Shuru
Apke Nagar Ki App…
Deepak Sharma
- User8864Jhalrapatan, Jhalawar😤11 hrs ago
- User8864Jhalrapatan, Jhalawar😤11 hrs ago
- User8864Jhalrapatan, Jhalawar💣11 hrs ago
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by Deepak Sharma1
- Samudra manthan peanayam at Harnavdijagir chhipabarod1
- झालावाड़ एसपी अमित कुमार ने झालरापाटन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मूक-बधिर बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर उनकी ही सांकेतिक भाषा में संवाद किया ! भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा अनावरण समारोह के दौरान ऐसा हुआ। इस पूरे मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर हो रहा है। कार्यक्रम में मौजूद मूक-बधिर बच्चों को देखकर एसपी अपने पद और प्रोटोकॉल की परवाह किए बिना उनके बीच जमीन पर ही बैठ गए। वीडियो में एसपी बच्चों के साथ आत्मीयता से घुलते-मिलते दिखाई दे रहे हैं। बच्चों ने पहले सांकेतिक भाषा में अपना परिचय दिया। इसके बाद एसपी ने बच्चों से पूछा कि उनका नाम (अमित कुमार) और उनका पद संकेतों में कैसे बताया जाएगा।बच्चों ने उत्साह के साथ उन्हें 'नेम प्लेट' पढ़कर संकेतों में नाम सिखाया। एसपी ने भी एक विद्यार्थी की तरह तुरंत उन संकेतों को सीखा और दोहराया। इस संबंध में सरस्वती आवासीय मूक-बधिर विद्यालय के संचालक संजय शर्मा ने बताया कि एसपी अमित कुमार के बच्चों के साथ सांकेतिक भाषा में संवाद करने से बच्चे काफी उत्साहित हुए। इस आयोजन में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी शामिल हुई थीं।2
- चावंडिया चमनपुरा में हिंदू सम्मेलन का हुआ आयोजन। रायपुर क्षेत्र के चवली मंडल में हिंदू सम्मेलन का आयोजन चावंडिया चमनपुरा गांव में संपन्न हुआ । सम्मेलन में कलश यात्रा एवं शोभा यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता कैलाश गंदोलिया और मुख्य अतिथि संत रोहित नागर ,विशिष्ट अतिथि मातृशक्ति रीना सोनी रही। बालक बालिकाओं ने भारत माता की झांकी के साथ शानदार नाटक प्रस्तुत किया। मंच संचालन नंदराम गुर्जर ने किया ।4
- MAA JOGANIA EPISODE 13#NOVEL.1
- रामगंजमंडी में भारतीय किसान संघ के बैनर तले मंगलवार को किसान ट्रैक्टर गर्जना रैली निकाली गई। रैली मां बीजासन माता मंदिर परिसर से शुरू होकर मुख्य मार्गों से गुजरते हुए उपखंड कार्यालय पहुंची, जहां किसानों ने तहसीलदार नेहा वर्मा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। रैली में बड़ी संख्या में ट्रैक्टर, बाइक और किसान शामिल हुए। इस दौरान किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को प्रमुखता से उठाया। मंगलवार शाम करीब 6 बजे भारतीय किसान संघ के पूर्व अध्यक्ष प्रहलाद धाकड़ ने बताया कि ज्ञापन में सोयाबीन फसल का मुआवजा, फसल बीमा का लाभ, सिंचाई व्यवस्था में सुधार, 10 घंटे बिजली आपूर्ति, 50 हजार नए कृषि कनेक्शन, एमएसपी पर शत-प्रतिशत खरीद, एक्सप्रेसवे और रेलवे लाइन के किनारे रास्तों की सुविधा, धानमंडी में अवैध तोल पर रोक, ताकली बांध का पानी और नहर योजना से वंचित गांवों को जोड़ने जैसी कई मांगें रखी गई हैं। किसान संघ ने चेतावनी दी है कि यदि 12 फरवरी तक मुआवजा और बीमा राशि किसानों के खातों में नहीं आई, तो 13 फरवरी से कृषि उपज मंडी को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर आंदोलन किया जाएगा।1
- महिलाओं से भरा एक ऑटो अनियंत्रित होकर रोड से करीब 5 फीट नीचे पलट गया, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। ऑटो में आधा दर्जन मजदूर महिलाएं सवार थीं, जो अंता से कुंदनपुर जा रही थीं।हादसे के बाद महिलाएं ऑटो में फंस गईं, जिन्हें स्थानीय लोगों ने दौड़कर बाहर निकाला। घायल महिलाओं को अंता चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। गनीमत रही कोई जनहानि नहीं हुई1
- Post by Deepak Sharma1