logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

5 hrs ago
user_Anushka Anushka
Anushka Anushka
Farmer Mohania, Kaimur (Bhabua)•
5 hrs ago
211442db-bedd-4574-bc2d-2a035bd4aebd
5ed45782-413a-48c8-a365-e33dd0e065ba

More news from Kaimur (Bhabua) and nearby areas
  • Post by Anushka Anushka
    9
    Post by Anushka Anushka
    user_Anushka Anushka
    Anushka Anushka
    Farmer Mohania, Kaimur (Bhabua)•
    5 hrs ago
  • (कैमूर /भभुआ)--कैमूर जिले में एलपीजी गैस आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य हो गई है। जिला प्रशासन ने दावा किया है कि उपभोक्ताओं को नियमित रूप से गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है और शिकायतों के त्वरित निपटारे के लिए कंट्रोल रूम भी सक्रिय कर दिया गया है। समाहरणालय भभुआ द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार जिले में एचपीसीएल, बीपीसीएल और आईओसीएल की कुल 19 गैस एजेंसियों के माध्यम से वितरण किया जा रहा है। जिलाधिकारी नितिन कुमार सिंह ने बताया कि 20 मार्च तक 8821 नए सिलेंडर उपलब्ध हुए, जिनमें से 4445 का वितरण किया जा चुका है, जबकि शेष सिलेंडर वितरण प्रक्रिया में हैं। फिलहाल 13 हजार से अधिक गैस बुकिंग लंबित हैं, जिन्हें अगले 2 से 3 दिनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। अब तक मिली 72 शिकायतों में से 53 का निपटारा किया जा चुका है, जबकि बाकी शिकायतों पर कार्रवाई जारी है। प्रशासन द्वारा गैस एजेंसियों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की लगातार जांच भी की जा रही है, जिसमें घरेलू गैस के दुरुपयोग का कोई मामला सामने नहीं आया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि गैस से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए कंट्रोल रूम हेल्पलाइन पर तुरंत संपर्क करें। रिपोर्ट ----ओम प्रकाश तिवारी
    4
    (कैमूर /भभुआ)--कैमूर जिले में एलपीजी गैस आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य हो गई है। जिला प्रशासन ने दावा किया है कि उपभोक्ताओं को नियमित रूप से गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है और शिकायतों के त्वरित निपटारे के लिए कंट्रोल रूम भी सक्रिय कर दिया गया है।
समाहरणालय भभुआ द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार जिले में एचपीसीएल, बीपीसीएल और आईओसीएल की कुल 19 गैस एजेंसियों के माध्यम से वितरण किया जा रहा है। जिलाधिकारी नितिन कुमार सिंह ने बताया कि 20 मार्च तक 8821 नए सिलेंडर उपलब्ध हुए, जिनमें से 4445 का वितरण किया जा चुका है, जबकि शेष सिलेंडर वितरण प्रक्रिया में हैं।
फिलहाल 13 हजार से अधिक गैस बुकिंग लंबित हैं, जिन्हें अगले 2 से 3 दिनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। अब तक मिली 72 शिकायतों में से 53 का निपटारा किया जा चुका है, जबकि बाकी शिकायतों पर कार्रवाई जारी है।
प्रशासन द्वारा गैस एजेंसियों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की लगातार जांच भी की जा रही है, जिसमें घरेलू गैस के दुरुपयोग का कोई मामला सामने नहीं आया है।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि गैस से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए कंट्रोल रूम हेल्पलाइन पर तुरंत संपर्क करें।
रिपोर्ट ----ओम प्रकाश तिवारी
    user_Om Prakash Tiwari
    Om Prakash Tiwari
    Newspaper advertising department Bhabua, Kaimur (Bhabua)•
    6 hrs ago
  • kaimur Babura दावते अफ्तार मे मुल्क मे अमन शांति के लिए उठे सैंकड़ो हाथ
    2
    kaimur  Babura  दावते अफ्तार मे मुल्क मे अमन शांति के लिए उठे सैंकड़ो हाथ
    user_बिहार राइटर
    बिहार राइटर
    पत्रकार भभुआ, कैमूर (भभुआ), बिहार•
    11 hrs ago
  • सत्यार्थ न्यूज ब्यूरो चीफ, सत्यम कुमार उपाध्याय कैमूर। जिले के मोहनियां थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे के बाद बवाल मच गया। जहां सदासपुर गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार प्रमोद वैद्य को टक्कर मार दी, जिससे उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। बता दें कि प्रमोद वैद्य मजदूरी कर अपने छह बच्चों का पालन-पोषण करते थे। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। आपको बताते हुए चलें कि घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने मुआवजे और आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर NH-19 को जाम कर दिया। करीब एक घंटे तक सड़क के दोनों लेन पर यातायात पूरी तरह ठप रहा। सूचना मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंचा। जहां अधिकारियों के समझाने के बाद जाम हटाया गया। वही पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है, जबकि चालक अभी फरार है। आपको बताते हुए चलें कि प्रशासन ने कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत 20 हजार रुपये की सहायता दी है और अन्य मुआवजा प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। फिलहाल इलाके में स्थिति सामान्य है, लेकिन परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
    7
    सत्यार्थ न्यूज ब्यूरो चीफ, सत्यम कुमार उपाध्याय 
कैमूर। जिले के मोहनियां थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे के बाद बवाल मच गया। जहां सदासपुर गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार प्रमोद वैद्य को टक्कर मार दी, जिससे उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। बता दें कि प्रमोद वैद्य मजदूरी कर अपने छह बच्चों का पालन-पोषण करते थे। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। आपको बताते हुए चलें कि घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने मुआवजे और आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर NH-19 को जाम कर दिया। करीब एक घंटे तक सड़क के दोनों लेन पर यातायात पूरी तरह ठप रहा।
सूचना मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंचा। जहां अधिकारियों के समझाने के बाद जाम हटाया गया। वही पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है, जबकि चालक अभी फरार है। आपको बताते हुए चलें कि प्रशासन ने कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत 20 हजार रुपये की सहायता दी है और अन्य मुआवजा प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। फिलहाल इलाके में स्थिति सामान्य है, लेकिन परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
    user_Satyam Kumar Upadhyay
    Satyam Kumar Upadhyay
    Local News Reporter Bhabua, Patna•
    11 hrs ago
  • Post by आजाद जमावादी
    1
    Post by आजाद जमावादी
    user_आजाद जमावादी
    आजाद जमावादी
    Local News Reporter चैनपुर, कैमूर (भभुआ), बिहार•
    4 hrs ago
  • रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम में नगर निगम ने नो-वेंडिंग जोन में अतिक्रमण के खिलाफ सख्त अभियान चलाया। सदर एसडीएम के निर्देश पर टीम ने प्रतिबंधित क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए दस से अधिक फुटपाती दुकानदारों का सामान जब्त किया। सब्जी और फल के कई ठेलों को भी जब्त कर नगर निगम परिसर लाया गया, जिससे दुकानदारों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि केवल चिन्हित वेंडिंग जोन में ही दुकान लगाने की अनुमति है। मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण से यातायात बाधित हो रहा था, जिसे देखते हुए यह कदम उठाया गया। जब्त सामान वाले दुकानदारों से बॉन्ड भरवाकर भविष्य में नियम पालन की हिदायत दी गई। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि दोबारा उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई होगी और अभियान आगे भी जारी रहेगा।
    1
    रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम में नगर निगम ने नो-वेंडिंग जोन में अतिक्रमण के खिलाफ सख्त अभियान चलाया। सदर एसडीएम के निर्देश पर टीम ने प्रतिबंधित क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए दस से अधिक फुटपाती दुकानदारों का सामान जब्त किया। सब्जी और फल के कई ठेलों को भी जब्त कर नगर निगम परिसर लाया गया, जिससे दुकानदारों में हड़कंप मच गया।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि केवल चिन्हित वेंडिंग जोन में ही दुकान लगाने की अनुमति है। मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण से यातायात बाधित हो रहा था, जिसे देखते हुए यह कदम उठाया गया। जब्त सामान वाले दुकानदारों से बॉन्ड भरवाकर भविष्य में नियम पालन की हिदायत दी गई। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि दोबारा उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई होगी और अभियान आगे भी जारी रहेगा।
    user_Pushpa kumari
    Pushpa kumari
    Sasaram, Rohtas•
    6 hrs ago
  • Petrol Price में बढ़ोतरी, प्रीमियम पेट्रोल ₹2.35 प्रति लीटर महंगा, Industrial Diesel 20 रूपए महंगा देखें LIVE: सत्य का आवाज जनता की खबर #petroldieselprice #dieselprices #iranisraelwar
    1
    Petrol Price में बढ़ोतरी, प्रीमियम पेट्रोल ₹2.35 प्रति लीटर महंगा, Industrial Diesel 20 रूपए महंगा देखें LIVE: सत्य का आवाज जनता की खबर
#petroldieselprice    #dieselprices #iranisraelwar
    user_सत्य की आवाज़ जनता की खबर
    सत्य की आवाज़ जनता की खबर
    Local News Reporter सेवरई, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • (भभुआ/कैमूर) कैमूर जिले के कुढ़नी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम महिला में हुई सनसनीखेज हत्या मामले का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक कैमूर हरि मोहन शुक्ला ने बताया की मृतक विष्णु कांत मिश्रा उर्फ बबुआ मिश्रा (पिता स्व. हरि नारायण मिश्रा) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया था। इस मामले में वादी मृत्युंजय कुमार मिश्रा (पिता स्व. हरि नारायण मिश्रा), निवासी ग्राम महिला के लिखित आवेदन के आधार पर कुढ़नी थाना में अमित कुमार दुबे (पिता प्रद्युम्न दुबे), निवासी ग्राम महिला, थाना कुढ़नी, जिला कैमूर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी अमित कुमार दुबे को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आग्नेयास्त्र सोतवा पुल के पास एक पेड़ के नीचे से बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक देसी पिस्तौल एवं एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है। बरामद हथियार को लेकर आरोपी के विरुद्ध अलग से मामला दर्ज किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है तथा घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
    3
    (भभुआ/कैमूर) कैमूर जिले के कुढ़नी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम महिला में हुई सनसनीखेज हत्या मामले का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक कैमूर हरि मोहन शुक्ला ने बताया की मृतक विष्णु कांत मिश्रा उर्फ बबुआ मिश्रा (पिता स्व. हरि नारायण मिश्रा) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया था।
इस मामले में वादी मृत्युंजय कुमार मिश्रा (पिता स्व. हरि नारायण मिश्रा), निवासी ग्राम महिला के लिखित आवेदन के आधार पर कुढ़नी थाना में अमित कुमार दुबे (पिता प्रद्युम्न दुबे), निवासी ग्राम महिला, थाना कुढ़नी, जिला कैमूर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
घटना के तुरंत बाद पुलिस ने तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी अमित कुमार दुबे को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आग्नेयास्त्र सोतवा पुल के पास एक पेड़ के नीचे से बरामद किया गया।
पुलिस ने आरोपी के पास से एक देसी पिस्तौल एवं एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है। बरामद हथियार को लेकर आरोपी के विरुद्ध अलग से मामला दर्ज किया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है तथा घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
    user_Om Prakash Tiwari
    Om Prakash Tiwari
    Newspaper advertising department Bhabua, Kaimur (Bhabua)•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.