ग्राम रथ अभियान के तहत राजियावास तालाब की पाल पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुईं उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी सेंदड़ा (ब्यावर) शीतल कुमारी प्रजापत । उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी (वित्त, पर्यटन, सार्वजनिक निर्माण, कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व, महिला एवं बाल विकास तथा बाल अधिकारिता विभाग), बुधवार को राजियावास तालाब की पाल पर आयोजित ग्राम रथ अभियान कार्यक्रम में पहुंचीं और ग्रामीणों से संवाद किया। राज्य सरकार द्वारा कृषकों, पशुपालकों एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी सीधे गांव स्तर तक पहुंचाने के उद्देश्य से LED मोबाइल वैन आधारित ग्राम रथ अभियान संचालित किया जा रहा है। यह अभियान 27 अप्रैल से प्रारंभ होकर 15 दिवस तक विभिन्न ग्रामों में संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत इन रथों के माध्यम से विभिन्न अवसरों पर माननीय मुख्यमंत्री का संदेश भी ग्रामीणों तक पहुंचाया जा रहा है। साथ ही, लोक कलाकारों द्वारा गीत, नाटक एवं नृत्य प्रस्तुतियों के माध्यम से आमजन को योजनाओं के प्रति जागरूक किया जा रहा है, जिससे कार्यक्रम को रोचक और प्रभावी बनाया जा रहा है। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि राज्य सरकार विभिन्न अभियानों के माध्यम से गांव-गांव पहुंचकर योजनाओं की जानकारी दे रही है और आमजन के सुझाव भी प्राप्त कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना और उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। उन्होंने अपील की कि प्रत्येक नागरिक अपने अधिकारों का लाभ उठाएं तथा अधिक से अधिक लोगों तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाएं। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक शंकर सिंह रावत ने राज्य सरकार द्वारा पेपर लीक जैसे मामलों पर सख्ती, युवाओं के साथ न्याय एवं महिलाओं के खिलाफ अपराधों में कमी लाने के प्रयासों की सराहना करते हुए उप मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। सभी आमजन से ग्राम रथ अभियान से जुड़कर लाभ लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर ब्रह्मलाल जाट, पूर्व सभापति नरेश कनोजिया, एसीईओ गोपाल लाल मीणा, एसडीएम मनोज मीणा, भाजपा मंडल अध्यक्ष जयसिंह सुहावा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
ग्राम रथ अभियान के तहत राजियावास तालाब की पाल पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुईं उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी सेंदड़ा (ब्यावर) शीतल कुमारी प्रजापत । उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी (वित्त, पर्यटन, सार्वजनिक निर्माण, कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व, महिला एवं बाल विकास तथा बाल अधिकारिता विभाग), बुधवार को राजियावास तालाब की पाल पर आयोजित ग्राम रथ अभियान कार्यक्रम में पहुंचीं और ग्रामीणों से संवाद किया। राज्य सरकार द्वारा कृषकों, पशुपालकों एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी सीधे गांव स्तर तक पहुंचाने के उद्देश्य से LED मोबाइल वैन आधारित ग्राम रथ अभियान संचालित किया जा रहा है। यह अभियान 27 अप्रैल से प्रारंभ होकर 15 दिवस तक विभिन्न
ग्रामों में संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत इन रथों के माध्यम से विभिन्न अवसरों पर माननीय मुख्यमंत्री का संदेश भी ग्रामीणों तक पहुंचाया जा रहा है। साथ ही, लोक कलाकारों द्वारा गीत, नाटक एवं नृत्य प्रस्तुतियों के माध्यम से आमजन को योजनाओं के प्रति जागरूक किया जा रहा है, जिससे कार्यक्रम को रोचक और प्रभावी बनाया जा रहा है। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि राज्य सरकार विभिन्न अभियानों के माध्यम से गांव-गांव पहुंचकर योजनाओं की जानकारी दे रही है और आमजन के सुझाव भी प्राप्त कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना और उन्हें विकास की मुख्यधारा
से जोड़ना है। उन्होंने अपील की कि प्रत्येक नागरिक अपने अधिकारों का लाभ उठाएं तथा अधिक से अधिक लोगों तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाएं। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक शंकर सिंह रावत ने राज्य सरकार द्वारा पेपर लीक जैसे मामलों पर सख्ती, युवाओं के साथ न्याय एवं महिलाओं के खिलाफ अपराधों में कमी लाने के प्रयासों की सराहना करते हुए उप मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। सभी आमजन से ग्राम रथ अभियान से जुड़कर लाभ लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर ब्रह्मलाल जाट, पूर्व सभापति नरेश कनोजिया, एसीईओ गोपाल लाल मीणा, एसडीएम मनोज मीणा, भाजपा मंडल अध्यक्ष जयसिंह सुहावा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
- ग्राम रथ अभियान के तहत राजियावास तालाब की पाल पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुईं उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी सेंदड़ा (ब्यावर) शीतल कुमारी प्रजापत । उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी (वित्त, पर्यटन, सार्वजनिक निर्माण, कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व, महिला एवं बाल विकास तथा बाल अधिकारिता विभाग), बुधवार को राजियावास तालाब की पाल पर आयोजित ग्राम रथ अभियान कार्यक्रम में पहुंचीं और ग्रामीणों से संवाद किया। राज्य सरकार द्वारा कृषकों, पशुपालकों एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी सीधे गांव स्तर तक पहुंचाने के उद्देश्य से LED मोबाइल वैन आधारित ग्राम रथ अभियान संचालित किया जा रहा है। यह अभियान 27 अप्रैल से प्रारंभ होकर 15 दिवस तक विभिन्न ग्रामों में संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत इन रथों के माध्यम से विभिन्न अवसरों पर माननीय मुख्यमंत्री का संदेश भी ग्रामीणों तक पहुंचाया जा रहा है। साथ ही, लोक कलाकारों द्वारा गीत, नाटक एवं नृत्य प्रस्तुतियों के माध्यम से आमजन को योजनाओं के प्रति जागरूक किया जा रहा है, जिससे कार्यक्रम को रोचक और प्रभावी बनाया जा रहा है। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि राज्य सरकार विभिन्न अभियानों के माध्यम से गांव-गांव पहुंचकर योजनाओं की जानकारी दे रही है और आमजन के सुझाव भी प्राप्त कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना और उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। उन्होंने अपील की कि प्रत्येक नागरिक अपने अधिकारों का लाभ उठाएं तथा अधिक से अधिक लोगों तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाएं। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक शंकर सिंह रावत ने राज्य सरकार द्वारा पेपर लीक जैसे मामलों पर सख्ती, युवाओं के साथ न्याय एवं महिलाओं के खिलाफ अपराधों में कमी लाने के प्रयासों की सराहना करते हुए उप मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। सभी आमजन से ग्राम रथ अभियान से जुड़कर लाभ लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर ब्रह्मलाल जाट, पूर्व सभापति नरेश कनोजिया, एसीईओ गोपाल लाल मीणा, एसडीएम मनोज मीणा, भाजपा मंडल अध्यक्ष जयसिंह सुहावा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।3
- *ब्यावर: मानवता की मिसाल, बेबस माँ के मासूम का अजनबियों ने किया अंतिम संस्कार* अपने क्षेत्र की सभी वायरल विडियोज के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप (Shuru App) *ब्यावर: मानवता की मिसाल, बेबस माँ के मासूम का अजनबियों ने किया अंतिम संस्कार* अपने क्षेत्र की सभी वायरल विडियोज के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप (Shuru App) 👇🏻1
- ब्यावर के महावीर प्रसाद शर्मा ने सरकारी अनुदान से जैविक खेती अपनाकर आत्मनिर्भरता की मिसाल कायम की है। ₹50,000 के अनुदान से उन्होंने वर्मी कम्पोस्ट इकाई लगाई और अब ₹30,000-₹40,000 प्रतिमाह कमा रहे हैं। वे अन्य किसानों को भी जैविक खेती अपनाने और धरती को ज़हर मुक्त बनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।1
- अजमेर के पीसांगन क्षेत्र में एक बाइक अचानक सांड से टकराकर फिसल गई, जिससे उस पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनमें से एक हरिसिंह को हायर सेंटर अजमेर रेफर कर दिया।1
- पाली जिले के मनिहारी में उपखंड अधिकारी विमलेंद्र राणावत ने स्कूलों, चिकित्सालयों और पुलिस चौकियों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने जनसुनवाई में समस्याएँ सुनीं और सत्य भारती स्कूल की कंप्यूटर शिक्षा व स्वच्छता की विशेष सराहना की। इस दौरान सभी संस्थानों को आवश्यक सुधार व बेहतर व्यवहार के निर्देश दिए गए।1
- Post by Kanadas1
- JLN अस्पताल में सर्जरी ट्रेनिंग वर्कशॉप का शुभारंभ, रेजिडेंट डॉक्टर्स को मिली आधुनिक तकनीकों की ट्रेनिंग अजमेर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय (JLN Hospital) के न्यू मेडिसिन ब्लॉक के समीप शल्य चिकित्सा विभाग एवं जॉनसन एंड जॉनसन के तत्वावधान में रेजिडेंट चिकित्सकों और संकाय सदस्यों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ. अनिल समरिया द्वारा किया गया। इस दौरान डॉक्टरों को सर्जरी की आधुनिक तकनीकों की हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग दी गई। विशेषज्ञों ने नई चिकित्सा पद्धतियों और उन्नत उपकरणों की जानकारी भी साझा की।1
- सेंदड़ा (ब्यावर) NH-25 पर बड़ा हादसा: टायर फटने से कार खाई में गिरी, चालक घायल जैतारण के समीप NH-25 जोधपुर हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। गरनिया की ओर से आ रही एक कार का अचानक टायर फट गया, जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे में कार चालक मदनलाल नाथ घायल हो गया, जबकि उसकी पत्नी और बच्चा सुरक्षित बच गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और घायल को तुरंत उपचार के लिए चिकित्सालय पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए चालक को जोधपुर रेफर कर दिया। हादसे में कार को भी काफी नुकसान पहुंचा है।1