अपराधियों में भय और आमजन में विश्वास: मण्डावरी SBI गबन मामले में 4 माह से फरार तत्कालीन उप-प्रबंधक गिरफ्तार स्थानीय भारतीय स्टेट बैंक (SBI) शाखा में हुए ₹30 लाख के बहुचर्चित गबन मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मण्डावरी थाना पुलिस ने कार्यवाही करते हुए पिछले 4 महीने से फरार चल रहे बैंक के तत्कालीन उप-प्रबंधक (डिप्टी मैनेजर) अशोक कुमार मीना को गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि इस पूरे वित्तीय फर्जीवाड़े का खुलासा शुरू न्यूज़ ने आज से 4 महीने पहले ही अपनी खोजी रिपोर्ट में कर दिया था। इसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने गहन छानबीन शुरू की, जिसमें कई चौंकाने वाले तथ्य परत-दर-परत सामने आए। क्या था पूरा मामला? मामला मण्डावरी स्थित फर्म 'पुरूषोत्तम लाल, पवन कुमार' के बैंक खाते (सं. 44596710934) से जुड़ा है। अवैध ट्रांजेक्शन: 13 नवंबर 2025 को बैंक कर्मचारी विनोद कुमार मीना ने वाउचर तैयार किए, जिन्हें तत्कालीन असिस्टेंट मैनेजर अशोक कुमार ने पास किया और बिना खाताधारक की अनुमति के ₹23,00,000 विरेन्द्र कुमार शर्मा के खाते में ट्रांसफर कर दिए गए। दूसरा ट्रांजेक्शन: इसके बाद 20 नवंबर 2025 को पुनः फर्जी वाउचर बनाकर ₹7,00,000 अंकित कुमार मीना के खाते में भेज दिए गए। FIR दर्ज: परिवादी गिर्राज प्रसाद की शिकायत पर मण्डावरी थाने में मामला संख्या 57/2026 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। दर्ज संगीन धाराएं पुलिस ने इस गबन और धोखाधड़ी के मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला पंजीकृत किया है: धारा 189(2) धारा 115(2) धारा 126(2) धारा 352 पूर्व में हो चुकी हैं गिरफ्तारियां मामले में त्वरित अनुसंधान करते हुए पुलिस ने 27 मार्च 2026 को ही बैंक के कैशियर विनोद कुमार मीना और संविदाकर्मी विरेन्द्र कुमार शर्मा को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया था। हालांकि, मुख्य आरोपी तत्कालीन उप-प्रबंधक अशोक कुमार घटना के बाद से ही लगातार फरार चल रहा था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नाम: अशोक कुमार पुत्र नन्दलाल मीना (उम्र 36 वर्ष) निवासी: सालवाड़ी, थाना गंज खेडली, जिला अलवर हाल पता: बी-801, 8वीं मंजिल, महिला बेलेविस्ता, खो नागोरियान (जयपुर) एवं हाल किरायेदार प्लॉट नं. 4एच201, सेक्टर 4, इंदिरा गांधी नगर, थाना जगतपुरा (जयपुर) सराहनीय पुलिस टीम थानाधिकारी जगदीश प्रसाद (उप-निरीक्षक) के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम में शामिल मुख्य सदस्य: श्री जगदीश प्रसाद (उप-निरीक्षक एवं थानाधिकारी, मण्डावरी) श्री संजय (कांस्टेबल नं. 307) श्री पप्पूराम (कांस्टेबल नं. 1033) एसपी पीयूष दीक्षित की आक्रामक कार्यशैली की चर्चा जयपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री राहुल प्रकाश और दौसा जिला पुलिस अधीक्षक श्री पीयूष दीक्षित (IPS) के निर्देशन में साइबर अपराधों और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। एसपी पीयूष दीक्षित की अपराधियों के प्रति कड़क और आक्रामक कार्यशैली की आम जनता में जमकर सराहना हो रही है। जिस त्वरित और निष्पक्ष तरीके से पुलिस ने इस जटिल बैंक घोटाले की कड़ियां जोड़ी हैं, उससे राजस्थान पुलिस के ध्येय वाक्य "आमजन में विश्वास, अपराधियों में भय" को धरातल पर मजबूती मिली है। क्षेत्र में चर्चा है कि निष्पक्ष पत्रकारिता और सख्त पुलिसिंग के सामंजस्य से ही आम जनता को समय पर न्याय मिलना संभव हो पाया है।

- महिला सुरक्षा का बुलंद संकल्प: दौसा में निकली जागरूकता यात्रा, समाज को दिया सुरक्षा और सम्मान का संदेश दौसा। राज्य स्तरीय महिला सुरक्षा संकल्प यात्रा के तहत शुक्रवार, 31 जुलाई 2026 को दौसा में जनजागरूकता का भव्य आयोजन किया गया। सुबह 10:30 बजे पीजी कॉलेज से गांधी चौराहा तक पैदल एवं वाहन रैली निकाली गई, जिसमें छात्र-छात्राओं, महिला पुलिसकर्मियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों तथा बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर महिला सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। इसके बाद दोपहर 12 बजे टाउन हॉल में दौसा पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा संकल्प यात्रा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिला सुरक्षा, महिला सम्मान, कानूनों की जानकारी, आत्मरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव तथा समाज में महिलाओं के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज का सामूहिक दायित्व है। इसी क्रम में पुलिस लाइन दौसा में महिला पुलिसकर्मियों ने वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण के साथ सुरक्षित और संवेदनशील समाज निर्माण का संदेश भी दिया। कार्यक्रम के दौरान महिला सुरक्षा संकल्प के उद्देश्यों पर वरिष्ठ महिला पुलिस अधिकारियों ने अपने विचार रखते हुए महिलाओं को निर्भीक होकर आगे बढ़ने और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत पुलिस सहायता लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर दौसा जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, जिला पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। महिला सुरक्षा संकल्प यात्रा का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित, सम्मानजनक एवं भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने के साथ-साथ समाज में जागरूकता बढ़ाना, अपराधों के प्रति सतर्कता विकसित करना तथा प्रत्येक नागरिक को महिला सम्मान और सुरक्षा के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित करना है। रिपोर्ट : खेमराज जोशी शुरू न्यूज़ 📍💥3
- सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई: प्रधानाध्यापक सीताराम साहू का सम्मान समारोह आयोजित लालसोट की राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चैनपुरा खुर्द में प्रधानाध्यापक सीताराम साहू के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान एवं विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ, जिसके बाद छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। मुख्य अतिथि सरपंच प्रतिनिधि भौरी लाल, विशिष्ट अतिथि पीईईओ रामविलास मीणा एवं पूर्व एसएमसी अध्यक्ष कजोड़मल रहे। विद्यालय परिवार ने लगभग 5 वर्ष 1 माह के उनके समर्पित सेवाकाल की सराहना करते हुए स्वस्थ एवं सुखमय सेवानिवृत्ति जीवन की शुभकामनाएं दीं। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।4
- सेवा का स्वर्णिम अध्याय हुआ पूर्ण, प्रधानाध्यापक सीताराम को दी गई गरिमामयी में विदाई सेवा का स्वर्णिम अध्याय हुआ पूर्ण, प्रधानाध्यापक सीताराम साहू को दी गई गरिमामयी विदाई 5 वर्ष 1 माह की गौरवपूर्ण सेवा के बाद प्रधानाध्यापक सीताराम साहू को दी भावभीनी विदाई लालसोट। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चैनपुरा खुर्द में प्रधानाध्यापक सीताराम साहू के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समारोह को यादगार बना दिया। समारोह में मुख्य अतिथि सरपंच प्रतिनिधि भौरी लाल, विशिष्ट अतिथि पीईईओ रामविलास मीणा एवं पूर्व एसएमसी अध्यक्ष कजोड़मल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राम खिलाड़ी मीणा ने की। विद्यालय के शिक्षकों ने अपने संबोधन में कहा कि सीताराम साहू ने 5 वर्ष डेढ माह के सेवाकाल में अनुशासन, गुणवत्ता और समर्पण के साथ विद्यालय को नई पहचान दिलाई। उनके कार्यों और व्यवहार की सभी ने सराहना करते हुए स्वस्थ, सुखमय एवं आनंदमय सेवानिवृत्ति जीवन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर निर्मल सामरिया, रक्षित शर्मा, विनोद कुमार, सुनील कुमार, पिंटू मीणा, कविता खंडेलवाल सहित विद्यालय स्टाफ, ग्रामवासी, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।4
- जिला कलक्टर ने सिकराय क्षेत्र का किया दौरा, स्टोन पार्क, ग्रामीण सेवा शिविर एवं उपखंड कार्यालय का किया निरीक्षण जिला कलक्टर ने सिकराय क्षेत्र का किया दौरा, स्टोन पार्क, ग्रामीण सेवा शिविर एवं उपखंड कार्यालय का किया निरीक्षण स्टोन पार्क का तकनीकी प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर विकास कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए दौसा, 31 जुलाई। जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा ने शुक्रवार को सिकराय क्षेत्र का दौरा कर प्रस्तावित स्टोन पार्क, पीपलकी ग्राम पंचायत में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर तथा उपखंड कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने सिकराय के निकट रीको को स्टोन पार्क के लिए आवंटित भूमि का मौका निरीक्षण कर अधिकारियों से अब तक की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने तकनीकी प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर विकास कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए, ताकि क्षेत्र के उद्यमियों को स्टोन पार्क का लाभ जल्द मिल सके। इस अवसर पर रीको के क्षेत्रीय प्रबंधक टीसी भट्ट ने अवगत कराया कि स्टोन पार्क के लिए आवंटित भूमि का लेआउट प्लान अंतिम रूप से तैयार हो चुका है तथा प्रशासनिक स्वीकृति भी जारी हो गई है। तकनीकी प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है, जिसे शीघ्र पूर्ण कर विकास कार्य शुरू कर दिए जाएंगे। रीको को रेटा, दुब्बी एवं पीलवा कलां गांव में 42 हेक्टेयर से अधिक भूमि स्टोन पार्क के लिए आवंटित की गई है। इसके बाद जिला कलक्टर ने पीपलकी ग्राम पंचायत में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनका त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने आवासीय पट्टों सहित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को लाभ वितरित किया। जिला कलक्टर ने शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का भी अवलोकन किया तथा वहां उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की अधिक से अधिक जानकारी देकर उन्हें पात्रतानुसार लाभान्वित किया जाए। दौरे के दौरान जिला कलक्टर ने सिकराय उपखंड कार्यालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय के अभिलेखों का अवलोकन कर विभिन्न प्रकरणों के निस्तारण की समीक्षा की तथा कार्यों में पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं समयबद्धता बनाए रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी नवनीत कुमार, पंचायत समिति विकास अधिकारी रानू इनखिया सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।1
- ईसरदा–बंध बरेठा नहर परियोजना पर फिर भड़का किसानों का आक्रोश, जनसुनवाई शिविर में काले झंडों के साथ जोरदार विरोध बामनवास , सवाई माधोपुर बामनवास क्षेत्र के बिछोछ गांव में आयोजित भूमि अवाप्ति जनसुनवाई शिविर के दौरान ईसरदा–बंध बरेठा नहर परियोजना को लेकर किसानों का गुस्सा एक बार फिर खुलकर सामने आया। बड़ी संख्या में किसान और महिलाएं काले झंडों के साथ शिविर में पहुंचीं तथा SDM मोहन चौधरी के समक्ष जमकर विरोध प्रदर्शन किया। किसानों ने नहर अलाइनमेंट की पुनः तकनीकी समीक्षा, वैकल्पिक मार्ग, MDR सड़क एवं रेलवे क्रॉसिंग का पुनर्मूल्यांकन तथा प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग उठाई। प्रशासन की ओर से समझाइश के बावजूद किसानों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।4
- हज़ारों प्रवासी मोरक्को से समुद्र के रास्ते स्पेन में घुसे ◆ स्पेन के सेउटा बॉर्डर पर सुरक्षा घेरा तोड़कर घुसे 3 हजार लोग ◆ हजारों की संख्या में स्पेन के अंदर घुसने के दौरान 9 प्रवासियों की भी मौत हो गई1
- दोसा जिला पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में दौसा जिला पुलिस ने चलाया व्यापक जन जागरुकता कार्यक्रम व महिला सुरक्षा संकल्प जागरूकता अभियान,, इस दौरान पुलिस के द्वारा पूरे दोसा जिले में जन जागरूकता रैली निकाली और वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया4
- लखनऊ में कांग्रेस कार्यकर्ता कंगना रनौत का पुतला जलाने वाले थे, दरोगा जी कंगना के फैन निकले, पुतला लेकर भाग गए।1