Shuru
Apke Nagar Ki App…
Delhi India gate ke samne se road ja raha hai usko bahut karna jaam Sham ke time hota hai isliye Sarkar se dware sada Highway ki taiyari karvayen
Imran Khan
Delhi India gate ke samne se road ja raha hai usko bahut karna jaam Sham ke time hota hai isliye Sarkar se dware sada Highway ki taiyari karvayen
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- वीरेंद्र कुमार पत्रकार नेशनल टुडे न्यूज़ स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में महिला 48 किलोग्राम भार वर्ग की जूडो स्पर्धा में जनपद गाजियाबाद में नियुक्त, उत्तर प्रदेश पुलिस की उपनिरीक्षक अस्मिता डे द्वारा ऐतिहासिक स्वर्ण पदक अर्जित किए जाने के गौरवपूर्ण अवसर पर पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश, श्री राजीव कृष्ण द्वारा जारी संदेश— दिनांक 31-07-2026 को स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित *कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की "महिला 48 किलोग्राम भार वर्ग की जूडो स्पर्धा" में गाजियाबाद में नियुक्त उपनिरीक्षक अस्मिता डे द्वारा स्वर्ण पदक* अर्जित करना उत्तर प्रदेश पुलिस, उत्तर प्रदेश तथा समस्त देश के लिए अत्यंत गौरव का विषय है। कॉमनवेल्थ खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय जूडो खिलाड़ी बनकर उन्होंने भारतीय खेल इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय जोड़ा है। उनकी यह उपलब्धि अनुशासन, दृढ़ संकल्प, कठिन परिश्रम एवं उत्कृष्टता जैसे उन मूल्यों का सशक्त प्रतीक है, जो एक उत्कृष्ट खिलाड़ी और एक समर्पित पुलिस अधिकारी—दोनों की पहचान हैं। यह उपलब्धि माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के उस दूरदर्शी विजन को भी साकार करती है, जिसके अंतर्गत खेल प्रतिभाओं को निरंतर प्रोत्साहन दिया गया है तथा उत्कृष्ट खिलाड़ियों को खेल कोटे के माध्यम से उत्तर प्रदेश पुलिस में सेवा का अवसर प्रदान किया गया है। ऐसे प्रयास खिलाड़ियों को सार्वजनिक सेवा और अंतरराष्ट्रीय खेल—दोनों क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित एवं समर्थ बनाते हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस परिवार की ओर से मैं उपनिरीक्षक अस्मिता डे को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देता हूँ तथा उनके उज्ज्वल भविष्य एवं देश के लिए ऐसी ही अनेक गौरवपूर्ण सफलताओं की कामना करता हूँ।” — राजीव कृष्ण पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश3
- जनपद गाजियाबाद में दिनांक 30.07.2026 को सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली श्रीमती उपासना पाण्डेय द्वारा कांवड़ कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया। जनपद गाजियाबाद में दिनांक 30.07.2026 को सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली श्रीमती उपासना पाण्डेय द्वारा कांवड़ कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया। जनपद गाजियाबाद में दिनांक 30.07.2026 को सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली श्रीमती उपासना पाण्डेय द्वारा कांवड़ कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया । तत्पश्चात विजयनगर कांवड़ रूट का भ्रमण कर यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कांवड़ यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा एवं सुचारु व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।* दुनिया डायरेक्ट राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र से गाजियाबाद ब्यूरो चीफ हरीश कुमार की खास रिपोर्ट। धन्यवाद1
- स्पेन में मोरक्को की सीमा से घुसे प्रवासी,सेना और अतिरिक्त पुलिस बलों को किया तैनात! स्पेन के उत्तरी अफ्रीकी क्षेत्र 'स्यूटा' (Ceuta) में मोरक्को की सीमा से करीब 50,000 से 60,000 प्रवासियों ने अवैध रूप से घुसपैठ की है, जिसमें मची भगदड़ और समुद्र में डूबने के कारण कम से कम 34 प्रवासियों की मौत हो गई है। इस अचानक आए संकट को संभालने के लिए स्पेन सरकार ने सीमा पर सेना और अतिरिक्त पुलिस बलों को तैनात किया है।1
- har har Mahade. kavdiyon ke raste per vahanon Ko Kiya band kavad ke yatriyon ke liye Kiya rasta saaf merath road per nahin jaane de rahe Bhari vahanon ko1
- थाना मसूरी पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए मृतक के भाई को किया गिरफ्तार गाजियाबाद के मसूरी थाना पुलिस और ग्रामीण ज़ोन सर्विलांस टीम ने 26 जुलाई को हुए ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए मृतक के सगे भाई को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और मैनुअल इनपुट के आधार पर हत्या की गुत्थी सुलझाई। बीती 26 जुलाई की सुबह मसूरी क्षेत्र स्थित पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पास झाड़ियों में करीब 42 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का खून से लथपथ शव मिला था। शव के सीने पर खून से सना भारी सीमेंटेड पत्थर रखा हुआ था। पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर तीन टीमों का गठन कर जांच शुरू की। जांच के दौरान मृतक की पहचान मुरादाबाद निवासी मोनू सिंह के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने उसके सगे भाई सुखवीर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि दोनों भाइयों ने ट्रैक्टर खरीदने के लिए संयुक्त रूप से ऋण लिया था। कर्ज और पैसों के विवाद के चलते उसने अपने भाई की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त खून से सना सीमेंटेड पत्थर भी बरामद कर लिया है।1
- वीरेंद्र कुमार पत्रकार खाकी पर गंभीर आरोप, महिला पुलिसकर्मी और पति पर दुष्कर्म, 16 लाख की ठगी व एनकाउंटर की धमकी का दावा, इंसाफ के लिए दर-दर भटक रही पीड़िता, मीडिया द्वारा खबरें चलाने पर पत्रकारों को धमका रहे आरोपी। सोचो पीड़िता द्वारा शिकायत पर उसका क्या हाल करेगें। गाजियाबाद :- मोदीनगर से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने खाकी की साख पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़िता ने पुलिस कमिश्नर को शिकायत देकर आरोप लगाया है कि यूपी पुलिस में तैनात एक महिला कांस्टेबल और उसके पति ने पहले मकान दिलाने और नौकरी का झांसा देकर उससे करीब 16 लाख रुपये ऐंठ लिए, फिर विरोध करने पर उसे भय और धमकियों के साए में जीने को मजबूर कर दिया। पीड़िता का दावा है कि अप्रैल 2026 में उसे फैक्ट्री में रोककर नशीला पदार्थ पिलाया गया और महिला कांस्टेबल के पति ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि शिकायत करने पर पूरे परिवार का एनकाउंटर कराने और जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता का कहना है कि उसके पास बैंक स्टेटमेंट और ऑडियो रिकॉर्डिंग जैसे साक्ष्य मौजूद हैं, लेकिन दो बार पुलिस कमिश्नर से गुहार लगाने के बावजूद अब तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि मामला मीडिया में आने के बाद पत्रकारों को भी धमकियां दी गईं। अब पीड़िता ने मुख्यमंत्री और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से निष्पक्ष जांच, सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। लेकिन ये मोदीनगर है। यहां शायद पहले रेप पीड़िता को अग्नी परिक्षा देनी पड़ती है।1
- ब्याज माफियाओं का आतंक दस हजार रूपये के बदले असूल लिए 26.500 रूपये फिर भी लाठी-डंडों से पीटा पीड़ित इलेक्ट्रीशियन को दुकान से अगवा कर दफ्तर में बन्द कर पीटा पुलिस पर बिना मेडिकल लौटाने का आरोप शिकारपुर : नगर के मौहल्ला मण्डी निवासी सरताज पुत्र अशरफ का आरोप है कि बीमारी के इलाज के लिए उसने लाल दरवाजा के पीछे रहने वाले एक व्यक्ति से दस हजार रूपयें ब्याज पर उधार लिए थे पीड़ित के अनुसार वह मूल रकम के दस हजार रूपये के अलावा 16,500 ब्याज के रूप में (कुल ₹26,500) चुका है इसके बावजूद आरोपी उस पर अवैध रूप से ₹25,000 और देने का दबाव बनाते हुए लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे दुकान से उठा कर दफ्तर में बंधक बनाया पीड़ित सरताज, ने बताया कि आरोपी उसे उसकी इलेक्ट्रीशियन की दुकान से जबरन उठा कर अपने दफ्तर ले गए वहां उसे बन्द कर गंदी-गंदी गालियां दी गई और लाठी-डंडों से बेदर्दी से पीटा गया जिससे उसके शरीर पर गम्भीर चोटों के निशान आ गए आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी किसी तरह पीड़ित अपनी जान बचा कर वहां से भाग निकला गरीबों को फंसा कर अवैध वसूली का खेल पीड़ित का कहना है कि आरोपी दबंग और सरकश किस्म के लोग है जो इलाके में अवैध ब्याज और रंगदारी का धंधा चलाते है वे आर्थिक रूप से कमजोर और भोले-भाले लोगों को ऊंचे ब्याज दर पर पैसे देकर फंसाते हैं और बाद में डरा-धमका कर अवैध वसूली करते है पुलिस की कार्यशैली पर सवाल घटना के बाद पीड़ित ने कोतवाली में मामले की लिखित शिकायत दी लेकिन आरोप है कि पुलिस ने उसका चिकित्सीय परीक्षण (मेडिकल) तक नहीं कराया घटना से स्थानीय लोगों में रोष है और पीड़ित परिवार ने वरिष्ठ अधिकारियों से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई व सुरक्षा की गुहार लगाई है जब इस सम्बन्ध में शिकारपुर सीओ प्रमोद कुमार सिंह, से जानकारी करी तो उन्होंने बताया की पीड़ित का मेडिकल कोतवाली से हो जायेगा जब इस सम्बन्ध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यज्ञदत्त शर्मा, से जानकारी करी तो उन्होंने बताया की मेरे संज्ञान में कोई मामला नहीं है जब इस सम्बन्ध में कस्बा इंचार्ज जितेन्द्र कुमार देशवाल, से जानकारी करनी चाही तो कस्बा इंचार्ज जितेन्द्र कुमार देशवाल, ने फोन उठाना उचित नहीं समझा जब कस्बा इंचार्ज पत्रकारों का फोन नहीं उठायेगे तो किसका फोन उठायेगें ये सोचने का विषय बना हुआ है अब देखना यह है की कस्बा इंचार्ज जितेन्द्र कुमार देशवाल, को फोन उठाने के लिए किसने मना किया है या कस्बा इंचार्ज पत्रकारों का फोन ही नहीं उठाना उचित समझते ।1