रामगंजमंडी में कांग्रेस का मनरेगा संवाद, राजोरिया ने महिला श्रमिकों से की चर्चा, योजना में किए गए बदलावों की कमियां गिनाईं रामगंजमंडी में कांग्रेस की ओर से मनरेगा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। क्षेत्र के फतेहपुर, बुधखान और सालेड़ा कला में आयोजित कार्यक्रमों में विधायक प्रत्याशी महेंद्र राजोरिया ने मनरेगा कार्यस्थलों पर पहुंचकर महिला श्रमिकों से सीधे संवाद किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार द्वारा मनरेगा योजना में किए गए बदलावों की कमियां गिनाईं और कहा कि इन बदलावों से गरीब और जरूरतमंद श्रमिकों को नुकसान हो रहा है। मंगलवार शाम करीब 4 बजे कार्यकताओं ने बताया कि कार्य्रकम के दौरान राजोरिया ने कहा कि मनरेगा जैसी योजना ग्रामीण गरीबों के लिए जीवनरेखा है, लेकिन वर्तमान सरकार की नीतियों के कारण काम के दिन घटे हैं और समय पर भुगतान नहीं हो पा रहा है। उन्होंने महिला श्रमिकों की समस्याएं सुनीं और भरोसा दिलाया कि कांग्रेस की सरकार बनने पर मनरेगा को फिर से मजबूत किया जाएगा और मजदूरों को उनका पूरा हक दिलाया जाएगा। इस दौरान राजोरिया और नगर अध्यक्ष पवन बाबेल ने श्रमिकों के बीच बैठकर भोजन भी किया और उनसे आत्मीय बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं।

- Post by Deepak Sharma1
- शिवना रिवर फ्रंट के लिए 12 करोड़ की ऐतिहासिक स्वीकृति, मन्दसौर के विकास और पर्यटन को मिलेगी नई पहचान। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के नेतृत्व में शहर विकास की ओर एक बड़ा कदम।1
- शामगढ.. विशाल शोभायात्रा..1
- सरवर में पूर्णाहुति के साथ भागवत कथा सम्पन्न पिड़ावा, ग्राम पंचायत सरखेड़ी के सरवर में चल भागवत कथा के अंतिम दिन पूर्णाहुति के समापन किया गया। कथा के अंतिम दिन कथावाचक बद्रीलाल व्यास ने श्रद्धालुओं से समाज सुधार के साथ की युवाओं को नशे से दूर रहने की सलाह दी।उन्होंने कहा कि नशा नाश की जड़ है।युवाओं से माता पिता की सेवा करने के साथ ही जीवन में सफलता के लिए सदैव सत्य मार्ग पर अडिग रहने का आह्वान किया।जिसके बाद हवन यज्ञ का आयोजन किया गया।जिसमे ग्रामीणों ने यज्ञ में आहुतियां दी।पूर्णाहुति के बाद भोजन प्रसादी का वितरण किया गया।2
- MAA JOGANIA EPISODE 13.1
- बकाया भुगतान की मांग को लेकर 18 फरवरी से कोटा कलेक्ट्रेट पर धरने पर बैठे जेके फैक्ट्री के मजदूरों के आंदोलन को मंगलवार को 351 दिन पूरे हो चुके हैं। इस बीच 13 मजदूरों की मौत हो चुकी हैं। लेकिन सरकार की तरफ से कोई सुनवाई नहीं हो रही।मंगलवार को धरने को संबोधित करते कॉमरेड उमाशंकर1
- कनवास पुलिस ने ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत कार्रवाई करते हुए 49 किलो 43 ग्राम कच्ची चांदी की सिल्लियां जब्त की हैं, जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1 करोड़ 40 लाख रुपये बताई जा रही है। मंगलवार शाम करीब 5 बजे जारी प्रेस नोट में कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर ने बताया कि अवैध मादक पदार्थ, अवैध शराब तथा बिना टैक्स कीमती धातुओं की तस्करी की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। थानाधिकारी अनूप सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने कनवास तिराहा मोरूकला पर नाकाबंदी के दौरान एक कार को रोका गया। तलाशी के दौरान वाहन से 49 किलो 43 ग्राम कच्ची चांदी की सिल्लियां बरामद की गईं। चांदी के चोरी की होने या किसी अपराध से संबंधित होने का संदेह होने पर धारा 106 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 के तहत कार्रवाई करते हुए इसे जब्त किया गया। इस मामले में आशिश जैन ओर पीरूलाल माली को हिरासत में लिया गया है। जप्ती की सूचना आयकर विभाग एवं जीएसटी विभाग को दे दी गई है। फिलहाल पुलिस भारी मात्रा में मिली कच्ची चांदी की खरीद-फरोख्त के संबंध में जांच जारी है।1
- बोर्ड परीक्षाओं को शांतिपूर्ण और नकलमुक्त कराने के लिए प्रशासन सख्त परीक्षा केंद्रों पर निषेधाज्ञा लागू, लाउडस्पीकर और डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी एफआईआर1
- उमराह से लौटने पर जायरीनों का स्वागत किया पिड़ावा, पवित्र शहर मक्का और मदीना का उमराह कर लौटे जायरीनों का स्वागत किया गया। शहर से गत दिनों उमराह के लिए गए जायरीनों का वापस लौटने पर ईदगाह चौराहे पर स्वागत किया गया।जिसके बाद उनका जुलूस निकाला गया।जुलूस मुख्य मार्गो से होता हुआ सुल्तानपुरा पहुंचकर सम्पन्न हुआ।इस दौरान रास्ते में जायरीनों का जगह जगह फूल मालाओं से स्वागत किया।इस दौरान बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग मौजूद रहे।1