24 घंटे से धरने पर बैठे समाजसेवी तथा महिलाएं किसान अधिकारियों ने दिया आश्वासन मगर काम शुरू होने के बाद होगा धरना समाप्त गोवर्धन तहसील के परिसर में गत दिवस से चल रहा समाजसेवी विनोदी चौधरी तथा महिलाओं और किसानों का धरना अभी भी जारी है पूरी रात समाजसेवी महिलाएं और किसान तहसील में बैठे रहे तहसील में ही खाना भी बना दूसरे दिन यानी आज दिनांक 8 सितंबर 2026 को दोपहर बाद प्रशासनिक अधिकारी जिनमें डीपीआरओ धनंजय जायसवाल,, एसडीएम सुशील कुमार, क्षेत्राधिकारी गोवर्धन अनिल कुमार, गिरीश पंत वीडीओ ,तहसीलदार कृष्ण गोपाल मिश्र अधीनस्थ अधिकारियों के साथ तहसील परिसर पहुंचे और समाजसेवी विनोदी चौधरी एवं सैकड़ो महिलाओं और किसानों को समझाने का प्रयास किया लेकिन किसी भी प्रकार बात नहीं बनी क्योंकि पहले दो-तीन बार इसी प्रकार झूठा आश्वासन अधिकारियों द्वारा दिया गया और धरना समाप्त कराया गया था लेकिन इस बार अनिश्चितकालीन धरने पर बैठी समाजसेवी विनोदी चौधरी किसानों और महिलाओं ने अपनी बात का समाधान हुए बिना धरना समाप्त करने से मना कर दिया तब जाकर किसी तरह अधिकारियों ने आज ही काम शुरू करवाने की बात कही तो समाजसेवी विनोदी चौधरी और महिलाएं किसान कहने लगे जब काम शुरू हो जाएगा और हमें सूचना मिल जाएगी गांव से तो हम धरना समाप्त कर देंगे क्षेत्राधिकारी गोवर्धन अनिल कुमार ने कहा कार्य शुरू होते ही हम धरना समाप्त करवा देंगे तो तुरंत ही प्रशासनिक अधिकारी कार्य शुरू करवाने के लिए आवश्यक सामग्री और मजदूर आदि की व्यवस्था के लिए निकल गए हैं रस धरना प्रदर्शन में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी कल से ही सहयोग में तहसील में रुके हैं गोवर्धन तहसील के अधिवक्ताओं का भी सहयोग समाजसेवी विनोद चौधरी और किसानों और महिलाओं को प्राप्त हुआ है इस धरना प्रदर्शन में समाजसेवी विनोदी चौधरी के साथ वती देवी ,डोरी, लच्छों, कमला, भूरी, अंजना, काजल, विनेश पिंकी, गायत्री,अनिता गीता पूरणदेवी, मीना, प्रेमवती आदि महिलाएं और भारतीय किसान यूनियन टिकैत पदाधिकारियों के राजकुमार नैन , घुरेलाल शास्त्री, द्रोणाचार्य के साथ दर्जनों कार्यकर्ता एवं अधिवक्ताओं में पंकज जोशी , अधिवक्ता सुरेश तिवारी , रामेश्वर राकेश कुमार कई वरिष्ठ अधिवक्ता भी शामिल हुए पुलिस प्रशासन द्वारा धरना प्रदर्शनकारियों की सुरक्षा में महिला एवं पुरुष पुलिस बल मौजूद तैनात किया गया है
24 घंटे से धरने पर बैठे समाजसेवी तथा महिलाएं किसान अधिकारियों ने दिया आश्वासन मगर काम शुरू होने के बाद होगा धरना समाप्त गोवर्धन तहसील के परिसर में गत दिवस से चल रहा समाजसेवी विनोदी चौधरी तथा महिलाओं और किसानों का धरना अभी भी जारी है पूरी रात समाजसेवी महिलाएं और किसान तहसील में बैठे रहे तहसील में ही खाना भी बना दूसरे दिन यानी आज दिनांक 8 सितंबर 2026 को दोपहर बाद प्रशासनिक अधिकारी जिनमें डीपीआरओ धनंजय जायसवाल,, एसडीएम सुशील कुमार, क्षेत्राधिकारी गोवर्धन अनिल कुमार, गिरीश पंत वीडीओ ,तहसीलदार कृष्ण गोपाल मिश्र अधीनस्थ अधिकारियों के साथ तहसील परिसर पहुंचे और समाजसेवी विनोदी चौधरी एवं सैकड़ो महिलाओं और किसानों को समझाने का प्रयास किया लेकिन किसी भी प्रकार बात नहीं बनी क्योंकि पहले दो-तीन बार इसी प्रकार झूठा आश्वासन अधिकारियों द्वारा दिया गया और धरना समाप्त कराया गया था लेकिन इस बार अनिश्चितकालीन धरने पर बैठी समाजसेवी विनोदी चौधरी किसानों और महिलाओं ने अपनी बात का समाधान हुए बिना धरना समाप्त करने से मना कर दिया तब जाकर किसी तरह अधिकारियों ने आज ही काम शुरू करवाने की बात कही तो समाजसेवी विनोदी चौधरी और महिलाएं किसान कहने लगे जब काम शुरू हो जाएगा और हमें सूचना मिल जाएगी गांव से तो हम धरना समाप्त कर देंगे क्षेत्राधिकारी गोवर्धन अनिल कुमार ने कहा कार्य शुरू होते ही हम धरना समाप्त करवा देंगे तो तुरंत ही प्रशासनिक अधिकारी कार्य शुरू करवाने के लिए आवश्यक सामग्री और मजदूर आदि की व्यवस्था के लिए निकल गए हैं रस धरना प्रदर्शन में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी कल से ही सहयोग में तहसील में रुके हैं गोवर्धन तहसील के अधिवक्ताओं का भी सहयोग समाजसेवी विनोद चौधरी और किसानों और महिलाओं को प्राप्त हुआ है इस धरना प्रदर्शन में समाजसेवी विनोदी चौधरी के साथ वती देवी ,डोरी, लच्छों, कमला, भूरी, अंजना, काजल, विनेश पिंकी, गायत्री,अनिता गीता पूरणदेवी, मीना, प्रेमवती आदि महिलाएं और भारतीय किसान यूनियन टिकैत पदाधिकारियों के राजकुमार नैन , घुरेलाल शास्त्री, द्रोणाचार्य के साथ दर्जनों कार्यकर्ता एवं अधिवक्ताओं में पंकज जोशी , अधिवक्ता सुरेश तिवारी , रामेश्वर राकेश कुमार कई वरिष्ठ अधिवक्ता भी शामिल हुए पुलिस प्रशासन द्वारा धरना प्रदर्शनकारियों की सुरक्षा में महिला एवं पुरुष पुलिस बल मौजूद तैनात किया गया है
- 24 घंटे से धरने पर बैठे समाजसेवी तथा महिलाएं किसान अधिकारियों ने दिया आश्वासन मगर काम शुरू होने के बाद होगा धरना समाप्त गोवर्धन तहसील के परिसर में गत दिवस से चल रहा समाजसेवी विनोदी चौधरी तथा महिलाओं और किसानों का धरना अभी भी जारी है पूरी रात समाजसेवी महिलाएं और किसान तहसील में बैठे रहे तहसील में ही खाना भी बना दूसरे दिन यानी आज दिनांक 8 सितंबर 2026 को दोपहर बाद प्रशासनिक अधिकारी जिनमें डीपीआरओ धनंजय जायसवाल,, एसडीएम सुशील कुमार, क्षेत्राधिकारी गोवर्धन अनिल कुमार, गिरीश पंत वीडीओ ,तहसीलदार कृष्ण गोपाल मिश्र अधीनस्थ अधिकारियों के साथ तहसील परिसर पहुंचे और समाजसेवी विनोदी चौधरी एवं सैकड़ो महिलाओं और किसानों को समझाने का प्रयास किया लेकिन किसी भी प्रकार बात नहीं बनी क्योंकि पहले दो-तीन बार इसी प्रकार झूठा आश्वासन अधिकारियों द्वारा दिया गया और धरना समाप्त कराया गया था लेकिन इस बार अनिश्चितकालीन धरने पर बैठी समाजसेवी विनोदी चौधरी किसानों और महिलाओं ने अपनी बात का समाधान हुए बिना धरना समाप्त करने से मना कर दिया तब जाकर किसी तरह अधिकारियों ने आज ही काम शुरू करवाने की बात कही तो समाजसेवी विनोदी चौधरी और महिलाएं किसान कहने लगे जब काम शुरू हो जाएगा और हमें सूचना मिल जाएगी गांव से तो हम धरना समाप्त कर देंगे क्षेत्राधिकारी गोवर्धन अनिल कुमार ने कहा कार्य शुरू होते ही हम धरना समाप्त करवा देंगे तो तुरंत ही प्रशासनिक अधिकारी कार्य शुरू करवाने के लिए आवश्यक सामग्री और मजदूर आदि की व्यवस्था के लिए निकल गए हैं रस धरना प्रदर्शन में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी कल से ही सहयोग में तहसील में रुके हैं गोवर्धन तहसील के अधिवक्ताओं का भी सहयोग समाजसेवी विनोद चौधरी और किसानों और महिलाओं को प्राप्त हुआ है इस धरना प्रदर्शन में समाजसेवी विनोदी चौधरी के साथ वती देवी ,डोरी, लच्छों, कमला, भूरी, अंजना, काजल, विनेश पिंकी, गायत्री,अनिता गीता पूरणदेवी, मीना, प्रेमवती आदि महिलाएं और भारतीय किसान यूनियन टिकैत पदाधिकारियों के राजकुमार नैन , घुरेलाल शास्त्री, द्रोणाचार्य के साथ दर्जनों कार्यकर्ता एवं अधिवक्ताओं में पंकज जोशी , अधिवक्ता सुरेश तिवारी , रामेश्वर राकेश कुमार कई वरिष्ठ अधिवक्ता भी शामिल हुए पुलिस प्रशासन द्वारा धरना प्रदर्शनकारियों की सुरक्षा में महिला एवं पुरुष पुलिस बल मौजूद तैनात किया गया है1
- "पीएम श्री विद्यालय बहज में विद्यार्थियों ने लिखी माता पिता के नाम पाती" अमर दीप सेन डीग आगामी नगरीय निकाय तथा पंचायत आम चुनाव 2026 के दृष्टिगत स्वीप केलेंडर के अनुसार डीग जिले के पीएम श्री श्रीमती शीला जोशी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बहज में विद्यार्थियों ने मतदान जागरूकता के लिए माता पिता के नाम पाती लिख कर मतदान के प्रति अलख जगाने का अभियान चलाया। इस पाती के माध्यम से पीएम श्री विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपने माता-पिता, महिलाओं, युवाओं और भावी मतदाताओं को लोकतंत्र के महापर्व में सक्रिय भागीदारी निभाने का संदेश दिया गया। जिला कलेक्टर द्वारा निर्धारित निर्देशों की अनुपालना में पीएम श्री विद्यालय बहज में स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत छात्र-छात्राओं और शिक्षकों द्वारा 11 सितंबर 2026 को होने वाले मतदान के लिए लोकतंत्र के इस यज्ञ में मतदान रूपी आहुति देकर अपने संवैधानिक अधिकारों का उपयोग करने का आह्वान किया। उसके बाद आगामी पंचायत और नगर निकाय चुनाव के प्रति जन जागरूकता फैलाने हेतु एक निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। विद्यालय की ईएलसी प्रभारी हेमंत कौर के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने शानदार और आकर्षक पोस्टकार्डों पर पाती लिख कर माता पिता को मतदान स्थल तक जाने की भावुक अपील भी की।आकर्षक,शानदार और उत्कृष्ट पाती लेखन वाले श्रेष्ठ विद्यार्थियों को पारितोषिक भी प्रदान किए गए। मतदाता जागरूकता में महिलाओं की शत प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पीएम श्री विद्यालय बहज के विद्यार्थियों ने मनमोहक और जोशीले नारों के द्वारा सभी को शत प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित किया और मातृशक्ति को बिना किसी प्रलोभन या भय के मताधिकार का प्रयोग करने का संदेश दिया। इसी क्रम में कुछ विद्यार्थियों ने अपनी अपनी पाती को उपस्थित महिलाओं एवं 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके नव मतदाताओं के समक्ष पढ़कर लोकतंत्र के सशक्तिकरण में अग्रणी भूमिका निभाने का आह्वान किया । पीएम श्री विद्यालय के प्रधानाचार्य मुकुट बिहारी शर्मा एवं वरिष्ठ ईएलसी प्रभारी मेघश्याम ने मातृशक्ति को संबोधित करते हुए कहा कि एक सशक्त और जागरूक महिला पूरे परिवार व समाज को सही दिशा दे सकती है। अतः वे स्वयं मतदान करने के साथ-साथ परिवार के प्रत्येक सदस्य को बूथ तक ले जाना सुनिश्चित करें। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित मातृशक्ति और संभागियों को निष्पक्ष एवं निर्भीक मतदान की पुनः शपथ दिलाई गई।4
- डीग में 70 करोड़ के सट्टा नेटवर्क का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार ऑपरेशन शिकंजा के तहत DST और नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई डीग के ब्रजनगर में सट्टा किंग के घर दबिश, रोजाना 20 लाख का सट्टा लगवाने का आरोप 14 मोबाइल, 5 लैपटॉप, 3 टैबलेट, प्रिंटर और नकदी बरामद पुलिस ने छह आरोपियों को दबोचा, नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी1
- नगरीय निकाय चुनाव 2026: सीकरी, पहाड़ी व कामां में 9 सितंबर को होने वाले मतदान को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली सेक्टर मजिस्ट्रेटों की बैठक बूथों पर सुनिश्चित हों सभी आधारभूत सुविधाएं, 100 व 200 मीटर परिधि नियम तथा ड्राई-डे की कराई जाए सख्त पालना: जिला कलक्टर मयंक मनीष एमडी शौकीन खान संवादाता डीग डीग आगामी 9 सितंबर को जिले के तीन नगरीय निकायों—सीकरी, पहाड़ी एवं कामां में होने वाले निकाय आम चुनाव के मतदान को स्वतंत्र, निष्पक्ष, भयमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) मयंक मनीष ने कलेक्ट्रेट सभागार में तीनों निकायों के सेक्टर मजिस्ट्रेटों एवं पुलिस अधिकारियों की संयुक्त समीक्षा बैठक ली। बैठक में मतदान दिवस की पूर्व तैयारियों, कानून-व्यवस्था, मतदान केंद्रों पर सुनिश्चित न्यूनतम सुविधाओं तथा सुरक्षा प्रबंधों की बिंदुवार समीक्षा की गई। बैठक के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने सीकरी, पहाड़ी और कामां के प्रत्येक सेक्टर मजिस्ट्रेट से उनके संबंधित मतदान केंद्रों की जमीनी वस्तुस्थिति का फीडबैक लिया। उन्होंने निर्देशित किया कि मतदान दिवस से पूर्व सभी केंद्रों पर पेयजल, निर्बाध विद्युत, समुचित प्रकाश, पंखे, क्रियाशील शौचालय, फर्नीचर, दरवाजे तथा दिव्यांग व वरिष्ठ मतदाताओं की सहायता हेतु व्हीलचेयर एवं वोटर हेल्पडेस्क की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन मतदान केंद्रों पर चारदीवारी नहीं है, वहां तत्काल बैरिकेडिंग कराई जाए। इसके साथ ही मतदान केंद्रों के रास्तों व परिसरों से निर्माण सामग्री हटाने, जलभराव की निकासी सुनिश्चित करने तथा मतदान केंद्र एवं उसके आसपास लगे सभी राजनीतिक बैनर, पोस्टर व होर्डिंग्स को तुरंत हटवाने की सख्त हिदायत दी। उन्होंने आयोग की गाइडलाइन के बारे में जानकारी देते हुए मतदान केंद्रों की 100 मीटर एवं 200 मीटर की विधिक परिधि के नियमों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 100 मीटर के दायरे में किसी भी प्रकार का अनधिकृत प्रवेश, प्रचार अथवा भीड़ एकत्र नहीं होनी चाहिए। कानून-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्धारित समयावधि में ड्राई-डे की शत-प्रतिशत पालना सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों के आसपास विशेष सतर्कता बरती जाए तथा अवैध शराब के भंडारण व वितरण पर पूर्ण अंकुश लगाया जाए। उन्होंने क्षेत्र के चिन्हित असामाजिक तत्वों व हिस्ट्रीशीटरों को समय रहते पाबंद करने तथा लाइसेंसी हथियारों को जमा कराने की प्रक्रिया की मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी देवेन्द्र परमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अखिलेश शर्मा, सीकरी, पहाड़ी व कामां के संबंधित सेक्टर मजिस्ट्रेट उपस्थित रहे।2
- मथुरा नगर निगम में लगाया गया संभव दिवस 8 शिकायतों में से 2 का तत्काल निस्तारण मथुरा वृंदावन नगर निगम ने मंगलवार को संभव दिवस जनसुनवाई का आयोजन किया इस दौरान कुल 8 शिकायतें प्राप्त हुईं जिनमें से 2 का तत्काल निस्तारण कर दिया गया जनसुनवाई भूतेश्वर स्थित मुख्यालय कार्यालय में आयोजित की गई भूतेश्वर नगर निगम कार्यालय में मथुरा वृंदावन नगर निगम की अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं नगर निगम के सभी विभागाध्यक्ष भी इस दौरान उपस्थित रहे भूतेश्वर जोन में सर्वाधिक 8 शिकायतें दर्ज की गईं इनमें अतिक्रमण स्ट्रीट लाइट बिजली खंभे में केबल बदलने सफाई सीवर समस्या हैंडपंप रीबोरिंग हैंडपंप स्थापना और निर्माण से संबंधित थीं इनमें 2 शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि शेष शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के भीतर प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए4
- कोल्ड ड्रिंक पिलाकर ई-रिक्शा चालक को किया बेहोश, आगरा में आया होश ई-रिक्शा, नकदी और मोबाइल लेकर फरार हुए अज्ञात युवक, जिला अस्पताल में भर्ती मथुरा। थाना कोतवाली क्षेत्र के कैलाश नगर निवासी ई-रिक्शा चालक को कथित तौर पर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश करने और लूटपाट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित के परिजनों के अनुसार, दो अज्ञात युवक ई-रिक्शा चालक को बालाजीपुरम तक जाने की बात कहकर अपने साथ ले गए थे। इसके बाद चालक को कोल्ड ड्रिंक पिलाई गई, जिसे पीने के बाद वह बेहोश हो गया। पीड़ित के मौसा ने जानकारी देते हुए बताया कि विपिन कुमार पुत्र श्री राम लड़हते, निवासी कैलाश नगर, थाना कोतवाली, मथुरा, ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। बताया गया कि 5 सितंबर की रात करीब 9 बजे दो अज्ञात युवक उसके पास पहुंचे और ई-रिक्शा रुकवाकर बालाजीपुरम जाने की बात कही। किराया तय होने के बाद दोनों युवक उसे अपने साथ ले गए। परिजनों का आरोप है कि रास्ते में युवकों ने विपिन को कोल्ड ड्रिंक पिलाई। कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद वह बेसुध हो गया। घटना से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आने की बात कही जा रही है, जिसमें उसे अज्ञात युवकों के साथ जाते हुए देखा जा रहा है। बताया गया कि 6 सितंबर को जब विपिन को होश आया तो वह आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में कैलाश पुल के पास मिला। होश में आने के बाद उसने राहगीरों की मदद से किसी तरह अपने परिजनों से संपर्क किया। सूचना मिलते ही परिजन आगरा पहुंचे और उसे मथुरा लेकर आए। परिजनों के अनुसार, मथुरा आने के बाद सोमवार को विपिन की तबीयत दोबारा बिगड़ गई, जिसके बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल मथुरा में भर्ती कराया गया। पीड़ित के परिजनों का आरोप है कि अज्ञात युवक विपिन का ई-रिक्शा, करीब 970 रुपये नकद और एंड्रॉयड मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। घटना के बाद परिवार में चिंता का माहौल है। परिजनों ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और लूटे गए सामान की बरामदगी की मांग की है।1
- कुंवर नरेन्द्र सिंह और “UGC Rollback of India” को प्रमुखता देते हुए 🔥 UGC Rollback के खिलाफ राजपूत करणी सेना का मोर्चा! मथुरा में जोरदार प्रदर्शन की तैयारी, आंदोलन का ऐलान? 🎙️ वायरल न्यूज़ स्क्रिप्ट: मथुरा जनपद में UGC के मुद्दे को लेकर राजपूत करणी सेना ने मोर्चा खोल दिया है। UGC Rollback of India की मांग को लेकर संगठन द्वारा जोरदार प्रदर्शन की तैयारी की जा रही है। इस आंदोलन में कुंवर नरेन्द्र सिंह की भूमिका को लेकर भी कार्यकर्ताओं में सक्रियता देखने को मिल रही है। राजपूत करणी सेना का कहना है कि UGC से जुड़े प्रस्तावित बदलावों को लेकर उनकी गंभीर आपत्तियां हैं और इस मुद्दे पर वह अपनी आवाज मजबूती से उठाएंगे। मथुरा में प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर कार्यकर्ताओं में भी जोश नजर आ रहा है। अब देखना होगा कि यह आंदोलन आने वाले दिनों में किस रूप में आगे बढ़ता है और प्रशासन एवं सरकार की ओर से क्या प्रतिक्रिया सामने आती है। 🔥 UGC के खिलाफ करणी सेना का यह मोर्चा कितना बड़ा रूप लेगा? 🔥 क्या सरकार प्रदर्शनकारियों की मांगों पर कोई कदम उठाएगी? 🔥 क्या होगा UGC Rollback of India आंदोलन का अगला कदम? फिलहाल मथुरा में UGC के मुद्दे को लेकर विरोध की आवाज तेज होती नजर आ रही है। आप इस मुद्दे पर क्या सोचते हैं? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं। 🙏 राधे-राधे 🙏 🔥 Hashtags #UGCRollback #UGCRollbackOfIndia #UGC #RajputKarniSena #KarniSena #KunwarNarendraSingh #Mathura #MathuraNews #UGCProtest #UGCNews #Protest #BreakingNews #LatestNews #ViralNews #MathuraNewsToday #RPRNEWS #BrajKiAwaazअगर चाहें तो इसे मैं और ज्यादा आक्रामक/वायरल Facebook पोस्ट के अंदाज में भी तैयार कर सकता हूँ।1
- राधाकुंड में 84 कोसीय परिक्रमा करने आए श्रद्धालु का स्नान के दौरान बैग चोरी मथुरा के राधाकुंड में 84 कोसीय परिक्रमा करने आए श्रद्धालु का स्नान के दौरान बैग चोरी हो गया। बैग में आधार कार्ड, पैन कार्ड, मोबाइल फोन और करीब 25 से 30 हजार रुपये की नकदी बताई जा रही है। घटना के बाद श्रद्धालु ने डायल 112 और राधाकुंड चौकी पुलिस को सूचना दी। वहीं, लगातार सामने आ रही चोरी की घटनाओं ने राधाकुंड में श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पश्चिम बंगाल के बालूरघाट निवासी राधा रमन पाल अपनी पत्नी के साथ 84 कोसीय परिक्रमा करने के लिए आए थे। मंगलवार, 8 सितंबर की सुबह करीब 5:30 बजे वह राधाकुंड पहुंचे और स्नान करने लगे। पीड़ित के मुताबिक, स्नान के दौरान उनका बैग चोरी हो गया। बैग में आधार कार्ड, पैन कार्ड, एमआई कंपनी का मोबाइल फोन और करीब 25 से 30 हजार रुपये की नकदी रखी हुई थी। चोरी की जानकारी मिलते ही पीड़ित ने डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित ने राधाकुंड चौकी पर भी घटना की जानकारी दी। अब सवाल यह है कि श्रद्धालुओं की भारी भीड़ वाले राधाकुंड में आखिर उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस की क्या व्यवस्था है? बाहर से आने वाले श्रद्धालु अपने साथ जरूरी सामान और नकदी लेकर पहुंचते हैं, ऐसे में अगर स्नान के दौरान ही उनका सामान सुरक्षित नहीं है तो इसकी जिम्मेदारी किसकी है? वहीं, इसी बीच बीती रात राधाकुंड में एक इलेक्ट्रिकल दुकान को भी चोरों ने निशाना बनाने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि दुकानदार को भनक लगने पर मौके पर पहुंचकर एक संदिग्ध को पकड़ लिया गया, जबकि दो अन्य मौके से भागने में कामयाब रहे। पकड़े गए युवक को पुलिस के हवाले किए जाने की बात सामने आई है। राधाकुंड में लगातार चोरी की घटनाएं सामने आने से स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि श्रद्धालुओं के साथ चोरी की घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं, लेकिन इन घटनाओं पर प्रभावी रोक कब लगेगी, यह बड़ा सवाल बना हुआ है। अब देखना होगा कि राधा रमन पाल के बैग चोरी के मामले में पुलिस कब तक चोरों तक पहुंचती है और श्रद्धालु का चोरी हुआ सामान बरामद हो पाता है या नहीं। साथ ही, पुलिस राधाकुंड में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर क्या ठोस कदम उठाती है, इस पर भी सभी की नजरें टिकी हुई हैं।1