Shuru
Apke Nagar Ki App…
UP: IAS रवींद्र कुमार मंदार 2013 जिलाधिकारी ग़ाज़ियाबाद मोटरसाइकिल से भी चलते है ताकि जनता के पास आसानी से पहुँचा जा सके। *कलेक्टर की मोटरसाइकिल.....!!* UP: IAS रवींद्र कुमार मंदार 2013 जिलाधिकारी ग़ाज़ियाबाद मोटरसाइकिल से भी चलते है ताकि जनता के पास आसानी से पहुँचा जा सके। DM का यह वीडियो वायरल हो रहा है जब वह दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर कट उतारने की मांग कर रहे प्रदर्शनकारी किसानों से मिलने पहुँचे।
शान मोहम्मद पत्रकार
UP: IAS रवींद्र कुमार मंदार 2013 जिलाधिकारी ग़ाज़ियाबाद मोटरसाइकिल से भी चलते है ताकि जनता के पास आसानी से पहुँचा जा सके। *कलेक्टर की मोटरसाइकिल.....!!* UP: IAS रवींद्र कुमार मंदार 2013 जिलाधिकारी ग़ाज़ियाबाद मोटरसाइकिल से भी चलते है ताकि जनता के पास आसानी से पहुँचा जा सके। DM का यह वीडियो वायरल हो रहा है जब वह दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर कट उतारने की मांग कर रहे प्रदर्शनकारी किसानों से मिलने पहुँचे।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- *नई दिल्ली से चेन्नई जा रही GT एक्सप्रेस के कोच में लगी भीषण आग...* *धुआं देख यात्रियों में मची भगदड़...* महाराष्ट्र के वर्धा जिले में मंगलवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब नई दिल्ली से चेन्नई जा रही जीटी एक्सप्रेस आग की लपटों से घिर गई... यात्रियों के बीच दहशत का माहौल था और जान बचाने की जद्दोजहद के बीच एक बड़ा रेल हादसा टल गया... गनीमत रही कि रेलवे की तत्काल कार्यवाही और यात्रियों की सूझबूझ से किसी भी जानमाल का नुकसान नहीं हुआ...1
- औरैया नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष अनूप गया ने शहर में सार्वजनिक शौचालय का शुभारंभ करने के बाद बताया कि औरैया शहर में 5 सार्वजनिक शौचालय बनवाये जा रहे है। 2 जगह पर जरूरतमन्दों के लिए शुरू हो चुके है। इससे औरैया में आने जाने वाले लोगों व व्यापारियों को लाभ मिलेगा।1
- *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -* *रिपोर्ट - कुलदीप दिवाकर* *मो - 6395865784* औरैया में अजीतमल कोतवाली पुलिस, सर्बलान्स/SOG की संयुक्त टीम को मिली बड़ी सफलता। सयुंक्त टीम ने अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के अमावता गांव में हुई हत्या का तकरीबन 72 घण्टे में किया सफल अनावरण। चैकिंग के दौरान पुलिस ने अभियुक्त को किया गिरफ्तार। खेतों पर रखवाली करने गए किसान मृतक अर्जुन सिंह की हत्या करने वाला कोई और नही उसकी बहन का दोस्त निकला। अपर पुलिस अधीक्षक औरैया आलोक मिश्रा ने बताया कि अभियुक्त मृतक की बहन से करता था बात- चीत। बात- चीत करने की जानकारी होने पर मृतक ने किया था विरोध, और अपनी बहन को था डांटा, छीन लिया था फोन। इससे नाराज होकर अभियुक्त ने योजना बनाकर किसान अर्जुन सिंह की कर दी थी हत्या। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर अभियुक्त को भेजा जेल। *वाइट -* आलोक मिश्रा अपर पुलिस अधीक्षक औरैया1
- 17/02/2026 श्री गढ़ी माता मन्दिर बसंतपुर ,खरका, जनपद औरैया में आज शिव परिवार काली मैया मूर्ति स्थापना पूजन पाठ आयोजन शुरू हुआ 19/02/2026 सुबह 10:00 बजे श्री गढ़ी माता मंदिर पहुंचकर औरैया नगर परिक्रमा शोभा यात्रा में सम्मिलित हो समस्त क्षेत्रवासी नगर वासी समस्त भक्तगण भक्त जन सनातन प्रेमी सादर आमंत्रित नगर परिक्रमा शोभा यात्रा में सम्मिलित होकर आयोजन को सफल बनाएं शोभा यात्रा आमंत्रण निवेदन कर्ता आयोजक -श्री गढ़ी माता मंदिर सेवा दल समस्त ग्राम पंचायत क्षेत्रवासी एवं नगर वासी जिला औरैया सहयोगी गण -समस्त नगर वासी व क्षेत्रवासी भक्त गण समस्त श्रद्धालु जनो भक्त जनों से सनातन प्रेमियों से निवेदन है आयोजन में जरूर सम्मिलित हो सभी आमंत्रित है1
- नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता द्वारा शुलभ शौचालय का किया लोकार्पण...1
- औरैया। अजीतमल पुलिस ने अमावता गांव में हुई अर्जुन सिंह की हत्या की गुत्थी महज 72 घंटों में सुलझा ली है। हत्या का आरोपी भारतीय सेना का जवान भानू निकला, जिसका मृतक की बहन से प्रेम प्रसंग था। अर्जुन द्वारा विरोध किए जाने और बहन का मोबाइल छीनने से नाराज फौजी ने खौफनाक साजिश रची। 14 फरवरी की रात आरोपी ने अर्जुन की आंखों में मिर्ची झोंककर ईंट और टॉर्च से उसकी हत्या कर दी। साक्ष्य छुपाने के लिए इसे जंगली जानवर का हमला बताने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।3
- औरैया थाना अजीतमल/स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम अमावता में हुई हत्या का सफल अनावरण करते हुए हत्याभियुक्त को किया गिरफ्तार कर आलाकत्ल बरामद किया गया –* *कार्यवाही-* श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर व श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक औरैया व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया तथा क्षेत्राधिकारी अजीतमल के कुशल पर्यवेक्षण में थाना अजीतमल/स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा दिनांक 17.02.2026 को थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम अमावता में हुई हत्या का सफल अनावरण करते हुए हत्याभियुक्त भानू उर्फ दुरपत सिंह को गिरफ्तार कर कब्जे से आलाकत्ल एक अदद टार्च व एक अदद ईट तथा 02 अदद मोबाईल फोन किये गये बरामद । *घटना का संक्षिप्त विवरण -* दिनांक 14.02.2026 को डायल-112 पर सूचना प्राप्त हुई कि थाना अजीतमल क्षेत्रान्तर्गत ग्राम अमावता में एक युवक (अर्जुन सिंह पुत्र दुर्गा सिंह निवासी ग्राम अमावता थाना अजीतमल उम्र करीब 35 वर्ष) का शव गेहूँ के खेत में पडा मिला है । प्राप्त सूचना पर थाना अजीतमल/स्वाट/फील्ड यूनिट की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गयी तथा उच्चाधिकारीगण द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना के शीघ्र अनावरण हेतु टीमों का गठन किया गया था । मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर थाना अजीतमल पर अभियोग मु0अं0सं0 66/26 धारा 103(1) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था जिसके क्रम में संयुक्त पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 17.02.2026 को रात्रि चैंकिग के दौरान मुखबिर की सूचना पर इटावा की तरफ जाने वाली रोड पर प्रतापपुर पुल के नीचे से अभियुक्त भानू उर्फ दरपत सिंह को हिरासत में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है । *पूछताछ विवरण-* अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया कि वह भारतीय थल सेना में वर्ष 2017 से कार्यरत है । मृतक ( अर्जुन ) की बहन से अभियुक्त ( भानू उर्फ दुरपत सिंह ) की मित्रता थी जिस कारण अर्जुन की बहन अभियुक्त से बातचीत करती थी जिसका पता अर्जुन को चल गया था जिसका अर्जुन ने विरोध किया तथा अपनी बहन को डांटा व उसका फोन छीन लिया था । भानू उर्फ दुरपत इस बात से नाराज था जिस कारण भानू उर्फ दुरपत ने अर्जुन को मारने की योजना बनाई । भानू उर्फ दुरपत को पहले से ही जानकारी थी कि अर्जुन अपने खेतों की रखवाली करने के लिये खेतों पर ही सोता है । वह रात के अंधेरे में छुपकर अर्जुन के पास पहुंचा,खेतों में आहट सुनकर अर्जुन जाग गया और उठकर बैठ गया । अभियुक्त द्वारा योजना के तहत अर्जुन की आंखों में मिर्ची पाउडर डाल दिया जिससे अर्जुन ने भागने का प्रयास किया था तभी अभियुक्त द्वारा पास में पडी ईंट से अर्जुन पर वार किया जिससे अर्जुन जमीन पर गिर गया तथा अभियुक्त द्वारा अर्जुन को दबोचकर अर्जुन की टार्च से उसके चेहरे व सिर पर कई वार किये जिससे अर्जुन की मृत्यु हो गयी थी अभियुक्त द्वारा परिजनों को गुमराह करने के इरादे से मृतक (अर्जुन) के फोन से ही उसके छोटे भाई मुन्नू को फोन किया तथा अपना नाम पता न बताते हुये दबी आवाज में बताया कि अर्जुन को किसी जंगली जानवर ने टक्कर मार दी है जिससे उसकी मृत्यु हो गयी है और फोन को अपने साथ लेकर मौके से चला गया । *गिरफ्तार अभियुक्त विवरण-* 1.भानू उर्फ दुरपत सिंह चौहान पुत्र उमेश सिंह चौहान निवासी ग्राम अमावता थाना अजीतमल जनपद औरैया उम्र 28 वर्ष । *अनावरित अभियोग-* 1.मु0अं0सं0 66/26 धारा 103(1) थाना अजीतमल जनपद औरैया । *अपराधिक इतिहास-* निल *बरामदगी-* 1.एक अदद टार्च 2.एक अदद ईंट 3.दो अदद मोबाईल फोन *गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-* 1.श्री ललितेश नारायण त्रिपाठी प्रभारी निरीक्षक थाना अजीतमल जनपद औरैया मय हमराह। 2.उ0नि श्री समित चौधरी प्रभारी स्वाट/सर्विलांस सेल मय टीम। 3.उ0नि0 उदय प्रकाश थाना अजीतमल।2
- *कलेक्टर की मोटरसाइकिल.....!!* UP: IAS रवींद्र कुमार मंदार 2013 जिलाधिकारी ग़ाज़ियाबाद मोटरसाइकिल से भी चलते है ताकि जनता के पास आसानी से पहुँचा जा सके। DM का यह वीडियो वायरल हो रहा है जब वह दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर कट उतारने की मांग कर रहे प्रदर्शनकारी किसानों से मिलने पहुँचे।1