Shuru
Apke Nagar Ki App…
बुलन्दशहर: करीब 90 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद काली नदी से चारू कश्यप का शव बरामद हुआ। इस दुखद घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मामले में लापरवाही पर जिला प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई भी की है। चारू कश्यप प्रकरण में प्रशासन सख्त: बचाव अभियान की समीक्षा के बाद लापरवाही मिलने पर कई अधिकारियों को निलंबित किया गया। पूरे जिले में इस घटना को लेकर शोक और आक्रोश का माहौल है। बरसात के मौसम के चलते प्रशासन अलर्ट: लगातार बारिश को देखते हुए नालों, जलभराव वाले क्षेत्रों और नदी किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। रिपोर्ट: अमित तोमर, बुलन्दशहर टाइम्स न्यूज (BTN24)
Bulandshahr Times News
बुलन्दशहर: करीब 90 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद काली नदी से चारू कश्यप का शव बरामद हुआ। इस दुखद घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मामले में लापरवाही पर जिला प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई भी की है। चारू कश्यप प्रकरण में प्रशासन सख्त: बचाव अभियान की समीक्षा के बाद लापरवाही मिलने पर कई अधिकारियों को निलंबित किया गया। पूरे जिले में इस घटना को लेकर शोक और आक्रोश का माहौल है। बरसात के मौसम के चलते प्रशासन अलर्ट: लगातार बारिश को देखते हुए नालों, जलभराव वाले क्षेत्रों और नदी किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। रिपोर्ट: अमित तोमर, बुलन्दशहर टाइम्स न्यूज (BTN24)
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- पीएसपीए स्कूल में इन्वेस्टिचर सेरेमनी का आयोजित,,,,,, अनूपशहर, संवाददाता पीएसपीए विद्या मंदिर स्कूल में इन्वेस्टिचर सेरेमनी कार्यक्रम में छात्र परिषद का गठन किया गया। जिवेश को हेड बॉय तथा प्रियंका व अनुभा को हेड गर्ल नियुक्त किया। पीएसपीए विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में छात्र परिषद का गठन भव्य इन्वेस्टिचर सेरेमनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधन धीरज सिंह व प्रधानाचार्या पी बाला ने दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया। विद्यालय के मेधावी एवं जिम्मेदार विद्यार्थियों को विभिन्न पदों की जिम्मेदारियां दी। हेड बाय जिवेश लोधी, हेड गर्ल प्रियंका राजपूत एवं अनुभा को चयनित किया गया। माही भारद्वाज (शिक्षा मंत्री), साक्षी सोलंकी (सांस्कृतिक गतिविधि प्रभारी), सम्राट (एडिटोरियल बाय), वंशिका गर्ग (एडिटोरियल गर्ल), प्रिंस वार्ष्णेय (स्वास्थ्य एवं वेलनेस प्रभारी), खेलांश सामाजिक जागरूकता प्रभारी), चिराग (असेंबली प्रभारी), गीत शर्मा (कैलिग्राफी प्रभारी), मौली (आर्ट एंड क्राफ्ट प्रभारी), लोकेशरी चौधरी (ईको क्लब प्रभारी), खुश अग्रवाल एवं प्रियंका चौधरी (अनुशासन प्रभारी) याद चौधरी (खेल मंत्री) को दायित्व सौंपे गए। हाउस कैप्टनों में फेथ हाउस की कप्तान तनु चौधरी एवं उपकप्तान दीपक, यूनिटी हाउस के कप्तान शौर्य एवं उपकप्तान यातिका, होप हाउस की कप्तान अंजलि एवं उपकप्तान वंश, तथा ट्रुथ हाउस की कप्तान नंदिनी एवं उपकप्तान हिमेश को नियुक्त किया गया। नवनिर्वाचित छात्र परिषद एवं हाउस पदाधिकारियों को विद्यालय के प्रबंधक व प्रधानाचार्या द्वारा शपथ दिलाई गई। सभी विद्यार्थियों ने ईमानदारी, अनुशासन, नेतृत्व और सेवा भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।4
- केशव माधव स्कूल के नन्हे कावडियो ने भोलेनाथ का किया जलाभिषेक केशव माधव स्कूल के नन्हे कांवड़ियों ने भोलेनाथ का किया जलाभिषेक भोले बाबा के जयकारों से गूंजा ककोड़ थाना चौराहा स्थित शिव मंदिर ककोड़, 1 अगस्त 2026। सावन माह के पावन अवसर पर केशव माधव स्कूल, ककोड़ के नन्हे विद्यार्थियों ने शनिवार सुबह कांवड़ यात्रा का आयोजन किया। बच्चे कंधों पर सजी-धजी कांवड़ लेकर "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के जयकारे लगाते हुए स्कूल से शिव मंदिर, ककोड़ थाना चौराहा तक पहुंचे। मंदिर में बच्चों ने श्रद्धापूर्वक जलाभिषेक, पुष्प अर्पित कर धूप-दीप से भगवान शिव की पूजा-अर्चना की तथा देश, समाज और सभी के सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा-अर्चना के बाद सभी बच्चे सुरक्षित विद्यालय लौट आए। इस धार्मिक आयोजन में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं बच्चों के साथ उपस्थित रहे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए ककोड़ थाना पुलिस, महिला कांस्टेबल एवं पुलिसकर्मियों ने भी सहयोग किया, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।4
- Delhi India gate ke samne se road ja raha hai usko bahut karna jaam Sham ke time hota hai isliye Sarkar se dware sada Highway ki taiyari karvayen1
- Surajpur ma har jagah nali ka pani bhara hua ha aur nhi khi pr bhi road sahi sa bana ha ush dango jaise bimari bhi ho sakte ha jis karan aam janta ko har din asa samna karna padta ha3
- वापी गुजरात में पुलिस इंस्पेक्टर ठाकुर बी.एन. गोहिल का अदम्य साहस — कर्तव्य निभाने के लिए अपनी जान तक दांव पर लगा दी। गुजरात के वापी के मोराई क्षेत्र में बाढ़ के तेज बहाव में फंसे एक व्यक्ति को बचाने के लिए डूंगरा थाना प्रभारी (पीआई) ठाकुर बी.एन. गोहिल ने अपनी जान की परवाह किए बिना साहसिक रेस्क्यू अभियान का नेतृत्व किया। बिजली के खंभे के सहारे फंसे व्यक्ति तक पहुंचकर उन्होंने और उनकी टीम ने बहादुरी, सूझबूझ और कर्तव्यनिष्ठा का ऐसा परिचय दिया, जो हर पुलिसकर्मी के लिए प्रेरणा है। ऐसे जांबाज़ पुलिसकर्मियों को सलाम, जिनके लिए जनता की सुरक्षा ही सर्वोच्च कर्तव्य है।1