logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*ग्राम प्रधान अयोध्या प्रसाद को श्रद्धांजलि, ब्रह्मभोज में शामिल हुए विधायक रामचंद्र सिंह* बरवाडीह :- प्रखंड के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं ग्राम प्रधान अयोध्या प्रसाद के निधन के उपरांत उनके बाजार स्थित शांति निवास पर श्रद्धांजलि सभा सह ब्रह्मभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्थानीय विधायक रामचंद्र सिंह सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित हुए।कार्यक्रम में विधायक रामचंद्र सिंह ने अयोध्या प्रसाद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि अयोध्या प्रसाद केवल एक ग्राम प्रधान ही नहीं, बल्कि पूरे प्रखंड के मजबूत स्तंभ थे। उनका निधन क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है।इस दौरान उपस्थित लोगों ने भी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके सामाजिक योगदान को याद किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और शुभचिंतक शामिल हुए, जिन्होंने उनके प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

on 22 March
user_Manoj dutt dev
Manoj dutt dev
Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
on 22 March
3f1ef71a-8da0-4a91-a585-97a311f295b6

*ग्राम प्रधान अयोध्या प्रसाद को श्रद्धांजलि, ब्रह्मभोज में शामिल हुए विधायक रामचंद्र सिंह* बरवाडीह :- प्रखंड के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं ग्राम प्रधान अयोध्या प्रसाद के निधन के उपरांत उनके बाजार स्थित शांति निवास पर श्रद्धांजलि सभा सह ब्रह्मभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्थानीय विधायक रामचंद्र सिंह सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित हुए।कार्यक्रम में विधायक रामचंद्र सिंह ने अयोध्या प्रसाद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि अयोध्या प्रसाद केवल एक ग्राम प्रधान ही नहीं, बल्कि पूरे प्रखंड के मजबूत स्तंभ थे। उनका निधन क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है।इस दौरान उपस्थित लोगों ने भी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके सामाजिक योगदान को याद किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और शुभचिंतक शामिल हुए, जिन्होंने उनके प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

More news from झारखंड and nearby areas
  • लातेहार : सरकार की आत्म समर्पण नीति नई दिशा के तहत जेजे एमपी का सब जनरल कमांडर सुरेंद्र दोहराने लातेहार पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पहुंचकर सिलेंडर किया है उसने सिलेंडर करने के उपरांत नक्सली बनने की पूरी वाक्य बताइए नहीं उसने नक्सलियों से भी खुले मंच अपील किया है कि वह भी सरकार के द्वारा बनाई गई आत्मसमर्पण नीति का स्वागत करते हुए सरकार के साथ जुड़कर मुख्य धारा में लौटे और बाकी के बच्चे किसी जिंदगी को अच्छे से गुजरे.
    1
    लातेहार : सरकार की आत्म समर्पण नीति नई दिशा के तहत जेजे एमपी का सब जनरल कमांडर सुरेंद्र दोहराने लातेहार पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पहुंचकर सिलेंडर किया है उसने सिलेंडर करने के उपरांत नक्सली बनने की पूरी वाक्य बताइए नहीं उसने नक्सलियों से भी खुले मंच अपील किया है कि वह भी सरकार के द्वारा बनाई गई आत्मसमर्पण नीति का स्वागत करते हुए सरकार के साथ जुड़कर मुख्य धारा में लौटे और बाकी के बच्चे किसी जिंदगी को अच्छे से गुजरे.
    user_Vikash Tiwary
    Vikash Tiwary
    पत्रकार लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    50 min ago
  • *************************************** *कार्यक्रम में जिले की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत एवं परंपराओं की झलक देखने को मिली* *************************************** *प्रसिद्ध इंडियन रोलर बैंड द्वारा आकर्षक एवं रोमांचक प्रस्तुति दी गई...* *************************************** *लातेहार* *लातेहार जिला स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज दिनांक 04 अप्रैल 2026 को जिला खेल स्टेडियम, लातेहार में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।* सांस्कृतिक कार्यक्रम का माननीय विधायक मनिका श्री रामचंद्र सिंह, उपायुक्त श्री उत्कर्ष गुप्ता, पुलिस अधीक्षक श्री कुमार गौरव, उप विकास आयुक्त श्री सैय्यद रियाज अहमद, पूर्व मंत्री श्री बैद्यनाथ राम, नगर पंचायत अध्यक्ष श्री महेश सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष श्री संतोष रंजन , जिला परिषद सदस्य , गणमान्य व्यक्तियों, जनप्रतिनिधियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर विधिवत रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर माननीय विधायक मनिका श्री रामचंद्र सिंह ने अपने संबोधन में जिले के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की तथा आमजनों से विकास कार्यों में सहभागिता की अपील की। उपायुक्त श्री उत्कर्ष गुप्ता ने अपने संबोधन में लातेहार जिले की 25 वर्षों की विकास यात्रा को रेखांकित करते हुए विभिन्न क्षेत्रों में प्राप्त उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिले के समग्र विकास के लिए प्रशासन निरंतर प्रतिबद्ध है और जनसहभागिता से ही विकास को गति मिलती है। इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्री बैद्यनाथ राम ने अपने संबोधन में लातेहार जिले के विकास एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए सभी को जिला स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में जिले की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक कला एवं प्रतिभाओं की मनोहारी प्रस्तुति ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा एक से बढ़कर एक रंगारंग प्रस्तुतियां दी गईं, जिनमें लोकनृत्य, गीत-संगीत एवं सांस्कृतिक झलकियों ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर विशेष आकर्षण के रूप में प्रसिद्ध इंडियन रोलर बैंड द्वारा आकर्षक एवं रोमांचक प्रस्तुति दी गई, जिसने कार्यक्रम में विशेष उत्साह का संचार किया और दर्शकों की खूब सराहना प्राप्त की। इसके साथ ही छऊ नृत्य एवं ट्राइबल फैशन शो, फूड फेस्टिवल, जैसे कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिससे स्थानीय संस्कृति एवं परंपराओं की समृद्ध झलक देखने को मिली। कार्यक्रम में जिले के पदाधिकारीगण, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। सभी ने इस आयोजन की सराहना करते हुए इसे जिले के गौरवपूर्ण 25 वर्षों की उपलब्धियों का प्रतीक बताया। जिला प्रशासन द्वारा इस अवसर पर जिले के समग्र विकास एवं सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी दी गई। यह आयोजन न केवल जिले के गौरवशाली इतिहास को दर्शाता है, बल्कि भविष्य के विकास के लिए नई प्रेरणा भी प्रदान करता है।
    10
    ***************************************
*कार्यक्रम में जिले की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत एवं परंपराओं की झलक देखने को मिली*
***************************************
*प्रसिद्ध इंडियन रोलर बैंड द्वारा आकर्षक एवं रोमांचक प्रस्तुति दी गई...*
***************************************
*लातेहार*
*लातेहार जिला स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज दिनांक 04 अप्रैल 2026 को जिला खेल स्टेडियम, लातेहार में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।*
सांस्कृतिक कार्यक्रम का माननीय विधायक मनिका श्री रामचंद्र सिंह, उपायुक्त श्री उत्कर्ष गुप्ता, पुलिस अधीक्षक श्री कुमार गौरव, उप विकास आयुक्त श्री सैय्यद रियाज अहमद, पूर्व मंत्री श्री बैद्यनाथ राम, नगर पंचायत अध्यक्ष श्री महेश सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष श्री संतोष रंजन , जिला परिषद सदस्य , गणमान्य व्यक्तियों, जनप्रतिनिधियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर विधिवत रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर माननीय विधायक मनिका श्री रामचंद्र सिंह ने अपने संबोधन में जिले के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की तथा आमजनों से विकास कार्यों में सहभागिता की अपील की।
उपायुक्त श्री उत्कर्ष गुप्ता ने अपने संबोधन में लातेहार जिले की 25 वर्षों की विकास यात्रा को रेखांकित करते हुए विभिन्न क्षेत्रों में प्राप्त उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिले के समग्र विकास के लिए प्रशासन निरंतर प्रतिबद्ध है और जनसहभागिता से ही विकास को गति मिलती है।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्री बैद्यनाथ राम ने अपने संबोधन में लातेहार जिले के विकास एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए सभी को जिला स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में जिले की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक कला एवं प्रतिभाओं की मनोहारी प्रस्तुति ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा एक से बढ़कर एक रंगारंग प्रस्तुतियां दी गईं, जिनमें लोकनृत्य, गीत-संगीत एवं सांस्कृतिक झलकियों ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया।
इस अवसर पर विशेष आकर्षण के रूप में प्रसिद्ध इंडियन रोलर बैंड द्वारा आकर्षक एवं रोमांचक प्रस्तुति दी गई, जिसने कार्यक्रम में विशेष उत्साह का संचार किया और दर्शकों की खूब सराहना प्राप्त की। इसके साथ ही  छऊ नृत्य एवं ट्राइबल फैशन शो, फूड फेस्टिवल, जैसे कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिससे स्थानीय संस्कृति एवं परंपराओं की समृद्ध झलक देखने को मिली।
कार्यक्रम में जिले के पदाधिकारीगण, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। सभी ने इस आयोजन की सराहना करते हुए इसे जिले के गौरवपूर्ण 25 वर्षों की उपलब्धियों का प्रतीक बताया।
जिला प्रशासन द्वारा इस अवसर पर जिले के समग्र विकास एवं सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी दी गई।
यह आयोजन न केवल जिले के गौरवशाली इतिहास को दर्शाता है, बल्कि भविष्य के विकास के लिए नई प्रेरणा भी प्रदान करता है।
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    6 hrs ago
  • गारू: स्थापना दिवस के अवसर पर गारू प्रखंड में ‘रन फॉर लातेहार’ का आयोजन अरमु चौक से मिर्चया जलप्रपात तक किया गया। कार्यक्रम में अंचलाधिकारी दिनेश कुमार मिश्रा, थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा, स्तरोन्नत उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षक एवं स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।दौड़ के उपरांत मिर्चया जलप्रपात परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया, जहां सभी ने साफ-सफाई कर स्वच्छता की शपथ ली। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया गया। *मायापुर में सुग्गाबांध फॉल तक जागरूकता दौड़, स्कूली बच्चों ने दिखाया उत्साह* गारू: मायापुर पंचायत अंतर्गत सुग्गाबांध मोड़ से सुग्गाबांध फॉल तक जागरूकता दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौरान स्तरोन्नत उच्च विद्यालय बारेसाढ़ व मायापुर के प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे। बारेसाढ़ एवं रामसेली स्कूल के बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया कार्यक्रम पंचायत सचिव बारेसाढ़ बीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। मौके पर मुखिया रुपमनी नगेसिया, पु.अ.नि विजय कुमार, प्रभारी वनपाल परमजीत तिवारी, उप प्रमुख रामदास यादव, सीएचओ खुशबू कुमारी, पंचायत सचिव सूरज कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।समाजसेवी राजू प्रसाद ने लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के अंत में बच्चों के बीच बिस्कुट एवं पानी की बोतलों का वितरण किया गया। बताया गया कि जिला परिषद सदस्य जीरा देवी कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मौके पर पहुंचीं। *सरयू में ‘रन फॉर लातेहार’, घाटी से कैंप तक दौड़ में उमड़ा जनसैलाब* सरयू: सरयू प्रखंड में भी स्थापना दिवस के अवसर पर ‘रन फॉर लातेहार’ का आयोजन किया गया। यह दौड़ सरयू घाटी से सरयू कैंप तक आयोजित हुई।कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी आशा साहू, सरयू टीओपी प्रभारी राजकुमार पांडे एवं शिक्षकों के नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
    1
    गारू: स्थापना दिवस के अवसर पर गारू प्रखंड में ‘रन फॉर लातेहार’ का आयोजन अरमु चौक से मिर्चया जलप्रपात तक किया गया। कार्यक्रम में अंचलाधिकारी दिनेश कुमार मिश्रा, थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा, स्तरोन्नत उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षक एवं स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।दौड़ के उपरांत मिर्चया जलप्रपात परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया, जहां सभी ने साफ-सफाई कर स्वच्छता की शपथ ली। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया गया।
*मायापुर में सुग्गाबांध फॉल तक जागरूकता दौड़, स्कूली बच्चों ने दिखाया उत्साह* 
गारू: मायापुर पंचायत अंतर्गत सुग्गाबांध मोड़ से सुग्गाबांध फॉल तक जागरूकता दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौरान स्तरोन्नत उच्च विद्यालय बारेसाढ़ व मायापुर के प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे। बारेसाढ़ एवं रामसेली स्कूल के बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया कार्यक्रम पंचायत सचिव बारेसाढ़ बीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। मौके पर मुखिया रुपमनी नगेसिया, पु.अ.नि विजय कुमार, प्रभारी वनपाल परमजीत तिवारी, उप प्रमुख रामदास यादव, सीएचओ खुशबू कुमारी, पंचायत सचिव सूरज कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।समाजसेवी राजू प्रसाद ने लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के अंत में बच्चों के बीच बिस्कुट एवं पानी की बोतलों का वितरण किया गया। बताया गया कि जिला परिषद सदस्य जीरा देवी कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मौके पर पहुंचीं।
*सरयू में ‘रन फॉर लातेहार’, घाटी से कैंप तक दौड़ में उमड़ा जनसैलाब* 
सरयू: सरयू प्रखंड में भी स्थापना दिवस के अवसर पर ‘रन फॉर लातेहार’ का आयोजन किया गया। यह दौड़ सरयू घाटी से सरयू कैंप तक आयोजित हुई।कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी आशा साहू, सरयू टीओपी प्रभारी राजकुमार पांडे एवं शिक्षकों के नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
    user_निरंजन प्रसाद
    निरंजन प्रसाद
    गारू, लातेहार, झारखंड•
    14 min ago
  • Post by Mohd Sameer Khan aimim
    1
    Post by Mohd Sameer Khan aimim
    user_Mohd Sameer Khan aimim
    Mohd Sameer Khan aimim
    Local News Reporter बालूमाथ, लातेहार, झारखंड•
    9 hrs ago
  • लातेहार, झारखंड:आज दिनांक 4 अप्रैल 2026 को झारखंड के लातेहार जिला का स्थापना दिवस है,जो हम सभी लातेहार जिलावाशियो के बड़े ही हर्षोल्लास का दिन है,आज ही के दिन 4 अप्रैल 2001 को आधिकारिक रूप से लातेहार को जिला के रूप में घोषणा किया गया था,जो झारखंड के पलामू जिला से अलग होकर एक स्वतंत्र जिला बना था जो न जाने कितने नेताओं के परिश्रम का से जिला का दर्जा प्राप्त हुआ|स्थापना दिवस के खुशी के अवसर में उपायुक्त महोदय के द्वारा सभी सम्मानित नेताओं, पदाधिकारियों और जिलावासियों को संबोधित करते हुए|
    1
    लातेहार, झारखंड:आज दिनांक 4 अप्रैल 2026 को झारखंड के लातेहार जिला का स्थापना दिवस है,जो हम सभी लातेहार जिलावाशियो के बड़े ही हर्षोल्लास का दिन है,आज ही के दिन 4 अप्रैल 2001 को आधिकारिक रूप से लातेहार को जिला के रूप में घोषणा किया गया था,जो झारखंड के पलामू जिला से अलग होकर एक स्वतंत्र जिला बना था जो न जाने कितने नेताओं के परिश्रम का से जिला का दर्जा प्राप्त हुआ|स्थापना दिवस के खुशी के अवसर में उपायुक्त महोदय के द्वारा सभी सम्मानित नेताओं, पदाधिकारियों और जिलावासियों को संबोधित करते हुए|
    user_Shamsher Alam
    Shamsher Alam
    Local News Reporter मनिका, लातेहार, झारखंड•
    10 hrs ago
  • चंदवा सड़क पर गिट्टी की बाधा: बाइक सवार तस्लीम गंभीर घायल, झामुमो नेता ने पहुंचाया अस्पताल चंदवा, शनिवार शाम मैक्लुस्कीगंज-चंदवा- मालहन पथ पर गुरिटांड़ डोड़का पुल के पास लापरवाही भरी सड़क ने एक युवक की जान पर बनाई। सड़क किनारे अज्ञात व्यक्ति द्वारा गिराई गई गिट्टी सड़क पर बिखर गई, जिससे बोदा गांव निवासी तस्लीम अंसारी की बाइक फिसल गई। मैक्लुस्कीगंज से चंदवा आते समय हुई इस दुर्घटना में तस्लीम गंभीर रूप से जख्मी हो गए। वे सड़क किनारे बेसुध पड़े मिले। स्थानीय लोगों ने तत्काल सूचना दी। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के अल्पसंख्यक जिला उपाध्यक्ष नौशाद अंसारी ने फौरन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा पहुंचे। उन्होंने मरीज का हाल जाना, इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित की और चिकित्सकों से बात की। नौशाद ने कहा, "ऐसी लापरवाही से बचने के लिए प्रशासन सतर्क हो। सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करो, वरना और हादसे होंगे।" डॉक्टरों ने बताया कि तस्लीम के सिर व पैरों में गंभीर चोटें हैं, गिट्टी के कारण कई दुर्घटनाएं हुई है लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। स्थानीयवासी सवाल उठा रहे हैं- सड़क किनारे निर्माण सामग्री बिखेरने वालों पर कौन लगाम लगाएगा? यह हादसा क्षेत्र में सड़क रखरखाव की बदहाली उजागर करता है। जिम्मेदारों से त्वरित जांच की मांग हो रही है।
    1
    चंदवा सड़क पर गिट्टी की बाधा: बाइक सवार तस्लीम गंभीर घायल, झामुमो नेता ने पहुंचाया अस्पताल
चंदवा, शनिवार शाम मैक्लुस्कीगंज-चंदवा- मालहन पथ पर गुरिटांड़ डोड़का पुल के पास लापरवाही भरी सड़क ने एक युवक की जान पर बनाई। सड़क किनारे अज्ञात व्यक्ति द्वारा गिराई गई गिट्टी सड़क पर बिखर गई, जिससे बोदा गांव निवासी तस्लीम अंसारी की बाइक फिसल गई। मैक्लुस्कीगंज से चंदवा आते समय हुई इस दुर्घटना में तस्लीम गंभीर रूप से जख्मी हो गए। वे सड़क किनारे बेसुध पड़े मिले।
स्थानीय लोगों ने तत्काल सूचना दी। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के अल्पसंख्यक जिला उपाध्यक्ष नौशाद अंसारी ने फौरन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा पहुंचे। उन्होंने मरीज का हाल जाना, इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित की और चिकित्सकों से बात की। नौशाद ने कहा, "ऐसी लापरवाही से बचने के लिए प्रशासन सतर्क हो। सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करो, वरना और हादसे होंगे।"
डॉक्टरों ने बताया कि तस्लीम के सिर व पैरों में गंभीर चोटें हैं, गिट्टी के कारण कई दुर्घटनाएं हुई है लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। स्थानीयवासी सवाल उठा रहे हैं- सड़क किनारे निर्माण सामग्री बिखेरने वालों पर कौन लगाम लगाएगा? यह हादसा क्षेत्र में सड़क रखरखाव की बदहाली उजागर करता है। जिम्मेदारों से त्वरित जांच की मांग हो रही है।
    user_MUKESH NATH
    MUKESH NATH
    चंदवा, लातेहार, झारखंड•
    10 hrs ago
  • *कोटाम में केशरा चंडी महोत्सव का धूमधाम से समापन, विधायक रामचंद्र सिंह रहे मौजूद* गारू (लातेहार)। गारू प्रखंड के कोटाम में आयोजित दो दिवसीय केसरा चंडी महोत्सव का समापन रविवार को पारंपरिक उत्साह और भव्यता के साथ संपन्न हो गया। समापन समारोह में मनिका विधायक रामचंद्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। पूरे आयोजन के दौरान क्षेत्र में आस्था, संस्कृति पारंपरिक परम्परा का अद्भुत संगम देखने को मिला। महोत्सव के अंतिम दिन सुबह देवी स्थल केसरा चंडी में बैगा पुजार द्वारा विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचे और माता का आशीर्वाद लेकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके पश्चात दोपहर में कोटाम मोड़ केशरा चंडी चौक पर भव्य आदिवासी सांस्कृतिक मेले का आयोजन किया गया। मेले में स्थानीय कला, संस्कृति, हस्तशिल्प और पारंपरिक व्यंजनों की आकर्षक झलक देखने को मिली। इस जतरा महोत्सव में कुल 52 नृत्य मंडली टीमों ने भाग लिया सभी टीमों को पुरस्कृत कर उनके हौसलों बढ़ाया गया आसपास के गांवों से आए ग्रामीणों ने मेले का भरपूर आनंद उठाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मंगल उरांव ने कहा कि केशरा चंडी इस क्षेत्र की प्रमुख देवी मानी जाती हैं। स्थानीय मान्यता के अनुसार माता भविष्य में होने वाली घटनाओं का पूर्व संकेत देती हैं। उन्होंने बताया कि यह महोत्सव वर्षों से आयोजित होता आ रहा है और आदिवासी संस्कृति व परंपरा का महत्वपूर्ण प्रतीक है। इस अवसर पर रेंजर उमेश कुमार दुबे, जिप सदस्य जीरा देवी, सांसद प्रतिनिधि संतोष यादव, विधायक प्रतिनिधि मनोज यादव, प्रखण्ड प्रमुख सीता देवी, कार्यक्रम को सफल बनाने में कमेटी के अध्यक्ष श्री मंगल उरांव, उपाध्यक्ष अमृतेश्वर सिंह, सचिव प्रसाद बैठा शिक्षक, उपसचिव धनदेव सिंह, कोषाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह, उपकोषाध्यक्ष रामप्रवेश सिंह, संरक्षक धृपाल सिंह, महामंत्री तौकीर मियां, मंत्री कैलाश सिंह,सदस्य अमृत उरांव, अनूप कश्यप, सुधीर उरांव, रौशन कश्यप, सुनील उरांव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
    4
    *कोटाम में केशरा चंडी महोत्सव का धूमधाम से समापन, विधायक रामचंद्र सिंह रहे मौजूद* 
गारू (लातेहार)।
गारू प्रखंड के कोटाम में आयोजित दो दिवसीय केसरा चंडी महोत्सव का समापन रविवार को पारंपरिक उत्साह और भव्यता के साथ संपन्न हो गया। समापन समारोह में मनिका विधायक रामचंद्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। पूरे आयोजन के दौरान क्षेत्र में आस्था, संस्कृति  पारंपरिक परम्परा का अद्भुत संगम देखने को मिला।
महोत्सव के अंतिम दिन सुबह देवी स्थल केसरा चंडी में बैगा पुजार द्वारा विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचे और माता का आशीर्वाद लेकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
इसके पश्चात दोपहर में कोटाम मोड़ केशरा चंडी चौक पर भव्य आदिवासी सांस्कृतिक मेले का आयोजन किया गया। मेले में स्थानीय कला, संस्कृति, हस्तशिल्प और पारंपरिक व्यंजनों की आकर्षक झलक देखने को मिली। इस जतरा महोत्सव में कुल 52 नृत्य मंडली टीमों ने भाग लिया सभी टीमों को पुरस्कृत कर उनके हौसलों बढ़ाया गया आसपास के गांवों से आए ग्रामीणों ने मेले का भरपूर आनंद उठाया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मंगल उरांव ने कहा कि केशरा चंडी इस क्षेत्र की प्रमुख देवी मानी जाती हैं। स्थानीय मान्यता के अनुसार माता भविष्य में होने वाली घटनाओं का पूर्व संकेत देती हैं। उन्होंने बताया कि यह महोत्सव वर्षों से आयोजित होता आ रहा है और आदिवासी संस्कृति व परंपरा का महत्वपूर्ण प्रतीक है।
इस अवसर पर रेंजर उमेश कुमार दुबे, जिप सदस्य जीरा देवी, सांसद प्रतिनिधि संतोष यादव, विधायक प्रतिनिधि मनोज यादव, प्रखण्ड प्रमुख सीता देवी, कार्यक्रम को सफल बनाने में कमेटी के अध्यक्ष श्री मंगल उरांव, उपाध्यक्ष अमृतेश्वर सिंह, सचिव प्रसाद बैठा शिक्षक, उपसचिव धनदेव सिंह, कोषाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह, उपकोषाध्यक्ष रामप्रवेश सिंह, संरक्षक धृपाल सिंह, महामंत्री तौकीर मियां, मंत्री कैलाश सिंह,सदस्य अमृत उरांव, अनूप कश्यप, सुधीर उरांव, रौशन कश्यप, सुनील उरांव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
    user_𝑅 𝑃 𝑆𝐼𝑁𝐺𝐻 𝑃𝑅𝐸𝑆𝑆
    𝑅 𝑃 𝑆𝐼𝑁𝐺𝐻 𝑃𝑅𝐸𝑆𝑆
    गारू, लातेहार, झारखंड•
    11 hrs ago
  • महुआडांड़ के परहाटोली पंचायत के नगर में पिछले तीन दिनों से एक युवक पेड़ के नीचे रहकर अपना गुजर-बसर कर रहा है। ग्रामीणों द्वारा पूछताछ करने पर पता चला कि युवक हरियाणा का रहने वाला है। युवक की पहचान हिमांशी (या हिमांशु, पुष्टि अपेक्षित) के रूप में बताई जा रही है।अज्ञात कारणों से युवक यहां पहुंचा है और फिलहाल खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है। स्थानीय ग्रामीणों ने मानवता का परिचय देते हुए युवक के भोजन की स्वेच्छा से व्यवस्था की है, जिससे उसकी भूख मिट रही है।ग्रामीणों का कहना है कि युवक शांत स्वभाव का है और किसी को कोई परेशानी नहीं दे रहा है।
    2
    महुआडांड़ के परहाटोली पंचायत के नगर में पिछले तीन दिनों से एक युवक पेड़ के नीचे रहकर अपना गुजर-बसर कर रहा है। ग्रामीणों द्वारा पूछताछ करने पर पता चला कि युवक हरियाणा का रहने वाला है। युवक की पहचान हिमांशी (या हिमांशु, पुष्टि अपेक्षित) के रूप में बताई जा रही है।अज्ञात कारणों से युवक यहां पहुंचा है और फिलहाल खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है। स्थानीय ग्रामीणों ने मानवता का परिचय देते हुए युवक के भोजन की स्वेच्छा से व्यवस्था की है, जिससे उसकी भूख मिट रही है।ग्रामीणों का कहना है कि युवक शांत स्वभाव का है और किसी को कोई परेशानी नहीं दे रहा है।
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.