₹1 करोड़ 40 लाख रुपये कीमत की 49 किलो 43 ग्राम कच्ची चांदी के साथ दो आरोपी मोरुकला तिराहे से किए गए गिरफ्तार कनवास पुलिस ने ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत कार्रवाई करते हुए 49 किलो 43 ग्राम कच्ची चांदी की सिल्लियां जब्त की हैं, जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1 करोड़ 40 लाख रुपये बताई जा रही है। मंगलवार शाम करीब 5 बजे जारी प्रेस नोट में कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर ने बताया कि अवैध मादक पदार्थ, अवैध शराब तथा बिना टैक्स कीमती धातुओं की तस्करी की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। थानाधिकारी अनूप सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने कनवास तिराहा मोरूकला पर नाकाबंदी के दौरान एक कार को रोका गया। तलाशी के दौरान वाहन से 49 किलो 43 ग्राम कच्ची चांदी की सिल्लियां बरामद की गईं। चांदी के चोरी की होने या किसी अपराध से संबंधित होने का संदेह होने पर धारा 106 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 के तहत कार्रवाई करते हुए इसे जब्त किया गया। इस मामले में आशिश जैन ओर पीरूलाल माली को हिरासत में लिया गया है। जप्ती की सूचना आयकर विभाग एवं जीएसटी विभाग को दे दी गई है। फिलहाल पुलिस भारी मात्रा में मिली कच्ची चांदी की खरीद-फरोख्त के संबंध में जांच जारी है।

- MAA JOGANIA EPISODE 13#NOVEL.1
- रामगंजमंडी में भारतीय किसान संघ के बैनर तले मंगलवार को किसान ट्रैक्टर गर्जना रैली निकाली गई। रैली मां बीजासन माता मंदिर परिसर से शुरू होकर मुख्य मार्गों से गुजरते हुए उपखंड कार्यालय पहुंची, जहां किसानों ने तहसीलदार नेहा वर्मा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। रैली में बड़ी संख्या में ट्रैक्टर, बाइक और किसान शामिल हुए। इस दौरान किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को प्रमुखता से उठाया। मंगलवार शाम करीब 6 बजे भारतीय किसान संघ के पूर्व अध्यक्ष प्रहलाद धाकड़ ने बताया कि ज्ञापन में सोयाबीन फसल का मुआवजा, फसल बीमा का लाभ, सिंचाई व्यवस्था में सुधार, 10 घंटे बिजली आपूर्ति, 50 हजार नए कृषि कनेक्शन, एमएसपी पर शत-प्रतिशत खरीद, एक्सप्रेसवे और रेलवे लाइन के किनारे रास्तों की सुविधा, धानमंडी में अवैध तोल पर रोक, ताकली बांध का पानी और नहर योजना से वंचित गांवों को जोड़ने जैसी कई मांगें रखी गई हैं। किसान संघ ने चेतावनी दी है कि यदि 12 फरवरी तक मुआवजा और बीमा राशि किसानों के खातों में नहीं आई, तो 13 फरवरी से कृषि उपज मंडी को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर आंदोलन किया जाएगा।1
- बागेश्वर धाम सरकार की कथा के दौरान दंडवत प्रणाम करते पहुंचे श्रद्धालु नगर में बड़ा हर्ष1
- झालावाड़ एसपी अमित कुमार ने झालरापाटन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मूक-बधिर बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर उनकी ही सांकेतिक भाषा में संवाद किया ! भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा अनावरण समारोह के दौरान ऐसा हुआ। इस पूरे मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर हो रहा है। कार्यक्रम में मौजूद मूक-बधिर बच्चों को देखकर एसपी अपने पद और प्रोटोकॉल की परवाह किए बिना उनके बीच जमीन पर ही बैठ गए। वीडियो में एसपी बच्चों के साथ आत्मीयता से घुलते-मिलते दिखाई दे रहे हैं। बच्चों ने पहले सांकेतिक भाषा में अपना परिचय दिया। इसके बाद एसपी ने बच्चों से पूछा कि उनका नाम (अमित कुमार) और उनका पद संकेतों में कैसे बताया जाएगा।बच्चों ने उत्साह के साथ उन्हें 'नेम प्लेट' पढ़कर संकेतों में नाम सिखाया। एसपी ने भी एक विद्यार्थी की तरह तुरंत उन संकेतों को सीखा और दोहराया। इस संबंध में सरस्वती आवासीय मूक-बधिर विद्यालय के संचालक संजय शर्मा ने बताया कि एसपी अमित कुमार के बच्चों के साथ सांकेतिक भाषा में संवाद करने से बच्चे काफी उत्साहित हुए। इस आयोजन में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी शामिल हुई थीं।2
- चावंडिया चमनपुरा में हिंदू सम्मेलन का हुआ आयोजन। रायपुर क्षेत्र के चवली मंडल में हिंदू सम्मेलन का आयोजन चावंडिया चमनपुरा गांव में संपन्न हुआ । सम्मेलन में कलश यात्रा एवं शोभा यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता कैलाश गंदोलिया और मुख्य अतिथि संत रोहित नागर ,विशिष्ट अतिथि मातृशक्ति रीना सोनी रही। बालक बालिकाओं ने भारत माता की झांकी के साथ शानदार नाटक प्रस्तुत किया। मंच संचालन नंदराम गुर्जर ने किया ।4
- Post by Deepak Sharma1
- रावतभाटा पंजाबी समाज के अध्यक्ष बालकिशन गुलाटी ने जानकारी देकर बताया कि बाजार क्षेत्र में स्थित पंजाबी धर्मशाला परिसर में मंदिर का निर्माण करवाया जा रहा है। जिसमें राम, जानकी, शंकर, पार्वती,वैष्णो देवी, बाबा खाटूश्याम, वाहेगुरु एवं अन्य देवी देवताओं की तस्वीर स्थापित की जा रही है। मंदिर के निर्माण के लिए समाज की एक बुजुर्ग महिला कृष्णा देवी वधवा द्वारा उनके स्वर्गीय पिता नवनीत राम वधवा एवं भाई स्वर्गीय मोहनलाल वधवा की स्मृति में मंदिर निर्माण के लिए 59000 हजार रुपए की सहयोग राशि भेंट की गई। समाज के वरिष्ठ लोगों ने उनके इस नेक कार्य की सराहना की। पंजाबी धर्मशाला निर्माण के लिए श्यामसुंदर वधवा द्बारा 25500 हजार रूपए, रामचंद्र मलिक 5100 रूपए,वीर कुमार वधवा 5100 रूपए, चंद्र प्रकाश मालिक 5100 रूपए, श्रीमती प्रेमलता कक्कड़ 5100 रूपए ने भेंट किए। अध्यक्ष बाल किशन गुलाटी ने सभी भामाशाहों का आभार जताया।1
- रामगंजमंडी में कांग्रेस की ओर से मनरेगा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। क्षेत्र के फतेहपुर, बुधखान और सालेड़ा कला में आयोजित कार्यक्रमों में विधायक प्रत्याशी महेंद्र राजोरिया ने मनरेगा कार्यस्थलों पर पहुंचकर महिला श्रमिकों से सीधे संवाद किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार द्वारा मनरेगा योजना में किए गए बदलावों की कमियां गिनाईं और कहा कि इन बदलावों से गरीब और जरूरतमंद श्रमिकों को नुकसान हो रहा है। मंगलवार शाम करीब 4 बजे कार्यकताओं ने बताया कि कार्य्रकम के दौरान राजोरिया ने कहा कि मनरेगा जैसी योजना ग्रामीण गरीबों के लिए जीवनरेखा है, लेकिन वर्तमान सरकार की नीतियों के कारण काम के दिन घटे हैं और समय पर भुगतान नहीं हो पा रहा है। उन्होंने महिला श्रमिकों की समस्याएं सुनीं और भरोसा दिलाया कि कांग्रेस की सरकार बनने पर मनरेगा को फिर से मजबूत किया जाएगा और मजदूरों को उनका पूरा हक दिलाया जाएगा। इस दौरान राजोरिया और नगर अध्यक्ष पवन बाबेल ने श्रमिकों के बीच बैठकर भोजन भी किया और उनसे आत्मीय बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं।1