रामगंजमंडी में निकली किसान ट्रैक्टर गर्जना रैली, उपखण्ड कार्यलय में तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी रामगंजमंडी में भारतीय किसान संघ के बैनर तले मंगलवार को किसान ट्रैक्टर गर्जना रैली निकाली गई। रैली मां बीजासन माता मंदिर परिसर से शुरू होकर मुख्य मार्गों से गुजरते हुए उपखंड कार्यालय पहुंची, जहां किसानों ने तहसीलदार नेहा वर्मा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। रैली में बड़ी संख्या में ट्रैक्टर, बाइक और किसान शामिल हुए। इस दौरान किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को प्रमुखता से उठाया। मंगलवार शाम करीब 6 बजे भारतीय किसान संघ के पूर्व अध्यक्ष प्रहलाद धाकड़ ने बताया कि ज्ञापन में सोयाबीन फसल का मुआवजा, फसल बीमा का लाभ, सिंचाई व्यवस्था में सुधार, 10 घंटे बिजली आपूर्ति, 50 हजार नए कृषि कनेक्शन, एमएसपी पर शत-प्रतिशत खरीद, एक्सप्रेसवे और रेलवे लाइन के किनारे रास्तों की सुविधा, धानमंडी में अवैध तोल पर रोक, ताकली बांध का पानी और नहर योजना से वंचित गांवों को जोड़ने जैसी कई मांगें रखी गई हैं। किसान संघ ने चेतावनी दी है कि यदि 12 फरवरी तक मुआवजा और बीमा राशि किसानों के खातों में नहीं आई, तो 13 फरवरी से कृषि उपज मंडी को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर आंदोलन किया जाएगा।

- Post by Deepak Sharma1
- शिवना रिवर फ्रंट के लिए 12 करोड़ की ऐतिहासिक स्वीकृति, मन्दसौर के विकास और पर्यटन को मिलेगी नई पहचान। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के नेतृत्व में शहर विकास की ओर एक बड़ा कदम।1
- शामगढ.. विशाल शोभायात्रा..1
- सरवर में पूर्णाहुति के साथ भागवत कथा सम्पन्न पिड़ावा, ग्राम पंचायत सरखेड़ी के सरवर में चल भागवत कथा के अंतिम दिन पूर्णाहुति के समापन किया गया। कथा के अंतिम दिन कथावाचक बद्रीलाल व्यास ने श्रद्धालुओं से समाज सुधार के साथ की युवाओं को नशे से दूर रहने की सलाह दी।उन्होंने कहा कि नशा नाश की जड़ है।युवाओं से माता पिता की सेवा करने के साथ ही जीवन में सफलता के लिए सदैव सत्य मार्ग पर अडिग रहने का आह्वान किया।जिसके बाद हवन यज्ञ का आयोजन किया गया।जिसमे ग्रामीणों ने यज्ञ में आहुतियां दी।पूर्णाहुति के बाद भोजन प्रसादी का वितरण किया गया।2
- MAA JOGANIA EPISODE 13.1
- बकाया भुगतान की मांग को लेकर 18 फरवरी से कोटा कलेक्ट्रेट पर धरने पर बैठे जेके फैक्ट्री के मजदूरों के आंदोलन को मंगलवार को 351 दिन पूरे हो चुके हैं। इस बीच 13 मजदूरों की मौत हो चुकी हैं। लेकिन सरकार की तरफ से कोई सुनवाई नहीं हो रही।मंगलवार को धरने को संबोधित करते कॉमरेड उमाशंकर1
- कनवास पुलिस ने ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत कार्रवाई करते हुए 49 किलो 43 ग्राम कच्ची चांदी की सिल्लियां जब्त की हैं, जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1 करोड़ 40 लाख रुपये बताई जा रही है। मंगलवार शाम करीब 5 बजे जारी प्रेस नोट में कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर ने बताया कि अवैध मादक पदार्थ, अवैध शराब तथा बिना टैक्स कीमती धातुओं की तस्करी की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। थानाधिकारी अनूप सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने कनवास तिराहा मोरूकला पर नाकाबंदी के दौरान एक कार को रोका गया। तलाशी के दौरान वाहन से 49 किलो 43 ग्राम कच्ची चांदी की सिल्लियां बरामद की गईं। चांदी के चोरी की होने या किसी अपराध से संबंधित होने का संदेह होने पर धारा 106 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 के तहत कार्रवाई करते हुए इसे जब्त किया गया। इस मामले में आशिश जैन ओर पीरूलाल माली को हिरासत में लिया गया है। जप्ती की सूचना आयकर विभाग एवं जीएसटी विभाग को दे दी गई है। फिलहाल पुलिस भारी मात्रा में मिली कच्ची चांदी की खरीद-फरोख्त के संबंध में जांच जारी है।1
- बोर्ड परीक्षाओं को शांतिपूर्ण और नकलमुक्त कराने के लिए प्रशासन सख्त परीक्षा केंद्रों पर निषेधाज्ञा लागू, लाउडस्पीकर और डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी एफआईआर1
- उमराह से लौटने पर जायरीनों का स्वागत किया पिड़ावा, पवित्र शहर मक्का और मदीना का उमराह कर लौटे जायरीनों का स्वागत किया गया। शहर से गत दिनों उमराह के लिए गए जायरीनों का वापस लौटने पर ईदगाह चौराहे पर स्वागत किया गया।जिसके बाद उनका जुलूस निकाला गया।जुलूस मुख्य मार्गो से होता हुआ सुल्तानपुरा पहुंचकर सम्पन्न हुआ।इस दौरान रास्ते में जायरीनों का जगह जगह फूल मालाओं से स्वागत किया।इस दौरान बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग मौजूद रहे।1