Shuru
Apke Nagar Ki App…
छुई खदान पुलिस की कार्यवाही,हैदराबाद में छिपा आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, छुई खदान पुलिस की कार्यवाही,हैदराबाद में छिपा आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, 7 अप्रैल मंगलवार को दोपहर तीन बजे मिली जानकारी अनुसार छुईखदान पुलिस ने नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी युवराज यादव (23 वर्ष) को हैदराबाद से गिरफ्तार किया। आरोपी शादी का झांसा देकर पीड़िता को भगाकर ले गया था और लगातार शोषण कर रहा था। पुलिस ने पीड़िता को सुरक्षित बरामद कर आरोपी के खिलाफ BNS व पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा।
गंगाराम पटेल स्थानीय पत्रकार
छुई खदान पुलिस की कार्यवाही,हैदराबाद में छिपा आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, छुई खदान पुलिस की कार्यवाही,हैदराबाद में छिपा आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, 7 अप्रैल मंगलवार को दोपहर तीन बजे मिली जानकारी अनुसार छुईखदान पुलिस ने नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी युवराज यादव (23 वर्ष) को हैदराबाद से गिरफ्तार किया। आरोपी शादी का झांसा देकर पीड़िता को भगाकर ले गया था और लगातार शोषण कर रहा था। पुलिस ने पीड़िता को सुरक्षित बरामद कर आरोपी के खिलाफ BNS व पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा।
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- कलेक्ट्रेट घेराव से गरमाया माहौल, हजारों की भीड़ सड़कों पर मोहला–मानपुर जिला मुख्यालय आज उस वक्त तनावपूर्ण स्थिति में बदल गया, जब आदिवासी समाज के हजारों लोगों ने कलेक्ट्रेट का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। विशेष रूप से हलबा समाज के लोगों की भारी भीड़ ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और न्याय की मांग को लेकर सड़कों पर उतर आए। बताया जा रहा है कि आदिवासी समाज से जुड़े एक बस चालक की बीते दिनों मोहला में 6 युवकों द्वारा बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी गई थी। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है। इसी के विरोध में आज बड़ी संख्या में लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे और आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। इस दौरान स्थिति उस समय और अधिक तनावपूर्ण हो गई, जब प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति निर्मित हो गई। हालांकि पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की और किसी बड़े टकराव को टाल दिया। 🔴 मुख्य मांगें: हत्या के आरोपियों को फांसी की सजा दी जाए पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए दोषियों के खिलाफ त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई हो फिलहाल प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है और क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पूरे घटनाक्रम के चलते मोहला–मानपुर में माहौल बेहद संवेदनशील बना हुआ है।1
- बैंड-बाजे पर थिरकता पहुंचा किसान! हाईकोर्ट की जीत पर धान बेचने का अनोखा जश्न, बलरामपुर में मचा धमाल नमस्कार जय जोहार जय छत्तीसगढ़ मैं योगेश कुमार साहू और आप देख रहे है द छत्तीसगढ़ शादी-ब्याह में तो बैंड-बाजे की धुन पर सब थिरकते हैं, लेकिन बलरामपुर, छत्तीसगढ़ में एक ऐसा नजारा देखने को मिला जो दिल छू गया। यहाँ शादी नहीं, बल्कि न्याय की जीत का जश्न था! ग्राम चितविश्रामपुर बनोर के किसान राजदेव मिंज अपनी साल भर की मेहनत की फसल – करीब 525 बोरा धान – ले कर बैंड-बाजे की ताल पर नाचते-गाते बरदर धान खरीदी केंद्र पहुंचे। दरअसल, ऑनलाइन टोकन न कट पाने की प्रशासनिक पेचीदगियों के कारण उनका धान फंस गया था। समय सीमा खत्म होने का हवाला देकर अधिकारी धान खरीदने को तैयार नहीं थे। हार मानने वाले किसान नहीं थे राजदेव मिंज। उन्होंने सीधे छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट ने किसान की मजबूरी और मामले की गंभीरता को देखते हुए उनके पक्ष में फैसला सुनाया और प्रशासन को तुरंत धान खरीदने का आदेश दे दिया। कोर्ट के आदेश के बाद राजदेव मिंज भावुक होकर बोले, “यह बैंड-बाजा मेरी खुशी के साथ-साथ माननीय न्यायालय के सम्मान में बज रहा है। अगर न्यायालय का साथ न मिलता, तो मेरी साल भर की मेहनत बर्बाद हो जाती।” इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरिहर प्रसाद यादव भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद रहे। उन्होंने किसान का पूरा समर्थन किया और इसे किसानों के हक की बड़ी जीत बताया। साथ ही नायब तहसीलदार रवि भोजवानी पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसे अधिकारियों को तुरंत निलंबित या ट्रांसफर किया जाना चाहिए। दोस्तों, यह सिर्फ एक किसान की जीत नहीं, बल्कि आम आदमी के हक में न्यायपालिका के भरोसे की मिसाल है। जब सिस्टम दरवाजे बंद कर दे, तो कोर्ट का दरवाजा खुला रहता है। यहा खबर हमे भेजे है सरगुजा के जाने माने पत्रकार आसिफ़ अली जी आगे अपडेट के लिए हमारे न्यूज़ चैनल द छत्तीसगढ़ को सब्सक्राइब करे नमस्कार1
- nagpur veda hari1
- विश्वप्रशिद्ध राष्ट्रीय उद्यान कान्हा टाइगर रिजर्व के कन्हारी परिक्षेत्र RF 112 में 05 अप्रैल 2026 की शाम एक मादा बाघिन सुनैना टी- 122 का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग ने तत्काल इलाके को सील कर डॉग स्क्वॉड के साथ गहन सर्चिंग अभियान चलाया। राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों के तहत आज 06 अप्रैल को हुए पोस्टमार्टम में बाघिन के सभी अंग सुरक्षित मिले हैं, जिससे अवैध शिकार की आशंका खत्म हो गई है। हालांकि, शरीर पर मिले गहरे घाव इशारा कर रहे हैं कि यह मौत दो बाघों के बीच इलाके पर कब्जे को लेकर हुई टेरिटोरियल फाइट का नतीजा हो सकती है! वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में बाघिन का आज दोपहर दाह संस्कार कर वन अपराध प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। लेकिन इस घटना ने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है? क्या विश्वप्रशिद्ध राष्ट्रीय उद्यान कान्हा में बढ़ती बाघों की संख्या अब उनके लिए ही खतरा बन रही है या फिर इस जंगल कानून के पीछे कोई और अनसुलझा राज इसमें छिपा हुआ है!1
- चक्का जाम देवभोग में बहुप्रतीक्षित बेलाट नाला पर पुलिया निर्माण और झाखरपारा में सहकारी बैंक शाखा खोलने की मांग को लेकर आज कांग्रेस ने देवभोग के नेशनल हाइवे जाम कर दिया।क्षेत्र के विधायक जनक ध्रुव और जिला अध्यक्ष सुखचंद बेसरा इसका नेतृत्व कर रहे थे।1 घंटे जाम और धरना के बाद कांग्रेसियों ने ज्ञापन सौंपा है।निर्माण कार्य जल्द शुरू नहीं होने पर आगे उग्र आंदोलन को चेतावनी भी दे दिया है विधायक ने प्रदर्शन को लेकर दो टूक कहा है कि ये अभी ट्रेलर है पिक्चर अभी बाकी है,विधायक का आरोप है कि पिछली सरकार ने 429 लाख की मंजूरी पिछली सरकार ने दिया था,अफसरों ने समय पर टेंडर कॉल नहीं किया।नेताओं का आरोप है कि पुराने एसोआर दर पर ही टेंडर कॉल किए जा रहे, क्षेत्र की चिंता है तो सरकार प्राक्कलन अपग्रेड कर कोल कर निर्माण कार्य को पूर्ण कराए।4
- राम वेली कॉलोनी में अधिवक्ता का खुलेआम बियर पीने और तलवार लहराने का वीडियो हो रहा वायरल चकरभाठा पुलिस ने की थी कार्यवाही आज मंगलवार की रात 8:00 बजे सीजी भास्कर न्यूज़ रिपोर्टर जिया खान जी से मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले राम वेली कॉलोनी जो कि क्षेत्र का एक रियासी इलाका है वहां रहने वाले एक अधिवक्ता नाम अंशुमन श्रीवास्तव पिता स्वर्गीय संतोष कुमार श्रीवास्तव उम्र 41 वर्ष पता रामा वेली कॉलोनी L5 मकान नंबर 124 थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर का बीयर पीते और कॉलोनी में तलवार लहराने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है इस संबंध मे रात 9 बजे चकरभाटा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 5.4.26 की रात्रि 12:45 से 1:15 के मध्य अधिवक्ता अंशुमन श्रीवास्तव घर के सामने कॉलोनी में कार के पास खड़े हो कर खुलेआम बियर का सेवन करते हुए तेज आवाज में गाने के धुन पर डांस करते और तलवार एवं एक फरसा नुमा औजार को लहरा रहा था एवं घर में घुसते वक्त एक पिस्टल पेंट के पीछे खोच कर जाते दिख रहा हे जिसका कॉलोनी वासियों ने वीडियो बना लिया था एवं अधिवक्ता की इस तरह की बार-बार की हरकतों से कॉलोनी वासी परेशान थे जिसके बाद पुलिस के उच्च अधिकारियों को कॉलोनी वासियों ने वीडियो बनाकर भेजा था जिस पर चकरभाठा थाना प्रभारी उमेश साहू ने मामले को संज्ञान में लेते हुए सुबह घटनास्थल पहुंचकर अंशुमन श्रीवास्तव की कार और घर की जांच की तो उसके कब्जे से एक स्टील का धारदार तलवार एक नाग काले रंग का मेटल से बने एयर पिस्टल एवं एक नग फरसा नुमा कुल्हाड़ी जप्त कर आरोपी को धारा 25 आयुध अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से अधिवक्ता को जमानत पर रिहा कर दिया गया वायरल वीडियो में साफ-साफ देखा जा सकता है कि अधिवक्ता अंशुमन श्रीवास्तव अपनी कर के पास खड़े होकर बियर पीता और डांस करता नजर आ रहा है साथ ही वह बीच बीच में तलवार एवं एक फरसा नुमा कुल्हाड़ी को लहराने भी नजर आ रहा है जिस पर पुलिस ने कार्यवाही ने कार्यवाही भी की थी1
- आईपीएल के रोमांच के बीच छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां पुलिस ने ऑनलाइन सट्टे के हाईटेक नेटवर्क पर बड़ा प्रहार करते हुए एक संगठित सट्टा रैकेट का भंडाफोड़ किया है। राजनांदगांव पुलिस ने आईपीएल क्रिकेट सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक हाईटेक ऑनलाइन सट्टा रैकेट का पर्दाफाश किया है। बसंतपुर थाना और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम देते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि 2 आरोपी अब भी फरार बताए जा रहे हैं। यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मोहारा नाला के पास स्थित एक फार्महाउस में ऑनलाइन सट्टा संचालित किया जा रहा है। सूचना मिलते ही टीम ने मौके पर दबिश दी और पूरे नेटवर्क का खुलासा हो गया। विस्तार: पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करते हुए मोबाइल, लैपटॉप और विशेष सॉफ्टवेयर के जरिए “सांई ऐप” पर सट्टा संचालित कर रहे थे। यहां हर गेंद और हर ओवर पर लाखों रुपए का दांव लगाया जा रहा था, जिससे यह रैकेट काफी बड़े स्तर पर संचालित हो रहा था। मौके से पुलिस ने 2 लैपटॉप, 1 टैबलेट, 7 मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल सहित लगभग 5 लाख 50 हजार रुपए की संपत्ति जब्त की है। इसके अलावा सट्टा पट्टी में करीब 9 लाख 20 हजार रुपए के लेन-देन का हिसाब भी मिला है, जिससे इस अवैध कारोबार की व्यापकता का अंदाजा लगाया जा सकता है। कानूनी कार्रवाई: पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022, भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) और 112 (संगठित अपराध) तथा आईटी एक्ट की धारा 66(डी) के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। समापन (PTC): राजनांदगांव पुलिस की इस कार्रवाई को सट्टे के खिलाफ एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि नामजद सटोरियों की सूची के आधार पर आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि इस तरह के अवैध नेटवर्क को पूरी तरह खत्म किया जा सके।1
- पांडुका वन परिक्षेत्र अंतर्गत एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां आवारा कुत्तों के झुंड ने एक हिरण पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि कुत्तों ने हिरण के पैर को बुरी तरह काट लिया, जिससे वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा और भागने में असमर्थ हो गया। घटना के दौरान आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत स्थिति को समझते हुए मानवता का परिचय दिया और बिना देर किए वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से घायल हिरण को सुरक्षित रेस्क्यू कर जुनवानी नाका लाया गया। जुनवानी नाका में वन अमले द्वारा हिरण का प्राथमिक उपचार किया गया। उपचार के बाद हिरण को निगरानी में रखा गया है। वन विभाग के अनुसार फिलहाल हिरण की हालत में सुधार है और वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है। ग्रामीणों की जागरूकता और वन विभाग की तत्परता की सराहना भी की जा रही है। समय रहते किए गए प्रयासों से एक बेजुबान वन्यजीव की जान बचाई जा सकी।3
- डीएव्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में प्रवेश के लिए आवेदन 13 अप्रैल तक आज मंगलवार की साम 5.44 मिनट पर पी आर ओ द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी अनुसार जिले में संचालित 4 डीएव्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल देवरीखुर्द, गोढ़ी, वेदपरसदा, गोबरीपाट में केजी 1 में शिक्षा के अधिकार के तहत एवं शासन कोटा की रिक्त सीट पर प्रवेश दिया जा रहा है। आरटीई के तहत प्रवेश के लिए संबंधित नोडल अधिकारी के समक्ष एवं शासन कोटा अंतर्गत प्रवेश हेतु आवेदन पुराना कम्पोजिट बिल्डिंग बिलासपुर में स्थित कार्यालय समग्र शिक्षा, कक्ष क्रमांक 21 में 13 अप्रैल 2026 शाम 5 बजे तक जमा किये जा सकते है। शिक्षा के अधिकार के तहत गरीबी रेखा तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के छात्र-छात्रा पात्र होंगे एवं शासन कोटा में गरीबी रेखा, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति, निःशक्तजन, निर्धन वर्ग, परित्यक्ता, मातृ-पितृहीन के छात्र-छात्रा आवेदन के लिए पात्र हैं।1