*राठ, हमीरपुर* :- राठ कोतवाली क्षेत्र के *कोट बाजार चौकी* को लेकर सर्राफा व्यापारियों ने मोर्चा खोल दिया है। व्यापारियों ने चौकी प्रभारी *नीरज राजपूत* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। *क्या हैं आरोप?* व्यापारियों का आरोप है कि चौकी प्रभारी द्वारा *₹5 हजार की कथित अवैध वसूली*, धमकी और अभद्रता की गई। इसी को लेकर गुस्साए सर्राफा व्यापारी एकजुट हुए और उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में व्यापारियों ने पूरे मामले की *निष्पक्ष जांच* कराने और दोषी के खिलाफ *कड़ी कार्रवाई* की मांग की है। साथ ही उन्होंने जिलाधिकारी से भी हस्तक्षेप की मांग की है। *अधिकारियों का एक्शन* एसडीएम को ज्ञापन मिलने के बाद मामले में जांच के निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल कोट बाजार क्षेत्र में तनाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट पर है। व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि अगर निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। #Hamirpur #Rath #KotBazar #UPPolice #SarafaVyapari #SDMRath #DMHamirpur #BreakingNews
*राठ, हमीरपुर* :- राठ कोतवाली क्षेत्र के *कोट बाजार चौकी* को लेकर सर्राफा व्यापारियों ने मोर्चा खोल दिया है। व्यापारियों ने चौकी प्रभारी *नीरज राजपूत* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। *क्या हैं आरोप?* व्यापारियों का आरोप है कि चौकी प्रभारी द्वारा *₹5 हजार की कथित अवैध वसूली*, धमकी और अभद्रता की गई। इसी को लेकर गुस्साए सर्राफा व्यापारी एकजुट हुए और उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में व्यापारियों ने पूरे मामले की *निष्पक्ष जांच* कराने और दोषी के खिलाफ *कड़ी कार्रवाई* की मांग की है। साथ ही उन्होंने जिलाधिकारी से भी हस्तक्षेप की मांग की है। *अधिकारियों का एक्शन* एसडीएम को ज्ञापन मिलने के बाद मामले में जांच के निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल कोट बाजार क्षेत्र में तनाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट पर है। व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि अगर निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। #Hamirpur #Rath #KotBazar #UPPolice #SarafaVyapari #SDMRath #DMHamirpur #BreakingNews
- मझलवारा में जुए की फड़ का वीडियो वायरल, पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल #महोबा। शहर कोतवाली क्षेत्र के मझलवारा गांव का बताया जा रहा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में बड़ी संख्या में लोग कथित तौर पर खुलेआम जुए की फड़ पर हार-जीत की बाजी लगाते नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में समय-समय पर जुए की फड़ सजने की शिकायतें सामने आती रही हैं। उनका कहना है कि ऐसे अवैध अड्डों के कारण युवाओं में जुए की प्रवृत्ति बढ़ रही है, जिससे सामाजिक और आर्थिक समस्याएं पैदा हो रही हैं। जुए में हारने के बाद कई लोग कर्ज के बोझ तले दब जाते हैं, जो आगे चलकर चोरी, लूट और अन्य आपराधिक घटनाओं की वजह भी बन सकता है। #ikvnews #mahobainsight #reelsvideoシ #foryouシ #viralreelschallengeralreelschallenge #trendingreel #reelsviral #reelsfbシ Nitendra Jha Mahoba Police UP Police DIG Range Chitrakoot1
- रेलवे महाप्रबंधक ने किया कोंच स्टेशन का निरीक्षण, बेहतर व्यवस्थाओं पर टीम को 20 हजार का पुरस्कार कोंच (जालौन)। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के महाप्रबंधक नरेन्द्र पाल सिंह ने बुधवार को झांसी मंडल के डीआरएम अनिरुद्ध सिंह के साथ कोंच रेलवे स्टेशन का व्यापक निरीक्षण किया। विशेष निरीक्षण यान से पहुंचे महाप्रबंधक ने स्टेशन परिसर, यात्री सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, माल गोदाम तथा कोंच-एट रेलवे ट्रैक का बारीकी से जायजा लिया। स्टेशन पर सफाई और सुरक्षा व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलने पर उन्होंने कोंच स्टेशन की पूरी टीम को प्रोत्साहन स्वरूप 20 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि कोंच रेलवे लाइन पर एब्सोल्यूट ब्लॉक सिस्टम लागू कर दिया गया है, जिससे ट्रेनों का संचालन अधिक सुरक्षित होगा। इसके अलावा, निर्माणाधीन गुड शेड का काम बारिश का मौसम समाप्त होते ही तेज किया जाएगा, जिसके आगामी तीन माह में पूरा होने की उम्मीद है। महाप्रबंधक ने स्थानीय लोगों द्वारा उठाई गई मोक्ष धाम रेलवे गेट की समस्या पर चर्चा करते हुए समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि ट्रेन के आगमन के समय सुरक्षा की दृष्टि से गेट बंद रखना अनिवार्य है। इस निरीक्षण को क्षेत्र में यात्री सुविधाओं और विकास कार्यों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।1
- 🎤jalaun : भाकियू की मासिक बैठक में किसानों की समस्याओं पर मंथन, SDM को सौंपा ज्ञापन🖥️ जालौन में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन तहसील जालौन की मासिक बैठक मंगलवार को गल्ला मंडी सभागार में आयोजित हुई। बैठक में किसानों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के उपरांत भाकियू पदाधिकारी एवं किसान तहसील पहुंचे और एसडीएम राकेश सोनी को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। तहसील अध्यक्ष देव सिंह पटेल के नेतृत्व में किसानों ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित नलकूपों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही है। किसानों ने कम से कम 20 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की। साथ ही ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में घूम रहे अन्ना पशुओं को गोशालाओं में संरक्षित कराने की मांग उठाई। किसानों ने बताया कि गल्ला मंडी स्थित पीसीएफ की खाद की दुकान बंद होने से किसान खाद के लिए परेशान हैं। उन्होंने दुकान को पुनः चालू कराने की मांग की। मृतक किसानों के आश्रितों के नाम खतौनी न होने के कारण खाद न मिल पाने की समस्या का उचित समाधान कराने की भी मांग की गई। इसके अलावा भदवां, वीरपुरा एवं जीपुरा माइनरों की टेल तक खुदाई न होने से किसानों को सिंचाई में परेशानी हो रही है। किसानों ने माइनरों की टेल तक खुदाई कराने की मांग की। वहीं नगर के मौजा मनकापुर जालौन अंदर हद स्थित नाले का कुछ हिस्सा पक्का होने के बाद अधूरा पड़े निर्माण को पूरा कराने की मांग भी ज्ञापन में शामिल की गई। इस दौरान रामनरेश याज्ञिक, भगवानदास, रामराजा पटेल, शाहरूख, संतोष पटेल, लक्ष्मीनारायण, विनोद निरंजन सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। किसानों ने संबंधित समस्याओं का शीघ्र समाधान कराए जाने की मांग की। रिपोर्ट-जनपद जालौन से soni news के लिए अमित कुमार।2
- जालौन भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा पहुंचे जालौन, भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रथम आगमन पर युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का किया जोरदार स्वागत भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा पहुंचे जालौन, भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रथम आगमन पर युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का किया जोरदार स्वागत, कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष को गदा भेंटकर बुलडोजर से पहनाई माला, बुंदेलखंड के प्रवेश द्वार कालपी में किया गया रोहित मिश्रा का भव्य स्वागत, 2027 के चुनाव से पहले युवाओं को एकजुट करने के लिए पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष, जालौन के कालपी नगर में प्रदेश अध्यक्ष का किया गया स्वागत।6
- मुलियापुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता ने घर में फांसी लगाकर दे दी जान, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा रुरा थाना क्षेत्र के मुलियापुर गांव का है।जहां की रहने वाली एक नवविवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर में कमरे में लगे हुक में दुपट्टे का फंदा लगाकर फांसी लगाकर जान दे दी।वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि मृतका का नाम पूनम पत्नी दीपक नाथ उम्र 22 वर्ष है, शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।1
- #StarCitySchool #HappyKids #KidsActivity #SchoolLife #LittleStars #LearningFun #FutureStars #SchoolMoments #Mahoba #FunLearning1
- जालौन : 2 घंटे की बारिश में डूबा कुठौंद! PHC, बाजार, स्कूल सब पानी में, प्रशासन के दावे फैल!!. झमाझम बारिश ने खोली प्रशासनिक दावों की पोल, तालाब में तब्दील हुआ कस्बा कुठौंद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पशु चिकित्सालय और मुख्य बाजार में घुसा पानी, मरीज, दुकानदार व स्कूली बच्चे घंटों रहे परेशान; गंदगी से पटे नाले बने जलभराव की बड़ी वजह कुठौंद (जालौन)। बुधवार को हुई मूसलाधार बारिश ने जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई और तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई, वहीं दूसरी ओर कस्बा कुठौंद की बदहाल जल निकासी व्यवस्था की हकीकत भी सबके सामने ला दी। महज कुछ घंटों की तेज बारिश ने पूरे कस्बे को पानी-पानी कर दिया। सड़कें तालाब में बदल गईं, मुख्य बाजार जलमग्न हो गया और सरकारी कार्यालयों से लेकर अस्पतालों तक में पानी भर गया। लोगों को घंटों तक जलभराव के बीच आवागमन करने के लिए मजबूर होना पड़ा। सबसे चिंताजनक स्थिति प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुठौंद में देखने को मिली, जहां अस्पताल परिसर पूरी तरह जलमग्न हो गया। इलाज कराने आए मरीजों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और उनके परिजनों को गंदे पानी के बीच होकर अस्पताल तक पहुंचना पड़ा। अस्पताल परिसर में पानी भरने से स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रभावित होती दिखाई दीं और मरीजों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। वहीं पशु चिकित्सालय कुठौंद भी जलभराव की चपेट में आ गया। अस्पताल परिसर ही नहीं, बल्कि भवन के अंदर तक पानी भर गया। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. रवि कुमार तिवारी ने बताया कि बारिश का पानी अस्पताल के कमरों में घुस गया, जिससे कार्यालय में रखी महत्वपूर्ण फाइलें और सरकारी अभिलेख भी भीग गए। उन्होंने कहा कि जलभराव के कारण अस्पताल का कार्य भी प्रभावित हुआ। कस्बे की मुख्य बाजार वाली गली में घुटनों तक पानी भर जाने से दुकानदारों का व्यापार प्रभावित हुआ। खरीदारी करने आए लोगों को पानी के बीच होकर गुजरना पड़ा। दोपहिया वाहन चालकों को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी, जबकि कई स्थानों पर लोग गिरने से बाल-बाल बचे। बारिश के समय विद्यालयों की छुट्टी होने पर बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे जलभराव के बीच घर लौटते दिखाई दिए। बच्चों ने कहा कि हर वर्ष बारिश के समय यही हालात बन जाते हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि जल निकासी की स्थायी व्यवस्था की जाए, ताकि उन्हें गंदे पानी से होकर स्कूल आने-जाने की मजबूरी न झेलनी पड़े। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे किनारे बना नाला लंबे समय से गंदगी, कचरे और सिल्ट से पूरी तरह पटा हुआ है। नियमित सफाई न होने के कारण बारिश का पानी निकासी नहीं पा सका और देखते ही देखते पूरा कस्बा जलमग्न हो गया। नागरिकों का आरोप है कि यदि समय रहते नालों की सफाई कराई जाती तो आज यह विकराल स्थिति पैदा नहीं होती। बारिश के बाद पूरे कस्बे में जलभराव की तस्वीरें लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहीं। लोगों का कहना है कि हर वर्ष लाखों रुपये सफाई और जल निकासी व्यवस्था के नाम पर खर्च किए जाते हैं, लेकिन पहली ही तेज बारिश में व्यवस्थाओं की पोल खुल जाती है। नागरिकों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि हाईवे किनारे नालों की तत्काल सफाई कराकर जल निकासी की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में आम जनता, मरीजों, व्यापारियों और स्कूली बच्चों को ऐसी परेशानियों का सामना न करना पड़े।1