Shuru
Apke Nagar Ki App…
"भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता 24 घंटे और साल के 365 दिन राष्ट्र, समाज और संगठन की सेवा के लिए समर्पित रहता है। हर परिस्थिति में, हर चुनौती के लिए तैयार रहना ही भाजपा कार्यकर्ता की पहचान है #BJP #BharatiyaJanataParty #bjpnews #CityCablenewsjaipur
Pawan sharma
"भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता 24 घंटे और साल के 365 दिन राष्ट्र, समाज और संगठन की सेवा के लिए समर्पित रहता है। हर परिस्थिति में, हर चुनौती के लिए तैयार रहना ही भाजपा कार्यकर्ता की पहचान है #BJP #BharatiyaJanataParty #bjpnews #CityCablenewsjaipur
More news from राजस्थान and nearby areas
- 🛑 जस्ट जयपुर लाइव | जयपुर ब्रेकिंग न्यूज़ 🛑 जयपुर, 3 अगस्त 2026 आज जयपुर शहर में विद्यार्थियों का उत्साह देखने को मिला। रावण गेट से सुबह लगभग 11:00 बजे एक विशाल रैली का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थी शामिल हुए। रैली रावण गेट, झोटवाड़ा, खातीपुरा और चोमू पुलिया सहित विभिन्न मार्गों से होकर निकली। इसमें जयपुर के साथ-साथ बाहर से आए हुए विद्यार्थियों ने भी भाग लिया। पूरे आयोजन के दौरान रैली शांतिपूर्ण रही और अनुशासन के साथ आगे बढ़ी। हालांकि, रैली के कारण कुछ समय के लिए कई मार्गों पर यातायात प्रभावित रहा। इससे आमजन को आने-जाने में थोड़ी असुविधा का सामना करना पड़ा, लेकिन प्रशासन की निगरानी में स्थिति सामान्य बनी रही। मीडिया प्रभारी: ओम सिंह खींची जस्ट जयपुर लाइव 24×71
- माधोराजपुरा में विकास कार्यों की सौगात: डिप्टी सीएम डॉ. प्रेमचंद बैरवा और विधायक रामावतार बैरवा ने किया तहसील भवन का लोकार्पण, राजकीय महाविद्यालय व दो स्वास्थ्य केंद्रों का शिलान्यास1
- नई नाथ धाम मंदिर के आसपास हो रहे अतिक्रमण को उपखंड अधिकारी दीपक खटाना के नेतृत्व में हटाया रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता बांसखोह कस्बा स्थित नई नाथ धाम मंदिर स्थित नई नाथ सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष रामनारायण मीणा के नेतृत्व में उपखंड अधिकारी दीपक खटाना को आने वाले मेले की व्यवस्था को लेकर बताया कि मंदिर के आसपास कई दुकानदारों ने अतिक्रमण कर रखा है और सड़क के बारे मे व पार्किंग की व्यवस्था अन्य कई तरह की जानकारी दी इस मौके पर उपखंड अधिकारी दीपक खटाना द्वारा मंगलवार को मौके पर ही मंदिर के आसपास जो भी दुकानदार या अन्य कोई व्यक्ति जिन्होंने अतिक्रमण कर रखा है उनको जे सी बी की सहायता से हटवाया इसी के साथ ही राम जानकी मंदिर के पास भी उपखंड अधिकारी दीपक खटाना के नेतृत्व में ग्राम विकास अधिकारी भूपेश कुमार द्वारा जेसीबी की सहायता से जो बीच में पत्थर पड़े हुए थे उनको साइड में करवाया क्यों कि हर वर्ष सावन माह के मेले में राम जानकी मंदिर में बालाजी मित्र मंडल व सभी ग्रामवासियों के सहयोग से विशाल भंडारा का आयोजन किया जाता है जो कि दो दिवसीय चलता है इस दौरान मंदिर के पुजारी महंत श्री श्री 1008 श्री परमेश्वर दास मुनि महाराज व बालाजी मित्र मंडल टीम के सदस्यों द्वारा बीच में से पत्थर हटाने के बारे में उपखंड अधिकारी व वन विभाग के अधिकारी को भी अवगत करवाया था कि यहां पर हर वर्ष सावन के मेले के दौरान दो दिवसीय विशाल भंडारा का आयोजन किया जाता है इस मौके पर नई नाथ सेवा ट्रस्ट अध्यक्ष रामनारायण मीणा, सीताराम पंचोली,अन्य सदस्यों द्वारा ग्राम विकास अधिकारी भूपेश कुमार ने मौके पर ही जाकर जे सी बी की सहायता से पत्थर को हटवाया जिससे कि आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी न हो इस मौके पर ट्रस्ट के सदस्य बजरंग लाल बोहरा, सीताराम पंचोली, मंगलनाथ योगी, रायसिंह गुर्जर देवरी, गिर्राज पोसवाल,रामनारायण कोटोत्या,शंभुदयाल जांगिड़, सरपंच प्रतिनिधि राजेश महंत अन्य लोग मौजूद थे इस मौके पर मेले की व्यवस्था को लेकर नई नाथ सेवा ट्रस्ट द्वारा सभी विभाग को अवगत करा दिया जिससे आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी न हो1
- पानी भराव से सड़क मार्ग हुआ क्षतिग्रस्त - गड्ढे दे रहे है हादसों को न्योता........... दौसा। जिले के बाँदीकुई विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत अरनिया से काटरवाडा बाँदीकुई को जाने वाला सड़क मार्ग पर गड्ढे होने से राहगिरो को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, रास्ते मे पानी भराव रहने से कीचड के चलते गुजरने वाले दुपहिया वाहन चालकों के वाहन अनियत्रिक होने से चोटिल हो जाते है, उबड़ खाबड़ रास्ते के कारण मजबूरन ग्रामवासि एक गांव का एक लम्बा फेर लेकर पिचूपाडा से बाँदीकुई की और अपना सफर तय करते हुए नजर आते है, यह मार्ग करीब ढाई दर्जन ग्रामपंचायतो से आपस मे जोड़ता है, लेकिन सार्वजनिक निर्माण विभाग का पानी निकास कराएं की और कोई ध्यान नहीं है , अरनिया निवासी कैलाश विजयवर्गीय ने बताया की इस मार्ग से अरनिया, ढोलका, गुढ़लिया, कोलवा, नयागांव, देलाड़ी, धनावड, द्वारापूरा , किरतपुरा, मानोता , मितरवाड़ी , गादरवाडा ब्राह्मण, सहित करीब ढाई दर्जन गांव जुड़े हुए है, कई बार सार्वजनिक निर्माण विभाग को ग्रामीणों द्वारा अवगत कराया जा चूका है, लेकिन प्रशासन के कान मे जू तक नहीं रेंग रही है,3
- जयपुर जिले के शाहपुरा क्षेत्र के बागावास चौरासी स्थित श्री परमानन्द जी महाराज के पावन समाधि स्थल पर वार्षिक विशाल मेले एवं भव्य भंडारे का आयोजन किया गया । इस धार्मिक उत्सव में पूज्य संतों के प्रति अगाध श्रद्धा व्यक्त करने के लिए आस-पास के क्षेत्रों से श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। फुलचंद मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री परमानन्द जी महाराज के समाधि स्थल पर इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर आमंत्रित कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक सुंदर भजनों की प्रस्तुतियां दी गईं, जिस पर श्रोता भावविभोर होकर झूम उठे। पूरा परिसर पूज्य संतों के जयकारों और भक्तिमय भजनों से दिनभर गुंजायमान रहा । सुबह की पहली किरण के साथ ही समाधि स्थल पर भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने पूरी निष्ठा के साथ कतारबद्ध होकर संतों की समाधि के दर्शन किए, मत्था टेका और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद लिया। दर्शन के उपरांत सभी भक्तों ने सुव्यवस्थित ढंग से भंडारे का महाप्रसाद ग्रहण किया। जितेंद्र,संजय प्रजापत,पंकज कुमार,मोहित1
- 🚣 नाव यात्रा!! 📍 कालवाड़ रोड, झोटवाड़ा विधानसभा से नाव यात्रा निकालकर जनता को बताया गया कि ड्रेनेज, सीवरेज और बेहतर सड़कें कोई सुविधा नहीं, बल्कि हर नागरिक का अधिकार हैं। 🌧️ जब सड़कें नदी बन जाएँ, तो नाव नहीं—विकास चाहिए। 🛣️ सड़क | 💧 सीवरेज | 🌊 ड्रेनेज ✊ हमारा अधिकार! #झोटवाड़ा #कालवाड़रोड #नावयात्रा #जनजागरण #CityCablenewsjaipur1
- बस्सी क्षेत्र स्थित कानोता में टोल प्लाजा आई जे एम द्वारा पुलिस प्रशासन व अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में हटाया अतिक्रमण1
- DST और चंदवाजी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 6.20 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार जयपुर ग्रामीण पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए डीएसटी टीम की सूचना पर चंदवाजी थाना पुलिस और डीएसटी टीम की संयुक्त कार्रवाई में एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। वहीं चंदवाजी थाना पुलिस की ओर से मामले का खुलासा करते हुए जानकारी दी गई। दरअसल यह कार्रवाई जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद मीणा के निर्देशन में की गई। पुलिस ने आरोपी राहुल गुर्जर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 6.20 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद की है। जब्त की गई स्मैक की बाजार कीमत करीब 60 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने स्मैक की तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी से पूछताछ के आधार पर स्मैक की खरीद-फरोख्त और इससे जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जयपुर ग्रामीण पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे अपराधों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।1