आजमगढ़ जिले के सरायमीर थाना क्षेत्र में पुलिस और गोकशों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। डायल-112 की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी, जिसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक अभियुक्त घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार करने के साथ ही उसके दो अन्य साथियों को भी दबोच लिया है। यह मामला मंगलवार का है, जब सरायमीर पुलिस को खासडीह बरईपुर स्थित बड़ी नहर के पास कुछ लोगों द्वारा गोवंश का वध करने और मांस तस्करी की तैयारी करने की सूचना मिली। प्रभारी निरीक्षक भुवनेश कुमार चौबे के नेतृत्व में जब पुलिस बल मौके पर पहुंचा, तो बदमाशों ने भागने की कोशिश की। पुलिस द्वारा घेराबंदी किए जाने पर मेराज उर्फ साजिद खान नामक बदमाश ने अवैध तमंचे से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की चेतावनी के बाद भी आरोपी द्वारा दोबारा फायर करने पर आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में मेराज के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया। घायल अभियुक्त मेराज (23 वर्ष) को इलाज के लिए सीएचसी खरेवा भेजा गया है। वहीं पुलिस ने घेराबंदी करके उसके दो अन्य साथियों, गालिब और शहजाद को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 23.700 किलोग्राम गोवंशीय मांस, 315 बोर का एक अवैध तमंचा, कारतूस, मांस काटने में इस्तेमाल होने वाले चाकू व चापड़ और लकड़ी का ठीहा बरामद किया गया। आरोपियों ने कबूल किया कि वे अपने एक अन्य फरार साथी अरहम के साथ मिलकर सुनसान इलाकों में गोवंश का वध करते थे और स्थानीय गांवों में मांस खपाते थे। आरोपियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम, बीएनएस की विभिन्न धाराओं और आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है और पुलिस फरार अरहम की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

- मेघालय की राजधानी शिलांग में 5 से 8 जुलाई तक आयोजित 14वीं सीनियर नेशनल पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में आजमगढ़ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्तर प्रदेश का मान बढ़ाया है। जिले के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए दो स्वर्ण और दो रजत पदक हासिल किए। प्रतियोगिता के 75-80 किलोग्राम भार वर्ग में ज्ञानेंद्र चौहान ने और 60-65 किलोग्राम भार वर्ग में आर्यवीर सिंह ने स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश को गौरवान्वित किया। वहीं, 70-75 किलोग्राम वर्ग में सात्विक यादव और 75-80 किलोग्राम वर्ग में अंजलीका यादव ने रजत पदक हासिल किया। इसके अलावा आजमगढ़ की रानी दुबे, अनुराग कुमार, अनमोल यादव, सूरज यादव और मनीष यादव ने भी इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर जिले का प्रतिनिधित्व किया। खिलाड़ियों की इस सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए पेंचक सिलाट स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के महासचिव सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी लगातार राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने जानकारी दी कि इन पदक विजेता खिलाड़ियों का चयन अब विश्व चैंपियनशिप, एशियन चैंपियनशिप, मेघालय में होने वाले 39वें नेशनल गेम्स, दमन एवं दीव में आयोजित होने वाले खेलो इंडिया बीच गेम्स और कॉमनवेल्थ पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में भारतीय टीम की ओर से खेलने के लिए किया जाएगा। यह सफलता आजमगढ़ के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी। खिलाड़ियों की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर स्थानीय खेल प्रेमियों, प्रशिक्षकों और जनपदवासियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। इस विशेष अवसर पर बधाई देने के लिए भाजपा नगर अध्यक्ष मृगांक शेखर सिन्हा, पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष रतन गुप्ता, मंडल अध्यक्ष रामभुवन मौर्य, जिला मंत्री शैलेश प्रजापति, सभासद आलोक श्रीवास्तव, प्रिंस सिंह, मयंक श्रीवास्तव, पल्लव श्रीवास्तव, सौरभ कन्नौजिया, राज सिंह एवं निखिल श्रीवास्तव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।1
- उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ स्थित ग्राम कौड़िया में दक्षिण की ओर जाने वाला खड़ंजा खराब होकर बैठ चुका है। इसके साथ ही, गांव की गॉड बस्ती में जाने के लिए नया खड़ंजा लगवाने की कोशिश की जा रही है।1
- शिलांग नेशनल पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में आज़मगढ़ के लालों ने देश में अपना डंका बजाया है। इस चैंपियनशिप में ज्ञानेंद्र और आर्यवीर ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। इन दोनों खिलाड़ियों की इस शानदार सफलता के बाद अब पूरे जिले में जश्न मनाया जा रहा है।1
- मऊ में भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य के खिलाफ एक महिला ने मोर्चा खोल दिया है। इस विरोध के बीच महिला ने एक वीडियो भी वायरल किया है।1
- दोहरीघाट थाना उत्तर प्रदेश मऊ ग्राम चौक भगवान दास पोस्ट मोहनदाबाद1
- आजमगढ़ जिले के सरायमीर थाना क्षेत्र में पुलिस और गोकशों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। डायल-112 की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी, जिसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक अभियुक्त घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार करने के साथ ही उसके दो अन्य साथियों को भी दबोच लिया है। यह मामला मंगलवार का है, जब सरायमीर पुलिस को खासडीह बरईपुर स्थित बड़ी नहर के पास कुछ लोगों द्वारा गोवंश का वध करने और मांस तस्करी की तैयारी करने की सूचना मिली। प्रभारी निरीक्षक भुवनेश कुमार चौबे के नेतृत्व में जब पुलिस बल मौके पर पहुंचा, तो बदमाशों ने भागने की कोशिश की। पुलिस द्वारा घेराबंदी किए जाने पर मेराज उर्फ साजिद खान नामक बदमाश ने अवैध तमंचे से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की चेतावनी के बाद भी आरोपी द्वारा दोबारा फायर करने पर आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में मेराज के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया। घायल अभियुक्त मेराज (23 वर्ष) को इलाज के लिए सीएचसी खरेवा भेजा गया है। वहीं पुलिस ने घेराबंदी करके उसके दो अन्य साथियों, गालिब और शहजाद को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 23.700 किलोग्राम गोवंशीय मांस, 315 बोर का एक अवैध तमंचा, कारतूस, मांस काटने में इस्तेमाल होने वाले चाकू व चापड़ और लकड़ी का ठीहा बरामद किया गया। आरोपियों ने कबूल किया कि वे अपने एक अन्य फरार साथी अरहम के साथ मिलकर सुनसान इलाकों में गोवंश का वध करते थे और स्थानीय गांवों में मांस खपाते थे। आरोपियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम, बीएनएस की विभिन्न धाराओं और आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है और पुलिस फरार अरहम की सरगर्मी से तलाश कर रही है।1