logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

एसआरपी इंटर कॉलेज के गेट पर बेखौफ दबंगों ने छात्रों को बेल्टों से पीटा, वीडियो वायरल Ravindra Gautam ✍️ ➡️ कोंच कोतवाली क्षेत्र स्थित SRP इंटर कॉलेज के मुख्य गेट पर बेखौफ दबंगों ने दो छात्रों की बेल्टों से जमकर पिटाई कर दी, जिससे दोनों छात्र घायल हो गए। ➡️ दबंगों द्वारा छात्रों के साथ की गई बर्बर मारपीट का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे अभिभावकों में भारी आक्रोश है। ➡️ पीड़ित घायल छात्रों ने थाने पहुंचकर तीन नामजद दबंग युवकों के खिलाफ बेल्टों से हमला करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से लिखित शिकायत की है। ➡️ मारपीट का वीडियो वायरल होने और पीड़ितों की तहरीर मिलने के बाद कोंच कोतवाली पुलिस मामले की गहनता से जांच और आरोपियों की पहचान में जुट गई है।

22 min ago
user_Ravindra Gautam
Ravindra Gautam
Local News Reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
22 min ago

एसआरपी इंटर कॉलेज के गेट पर बेखौफ दबंगों ने छात्रों को बेल्टों से पीटा, वीडियो वायरल Ravindra Gautam ✍️ ➡️ कोंच कोतवाली क्षेत्र स्थित SRP इंटर कॉलेज के मुख्य गेट पर बेखौफ दबंगों ने दो छात्रों की बेल्टों से जमकर पिटाई कर दी, जिससे दोनों छात्र घायल हो गए। ➡️ दबंगों द्वारा छात्रों के साथ की गई बर्बर मारपीट का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे अभिभावकों में भारी आक्रोश है। ➡️ पीड़ित घायल छात्रों ने थाने पहुंचकर तीन नामजद दबंग युवकों के खिलाफ बेल्टों से हमला करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से लिखित शिकायत की है। ➡️ मारपीट का वीडियो वायरल होने और पीड़ितों की तहरीर मिलने के बाद कोंच कोतवाली पुलिस मामले की गहनता से जांच और आरोपियों की पहचान में जुट गई है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • एसआरपी इंटर कॉलेज के गेट पर बेखौफ दबंगों ने छात्रों को बेल्टों से पीटा, वीडियो वायरल Ravindra Gautam ✍️ ➡️ कोंच कोतवाली क्षेत्र स्थित SRP इंटर कॉलेज के मुख्य गेट पर बेखौफ दबंगों ने दो छात्रों की बेल्टों से जमकर पिटाई कर दी, जिससे दोनों छात्र घायल हो गए। ➡️ दबंगों द्वारा छात्रों के साथ की गई बर्बर मारपीट का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे अभिभावकों में भारी आक्रोश है। ➡️ पीड़ित घायल छात्रों ने थाने पहुंचकर तीन नामजद दबंग युवकों के खिलाफ बेल्टों से हमला करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से लिखित शिकायत की है। ➡️ मारपीट का वीडियो वायरल होने और पीड़ितों की तहरीर मिलने के बाद कोंच कोतवाली पुलिस मामले की गहनता से जांच और आरोपियों की पहचान में जुट गई है।
    1
    एसआरपी इंटर कॉलेज के गेट पर बेखौफ दबंगों ने छात्रों को बेल्टों से पीटा, वीडियो वायरल
Ravindra Gautam ✍️ 
➡️ कोंच कोतवाली क्षेत्र स्थित SRP इंटर कॉलेज के मुख्य गेट पर बेखौफ दबंगों ने दो छात्रों की बेल्टों से जमकर पिटाई कर दी, जिससे दोनों छात्र घायल हो गए।
➡️ दबंगों द्वारा छात्रों के साथ की गई बर्बर मारपीट का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे अभिभावकों में भारी आक्रोश है।
➡️ पीड़ित घायल छात्रों ने थाने पहुंचकर तीन नामजद दबंग युवकों के खिलाफ बेल्टों से हमला करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से लिखित शिकायत की है।
➡️  मारपीट का वीडियो वायरल होने और पीड़ितों की तहरीर मिलने के बाद कोंच कोतवाली पुलिस मामले की गहनता से जांच और आरोपियों की पहचान में जुट गई है।
    user_Ravindra Gautam
    Ravindra Gautam
    Local News Reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    22 min ago
  • जालौन उरई में युवा उत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, युवाओं ने बिखेरी प्रतिभा की चमक “नशा मुक्त युवा, विकसित भारत” के संदेश से गूंजा राजकीय इंटर कॉलेज परिसर **उरई (जालौन)।** जनपद जालौन के उरई स्थित राजकीय इंटर कॉलेज, करमेर रोड में 4 नवंबर 2026 को युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के तत्वावधान में युवा उत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य थीम **“नशा मुक्त युवा, विकसित भारत”** रही। युवा उत्सव में जनपद के प्रतिभाशाली युवाओं ने लोकनृत्य, लोकगीत, कविता, नुक्कड़ नाटक एवं चित्रकला सहित विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और भारतीय सांस्कृतिक विरासत की मनमोहक छटा बिखेरी। प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों ने अतिथियों एवं दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी श्री समीर (IAS), मुख्य विकास अधिकारी श्री के.के. सिंह तथा जिला युवा कल्याण अधिकारी श्री रामेंद्र सिंह कुशवाहा सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी सहभागिता रही। कार्यक्रम का प्रभावशाली एवं आकर्षक मंच संचालन **श्री अवनींद्र कुमार ओझा जी** ने किया। उनका सामाजिक जीवन सदैव आदर्शवादी विचारों, सामाजिक सरोकारों और जनमानस के मार्गदर्शन की भावना से ओतप्रोत रहा है। आज के कार्यक्रम में उनके ओजस्वी, प्रभावशाली एवं सुसंस्कृत संचालन ने पूरे महाविद्यालय परिसर को विशेष गरिमा और भव्यता प्रदान की। उनके संचालन की जनसमूह ने सराहना की। इस अवसर पर **शाक्यसन्देश भारत दर्शन न्यूज़ नेशनल, उत्तर प्रदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक श्री शिवपाल सिंह 'शाक्य'** भी विशेष रूप से कार्यक्रम में शामिल हुए। युवा उत्सव के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने, सकारात्मक सोच अपनाने, अपनी प्रतिभा को निरंतर निखारने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का प्रेरणादायक संदेश दिया गया। आयोजन ने यह संदेश भी दिया कि युवा शक्ति ही विकसित भारत के निर्माण की सबसे बड़ी आधारशिला है। **युवा शक्ति का संकल्प—नशामुक्त समाज, विकसित भारत!** इस शानदार एवं प्रेरणादायक आयोजन के लिए समस्त आयोजकों, अतिथियों, सहयोगियों और प्रतिभागी युवाओं को हार्दिक बधाई एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं। **शाक्यसन्देश भारत दर्शन न्यूज़ नेशनल** *उत्तर प्रदेश
    2
    जालौन  उरई में युवा उत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, युवाओं ने बिखेरी प्रतिभा की चमक
 
 “नशा मुक्त युवा, विकसित भारत” के संदेश से गूंजा राजकीय इंटर कॉलेज परिसर
**उरई (जालौन)।** जनपद जालौन के उरई स्थित राजकीय इंटर कॉलेज, करमेर रोड में 4 नवंबर 2026 को युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के तत्वावधान में युवा उत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य थीम **“नशा मुक्त युवा, विकसित भारत”** रही।
युवा उत्सव में जनपद के प्रतिभाशाली युवाओं ने लोकनृत्य, लोकगीत, कविता, नुक्कड़ नाटक एवं चित्रकला सहित विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और भारतीय सांस्कृतिक विरासत की मनमोहक छटा बिखेरी। प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों ने अतिथियों एवं दर्शकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी श्री समीर (IAS), मुख्य विकास अधिकारी श्री के.के. सिंह तथा जिला युवा कल्याण अधिकारी श्री रामेंद्र सिंह कुशवाहा सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी सहभागिता रही।
कार्यक्रम का प्रभावशाली एवं आकर्षक मंच संचालन **श्री अवनींद्र कुमार ओझा जी** ने किया। उनका सामाजिक जीवन सदैव आदर्शवादी विचारों, सामाजिक सरोकारों और जनमानस के मार्गदर्शन की भावना से ओतप्रोत रहा है। आज के कार्यक्रम में उनके ओजस्वी, प्रभावशाली एवं सुसंस्कृत संचालन ने पूरे महाविद्यालय परिसर को विशेष गरिमा और भव्यता प्रदान की। उनके संचालन की जनसमूह ने सराहना की।
इस अवसर पर **शाक्यसन्देश भारत दर्शन न्यूज़ नेशनल, उत्तर प्रदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक श्री शिवपाल सिंह 'शाक्य'** भी विशेष रूप से कार्यक्रम में शामिल हुए।
युवा उत्सव के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने, सकारात्मक सोच अपनाने, अपनी प्रतिभा को निरंतर निखारने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का प्रेरणादायक संदेश दिया गया। आयोजन ने यह संदेश भी दिया कि युवा शक्ति ही विकसित भारत के निर्माण की सबसे बड़ी आधारशिला है।
**युवा शक्ति का संकल्प—नशामुक्त समाज, विकसित भारत!**
इस शानदार एवं प्रेरणादायक आयोजन के लिए समस्त आयोजकों, अतिथियों, सहयोगियों और प्रतिभागी युवाओं को हार्दिक बधाई एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं।
**शाक्यसन्देश भारत दर्शन न्यूज़ नेशनल**
*उत्तर प्रदेश
    user_SHIVPAL SINGH
    SHIVPAL SINGH
    Publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे हादसे पर पुलिस अधीक्षक जालौन श्री सुरेश चन्द्र रावत द्वारा दिया गया वक्तव्य!! बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर ये 209 पर RHS जो कि औरैया से इटावा की तरफ जाता है, वहां पर आज सुबह लगभग 5 बजे के आसपास हादसा हुआ है। इसमें एक ट्रक है जो कि ईंटों से लोडेड था, इसमें शायद चालक को झपकी आ गई थी तो ये दोनों जो लेन है RHS और LHS उनके बीच में जो गैप रहता है उसमें ये फंस गया और इसमें आग लग गई थी। तत्काल जैसे ही पुलिस को सूचना मिली, पुलिस ने मौके पर पहुंच करके आग पर काबू पाया है और रेस्क्यू में एक्सप्रेस-वे की टीमें, हमारी पुलिस और स्थानीय फायर सर्विस की टीम लगी हुई थी। अभी तक मलबे को हटा लिया गया है, उसमें से अभी एक जो चालक था उसकी डेड बॉडी बरामद हुई है और जला हुआ शेष है वो, और दूसरा अभी है मलबा हटाया जा रहा है जो कि पूरी तरह से फंसा हुआ है और लोडेड है तो अभी बहुत जल्दी ही उस मलबे को हटा करके अपनी अंतिम बात कहने की स्थिति में होगी।
    1
    बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे हादसे पर पुलिस अधीक्षक जालौन श्री सुरेश चन्द्र रावत द्वारा दिया गया वक्तव्य!!
बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर ये 209 पर RHS जो कि औरैया से इटावा की तरफ जाता है, वहां पर आज सुबह लगभग 5 बजे के आसपास हादसा हुआ है। इसमें एक ट्रक है जो कि ईंटों से लोडेड था, इसमें शायद चालक को झपकी आ गई थी तो ये दोनों जो लेन है RHS और LHS उनके बीच में जो गैप रहता है उसमें ये फंस गया और इसमें आग लग गई थी।
तत्काल जैसे ही पुलिस को सूचना मिली, पुलिस ने मौके पर पहुंच करके आग पर काबू पाया है और रेस्क्यू में एक्सप्रेस-वे की टीमें, हमारी पुलिस और स्थानीय फायर सर्विस की टीम लगी हुई थी।
अभी तक मलबे को हटा लिया गया है, उसमें से अभी एक जो चालक था उसकी डेड बॉडी बरामद हुई है और जला हुआ शेष है वो, और दूसरा अभी है मलबा हटाया जा रहा है जो कि पूरी तरह से फंसा हुआ है और लोडेड है तो अभी बहुत जल्दी ही उस मलबे को हटा करके अपनी अंतिम बात कहने की स्थिति में होगी।
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • जालौन की तीनों सीटों पर क्या है जातीय समीकरण
    1
    जालौन की तीनों सीटों पर क्या है जातीय समीकरण
    user_मुजीब आलम पत्रकार
    मुजीब आलम पत्रकार
    Graphic designer उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • जालौन जालौन में मुठभेड़ के बाद एक लाख का ईनामिया बदमाश चढ़ा पुलिस के हत्थे, बार संघ अध्यक्ष गयादीन अहिरवार हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जोल्हूपुर-मदारीपुर के जंगल के पास पुलिस और हत्यारोपी बदमाश के बीच मुठभेड़, देर रात करीब 02:45 बजे हुई मुठभेड़ में हत्यारोपी के दोनों पैर में लगी गोली, एक लाख का ईनामिया बदमाश मोनू यादव उर्फ़ पवन यादव पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल, बीते 31 अक्टूबर को आरोपी ने बार संघ अध्यक्ष अधिवक्ता गयादीन अहिरवार की हत्या की वारदात को दिया था अंजाम, इस जघन्य हत्याकांड मे अब तक कुल 5 आरोपियों को किया जा चुका है गिरफ्तार, झाड़ियों में छिपकर आरोपी ने पुलिस पर किए दो राउंड फायर, पुलिस ने आत्मरक्षा में 6 राउंड की जवाबी फायरिंग आरोपी के दोनों पैरो मे लगी गोली, घायल आरोपी को जिला अस्पताल उरई में कराया गया भर्ती, एएसपी डॉ. ईशान सोनी ने दी मुठभेड़ और पुलिस कार्रवाई की जानकारी। कालपी कोतवाली क्षेत्र में जोल्हूपुर-मदारीपुर के जंगल के पास हुई मुठभेड़। बाइट:- डॉ. ईशान सोनी--ASP जालौन
    4
    जालौन

जालौन में मुठभेड़ के बाद एक लाख का ईनामिया बदमाश चढ़ा पुलिस के हत्थे,

बार संघ अध्यक्ष गयादीन अहिरवार हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई,
जोल्हूपुर-मदारीपुर के जंगल के पास पुलिस और हत्यारोपी बदमाश के बीच मुठभेड़,
देर रात करीब 02:45 बजे हुई मुठभेड़ में हत्यारोपी के दोनों पैर में लगी गोली,
एक लाख का ईनामिया बदमाश मोनू यादव उर्फ़ पवन यादव पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल,
बीते 31 अक्टूबर को आरोपी ने बार संघ अध्यक्ष अधिवक्ता गयादीन अहिरवार की हत्या की वारदात को दिया था अंजाम,
इस जघन्य हत्याकांड मे अब तक कुल 5 आरोपियों को किया जा चुका है गिरफ्तार,
झाड़ियों में छिपकर आरोपी ने पुलिस पर किए दो राउंड फायर, 
पुलिस ने आत्मरक्षा में 6 राउंड की जवाबी फायरिंग आरोपी के दोनों पैरो मे लगी गोली,
घायल आरोपी को जिला अस्पताल उरई में कराया गया भर्ती,
एएसपी डॉ. ईशान सोनी ने दी मुठभेड़ और पुलिस कार्रवाई की जानकारी।
कालपी कोतवाली क्षेत्र में जोल्हूपुर-मदारीपुर के जंगल के पास हुई मुठभेड़।
बाइट:- डॉ. ईशान सोनी--ASP जालौन
    user_Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
    Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
    उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • 🎤jhansi : आगामी त्योहारों के चलते वरिष्ठ अधिकारियों ने सर्राफा मार्केट में किया पैदल गश्त🖥️ 📌अतिक्रमण हटाने तथा यातायात व्यवस्था और सुरक्षा पर व्यापारियों के साथ की बैठक झाँसी मे आगामी त्योहारों के दृष्टिगत कानून एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ (अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर), श्री आकाश कुलहरि (पुलिस महानिरीक्षक, झाँसी परिक्षेत्र, झाँसी) तथा श्री विकास कुमार (वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झाँसी) ने थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत प्रमुख सर्राफा मार्केट में भारी पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की । पैदल गश्त के दौरान स्थानीय सर्राफा व्यापारियों एवं व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों का बुके (पुष्पगुच्छ) भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। इसके उपरांत वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा व्यापारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस पिकेट्स, संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चेकिंग एवं सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता का गहनता से अवलोकन किया गया तथा सर्राफा व्यवसायियों व आमजन से सीधा संवाद स्थापित कर सुरक्षा एवं सहयोग का पूर्ण भरोसा दिलाया गया। गश्त के दौरान आवागमन को सुगम बनाए रखने हेतु अतिक्रमण हटाने तथा यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के संबंध में भी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। व्यूरो रिपोर्ट : soninews jhansi
    4
    🎤jhansi : आगामी त्योहारों के चलते वरिष्ठ अधिकारियों ने सर्राफा मार्केट में किया पैदल गश्त🖥️
📌अतिक्रमण हटाने तथा यातायात व्यवस्था  और सुरक्षा पर व्यापारियों के साथ की बैठक
झाँसी मे आगामी त्योहारों के दृष्टिगत कानून एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ (अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर), श्री आकाश कुलहरि (पुलिस महानिरीक्षक, झाँसी परिक्षेत्र, झाँसी) तथा श्री विकास कुमार (वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झाँसी) ने थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत प्रमुख सर्राफा मार्केट में भारी पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की । पैदल गश्त के दौरान स्थानीय सर्राफा व्यापारियों एवं व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों का बुके (पुष्पगुच्छ) भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। इसके उपरांत वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा व्यापारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस पिकेट्स, संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चेकिंग एवं सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता का गहनता से अवलोकन किया गया तथा सर्राफा व्यवसायियों व आमजन से सीधा संवाद स्थापित कर सुरक्षा एवं सहयोग का पूर्ण भरोसा दिलाया गया। 
गश्त के दौरान आवागमन को सुगम बनाए रखने हेतु अतिक्रमण हटाने तथा यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के संबंध में भी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
व्यूरो रिपोर्ट : soninews jhansi
    user_SONI NEWS
    SONI NEWS
    Media company उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • पैतृक गांव सतोह पहुंचे पूर्व पुलिस महानिदेशक विजय कुमार, ग्राम प्रधानों ने फूल-मालाओं से किया जोरदार स्वागत कोंच, जालौन। विकासखंड कोंच के अंतर्गत ग्राम सतोह में मंगलवार को पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी), उत्तर प्रदेश विजय कुमार अपने पैतृक गांव पहुंचे। उनके गांव आगमन पर ग्राम प्रधानों, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने फूल-मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर ग्राम प्रधान सतोह हरिकिशोर पटेल, पिंडारी प्रधान सुरेंद्र सिंह राजपूत, अशोक प्रधान, नंदकिशोर राजपूत, अमित प्रधान, कमलेश कुशवाहा तथा जमरोही कला के ग्राम प्रधान राकेश अहिरवार सहित अन्य गणमान्य लोग एवं क्षेत्रीय ग्रामीण मौजूद रहे। पूर्व डीजीपी विजय कुमार के पैतृक गांव पहुंचने पर लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं क्षेत्रीय लोगों की सहभागिता रही। मंगलवार देर शाम तक स्वागत का सिलसिला चलता रहा। रिपोर्ट: जालौन, उत्तर प्रदेश।
    4
    पैतृक गांव सतोह पहुंचे पूर्व पुलिस महानिदेशक विजय कुमार, ग्राम प्रधानों ने फूल-मालाओं से किया जोरदार स्वागत

कोंच, जालौन। विकासखंड कोंच के
अंतर्गत ग्राम सतोह में मंगलवार को पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी), उत्तर प्रदेश विजय कुमार अपने पैतृक गांव पहुंचे। उनके गांव आगमन पर ग्राम प्रधानों, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने फूल-मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान सतोह हरिकिशोर पटेल, पिंडारी प्रधान सुरेंद्र सिंह राजपूत, अशोक प्रधान, नंदकिशोर राजपूत, अमित प्रधान, कमलेश कुशवाहा तथा जमरोही कला के ग्राम प्रधान राकेश अहिरवार सहित अन्य गणमान्य लोग एवं क्षेत्रीय ग्रामीण मौजूद रहे।
पूर्व डीजीपी विजय कुमार के पैतृक गांव पहुंचने पर लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं क्षेत्रीय लोगों की सहभागिता रही। मंगलवार देर शाम तक स्वागत का सिलसिला चलता रहा।
रिपोर्ट: जालौन, उत्तर प्रदेश।
    user_Punit kumar
    Punit kumar
    उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • जालौन: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, लोडर से टकराकर पुल के नीचे गिरा ट्रक; दो लोगों के जिंदा जलने की आशंका Ravindra Gautam ✍️ ➡️ जालौन कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के 209 किलोमीटर पर लोडर से टकराने के बाद 22 चक्का ट्रक अनियंत्रित होकर पुल के नीचे गिर गया। ➡️ हादसे के बाद ट्रक में विकराल आग लग गई, जिससे पूरा ट्रक जलकर पूरी तरह खाक हो गया; मौके पर चालक और परिचालक का कोई अता-पता नहीं चला है। ➡️ आशंका जताई जा रही है कि दुर्घटना के बाद लगी भीषण आग की चपेट में आने से ड्राइवर और कंडक्टर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। ➡️ घटना की सूचना मिलते ही दो जिलों की फायर ब्रिगेड गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया; पुलिस जांच में जुटी है।
    1
    जालौन: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, लोडर से टकराकर पुल के नीचे गिरा ट्रक; दो लोगों के जिंदा जलने की आशंका
Ravindra Gautam ✍️
➡️ जालौन कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के 209 किलोमीटर पर लोडर से टकराने के बाद 22 चक्का ट्रक अनियंत्रित होकर पुल के नीचे गिर गया।
➡️  हादसे के बाद ट्रक में विकराल आग लग गई, जिससे पूरा ट्रक जलकर पूरी तरह खाक हो गया; मौके पर चालक और परिचालक का कोई अता-पता नहीं चला है।
➡️  आशंका जताई जा रही है कि दुर्घटना के बाद लगी भीषण आग की चपेट में आने से ड्राइवर और कंडक्टर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
➡️ घटना की सूचना मिलते ही दो जिलों की फायर ब्रिगेड गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया; पुलिस जांच में जुटी है।
    user_Ravindra Gautam
    Ravindra Gautam
    Local News Reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.