अपने हक को लेकर सड़क पर उतरीं KSP की छात्राएं-विभाग ने दिए जांच और कार्यवाही के निर्देश कन्या शिक्षा परिसर की सैकड़ो छात्राएं विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ सड़क पर उतरी विभाग ने टीम गठित कर दिए जांच के आदेश-मानपुर मुख्यालय स्थित कन्या शिक्षा परिसर में अध्यनरत आदिवासी बालिकाओं ने स्कूल प्रबंधन के रवैए से खफा होकर सड़कों पर उतरकर अपना विरोध जताया है जिसे देखकर स्थानीय जन इन छात्राओं के साथ परीक्षा के ऐन मौके पर की जा रही ऐसी तथाकथित विसंगतियों के जिम्मेदार दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है वहीं इस मामले में विभागीय अधिकारी ने एक टीम गठित कर मामले की संपूर्ण जांच कर जिम्मेदारों पर कार्यवाही की बात की है। सूत्रों की माने तो कन्या शिक्षा परिसर के पूर्व प्रबंधक एवं प्राचार्य द्वारा यहां पर अध्यनरत इन आदिवासी बच्चियों को शासन द्वारा मिलने वाली पठन-पाठन सामग्री एवं दैनिक उपयोग की वस्तुएं सहित उनके भोजन में भी पतीला लगाकर जमकर मलाई छानी गई जिसकी शिकायत के बाद यहां का प्रभार संस्था में ही पदस्थ एक शिक्षिका को दे दिया गया और साथ में एक अन्य अधीक्षक की उक्त छात्रावास प्रबंधन की निगरानी हेतु तैनाती की गई जिसे लेकर संस्था के पूर्व प्रमुख द्वारा वापस प्रभार पाने राजनैतिक हथकंडे अपनाए जा रहे हैं और इन बच्चियों को बरगलाकर ऐसे प्रदर्शन करवाए जा रहे हैं जब मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश की गई तो इन्हीं बच्चियों ने स्पष्ट तौर पर यह स्वीकार किया कि वर्तमान अधीक्षक साक्षी शुक्ला के द्वारा हमें पहले से बेहतर सुविधांए उपलब्ध कराई जा रही हैं जो की पूर्व में कभी नहीं मिली। बहरहाल मामला चाहे जो भी हो इसकी सच्चाई तो विभागीय जांच के बाद ही सामने आ सकेगी परंतु परीक्षाओं के ऐसे संवेदनशील समय पर आदिवासी बच्चियों की सर्व सुविधा युक्त ऐसे सरकारी शिक्षण संस्थान में ऐसा वाक्या प्रकाश में आना प्रत्येक दृष्टिकोण से अनुचित है जिसकी सूक्ष्मता पूर्वक जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की जानी चाहिए।

- स्टेशन चौराहे मे चलानी कारवाही चालू2
- शहडोल ब्यौहारी से दुर्गेश कुमार गुप्ता ब्यौहारी:ब्लॉक कांग्रेस ने मंत्रीगण का किया पुतला दहन, चुंगी नाका पर गूंजे नारे ब्यौहारी में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन: ब्यौहारी (मध्यप्रदेश)। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश तथा जिला अध्यक्ष अजय अवस्थी के आह्वान पर ब्यौहारी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को प्रदेश सरकार के मंत्रियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। ब्लॉक अध्यक्ष सतेंद्र त्रिपाठी पिंटू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बिजली ऑफिस के सामने चुंगी नाका पर विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया और नारेबाजी कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय तथा मंत्री विजय शाह के पुतले दहन किए। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि छिंदवाड़ा में कथित रूप से कफ सिरप सेवन से बच्चों की मौत तथा इंदौर में दूषित पानी पीने से हुई मासूमों की मृत्यु की घटनाएं अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक हैं। उन्होंने इन घटनाओं को प्रशासनिक लापरवाही का परिणाम बताते हुए जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। ब्लॉक अध्यक्ष श्री त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं लगातार बदहाल होती जा रही हैं, जिसका खामियाजा आम जनता और विशेष रूप से बच्चों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि मंत्री विजय शाह द्वारा सेना और महिलाओं को लेकर की गई कथित अभद्र टिप्पणी ने समाज को आहत किया है, जो किसी भी जनप्रतिनिधि के पद की गरिमा के अनुरूप नहीं है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस बयान की निंदा करते हुए सार्वजनिक रूप से माफी की मांग की। प्रदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के साथ-साथ युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में प्रदेश सरकार से जनहित के मुद्दों पर जवाबदेही तय करने और संवेदनशील विषयों पर जिम्मेदार आचरण अपनाने की मांग की।1
- Shahdol उमरिया। जिले की पाली तहसील अंतर्गत चौरी समीप स्थित सीतामढ़ी के प्राचीन मंदिरों और नक्काशीदार मूर्तियों के संरक्षण को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। क्षेत्र में मौजूद ऐतिहासिक धरोहरों की सुरक्षा और संरचना को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं पुरातत्व विभाग के मार्गदर्शन में पूर्व में जीर्णोद्धार कार्य प्रारंभ किया गया था, लेकिन वर्तमान स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सीतामढ़ी क्षेत्र में कभी सात प्राचीन मंदिर स्थापित थे, जिनमें से वर्तमान में तीन मंदिरों के अवशेष ही दिखाई देते हैं। इन मंदिरों में प्राचीन काल की उत्कृष्ट नक्काशीदार मूर्तियां और पत्थर संरचनाएं विद्यमान थीं। आरोप है कि समय के साथ कई प्राचीन मंदिरों को तोड़ दिया गया तथा उनके नक्काशीदार पत्थरों को अज्ञात लोगों द्वारा चोरी कर ले जाया गया। इस घटनाक्रम के बाद पुरातत्व विभाग की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिह्न लगने लगे हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते ठोस सुरक्षा व्यवस्था की जाती, तो अमूल्य धरोहरों को नुकसान से बचाया जा सकता था। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश सरकार द्वारा प्राचीन धरोहरों के संरक्षण और रखरखाव के लिए न्यास श्रेणी के माध्यम से राशि आवंटित किए जाने की बात कही गई है। साथ ही, जिला कलेक्टर एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को संरक्षित स्मारकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। अब देखना यह है कि प्रशासन और पुरातत्व विभाग सीतामढ़ी की ऐतिहासिक विरासत को संरक्षित रखने के लिए क्या ठोस कदम उठाते हैं। क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ की जाए और शेष संरचनाओं का वैज्ञानिक ढंग से संरक्षण किया जाए, ताकि आने वाली पीढ़ियां अपनी इस सांस्कृतिक धरोहर को सुरक्षित देख सकें।1
- तात्वा जिम में फिटनेस की जगह फाइट युवती ने की पुलिस अधीक्षक से शिकायत...1
- जसो थाना अंतर्गत राहिकवारा गांव में पकड़ी गईं भैंसों लोड पिकअप,ग्रामीणों के साथ बजरंगियों ने पकड़ी अवैध तरीके से पिकअप में लोड भैंस, अभी तक नहीं पहुंची जसो पुलिस1
- *अवैध तरीके से भैंसों का परिवहन कर रहा पिकअप जब्त, बजरंग दल और ग्रामीणों ने पकड़ा* सतना जिले के जसो थाना अंतर्गत रहिकवारा गाँव में अवैध पशु परिवहन का मामला सामने आया है। यहाँ ग्रामीणों और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने घेराबंदी कर भैंसों से लदे एक पिकअप वाहन को पकड़ा है। पिकअप में भैंसों को क्रूरतापूर्वक और अवैध तरीके से लादकर ले जाया जा रहा था। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।1
- *विधानसभा टिप्पणी पर बवाल मानपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पुतला दहन* (आशुतोष त्रिपाठी/ जनचिंगारी-उमरिया) मप्र की विधानसभा में संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा की गई कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर प्रदेश की सियासत गरमा गई है।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मानपुर ने मध्यप्रदेश शासन के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।बस स्टैंड मानपुर पर आयोजित कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट उमाशंकर पटेल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पुतला दहन किया। विदित हो कि 19 फरवरी को विधानसभा कार्यवाही के दौरान संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार को लेकर की गई कथित टिप्पणी के विरोध में यह प्रदर्शन आयोजित किया गया।कांग्रेस नेताओं ने इसे लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ बताते हुए कड़ा आक्रोश व्यक्त किया।प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए विरोध दर्ज कराया। इस अवसर पर युवा नेता विजय गौतम,जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजू सिंह,वरिष्ठ नेता रामगोपाल दहिया,ज्ञानप्रकाश पटेल,यूंका अध्यक्ष पंकज गौतम,अशोक पटेल,देवेंद्र मिश्रा,रामप्रकाश पटेल,रामसुशील पटेल,कुश परिहार,भोला पटेल,रोशन खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।1
- स्टेशन मे चलानी कारवाही चालू2
- Gohparu शहडोल / जिले के खैरहा थाना क्षेत्र स्थित भूमिगत कोयला खदान में ड्यूटी पर तैनात एसआईएसएफ के जवान पर अज्ञात बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि बदमाश चोरी की नियत से खदान परिसर में घुसे थे, लेकिन सुरक्षा में तैनात जवान की सतर्कता से बड़ी चोरी टल गई। अब बदमाशों की पहचान नहीं हो पाई थी। जानकारी के अनुसार अभिलाष पंत (34 वर्ष), एसआईएसएफ में पदस्थ हैं और खदान की बाउंड्री के अंदर सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात थे। देर रात पेट्रोलिंग के दौरान उन्होंने देखा कि 6 से अधिक लोग संदिग्ध अवस्था में खदान परिसर में घूम रहे हैं। जवान ने अपने एक साथी के साथ आगे बढ़कर उन्हें रोकने की कोशिश की। तब अज्ञात लोग हमला कर फरार हो गये घटना के बाद घायल जवान को उसके साथियों द्वारा तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के बाद उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर सीसीटीवी के आधार पर जांच में जुटी है1