logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हाईवे हादसे के बाद सख्ती: 6 अवैध दुकानों पर चला बुलडोजर, अतिक्रमण हटाया गया, Aks@Tkd news संवाददाता, ठाकुरद्वारा काशीपुर–मुरादाबाद हाईवे पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं के मद्देनजर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) की टीम ने हाईवे किनारे बनी छह अवैध दुकानों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें ध्वस्त कर दिया। कोतवाली क्षेत्र के गांव असलेमपुर स्थित बस स्टैंड के पास वीरेंद्र सिंह और देशबंधु की करीब छह दुकानें निर्माणाधीन हाईवे के बिल्कुल किनारे बनी हुई थीं। हाल ही में इसी स्थान पर हुए भीषण सड़क हादसे में डंपर की टक्कर से टेंपो के परखच्चे उड़ गए थे, जिसमें चालक समेत पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। इस दर्दनाक घटना के बाद प्रशासन हरकत में आया। घटना के उपरांत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कुंवर आकाश, एसपी ट्रैफिक सुभाष गंगवार, डिप्टी एसपी आशीष प्रताप सिंह और कोतवाल मनोज परमार ने मौके का निरीक्षण किया था। जांच के दौरान पाया गया कि हाईवे के किनारे बनी ये दुकानें दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण बन रही थीं, जिसके चलते इन्हें हटाने का निर्णय लिया गया। मंगलवार दोपहर NHAI के इंजीनियर अंकुश मिश्रा की निगरानी में जेसीबी मशीन के जरिए सभी दुकानों को गिरा दिया गया। कार्रवाई के दौरान दुकानदारों ने मुआवजे की मांग को लेकर विरोध जताया, लेकिन प्रशासन की सख्ती और जनहित को देखते हुए बाद में विरोध शांत हो गया। प्रशासन का कहना है कि सड़क सुरक्षा सर्वोपरि है और हाईवे किनारे किसी भी प्रकार के अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आगे भी ऐसे अतिक्रमणों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा, ताकि दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। फोटो दो ठाकुरद्वारा हाईवे पर स्थित हाईवे निर्माण के दौरानबाधा बनी दुकानों पर चला बुलडोजर

6 hrs ago
user_Eshank Sharma
Eshank Sharma
ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश•
6 hrs ago
579c4100-9264-49d4-b823-a7700e442565

हाईवे हादसे के बाद सख्ती: 6 अवैध दुकानों पर चला बुलडोजर, अतिक्रमण हटाया गया, Aks@Tkd news संवाददाता, ठाकुरद्वारा काशीपुर–मुरादाबाद हाईवे पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं के मद्देनजर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) की टीम ने हाईवे किनारे बनी छह अवैध दुकानों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें ध्वस्त कर दिया। कोतवाली क्षेत्र के गांव असलेमपुर स्थित बस स्टैंड के पास वीरेंद्र सिंह और देशबंधु की करीब छह दुकानें निर्माणाधीन हाईवे के बिल्कुल किनारे बनी हुई थीं। हाल ही में इसी स्थान पर हुए भीषण सड़क हादसे में डंपर की टक्कर से टेंपो के परखच्चे उड़ गए थे, जिसमें चालक समेत पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। इस दर्दनाक घटना के बाद प्रशासन हरकत में आया। घटना के उपरांत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कुंवर आकाश, एसपी ट्रैफिक सुभाष गंगवार,

0488ab6b-b10d-4228-ad93-b8be1e329d68

डिप्टी एसपी आशीष प्रताप सिंह और कोतवाल मनोज परमार ने मौके का निरीक्षण किया था। जांच के दौरान पाया गया कि हाईवे के किनारे बनी ये दुकानें दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण बन रही थीं, जिसके चलते इन्हें हटाने का निर्णय लिया गया। मंगलवार दोपहर NHAI के इंजीनियर अंकुश मिश्रा की निगरानी में जेसीबी मशीन के जरिए सभी दुकानों को गिरा दिया गया। कार्रवाई के दौरान दुकानदारों ने मुआवजे की मांग को लेकर विरोध जताया, लेकिन प्रशासन की सख्ती और जनहित को देखते हुए बाद में विरोध शांत हो गया। प्रशासन का कहना है कि सड़क सुरक्षा सर्वोपरि है और हाईवे किनारे किसी भी प्रकार के अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आगे भी ऐसे अतिक्रमणों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा, ताकि दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। फोटो दो ठाकुरद्वारा हाईवे पर स्थित हाईवे निर्माण के दौरानबाधा बनी दुकानों पर चला बुलडोजर

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • थाना नगीना देहात क्षेत्र के जंगल में हत्या या साजिश..?
    1
    थाना नगीना देहात क्षेत्र के जंगल में हत्या या साजिश..?
    user_Pankaj Daksh
    Pankaj Daksh
    धामपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • *मुरादाबाद: बुर्का पहनी महिला से छेड़छाड़ का आरोपी चिह्नित, गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें गठित* *मुगलपुरा के बरवालान का वायरल वीडियो, पुलिस बोली- जल्द होगी गिरफ्तारी* *मुरादाबाद, 29 अप्रैल 2026।* थाना मुगलपुरा क्षेत्र की चौकी बरवालान इलाके में बुर्का पहनी महिला से सरेआम छेड़छाड़ का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है। वीडियो में दिखाई दे रहे आरोपी की पहचान कर ली गई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगा दी गई हैं।
    1
    *मुरादाबाद: बुर्का पहनी महिला से छेड़छाड़ का आरोपी चिह्नित, गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें गठित*
*मुगलपुरा के बरवालान का वायरल वीडियो, पुलिस बोली- जल्द होगी गिरफ्तारी*
*मुरादाबाद, 29 अप्रैल 2026।* थाना मुगलपुरा क्षेत्र की चौकी बरवालान इलाके में बुर्का पहनी महिला से सरेआम छेड़छाड़ का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है। वीडियो में दिखाई दे रहे आरोपी की पहचान कर ली गई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगा दी गई हैं।
    user_Alam
    Alam
    मुरादाबाद, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Mohammed Kaif social media in samajsevi
    1
    Mohammed Kaif social media in samajsevi
    user_वसीम खान संपादक
    वसीम खान संपादक
    TV News Anchor मुरादाबाद, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • कालाढूंगी। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय बढ़ाने और अन्य कई मांगों को लेकर चल रहे धरना प्रदर्शन 14 दिन भी जारी रहा । कालाढूंगी के दीन दयाल पार्क में चल रहे आंगनबाड़ी कार्यकत्री के धरने पर पहुंचे यू,के, डी,के कार्यकर्ताओं ने धरने को अपना पूर्ण समर्थन देते हुए भीषण गर्मी में अपनी जायज मांगों को लेकर धरने बैठी कार्यकत्रीयो को पेयजल पिलाया वही इस दौरान ये,के,डी के कालाढूंगी विधानसभा अध्यक्ष प्रमोद जोशी ने कहा राज्य सरकार को इनकी जायज मांगों को तुरंत मानकर धरना समाप्त करवाना चाहिए।वही कालाढूंगी,प्रभारी रवी बोरा, व पुष्कर बिष्ट ने कहा आज के महंगाई के दौर में इतने कम खर्चे में परिवार पालना मुश्किल है जबकि कार्यकर्त्री बहन अपना कार्य पूरा ईमानदारी से करती हैं इनका मानदेय तुरंत बढ़ना चाहिए वहीं उन्होंने कहा हम इनके आंदोलन में हमेशा इनके साथ खड़े रहेंगे।वही आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का कहना है कि उन्हें मात्र 9 हजार 300 रुपया मानदेय दिया जाता है जो बहुत कम है, उन्होंने 24 हजार रुपए वेतन के रूप में दिए जाने की मांग की।कहा कि उनके द्वारा कई तरह का फील्ड का काम भी किया जाता है, इसलिए बायोमेट्रिक मशीन की उपयोगिता को खत्म किया जाए। सेवानिवृत्ति पर 10 लाख रुपए के शासनादेश होने के बाद ही 300 रुपए की कटौती की जाए। आंगनबाड़ी कार्यकत्री सेविका मिनी कर्मचारी संगठन का कहना है कि उनकी मांगों को नहीं माना जाता है तो धरना प्रदर्शन को उग्र रूप दिया जाएगा।इस दौरान अध्यक्ष गीता मोमी, रमा पांडे, गंगा बिष्ट, शबनम परवीन, पुष्पा राठौर, द्रोपदी कुंवर, निर्मला कार्की, सना परवीन, सरस्वती, मंजू बोहरा, जीवंती देवी, रशीदा, पुष्पा पंत, मंजू सामंत, किरन, गीता बोरा, तनुजा, गीता देवी, विमला जोशी आदि उपस्थित रही।
    1
    कालाढूंगी। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय बढ़ाने और अन्य कई  मांगों को लेकर चल रहे धरना प्रदर्शन 14 दिन भी जारी रहा । कालाढूंगी के दीन दयाल पार्क में चल रहे  आंगनबाड़ी कार्यकत्री के धरने पर पहुंचे यू,के, डी,के कार्यकर्ताओं ने धरने को अपना पूर्ण समर्थन देते हुए भीषण गर्मी में अपनी जायज मांगों को लेकर धरने बैठी कार्यकत्रीयो को पेयजल पिलाया वही इस दौरान ये,के,डी के कालाढूंगी विधानसभा अध्यक्ष प्रमोद जोशी ने कहा राज्य सरकार को इनकी जायज मांगों को तुरंत मानकर धरना समाप्त करवाना चाहिए।वही कालाढूंगी,प्रभारी रवी बोरा, व पुष्कर बिष्ट ने कहा आज के महंगाई के दौर में इतने कम खर्चे में परिवार पालना मुश्किल है जबकि कार्यकर्त्री बहन अपना कार्य पूरा ईमानदारी से करती हैं इनका मानदेय तुरंत बढ़ना चाहिए वहीं उन्होंने कहा हम इनके आंदोलन में हमेशा इनके साथ खड़े रहेंगे।वही आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का कहना है कि उन्हें मात्र 9 हजार 300 रुपया मानदेय दिया जाता है जो बहुत कम है, उन्होंने 24 हजार रुपए वेतन के रूप में दिए जाने की मांग की।कहा कि उनके द्वारा कई तरह का फील्ड का काम भी किया जाता है, इसलिए बायोमेट्रिक मशीन की उपयोगिता को खत्म किया जाए। सेवानिवृत्ति पर 10 लाख रुपए के शासनादेश होने के बाद ही 300 रुपए की कटौती की जाए। आंगनबाड़ी कार्यकत्री सेविका मिनी कर्मचारी संगठन का कहना है कि 
उनकी मांगों को नहीं माना जाता है तो धरना प्रदर्शन को उग्र रूप दिया जाएगा।इस दौरान अध्यक्ष गीता मोमी, रमा पांडे, गंगा बिष्ट, शबनम परवीन, पुष्पा राठौर, द्रोपदी कुंवर, निर्मला कार्की, सना परवीन, सरस्वती, मंजू बोहरा, जीवंती देवी, रशीदा, पुष्पा पंत, मंजू सामंत, किरन, गीता बोरा, तनुजा, गीता देवी, विमला जोशी आदि उपस्थित रही।
    user_Rajat pant
    Rajat pant
    कालाढूंगी, नैनीताल, उत्तराखंड•
    5 hrs ago
  • Post by न्यूज़ 24 यूपी चैनल
    1
    Post by न्यूज़ 24 यूपी चैनल
    user_न्यूज़ 24 यूपी चैनल
    न्यूज़ 24 यूपी चैनल
    Court reporter मुरादाबाद, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • Post by Jpn7 News
    1
    Post by Jpn7 News
    user_Jpn7 News
    Jpn7 News
    अमरोहा, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • बहुत ही सुन्दर प्रस्तुति...!
    1
    बहुत ही सुन्दर प्रस्तुति...!
    user_Pankaj Daksh
    Pankaj Daksh
    धामपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • चांदपुर मेले में हुआ बड़ा हादसा नाका झूले से गिरकर युवक की मौत। हादसे के तुरंत बाद घायल युवक ले जाया गया सी एच सी स्याऊ जहां पर डॉक्टर द्वारा युवक को मृत घोषित किया गया घटना के बाद मची अफरातफरी, युवक की मौत से परिजनों में मचा कोहराम। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा जांच शुरू।
    1
    चांदपुर मेले में हुआ बड़ा हादसा 
नाका झूले से गिरकर युवक की मौत। हादसे के तुरंत बाद घायल युवक ले जाया गया सी एच सी स्याऊ जहां पर डॉक्टर द्वारा युवक को मृत घोषित किया गया 
घटना के बाद मची अफरातफरी, 
युवक की मौत से परिजनों में मचा कोहराम। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा जांच शुरू।
    user_Insaf news channel
    Insaf news channel
    रिपोर्टर Dhampur, Bijnor•
    20 hrs ago
  • BREAKING NEWS: मुरादाबाद में सरेराह बदतमीजी, CCTV में कैद हुई शर्मनाक करतूत मुरादाबाद से एक बेहद शर्मनाक वीडियो सामने आया है, जिसने शहर की कानून व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। थाना मुगलपुरा क्षेत्र के बरवालान इलाके में एक युवक ने सरेआम एक महिला के साथ अश्लील हरकत की, जिसकी पूरी फुटेज पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है एक महिला बुर्का पहनकर गली से गुजर रही थी। तभी पास में चल रहे एक युवक जो हुलिए से मौलाना जैसा दिख रहा है महिला के करीब आकर उसके साथ अश्लील हरकत की। महिला के तुरंत विरोध करने और कड़ा रुख अपनाने पर आरोपी युवक घबरा गया और मौके से दुम दबाकर भाग निकला।
    1
    BREAKING NEWS: मुरादाबाद में सरेराह बदतमीजी, CCTV में कैद हुई शर्मनाक करतूत
मुरादाबाद से एक बेहद शर्मनाक वीडियो सामने आया है, जिसने शहर की कानून व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। 
थाना मुगलपुरा क्षेत्र के बरवालान इलाके में एक युवक ने सरेआम एक महिला के साथ अश्लील हरकत की, जिसकी पूरी फुटेज पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है 
एक महिला बुर्का पहनकर गली से गुजर रही थी।
तभी पास में चल रहे एक युवक जो हुलिए से मौलाना जैसा दिख रहा है महिला के करीब आकर उसके साथ अश्लील हरकत की।
महिला के तुरंत विरोध करने और कड़ा रुख अपनाने पर आरोपी युवक घबरा गया और मौके से दुम दबाकर भाग निकला।
    user_Alam
    Alam
    मुरादाबाद, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.