ी चेतावनी जारी की है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि वन भूमि को नुकसान पहुंचाने और वन नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। रेंजर की इस कड़ी चेतावनी के बाद अब यह देखना होगा कि स्थानीय नगर प्रशासन इस समस्या के समाधान के लिए आगे क्या ठोस कदम उठाता है।3
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में पूजा-अर्चना और गौ सेवा करने के बाद 'एक पेड़ मां के नाम' पौधारोपण महायज्ञ 2026 का शुभारंभ किया। इस महाअभियान के तहत उन्होंने प्रदेशवासियों को 35 करोड़ पौधे रोपने का संकल्प दिलाया है। राज्य भर में इस अभियान को जनता का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, सुबह 8 बजे तक उत्तर प्रदेश के 11,206 स्थलों पर एक करोड़ पौधे रोपे जा चुके थे, जो सुबह 10 बजे तक और तेजी से बढ़कर एक करोड़ 40 लाख पौधों तक पहुंच गए। इस महाअभियान में विभिन्न सरकारी विभागों, स्वयंसेवी संस्थाओं, स्कूल-कॉलेजों और आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मां के नाम पर पेड़ लगाकर प्रकृति के प्रति सम्मान प्रकट करना है। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान केवल एक पौधारोपण कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ और हरित उत्तर प्रदेश बनाने का हमारा संकल्प है।1
- चंदौली के चहनियां स्थित रामगढ़ बाबा कीनाराम धाम में भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन की एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में यूनियन के जिला अध्यक्ष पारस शर्मा, दीनानाथ श्रीवास्तव, शेषनाथ यादव और दुर्गेश सिंह उपस्थित रहे। इसके साथ ही बैठक में अजय सिंह पिंटू, सुजीत सिंह और राम अवध यादव भी शामिल हुए।1