Shuru
Apke Nagar Ki App…
दिव्यांग युवक के लिए शिवराज सिंह चौहान ने बढ़ाया मददका हाथ,Vdo वायरल
BS News Network
दिव्यांग युवक के लिए शिवराज सिंह चौहान ने बढ़ाया मददका हाथ,Vdo वायरल
More news from Madhya Pradesh and nearby areas
- दिव्यांग युवक के लिए शिवराज सिंह चौहान ने बढ़ाया मददका हाथ,Vdo वायरल1
- ग्राम पंचायत भटेखारी के ग्राम अलीनगर निवासी श्यामसिंह कुमरे जी के सुपुत्र सिकंदर कुमरे का केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में चयन होने पर आज ग्राम में विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस अवसर पर इंद्रकुमार जंघेला (मंडल अध्यक्ष/जनपद सदस्य), मनोहर उइके रामसिहं भगत अखिलेश श्रीवास्तव, दीपेश बर्मन एवं नवीन चौकसे सहित अन्य गणमान्य जनों ने उपस्थित होकर भाई सिकंदर कुमरे को उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दीं। सिकंदर कुमरे की यह उपलब्धि पूरे ग्राम के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।1
- *आमटपानी में श्रीमद् भागवत कथा का भावपूर्ण समापन* _सुदामा चरित्र, शुकदेव विदाई व व्यास पूजन ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर किया_ कुरई - आमटपानी की पावन धरा पर जिला पंचायत सदस्य श्री तेजसिंह रघुवंशी के निज निवास पर आयोजित श्रीमद् भागवत कथा महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह के सातवें एवं अंतिम दिवस शनिवार को कथा का भावपूर्ण समापन हुआ। इस अवसर पर कथा व्यास परम पूज्य संत श्री कमलेश जी मुरारी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण के परम सखा सुदामा चरित्र, महर्षि शुकदेव जी की विदाई तथा व्यासजी पूजन के पावन प्रसंगों का मार्मिक वर्णन किया। कथा व्यास श्री कमलेश जी मुरारी महाराज ने सुदामा चरित्र का वर्णन करते हुए कहा कि निर्धन ब्राह्मण सुदामा द्वारा लाई गई एक मुट्ठी चिवड़े को भगवान श्रीकृष्ण ने अमूल्य प्रेम मानकर स्वीकार किया। उन्होंने ठाकुरजी के वचन — “सखा! तेरी भेंट मेरे लिए अमृत समान है” — का उल्लेख करते हुए बताया कि प्रभु के दरबार में धन नहीं, केवल निष्कलंक प्रेम का महत्व होता है। इसके पश्चात शुकदेव जी की विदाई का प्रसंग सुनाया गया, जिसमें बताया गया कि परम वैरागी महर्षि शुकदेव जी ने सात दिनों तक भागवत अमृत का उपदेश देकर राजा परीक्षित का उद्धार किया और स्वयं ब्रह्मलीन हो गए। यह प्रसंग वैराग्य और त्याग की सर्वोच्च मिसाल है। कथा के दौरान संत श्री कमलेश जी ने कहा कि समाज का एक व्यक्ति भी जब अच्छे स्थान पर पहुंचता है, तो वह अनेक लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि सच्चे प्रेम और भक्ति में ऊंच-नीच, अमीरी-गरीबी का कोई स्थान नहीं होता। कथा के अंत में व्यासजी पूजन एवं कथा-यज्ञ की पूर्णाहुति संपन्न हुई। व्यासपीठ पर पुष्पांजलि, दुग्धाभिषेक एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए। संत श्री ने कहा कि सुदामा चरित्र भक्ति में भाव की महत्ता, शुकदेव विदाई वैराग्य की चरम अवस्था और व्यास पूजन गुरु के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है। शनिवार को कथा विश्राम के बाद रविवार को हवन, पूजन के उपरांत महाप्रसाद एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।3
- Post by Habeeb Khan1
- *पूर्व मुख्यमंत्री राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह का बादलपार में हुआ भव्य स्वागत* *7 फरवरी को ग्राम पारसपानी में बैठक में भाग लेंगे* कुरई विकासखंड के अंतर्गत ग्राम बादल पर में 6 फरवरी को रात्रि 8 बजे पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह का नागपुर से कर्माझिरी जाते समय घुमक्कड़ प्रदेश अध्यक्ष देवी सिंह के निज निवास पर अल्प समय के लिए रुके एवं श्री सिंह के साथ केवलारी विधायक रजनी सिंह, कांग्रेस जिला अध्यक्ष नरेश मरावी पूर्व जिला अध्यक्ष पप्पू राजकुमार खुराना, अलावा बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे इसी दौरान सिंह देवी सिंह चौहान के निवास में पहुंचकर परिजनों से भेंट किया तत्पश्चात ग्राम कर्मझिरी में विश्राम किये एवं 7 फरवरी को ग्राम पारस पानी में आज साथ फरवरी को ग्राम पारसपानी में कांग्रेसी समिति का गठन हेतु बैठक में भाग लेंगे2
- छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा धर्म टेकरी स्थित विद्या भूमि पब्लिक स्कूल की डारेक्टर श्रीमती विजया यादव जी ने अपने स्कूल के बच्चों के साथ बच्चा गैंग मूवी देखीं तथा उन्होंने फिल्म के बारे में अपने विचार रखे ।1
- ।। जय हिन्द ।। ।। वन्देमातरम् ।। ।। जय भारत ।। रक्तदान शिविर एवं एक शाम शहीदों के नाम... स्थान - कबीरवाड़ा साहेब दरबार, सिंगोड़ी आदरणीय महानुभाव, हम सभी को विदित है विगत 7 वर्ष पूर्व 14 फरवरी को पुलवामा हमले में हमारे देश के कई जवान शहीद हुए थे। झण्डा वंदन समिति एवं व्यापारी मण्डल सिंगोड़ी के द्वारा देश की रक्षा में तैनात सैनिकों को नमन करते हुए उन सभी शहिदों कि याद में इस दिन को शहीद दिवस के रूप में मनाया जाना सुनिश्चित किया गया है। इस अवसर रक्तदान शिविर एवं 'एक शाम शहिदों के नाम (आर्केष्ट्रा) कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसमें देशभक्ति गीतों की सुन्दर प्रस्तुति दी जावेगी। अतः सभी सम्माननीय देशप्रेमी बन्धुवर सादर आमंत्रित हैं। आइये कुछ पल देश के नाम कर कार्यक्रम को सफल बनायें... दिनांक 14 फरवरी 2026, शनिवार रक्तदान- प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक स्थान- शासकीय बालक माध्यमिक शाला बस स्टैण्ड, सिंगोड़ी एक शाम शहिदों के नाम (आर्केष्ट्रा) रात्रि 8 बजे से... स्थान- कबीरवाड़ा साहेब दरबार, सिंगोड़ी आयोजक-झण्डा वंदन समिति, व्यापारी मंडल एवं समस्त ग्रामवासी सिंगोड़ी, जिला छिन्दवाड़ा (म.प्र.) सम्पर्क - निशंक जैन - 7987793997, 9893524997 स्वच्छ सिंगोड़ी-सुन्दर सिंगोड़ी1
- घर में घुसा भालू, मचा हड़कंप सिवनी जिले के वन विकास निगम के पाडिया छपारा परिक्षेत्र के वाकल गांव के एक मकान में भालू घुस गया। जिसे पेंच टाइगर रिजर्व के रेस्क्यू टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद ट्रॅकुलाइज कर बाहर निकाला। वन विकास निगम बरघाट परियोजना के पांडिया छपारा परिक्षेत्र अधिकारी एचएल दाहिया ने बताया कि कुत्तों के झुंड ने एक भालू को दौड़ाया। जिससे बचने भालू एक घर में घुस गया। मकान में भालू के घुसने से गांव में हड़कंप मच गया। तब इसकी सूचना परिक्षेत्र अधिकारी ने रेस्क्यू टीम को दिया। सूचना मिलने पर पेंच टाइगर रिजर्व के वन्यप्राणी चिकित्सक डॉ. अखिलेश मिश्रा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू टीम ने देखा कि गांव के लोग आसपास काफी संख्या में एकत्रित हैं। एहतियातन टीम ने सबसे पहले मकान के दरवाजे को बंद किया। इसके बाद भालू को ट्रेंकुलाइज (निश्वेत) करने मकान की छत से कबेलू हटाकर खिड़की के सहारे भालू को देखा, तो वह मचान में बैठा नजर आया। तब गन से ट्रेंकुलाइज किया गया। सावधानी पूर्वक टीम ने मकान में जाकर भालू को बाहर लाया और उसकी स्वास्थ्य जांच की गई। स्वस्थ्य पाए जाने पर भालू को सोनेवानी के जंगल में छोड़ दिया गया।1