Shuru
Apke Nagar Ki App…
सेंदड़ा (ब्यावर) NH-25 पर बड़ा हादसा: टायर फटने से कार खाई में गिरी, चालक घायल जैतारण के समीप NH-25 जोधपुर हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। गरनिया की ओर से आ रही एक कार का अचानक टायर फट गया, जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे में कार चालक मदनलाल नाथ घायल हो गया, जबकि उसकी पत्नी और बच्चा सुरक्षित बच गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और घायल को तुरंत उपचार के लिए चिकित्सालय पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए चालक को जोधपुर रेफर कर दिया। हादसे में कार को भी काफी नुकसान पहुंचा है।
Sheetal prajapat
सेंदड़ा (ब्यावर) NH-25 पर बड़ा हादसा: टायर फटने से कार खाई में गिरी, चालक घायल जैतारण के समीप NH-25 जोधपुर हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। गरनिया की ओर से आ रही एक कार का अचानक टायर फट गया, जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे में कार चालक मदनलाल नाथ घायल हो गया, जबकि उसकी पत्नी और बच्चा सुरक्षित बच गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और घायल को तुरंत उपचार के लिए चिकित्सालय पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए चालक को जोधपुर रेफर कर दिया। हादसे में कार को भी काफी नुकसान पहुंचा है।
More news from राजस्थान and nearby areas
- किशनगढ़ के अग्रसेन नगर में 50 लाख रुपये की लागत से नाले का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इससे वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या से स्थानीय निवासियों को स्थायी राहत मिलेगी। नाला बनने के बाद क्षेत्र में 50 लाख की लागत से सड़क भी बनाई जाएगी, जिससे आवागमन सुगम होगा।1
- रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी मानवता की मिसाल बना ब्यावर: छह माह के मासूम का कराया अंतिम संस्कार, पीड़ित परिवार की भी की मदद ब्यावर के राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय में गुरुवार सुबह मानवता को झकझोर देने वाला बेहद भावुक दृश्य देखने को मिला। पूर्वी चंपारण बिहार निवासी चंचल कुमारी पत्नी मनोज राम अपने छह माह के मासूम बच्चे, देवर और भाभी के साथ गांधीधाम गुजरात जा रही थीं, जहाँ उनके पति मजदूरी का कार्य करते हैं। यात्रा के दौरान सेंदड़ा क्षेत्र के पास अचानक बच्चे की तबीयत बिगड़ गई। घबराई हुई माँ रात में ही ट्रेन से उतरकर बच्चे को लेकर ब्यावर के राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय पहुँची, जहाँ उपचार के दौरान चिकित्सकों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत के बाद पूरी रात माँ अपने मृत बच्चे को गोद में लेकर अस्पताल परिसर में बैठी रोती रही। उसकी करुण पुकार सुनकर अस्पताल में मौजूद लोग भी भावुक हो उठे। सुबह अस्पताल गार्ड रोशन घावरी ने वीर हिन्दू आर्मी संस्थापक पंकज वर्मा को सूचना दी। सूचना मिलते ही पंकज वर्मा अस्पताल पहुँचे, जहाँ दुख से टूटी माँ उनसे लिपटकर फूट-फूटकर रोने लगी। पंकज वर्मा ने महिला को ढांढस बंधाया तथा तुरंत रेलवे जीआरपी थाना पुलिस को सूचना दी। परिवार की इच्छा अनुसार बिना पोस्टमार्टम के बच्चे का शव परिजनों को सौंपा गया। इसके बाद पंकज वर्मा परिजनों और मृत बच्चे को लेकर हिन्दू सेवा मंडल द्वारा संचालित मुक्तिधाम पहुँचे, जहाँ पूरे सनातन धर्म रीति-रिवाज के अनुसार मासूम का अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार के दौरान मौजूद लोगों की आँखें नम हो गईं। गौभक्त कमल सैनी एवं पंकज वर्मा ने अंतिम संस्कार के बाद पीड़ित परिवार को वापस गांधीधाम जाने के लिए ट्रेन टिकट उपलब्ध करवाए तथा रास्ते के खर्च की भी व्यवस्था की। उल्लेखनीय है कि पंकज वर्मा पिछले 26 वर्षों से असहाय, बेसहारा एवं जरूरतमंद लोगों के निःशुल्क अंतिम संस्कार का सेवा कार्य निरंतर कर रहे हैं। मानव सेवा और अंतिम संस्कार जैसे पुण्य कार्यों में उनका योगदान ब्यावर क्षेत्र में मानवता की मिसाल माना जाता है।1
- रोहिसा गांव में लाखों रुपये की लागत से स्थापित सरकारी आरओ (रिवर्स ऑस्मोसिस) पानी फिल्टर प्लांट कई महीनों से बंद पड़ा है। इससे ग्रामीण शुद्ध पेयजल के लिए तरस रहे हैं, जबकि अधिकारी दो दिन में प्लांट चालू होने का दावा कर रहे हैं। रोहिसा गांव में लाखों रुपये की लागत से स्थापित सरकारी आरओ (रिवर्स ऑस्मोसिस) पानी फिल्टर प्लांट कई महीनों से बंद पड़ा है। इससे ग्रामीण शुद्ध पेयजल के लिए तरस रहे हैं, जबकि अधिकारी दो दिन में प्लांट चालू होने का दावा कर रहे हैं। यह योजना ग्रामीणों को फ्लोराइड युक्त पानी से होने वाली बीमारियों से बचाने के लिए शुरू की गई थी। प्लांट की मशीनरी कबाड़ में तब्दील हो रही है और बाहरी उपकरण गायब हो चुके हैं। असामाजिक तत्वों ने इसे अपना अड्डा बना लिया है, जिससे मशीनरी को और नुकसान पहुंचा है। पूरा आरओ प्लांट जंग खा रहा है और चारों ओर झाड़ियों तथा अंग्रेजी बबूल ने इसे घेर लिया है। स्थानीय निवासी जय प्रकाश पारीक ने बताया कि यह आरओ प्लांट एक साल से अधिक समय से खराब पड़ा है। गांव के आधे से अधिक लोग फ्लोराइड युक्त पानी पीने को मजबूर हैं, जिससे उन्हें कई बीमारियां हो रही हैं। ग्रामीणों को इस प्लांट से काफी उम्मीदें थीं कि उन्हें शुद्ध पानी मिलेगा, लेकिन यह योजना सरकारी अधिकारियों की भेंट चढ़ गई। जल विभाग की सहायक अभियंता रीना कुमारी से इस संबंध में जानकारी लेने पर उन्होंने बताया कि आरओ प्लांट चालू है, केवल मशीन में खराबी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि संबंधित ठेकेदार को सूचित कर दिया गया है और इसे दो दिन के भीतर ठीक कर दिया जाएगा। टूटी हुई नल की टोंटियां भी नई लगाई जाएंगी। दैनिक भास्कर डिजिटल द्वारा इस मुद्दे को उठाने और सरकारी अधिकारियों से जवाब मांगने के बाद ग्रामीणों में एक बार फिर शुद्ध पेयजल मिलने की उम्मीद जगी है।1
- 25 हजार की रिश्वत लेते जेवीवीएनएल कर्मी गिरफ्तार, एसीबी की ट्रेप कार्र2
- *नागौर : ग्राम खुड़खुड़ा के धुणा (मंदिर) में जानलेवा हमला: 9 घंटे में आरोपी गिरफ्तार* ग्राम खुड़खुड़ा के धुणा (मंदिर) में जान से मारने की नियत से तलवार से हमला करने के मामले में नागौर पुलिस की त्वरित कार्रवाई। • मात्र 09 घंटे में नामजद आरोपी मंगलगिरी चेला हेमगिरी को किया गिरफ्तार। • आरोपी को सरहद दियावड़ी से किया दस्तयाब। • वारदात में प्रयुक्त एक तलवार एवं एक एयरगन बरामद। • दिनांक 06.05.2026 की रात्रि को आरोपी ने प्रार्थी व बीच-बचाव करने आए साधु महाराज पर तलवार से हमला कर चोटें पहुंचाई थीं। थाना मूण्डवा पुलिस टीम की शानदार और त्वरित कार्यवाही।2
- लूणी नदी मे बजरी चोरी ! जसनगर पुलिस ने 5 ट्रैक्टर पकड़े, नागौर की जसनगर पुलिस ने दासावास स्थित लूणी नदी क्षेत्र में अवैध बजरी खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान पाँच ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की गईं, जबकि अवैध खनन में शामिल लोग मौके से फरार हो गए जिनकी तलाश जारी है। लूणी नदी मे ंबजरी चोरी ! जसनगर पुलिस ने 5 ट्रैक्टर पकड़े, नागौर की जसनगर पुलिस ने दासावास स्थित लूणी नदी क्षेत्र में अवैध बजरी खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान पाँच ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की गईं, जबकि अवैध खनन में शामिल लोग मौके से फरार हो गए जिनकी तलाश जारी है।2
- सेंदड़ा (ब्यावर) शीतल कुमारी प्रजापत विधानसभा रथ अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार को लेकर पत्रकारों से संवाद सेंदड़ा (ब्यावर) शीतल कुमारी प्रजापत विधानसभा स्तरीय रथों के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक प्रभावी रूप से पहुंचाने के उद्देश्य से रायपुर एवं जैतारण ब्लॉक के पत्रकारों के साथ संवाद एवं भेंटवार्ता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी सतीश सोनी ने पत्रकारों एवं मीडियाकर्मियों से संवाद करते हुए योजनाओं के प्रचार-प्रसार में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। बैठक के दौरान विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों के अनुभव साझा करने, योजनाओं की सफलता की कहानियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा अधिकाधिक लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। सोनी ने कहा कि मीडिया समाज और प्रशासन के बीच सेतु का कार्य करता है तथा सकारात्मक सूचना प्रसार से आमजन को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया जा सकता है। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार मनोहर सोलंकी, शंकर पन्नू सहित अनेक गणमान्य पत्रकार एवं मीडियाकर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विधानसभा रथ अभियान को जनआंदोलन के रूप में सफल बनाने तथा योजनाओं की जानकारी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए समन्वित प्रयासों पर जोर दिया गया।4
- अभिनेता और तमिलगा वेत्री कड़गम के अध्यक्ष विजय ने दिग्गज फिल्म निर्माता आर.बी. चौधरी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। इस मौके पर विजय भावुक नजर आए और उन्होंने आर.बी. चौधरी के साथ अपने विशेष संबंधों को याद किया।1
- रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी सफलता की कहानी अनुदान से आत्मनिर्भरता की राह: जैविक खेती से महावीर प्रसाद शर्मा की बढ़ती आय ब्यावर जिले के जालिया-2 निवासी श्री महावीर प्रसाद शर्मा ने यह साबित कर दिया कि सरकारी योजनाओं का सही उपयोग कर किसान न केवल आत्मनिर्भर बन सकते हैं, बल्कि दूसरों के लिए भी प्रेरणा बन सकते हैं। श्री शर्मा को जैव आदान संसाधन केंद्र के माध्यम से वर्मी कम्पोस्ट इकाई स्थापित करने हेतु ₹50,000 का अनुदान प्राप्त हुआ। इस सहयोग ने उनके जीवन को नई दिशा दी। उन्होंने वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन शुरू किया और आज वे विजयनगर (ब्यावर) क्षेत्र में इसकी नियमित सप्लाई कर रहे हैं। उनकी मेहनत और नवाचार का परिणाम यह है कि आज वे प्रतिमाह ₹30,000 से ₹40,000 तक की आय अर्जित कर रहे हैं। इसके साथ ही वे जीवामृत, बीजामृत, पंचगव्य जैसे जैविक उत्पाद भी तैयार कर किसानों को उपलब्ध करा रहे हैं, जिससे जैविक खेती को बढ़ावा मिल रहा है। श्री महावीर प्रसाद का मानना है कि रासायनिक खेती से होने वाले दुष्प्रभावों को देखते हुए अब समय आ गया है कि जैविक खेती को अपनाया जाए। उनका कहना है कि कैंसर और हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव के लिए भी जैविक उत्पादों का उपयोग जरूरी है। उन्होंने कृषि विभाग एवं राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की योजनाएं किसानों के लिए वरदान साबित हो रही हैं। साथ ही उन्होंने अन्य किसानों से भी अपील की कि वे जैविक खेती अपनाकर न केवल अपनी आय बढ़ाएं, बल्कि “धरती माता” को भी जहर मुक्त बनाने में योगदान दें। श्री शर्मा की यह सफलता कहानी अन्य किसानों के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण है, जो यह दर्शाती है कि सही मार्गदर्शन और सरकारी सहयोग से खेती को लाभकारी व्यवसाय में बदला जा सकता है।1