logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

इंदौर के राऊ थाना क्षेत्र में क्रेटा कार से चोरी हुए 27 लाख रुपये की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चोरी के मामले में कार मालिक के निजी ड्राइवर रोहित को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने 24 लाख 50 हजार रुपये नगद बरामद किए हैं। CCTV फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से पुलिस आरोपी तक पहुंची। दरअसल, 24 अगस्त को फरियादी गौरव मित्तल ने राऊ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि विकास स्वीट्स के सामने खड़ी उनकी क्रेटा कार में रखे 27 लाख रुपये चोरी हो गए हैं। फरियादी ने अपने निजी ड्राइवर रोहित पर चोरी की आशंका जताई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले। इसके साथ ही तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया गया और मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने 15 सितंबर को आरोपी रोहित को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने वारदात करना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर चोरी की रकम में से 24 लाख 50 हजार रुपये बरामद किए गए। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी रोहित के खिलाफ पूर्व में थाना तुकोगंज में चोरी के दो मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर रही है और बाकी रकम सहित मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच जारी है।

1 hr ago
user_एस. एस. न्यूज सर्विस
एस. एस. न्यूज सर्विस
इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
1 hr ago

इंदौर के राऊ थाना क्षेत्र में क्रेटा कार से चोरी हुए 27 लाख रुपये की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चोरी के मामले में कार मालिक के निजी ड्राइवर रोहित को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने 24 लाख 50 हजार रुपये नगद बरामद किए हैं। CCTV फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से पुलिस आरोपी तक पहुंची। दरअसल, 24 अगस्त को फरियादी गौरव मित्तल ने राऊ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि विकास स्वीट्स के सामने खड़ी उनकी क्रेटा कार में रखे 27 लाख रुपये चोरी हो गए हैं। फरियादी ने अपने निजी ड्राइवर रोहित पर चोरी की आशंका जताई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले। इसके साथ ही तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया गया और मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने 15 सितंबर को आरोपी रोहित को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने वारदात करना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर चोरी की रकम में से 24 लाख 50 हजार रुपये बरामद किए गए। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी रोहित के खिलाफ पूर्व में थाना तुकोगंज में चोरी के दो मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर रही है और बाकी रकम सहित मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच जारी है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • जनसुनवाई कलेक्टर कार्यालय कल अपनी समस्या लेकर पटवारी कलेक्टर साहब से मिले
    1
    जनसुनवाई कलेक्टर कार्यालय कल अपनी समस्या लेकर पटवारी कलेक्टर साहब से मिले
    user_V k Vishwakarma
    V k Vishwakarma
    Photographer इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    17 min ago
  • कार में रखे ₹27 लाख देख ड्राइवर की नीयत डोली, धार्मिक स्थलों के दर्शन कर लौटा तो पुलिस ने दबोचा इंदौर में क्रेन कारोबारी की कार और लाखों रुपये लेकर फरार हुए ड्राइवर को राऊ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने कार में रखी नकदी देखकर वारदात को अंजाम दिया और फरारी के दौरान राजस्थान के धार्मिक स्थलों पर दर्शन करने पहुंच गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से साढ़े 24 लाख रुपये बरामद किए हैं, जबकि शेष राशि की बरामदगी के लिए उसे रिमांड पर लिया गया है। वीओ डीसीपी नरेंद्र रावत के मुताबिक, फरियादी गौरव मित्तल ने 24 अगस्त को राऊ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने पीथमपुर में अपनी पुरानी क्रेन बेची थी और करीब 27 लाख रुपये लेकर कार से घर लौट रहे थे। इस दौरान राऊ क्षेत्र स्थित एक ढाबे पर वह नाश्ता करने रुके। जब वापस लौटे तो ड्राइवर रोहित कोसे कार और उसमें रखी नकदी लेकर फरार हो चुका था। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। एसीपी निधि सक्सेना और थाना प्रभारी राजपाल सिंह राठौर के नेतृत्व में गठित टीम ने कारोबारी की कार आजाद नगर क्षेत्र से बरामद कर ली, लेकिन आरोपी का कोई सुराग नहीं मिल रहा था। इस बीच मुखबिर से रोहित के इंदौर लौटने की सूचना मिली। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी की रकम में से साढ़े 24 लाख रुपये बरामद किए गए हैं। शेष ढाई लाख रुपये की बरामदगी के लिए पुलिस ने उसे रिमांड पर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वारदात के बाद वह इंदौर के एक फ्लैट में रुका था। इसके बाद राजस्थान जाकर सांवरिया सेठ और अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शन किए। इंदौर लौटते ही पुलिस ने उसे दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ पहले से भी दो आपराधिक प्रकरण दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस के अनुसार, कारोबारी ने चालक को नौकरी पर रखने से पहले उसका पुलिस सत्यापन नहीं कराया था। डीसीपी नरेंद्र रावत ने लोगों से अपील की है कि घरेलू कर्मचारी या चालक नियुक्त करने से पहले उनका पुलिस सत्यापन जरूर करवाएं। बाइट नरेंद्र रावत, डीसीपी, इंदौर
    1
    कार में रखे ₹27 लाख देख ड्राइवर की नीयत डोली, धार्मिक स्थलों के दर्शन कर लौटा तो पुलिस ने दबोचा
इंदौर में क्रेन कारोबारी की कार और लाखों रुपये लेकर फरार हुए ड्राइवर को राऊ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने कार में रखी नकदी देखकर वारदात को अंजाम दिया और फरारी के दौरान राजस्थान के धार्मिक स्थलों पर दर्शन करने पहुंच गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से साढ़े 24 लाख रुपये बरामद किए हैं, जबकि शेष राशि की बरामदगी के लिए उसे रिमांड पर लिया गया है।
वीओ
डीसीपी नरेंद्र रावत के मुताबिक, फरियादी गौरव मित्तल ने 24 अगस्त को राऊ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने पीथमपुर में अपनी पुरानी क्रेन बेची थी और करीब 27 लाख रुपये लेकर कार से घर लौट रहे थे। इस दौरान राऊ क्षेत्र स्थित एक ढाबे पर वह नाश्ता करने रुके। जब वापस लौटे तो ड्राइवर रोहित कोसे कार और उसमें रखी नकदी लेकर फरार हो चुका था।
शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। एसीपी निधि सक्सेना और थाना प्रभारी राजपाल सिंह राठौर के नेतृत्व में गठित टीम ने कारोबारी की कार आजाद नगर क्षेत्र से बरामद कर ली, लेकिन आरोपी का कोई सुराग नहीं मिल रहा था।
इस बीच मुखबिर से रोहित के इंदौर लौटने की सूचना मिली। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी की रकम में से साढ़े 24 लाख रुपये बरामद किए गए हैं। शेष ढाई लाख रुपये की बरामदगी के लिए पुलिस ने उसे रिमांड पर लिया है।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वारदात के बाद वह इंदौर के एक फ्लैट में रुका था। इसके बाद राजस्थान जाकर सांवरिया सेठ और अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शन किए। इंदौर लौटते ही पुलिस ने उसे दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ पहले से भी दो आपराधिक प्रकरण दर्ज होने की जानकारी सामने आई है।
पुलिस के अनुसार, कारोबारी ने चालक को नौकरी पर रखने से पहले उसका पुलिस सत्यापन नहीं कराया था। डीसीपी नरेंद्र रावत ने लोगों से अपील की है कि घरेलू कर्मचारी या चालक नियुक्त करने से पहले उनका पुलिस सत्यापन जरूर करवाएं।
बाइट
नरेंद्र रावत, डीसीपी, इंदौर
    user_SUNDARAM EXPRESS NEWS
    SUNDARAM EXPRESS NEWS
    Media company मल्हारगंज, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    39 min ago
  • इंदौर के राऊ थाना क्षेत्र में क्रेटा कार से चोरी हुए 27 लाख रुपये की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चोरी के मामले में कार मालिक के निजी ड्राइवर रोहित को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने 24 लाख 50 हजार रुपये नगद बरामद किए हैं। CCTV फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से पुलिस आरोपी तक पहुंची। दरअसल, 24 अगस्त को फरियादी गौरव मित्तल ने राऊ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि विकास स्वीट्स के सामने खड़ी उनकी क्रेटा कार में रखे 27 लाख रुपये चोरी हो गए हैं। फरियादी ने अपने निजी ड्राइवर रोहित पर चोरी की आशंका जताई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले। इसके साथ ही तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया गया और मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने 15 सितंबर को आरोपी रोहित को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने वारदात करना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर चोरी की रकम में से 24 लाख 50 हजार रुपये बरामद किए गए। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी रोहित के खिलाफ पूर्व में थाना तुकोगंज में चोरी के दो मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर रही है और बाकी रकम सहित मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच जारी है।
    1
    इंदौर के राऊ थाना क्षेत्र में क्रेटा कार से चोरी हुए 27 लाख रुपये की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।
पुलिस ने चोरी के मामले में कार मालिक के निजी ड्राइवर रोहित को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने 24 लाख 50 हजार रुपये नगद बरामद किए हैं। CCTV फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से पुलिस आरोपी तक पहुंची।
दरअसल, 24 अगस्त को फरियादी गौरव मित्तल ने राऊ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि विकास स्वीट्स के सामने खड़ी उनकी क्रेटा कार में रखे 27 लाख रुपये चोरी हो गए हैं। फरियादी ने अपने निजी ड्राइवर रोहित पर चोरी की आशंका जताई थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले। इसके साथ ही तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया गया और मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया।
जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने 15 सितंबर को आरोपी रोहित को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने वारदात करना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर चोरी की रकम में से 24 लाख 50 हजार रुपये बरामद किए गए।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी रोहित के खिलाफ पूर्व में थाना तुकोगंज में चोरी के दो मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर रही है और बाकी रकम सहित मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच जारी है।
    user_एस. एस. न्यूज सर्विस
    एस. एस. न्यूज सर्विस
    इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • इंदौर में अवैध शराब पर आबकरी का शिकंजा 6 वाहन समेत 15 पेटी जप्त *इंदौर में अवैध शराब पर आबकारी का शिकंजा, 6 वाहन समेत 15 पेटी जप्त* *इंदौर।* आबकारी आयुक्त के निर्देश और कलेक्टर शिवम वर्मा के आदेश पर सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी के निर्देशन में आबकारी विभाग ने पिछले 24 घंटे में बड़ी कार्रवाई की है। आबकारी कंट्रोलर कमलेश सोलंकी और डिप्टी कंट्रोलर मनोज अग्रवाल के नेतृत्व में टीम ने मालवा मिल चौराहा, स्कीम नंबर 78, मारीमाता चौराहा, निपानिया, जूनी इंदौर और हाथीपाला क्षेत्र में घेराबंदी कर 6 वाहन और 15 पेटी से अधिक देशी-विदेशी शराब जप्त की। जप्त माल की कीमत करीब 8 लाख रुपये है। कंट्रोलर कमलेश सोलंकी ने बताया कि मालवा मिल से आरोपी महेंद्र पिता सनमान सिंह यादव से 75 पाव शराब और बाइक MP09 BS 8529, स्कीम 78 से महेंद्र पिता धीरज परमार के ई-रिक्शा MP09 AQ 6178 से 5 पेटी शराब जप्त की गई। डिप्टी कंट्रोलर मनोज अग्रवाल ने बताया कि मारीमाता से आरोपी उमेश पिता महेश भार्गव से 100 पाव और बाइक MP09 VQ 2801, निपानिया से शिवम सिंह से 2 पेटी विदेशी शराब बरामद हुई है। इसके अलावा जूनी इंदौर में प्रातःकालीन टीम द्वारा 2 अन्य वाहन भी पकड़े गए हैं। दोनों अधिकारियों ने बताया कि आरोपी अलग-अलग दुकानों से 4-6 बोतल शराब खरीदकर इकट्ठा कर ब्लैक में सप्लाई करते हैं। सभी आरोपियों पर आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क) में प्रकरण दर्ज कर बैच नंबर और नेटवर्क की जांच की जा रही है।
    4
    इंदौर में अवैध शराब पर आबकरी का शिकंजा 6 वाहन समेत 15 पेटी जप्त
*इंदौर में अवैध शराब पर आबकारी का शिकंजा, 6 वाहन समेत 15 पेटी जप्त*
*इंदौर।* आबकारी आयुक्त के निर्देश और कलेक्टर शिवम वर्मा के आदेश पर सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी के निर्देशन में आबकारी विभाग ने पिछले 24 घंटे में बड़ी कार्रवाई की है।
आबकारी कंट्रोलर कमलेश सोलंकी और डिप्टी कंट्रोलर मनोज अग्रवाल के नेतृत्व में टीम ने मालवा मिल चौराहा, स्कीम नंबर 78, मारीमाता चौराहा, निपानिया, जूनी इंदौर और हाथीपाला क्षेत्र में घेराबंदी कर 6 वाहन और 15 पेटी से अधिक देशी-विदेशी शराब जप्त की। जप्त माल की कीमत करीब 8 लाख रुपये है।
कंट्रोलर कमलेश सोलंकी ने बताया कि मालवा मिल से आरोपी महेंद्र पिता सनमान सिंह यादव से 75 पाव शराब और बाइक MP09 BS 8529, स्कीम 78 से महेंद्र पिता धीरज परमार के ई-रिक्शा MP09 AQ 6178 से 5 पेटी शराब जप्त की गई।
डिप्टी कंट्रोलर मनोज अग्रवाल ने बताया कि मारीमाता से आरोपी उमेश पिता महेश भार्गव से 100 पाव और बाइक MP09 VQ 2801, निपानिया से शिवम सिंह से 2 पेटी विदेशी शराब बरामद हुई है। इसके अलावा जूनी इंदौर में प्रातःकालीन टीम द्वारा 2 अन्य वाहन भी पकड़े गए हैं।
दोनों अधिकारियों ने बताया कि आरोपी अलग-अलग दुकानों से 4-6 बोतल शराब खरीदकर इकट्ठा कर ब्लैक में सप्लाई करते हैं। सभी आरोपियों पर आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क) में प्रकरण दर्ज कर बैच नंबर और नेटवर्क की जांच की जा रही है।
    user_Sarfaraz Khan
    Sarfaraz Khan
    Media company इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | इंदौर अवैध शराब परिवहन पर आबकारी विभाग का शिकंजा 🔴 शहर के अलग-अलग इलाकों में ताबड़तोड़ कार्रवाई 🔴 04 वाहन सहित 10 पेटी से अधिक देशी-विदेशी मदिरा जब्त 🔴 मालवा मिल, स्कीम नंबर 78, मारीमाता और निपानिया में कार्रवाई 🔴 75 पाव देशी मसाला, 100 पाव देशी प्लेन सहित विदेशी मदिरा बरामद 🔴 आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क) में प्रकरण दर्ज 🔴 अवैध मदिरा परिवहन में इस्तेमाल वाहन भी किए गए जब्त रिपोर्टर निलेश वर्मा
    1
    🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | इंदौर

अवैध शराब परिवहन पर आबकारी विभाग का शिकंजा

🔴 शहर के अलग-अलग इलाकों में ताबड़तोड़ कार्रवाई
🔴 04 वाहन सहित 10 पेटी से अधिक देशी-विदेशी मदिरा जब्त
🔴 मालवा मिल, स्कीम नंबर 78, मारीमाता और निपानिया में कार्रवाई
🔴 75 पाव देशी मसाला, 100 पाव देशी प्लेन सहित विदेशी मदिरा बरामद
🔴 आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क) में प्रकरण दर्ज
🔴 अवैध मदिरा परिवहन में इस्तेमाल वाहन भी किए गए जब्त

रिपोर्टर निलेश वर्मा
    user_राष्ट्रीय भारत न्यूज़ 100
    राष्ट्रीय भारत न्यूज़ 100
    Newspaper publisher Indore, Madhya Pradesh•
    2 hrs ago
  • मोदी सरकार जनता की जेब काटने का नया तरीका लेकर आई नया प्लान
    1
    मोदी सरकार जनता की जेब काटने का नया तरीका लेकर आई नया प्लान
    user_Vishal Jadhav
    Vishal Jadhav
    पत्रकार NCR समाचार इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • इंदौर के राजवाड़ा स्थित वनखंडी हनुमान मंदिर पर छात्रों की गूंज की सफलता के लिए किया गया हवन इंदौर में 19 सितंबर को प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को सफल बनाने और आयोजन में आ रही कथित बाधाओं के निवारण के लिए कांग्रेस नेता दीपक पिंटू जोशी सन्नी पठारे एडवोकेट साक्षी शुक्ला ( डागा ) और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। यह धार्मिक आयोजन राजवाड़ा स्थित प्राचीन वनखंडी हनुमान मंदिर के परिसर में किया गया वही इस दौरान यज्ञ, हवन और पूजन कर कार्यक्रम की सफलता की कामना भी की गई। इंदौर के राजवाड़ा स्थित प्राचीन वनखंडी हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित यज्ञ और हवन में कांग्रेस नेता दीपक पिंटू जोशी सन्नी पठारे एडवोकेट साक्षी शुक्ला डागा और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। दरअसल, आगामी 19 सितंबर को रिजनल पार्क मैदान में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम प्रस्तावित है, जिसमें नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के छात्रों से रूबरू होकर सीधे संवाद करने की बात कही गई है। वही इस कार्यक्रम के आयोजक और विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 3 के प्रभारी दीपक जोशी पिंटू, पूर्व प्रदेश महासचिव सन्नी पठारे, महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव एडवोकेट साक्षी शुक्ला डागा, ब्लॉक अध्यक्ष रोहित जोशी और संजय यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के लिए एक लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन होने का दावा किया है। वही आयोजकों के मुताबिक देशभर से छात्र इस कार्यक्रम से जुड़ने के लिए आगे भी आ रहे हैं। वही कांग्रेस नेताओं ने यह आरोप लगाया कि कार्यक्रम की सफलता को देखते हुए कुछ लोग इसमें बाधाएं उत्पन्न करने का प्रयास भी कर रहे हैं। वही आयोजकों का दावा है कि कार्यक्रम की अनुमति देने में देरी की जा रही है और कथित तौर पर अधिक कीमत की रसीद कटवाकर अनुमति देने जैसी समस्याएं भी खड़ी की जा रही है हालांकि इन आरोपों पर संबंधित पक्ष का पक्ष सामने नहीं आया है। इन्हीं कथित बाधाओं के निवारण और 19 सितंबर को होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की सफलता की कामना को लेकर आज राजबाड़ा स्थित वनखंडी हनुमान मंदिर परिसर में यज्ञ, हवन और पूजन का सफल आयोजन किया गया।
    1
    इंदौर के राजवाड़ा स्थित वनखंडी हनुमान मंदिर पर छात्रों की गूंज की सफलता के लिए किया गया हवन                             इंदौर में 19 सितंबर को प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को सफल बनाने और आयोजन में आ रही कथित बाधाओं के निवारण के लिए कांग्रेस नेता दीपक पिंटू जोशी सन्नी पठारे एडवोकेट साक्षी शुक्ला   ( डागा ) और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। यह धार्मिक आयोजन राजवाड़ा स्थित प्राचीन वनखंडी हनुमान मंदिर के परिसर में किया गया वही इस दौरान यज्ञ, हवन और पूजन कर कार्यक्रम की सफलता की कामना भी की गई।
इंदौर के राजवाड़ा स्थित प्राचीन वनखंडी हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित यज्ञ और हवन में कांग्रेस नेता दीपक पिंटू जोशी सन्नी पठारे एडवोकेट साक्षी शुक्ला डागा और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। दरअसल, आगामी 19 सितंबर को रिजनल पार्क मैदान में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम प्रस्तावित है, जिसमें नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के छात्रों से रूबरू होकर सीधे संवाद करने की बात कही गई है। वही इस कार्यक्रम के आयोजक और विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 3 के प्रभारी दीपक जोशी पिंटू, पूर्व प्रदेश महासचिव सन्नी पठारे, महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव एडवोकेट साक्षी शुक्ला डागा, ब्लॉक अध्यक्ष रोहित जोशी और संजय यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के लिए एक लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन होने का दावा किया है। वही आयोजकों के मुताबिक देशभर से छात्र इस कार्यक्रम से जुड़ने के लिए आगे भी आ रहे हैं। वही कांग्रेस नेताओं ने यह आरोप लगाया कि कार्यक्रम की सफलता को देखते हुए कुछ लोग इसमें बाधाएं उत्पन्न करने का प्रयास भी कर रहे हैं। वही आयोजकों का दावा है कि कार्यक्रम की अनुमति देने में देरी की जा रही है और कथित तौर पर अधिक कीमत की रसीद कटवाकर अनुमति देने जैसी समस्याएं भी खड़ी की जा रही है हालांकि इन आरोपों पर संबंधित पक्ष का पक्ष सामने नहीं आया है। इन्हीं कथित बाधाओं के निवारण और 19 सितंबर को होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की सफलता की कामना को लेकर आज राजबाड़ा स्थित वनखंडी हनुमान मंदिर परिसर में यज्ञ, हवन और पूजन का सफल आयोजन किया गया।
    user_Naseem Khan
    Naseem Khan
    इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • ग्राम रोजगार सहायता संघ मनरेगा ग्राम रोजगार सहायक महासंघ
    1
    ग्राम रोजगार सहायता संघ मनरेगा ग्राम रोजगार सहायक महासंघ
    user_V k Vishwakarma
    V k Vishwakarma
    Photographer इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.