Shuru
Apke Nagar Ki App…
मतगणना के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने लक्ष्य न्यूज़ से बात की और बताया कि कैसे पहले राउंड में पीछे रहने के बाद अब वे लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। उन्हें विश्वास है कि वे 12,000 से 15,000 वोटों के अंतर से जीतेंगे। यह संघर्ष और जनता के विश्वास की जीत है।
Lakshya News
मतगणना के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने लक्ष्य न्यूज़ से बात की और बताया कि कैसे पहले राउंड में पीछे रहने के बाद अब वे लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। उन्हें विश्वास है कि वे 12,000 से 15,000 वोटों के अंतर से जीतेंगे। यह संघर्ष और जनता के विश्वास की जीत है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- मतगणना की सभी तैयारियां पूर्ण, आज सुबह 8 बजे से शुरू होगी वोटों की गिनती मतगणना की सभी तैयारियां पूर्ण, आज सुबह 8 बजे से शुरू होगी वोटों की गिनती दतिया विधानसभा उप निर्वाचन-2026 की मतगणना को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतगणना से एक दिन पूर्व सामान्य प्रेक्षक श्री विजय भारती एवं जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े ने पॉलीटेक्निक कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मतगणना कक्षों, मतगणना टेबलों, प्रवेश एवं निकास मार्ग, बैरिकेडिंग, सुरक्षा व्यवस्था, मीडिया सेंटर, पेयजल, विद्युत, स्वच्छता सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि मतगणना प्रक्रिया निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई जाए। सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अधिकारियों ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतगणना केंद्र पर केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही प्रवेश दिया जाए तथा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं। मीडिया प्रतिनिधियों के लिए बनाई गई व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए गए। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री स्वप्निल वानखड़े ने बताया कि सोमवार, 3 अगस्त को सुबह 8:00 बजे से मतगणना प्रारंभ होगी। सबसे पहले डाक मतपत्र (पोस्टल बैलेट) की गणना की जाएगी, जिसके बाद सुबह 8:30 बजे से ईवीएम के मतों की गिनती शुरू होगी। मतगणना के लिए कुल 21 काउंटर बनाए गए हैं, जिनमें 20 काउंटर ईवीएम तथा 1 काउंटर पोस्टल बैलेट की गणना के लिए निर्धारित है। प्रत्येक काउंटर पर तीन कर्मचारियों की तैनाती की गई है, जो निर्वाचन आयोग के निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार मतगणना कार्य संपन्न करेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मतगणना के प्रत्येक चरण में निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करते हुए पूरी प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी वातावरण में संपन्न कराया जाए।3
- दतिया चुनाव की गिनती से पहले खजुराहो पहुंचे दामोदर यादव का बड़ा बयान धीरेंद्र शास्त्री के भाई ने गरीबों की ज़मीनी छीनी हैं उनको मुक्त करवाऊँगा खजुराहो में यादव ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस में धीरेंद्र शास्त्री पर बोला तीखा हमला किसानों की ज़मीन हड़पने का लगाया आरोप, मोतीलाल कुशवाह से मिलने पहुंचे कोड़ा गाँव दामोदर यादव ने धीरेंद्र शास्त्री के ख़िलाफ़ 17 अगस्त को आंदोलन का किया ऐलान दतिया चुनाव में जीत का किया दावा, कहा दतिया का चुनाव सामाजिक क्रांति करेगा पूर्व विधायक आर डी प्रजापति, हृदेश कुशवाह एवं रामकिशोर यादव सहित दर्जनों नेता मौजूद रहे1
- दतिया उपचुनाव में स्ट्रांग रूम पर कांग्रेस का पहरा, EVM की निगरानी जारी दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना से पहले कांग्रेस नेताओं ने पॉलिटेक्निक कॉलेज स्थित स्ट्रांग रूम के बाहर डेरा डाल दिया है। रात में ईवीएम जमा होने के बाद से ही नेता लगातार निगरानी कर रहे हैं। सीसीटीवी कैमरों पर भी नजर रखी जा रही है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि वे 3 अगस्त सुबह 8 बजे तक स्ट्रांग रूम पर मौजूद रहकर ईवीएम की सुरक्षा पर नजर बनाए रखेंगे।1
- दतिया उपचुनाव के परिणाम को लेकर क्या कुछ बोले जीतू पटवारी दतिया उपचुनाव के परिणाम को लेकर क्या कुछ बोले जीतू पटवारी1
- राजेंद्र भारती का बड़ा आरोप ............................ राजेंद्र भारती का बड़ा आरोप1
- मतगणना से पहले दामोदर यादव का बड़ा हमला, धीरेंद्र शास्त्री पर लगाए गंभीर आरोप मतगणना से पहले दामोदर यादव का बड़ा हमला, धीरेंद्र शास्त्री पर लगाए गंभीर आरोप1
- कांग्रेस प्रत्याशी कु घनश्याम सिंह 9वे राउंड में 9519 मतों से आगे चल रही है1
- संस्कृति विहार वाटिका में कवि बसंत सोनी के काव्य संग्रह ‘विभा’ का विमोचन, साहित्यकार बोले- राष्ट्र की एकता और अखंडता का सशक्त माध्यम है साहित्य। डॉ. शंकर लाल शुक्ल बुंदेली शोध एवं साहित्य संस्थान के तत्वावधान में संस्कृति विहार वाटिका में आयोजित समारोह में बुंदेली कवि बसंत सोनी के काव्य संग्रह ‘विभा’ का विमोचन किया गया। रविवार शाम 06 बजे आयोजनकर्ताओं ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता बुंदेली कवि डॉ. राज गोस्वामी ने की, जबकि मुख्य अतिथि पूर्व जिला कार्यक्रम अधिकारी अरविंद उपाध्याय रहे। विशिष्ट अतिथियों ने साहित्य को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सामाजिक चेतना का सशक्त माध्यम बताया। मुख्य अतिथि अरविंद उपाध्याय ने कहा कि राष्ट्रीय भावना से ओत-प्रोत साहित्य ही किसी राष्ट्र को मजबूती प्रदान करता है। कार्यक्रम में पूरन चंद्र शर्मा, भावना परिहार, डॉ. रवीन्द्र गुप्ता, डॉ. सरोज शुक्ल, एम.पी. दुबे सहित कई साहित्यकारों ने पुस्तक पर अपने विचार रखे। संस्थान के सचिव रवीन्द्र सत्यार्थी ने अतिथियों का स्वागत किया, जबकि कवि बसंत सोनी ने सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन लालजी योगी ने तथा आभार आशाराम शुक्ल ने किया।1
- दतिया पहुंचे जीतू पटवारी, बोले- नरेंद्र सिंह तोमर ओबीसी समाज से माफी मांगें, भीतरघात करने वालों का पूरा हिसाब पीसीसी के पास दतिया। दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना से एक दिन पहले कांग्रेस ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए अपनी जीत का दावा किया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पीसीसी के वरिष्ठ नेताओं के साथ दतिया पहुंचे। पत्रकार वार्ता में उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर पर ओबीसी समाज, विशेषकर कुशवाहा समाज का अपमान करने का आरोप लगाया और कहा कि उन्हें तत्काल सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। जीतू पटवारी ने दतिया विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं का मतदान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उपचुनाव के दौरान प्रदेश कांग्रेस की पूरी टीम दतिया में मौजूद रही और चुनाव की हर गतिविधि पर नजर रखी गई। उन्होंने कहा कि पार्टी के पास पूरी जानकारी है कि किन नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का समर्थन किया और किन लोगों ने भीतरघात किया। पटवारी ने कहा कि "किसने पार्टी के साथ ईमानदारी से काम किया और किसने भीतरघात किया, इसका पूरा लेखा-जोखा पीसीसी के पास है। संगठन उचित समय पर इस पर निर्णय लेगा।" उन्होंने दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत का दावा करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा की भ्रष्ट नीतियों से परेशान है और इसका असर इस उपचुनाव में दिखाई देगा। उन्होंने विश्वास जताया कि कांग्रेस दतिया उपचुनाव जीतेगी और वर्ष 2028 के विधानसभा चुनाव में भी प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। बाइट – जीतू पटवारी, प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस1