रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी सफलता की कहानी अनुदान से आत्मनिर्भरता की राह: जैविक खेती से महावीर प्रसाद शर्मा की बढ़ती आय ब्यावर जिले के जालिया-2 निवासी श्री महावीर प्रसाद शर्मा ने यह साबित कर दिया कि सरकारी योजनाओं का सही उपयोग कर किसान न केवल आत्मनिर्भर बन सकते हैं, बल्कि दूसरों के लिए भी प्रेरणा बन सकते हैं। श्री शर्मा को जैव आदान संसाधन केंद्र के माध्यम से वर्मी कम्पोस्ट इकाई स्थापित करने हेतु ₹50,000 का अनुदान प्राप्त हुआ। इस सहयोग ने उनके जीवन को नई दिशा दी। उन्होंने वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन शुरू किया और आज वे विजयनगर (ब्यावर) क्षेत्र में इसकी नियमित सप्लाई कर रहे हैं। उनकी मेहनत और नवाचार का परिणाम यह है कि आज वे प्रतिमाह ₹30,000 से ₹40,000 तक की आय अर्जित कर रहे हैं। इसके साथ ही वे जीवामृत, बीजामृत, पंचगव्य जैसे जैविक उत्पाद भी तैयार कर किसानों को उपलब्ध करा रहे हैं, जिससे जैविक खेती को बढ़ावा मिल रहा है। श्री महावीर प्रसाद का मानना है कि रासायनिक खेती से होने वाले दुष्प्रभावों को देखते हुए अब समय आ गया है कि जैविक खेती को अपनाया जाए। उनका कहना है कि कैंसर और हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव के लिए भी जैविक उत्पादों का उपयोग जरूरी है। उन्होंने कृषि विभाग एवं राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की योजनाएं किसानों के लिए वरदान साबित हो रही हैं। साथ ही उन्होंने अन्य किसानों से भी अपील की कि वे जैविक खेती अपनाकर न केवल अपनी आय बढ़ाएं, बल्कि “धरती माता” को भी जहर मुक्त बनाने में योगदान दें। श्री शर्मा की यह सफलता कहानी अन्य किसानों के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण है, जो यह दर्शाती है कि सही मार्गदर्शन और सरकारी सहयोग से खेती को लाभकारी व्यवसाय में बदला जा सकता है।

- पाली जिले के मनिहारी में उपखंड अधिकारी विमलेंद्र राणावत ने स्कूलों, चिकित्सालयों और पुलिस चौकियों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने जनसुनवाई में समस्याएँ सुनीं और सत्य भारती स्कूल की कंप्यूटर शिक्षा व स्वच्छता की विशेष सराहना की। इस दौरान सभी संस्थानों को आवश्यक सुधार व बेहतर व्यवहार के निर्देश दिए गए।1
- Post by Kanadas1
- जैतारण के बागड़ा बालाजी मंदिर में पुजारी चेतन वन गोस्वामी पिछले 20 वर्षों से निस्वार्थ भाव से पूजा-अर्चना कर रहे हैं। हजारों श्रद्धालु इस मंदिर में आकर मनौती मांगते हैं, जिससे उनकी सच्ची भावनाएं पूरी होती हैं।1
- EWS सरलीकरण अभियान को लेकर ब्यावर में प्रेस कॉन्फ्रेंस, धर्मेंद्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में बड़ी तैयारी ब्यावर: EWS जन जागृति मंच की महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता और विचार गोष्ठी संपन्न | होटल रामा इन आज ब्यावर के अजमेर रोड स्थित होटल रामा इन में 'EWS जन जागृति मंच' द्वारा एक विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस और विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। पूर्व अध्यक्ष राजस्थान पर्यटन विकास निगम, धर्मेंद्र सिंह राठौड़ के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में आगामी रणनीतियों पर चर्चा की गई। इस बैठक में सिरोही, जालौर और पाली जिलों में चल रहे EWS सरलीकरण अभियान को लेकर विस्तार से बातचीत हुई। मंच ने सर्वसमाज द्वारा मिल रहे अपार सहयोग और समर्थन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। मुख्य बिंदु: स्थान: होटल रामा इन, अजमेर रोड, ब्यावर। उद्देश्य: EWS प्रमाणपत्र प्रक्रिया के सरलीकरण और जन जागरूकता बढ़ाना। क्षेत्र: सिरोही, जालौर, पाली और ब्यावर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की सहभागिता। ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे चैनल को Subscribe करें और बेल आइकन दबाएं। Social Media Tags: #BeawarNews #EWSJanJagriti #RajasthanNews #DharmendraSinghRathore #PressConference #EWSReservation #BeawarLive #NewsUpdate #RDNews #RajasthanDhara1
- ग्राम रथ अभियान के तहत राजियावास तालाब की पाल पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुईं उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी सेंदड़ा (ब्यावर) शीतल कुमारी प्रजापत । उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी (वित्त, पर्यटन, सार्वजनिक निर्माण, कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व, महिला एवं बाल विकास तथा बाल अधिकारिता विभाग), बुधवार को राजियावास तालाब की पाल पर आयोजित ग्राम रथ अभियान कार्यक्रम में पहुंचीं और ग्रामीणों से संवाद किया। राज्य सरकार द्वारा कृषकों, पशुपालकों एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी सीधे गांव स्तर तक पहुंचाने के उद्देश्य से LED मोबाइल वैन आधारित ग्राम रथ अभियान संचालित किया जा रहा है। यह अभियान 27 अप्रैल से प्रारंभ होकर 15 दिवस तक विभिन्न ग्रामों में संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत इन रथों के माध्यम से विभिन्न अवसरों पर माननीय मुख्यमंत्री का संदेश भी ग्रामीणों तक पहुंचाया जा रहा है। साथ ही, लोक कलाकारों द्वारा गीत, नाटक एवं नृत्य प्रस्तुतियों के माध्यम से आमजन को योजनाओं के प्रति जागरूक किया जा रहा है, जिससे कार्यक्रम को रोचक और प्रभावी बनाया जा रहा है। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि राज्य सरकार विभिन्न अभियानों के माध्यम से गांव-गांव पहुंचकर योजनाओं की जानकारी दे रही है और आमजन के सुझाव भी प्राप्त कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना और उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। उन्होंने अपील की कि प्रत्येक नागरिक अपने अधिकारों का लाभ उठाएं तथा अधिक से अधिक लोगों तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाएं। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक शंकर सिंह रावत ने राज्य सरकार द्वारा पेपर लीक जैसे मामलों पर सख्ती, युवाओं के साथ न्याय एवं महिलाओं के खिलाफ अपराधों में कमी लाने के प्रयासों की सराहना करते हुए उप मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। सभी आमजन से ग्राम रथ अभियान से जुड़कर लाभ लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर ब्रह्मलाल जाट, पूर्व सभापति नरेश कनोजिया, एसीईओ गोपाल लाल मीणा, एसडीएम मनोज मीणा, भाजपा मंडल अध्यक्ष जयसिंह सुहावा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।3
- *ब्यावर: मानवता की मिसाल, बेबस माँ के मासूम का अजनबियों ने किया अंतिम संस्कार* अपने क्षेत्र की सभी वायरल विडियोज के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप (Shuru App) *ब्यावर: मानवता की मिसाल, बेबस माँ के मासूम का अजनबियों ने किया अंतिम संस्कार* अपने क्षेत्र की सभी वायरल विडियोज के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप (Shuru App) 👇🏻1
- सोजत के पास रात 11 बजे एक बस ने बाइक सवार को टक्कर मारकर कुचल दिया और मौके से फरार हो गई। बस का शीशा भी टूटा, लेकिन ड्राइवर ने गाड़ी रोकी नहीं। यात्रियों की शिकायत के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।2
- रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी मानवता की मिसाल बना ब्यावर: छह माह के मासूम का कराया अंतिम संस्कार, पीड़ित परिवार की भी की मदद ब्यावर के राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय में गुरुवार सुबह मानवता को झकझोर देने वाला बेहद भावुक दृश्य देखने को मिला। पूर्वी चंपारण बिहार निवासी चंचल कुमारी पत्नी मनोज राम अपने छह माह के मासूम बच्चे, देवर और भाभी के साथ गांधीधाम गुजरात जा रही थीं, जहाँ उनके पति मजदूरी का कार्य करते हैं। यात्रा के दौरान सेंदड़ा क्षेत्र के पास अचानक बच्चे की तबीयत बिगड़ गई। घबराई हुई माँ रात में ही ट्रेन से उतरकर बच्चे को लेकर ब्यावर के राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय पहुँची, जहाँ उपचार के दौरान चिकित्सकों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत के बाद पूरी रात माँ अपने मृत बच्चे को गोद में लेकर अस्पताल परिसर में बैठी रोती रही। उसकी करुण पुकार सुनकर अस्पताल में मौजूद लोग भी भावुक हो उठे। सुबह अस्पताल गार्ड रोशन घावरी ने वीर हिन्दू आर्मी संस्थापक पंकज वर्मा को सूचना दी। सूचना मिलते ही पंकज वर्मा अस्पताल पहुँचे, जहाँ दुख से टूटी माँ उनसे लिपटकर फूट-फूटकर रोने लगी। पंकज वर्मा ने महिला को ढांढस बंधाया तथा तुरंत रेलवे जीआरपी थाना पुलिस को सूचना दी। परिवार की इच्छा अनुसार बिना पोस्टमार्टम के बच्चे का शव परिजनों को सौंपा गया। इसके बाद पंकज वर्मा परिजनों और मृत बच्चे को लेकर हिन्दू सेवा मंडल द्वारा संचालित मुक्तिधाम पहुँचे, जहाँ पूरे सनातन धर्म रीति-रिवाज के अनुसार मासूम का अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार के दौरान मौजूद लोगों की आँखें नम हो गईं। गौभक्त कमल सैनी एवं पंकज वर्मा ने अंतिम संस्कार के बाद पीड़ित परिवार को वापस गांधीधाम जाने के लिए ट्रेन टिकट उपलब्ध करवाए तथा रास्ते के खर्च की भी व्यवस्था की। उल्लेखनीय है कि पंकज वर्मा पिछले 26 वर्षों से असहाय, बेसहारा एवं जरूरतमंद लोगों के निःशुल्क अंतिम संस्कार का सेवा कार्य निरंतर कर रहे हैं। मानव सेवा और अंतिम संस्कार जैसे पुण्य कार्यों में उनका योगदान ब्यावर क्षेत्र में मानवता की मिसाल माना जाता है।1