Shuru
Apke Nagar Ki App…
देवताला देवतालाब मऊगंज मऊगंज इलाहाबाद घड़ी नईगड़ी 8:00 बजे
Rajesh Saket
देवताला देवतालाब मऊगंज मऊगंज इलाहाबाद घड़ी नईगड़ी 8:00 बजे
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- देवताला देवतालाब मऊगंज मऊगंज इलाहाबाद घड़ी नईगड़ी 8:00 बजे1
- *सरकारी गाड़ी में निजी आदमी, संगम में कथित वसूली का खेल! वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल?* *सरकारी गाड़ी में निजी आदमी, संगम में कथित वसूली का खेल! वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल?* *गाड़ी पर साफ लिखा ‘उत्तर प्रदेश सरकार’, फिर निजी व्यक्ति किस हैसियत से बैठा? पिंडदानियों से कथित वसूली पर अफसरों से मांगा जा रहा जवाब* प्रयागराज। संगम नगरी में आस्था के नाम पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के बीच परेड मैदान से सामने आया एक वायरल वीडियो अब परिवहन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहे सरकारी वाहन पर साफ तौर पर ‘उत्तर प्रदेश सरकार’ लिखा नजर आ रहा है। वाहन संख्या यूपी बत्तीस एफजी तीन छह शून्य तीन बताई जा रही है और इसे यात्री कर अधिकारी रणवीर सिंह चौहान को आवंटित वाहन बताया जा रहा है। आरोप है कि इसी वाहन में बैठकर एक निजी व्यक्ति पिंडदान करने आए गरीब श्रद्धालुओं से कथित तौर पर पैसे वसूलता दिखाई दिया। मामला सही है या वायरल वीडियो में दिख रही तस्वीर का दूसरा पक्ष है, यह जांच का विषय है, लेकिन सवाल इतने बड़े हैं कि अब विभाग की चुप्पी भी चर्चा का विषय बन गई है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर वाहन सरकारी नहीं है तो उस पर ‘उत्तर प्रदेश सरकार’ क्यों लिखा है और अगर सरकारी है तो उसमें निजी व्यक्ति किस अधिकार से बैठा था? क्या उसे विभाग ने कोई लिखित अनुमति दी थी? क्या वह सरकारी ड्यूटी पर अधिकृत था? अगर नहीं, तो सरकारी वाहन तक उसकी पहुंच कैसे हुई? मामले में पुष्पेंद्र सिंह नामक व्यक्ति को अधिकारी रणवीर सिंह चौहान का रिश्तेदार और सगा साला बताया जा रहा है। आरोप है कि वह अधिकारी के लिए गाड़ियों से कथित वसूली करता है। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है, लेकिन वायरल वीडियो ने पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच की जरूरत जरूर पैदा कर दी है। सवाल यह भी है कि मौके पर सरकारी ड्यूटी के लिए तैनात पुलिसकर्मी मौजूद थे या नहीं और यदि मौजूद थे तो कथित वसूली के लिए निजी व्यक्ति की भूमिका क्यों सामने आई? संगम क्षेत्र कोई सामान्य इलाका नहीं, बल्कि देश-दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। यहां अगर किसी गरीब पिंडदानी से सरकारी पहचान वाले वाहन के सामने कथित रूप से पैसा लिया जा रहा है तो मामला केवल कुछ रुपये की वसूली का नहीं रह जाता, बल्कि सरकारी व्यवस्था की विश्वसनीयता पर सीधा सवाल बन जाता है। अब जांच की जरूरत केवल वायरल वीडियो देखने तक सीमित नहीं होनी चाहिए। सरकारी वाहन की जीपीएस लोकेशन, ड्यूटी रजिस्टर, वाहन लॉगबुक, मौके पर तैनात कर्मचारियों की स्थिति, वाहन में मौजूद व्यक्ति की पहचान और उसकी अधिकृत भूमिका—हर कड़ी की जांच होनी चाहिए। यह भी साफ होना चाहिए कि वाहन किस आदेश से परेड मैदान पहुंचा और उस समय उसमें कौन-कौन मौजूद था। अगर वायरल वीडियो में लगाए गए आरोप गलत हैं तो जांच के बाद दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। लेकिन अगर आरोपों में सच्चाई मिलती है तो फिर यह सवाल और गंभीर हो जाएगा कि सरकारी वाहन और सरकारी पहचान का इस्तेमाल कथित निजी वसूली के लिए आखिर कैसे हुआ। सोशल मीडिया पर वीडियो के प्रसारित होने और कई चैनलों पर इसके चलने के बाद अब निगाहें सक्षम अधिकारियों पर टिकी हैं। संगम में श्रद्धालुओं की आस्था के बीच उठे इस सवाल को फाइलों में दबाने के बजाय जांच की कसौटी पर कसना जरूरी है। सवाल सिर्फ इतना नहीं कि पैसे किसने लिए—सवाल यह भी है कि सरकारी गाड़ी में वह व्यक्ति पहुंचा कैसे, किसकी अनुमति से बैठा और अगर वसूली हुई तो उसकी जवाबदेही किसकी होगी?1
- रीवा में BSNL कर्मचारी की संदिग्ध मौत से हड़कंप: परिजनों ने कॉलेज चौराहे पर शव रखकर किया चक्का जाम, सड़क पर लगा लंबा जाम रीवा में BSNL कर्मचारी की संदिग्ध मौत से हड़कंप: परिजनों ने कॉलेज चौराहे पर शव रखकर किया चक्का जाम, सड़क पर लगा लंबा जाम1
- मनिकवार क्षेत्र में लगातार बिजली समस्या मनिकवार क्षेत्र में लगातार बिजली समस्या की शिकायतें आ रही हैं ग्राम पंचायत मनिकवार क्रमांक 1 के उत्तर टोला में आज दोपहर से पूरे गांव की बिजली काट दी गई बिजली के बिल जमा न होने का हवाला देकर। हमने मनिकवार टाउन क्षेत्र के जे ई से बात कर इस समस्या के समाधान की बात तत्काल करने को कहा है। हम बिजली विभाग से ए पूछना चाहते हैं कि लगभग आधे लोगों का बिल जमा है वो क्यों अंधेरे में रहें? दोषी जो हो कार्रवाई उस पर हो! लेकिन बिजली विभाग तत्काल उपरोक्त जगह की बिजली सप्लाई करने का काम करे। और जो बेतहाशा बिजली बिल आ रहा है मनमाने ढंग से सरकार की गाइडलाइन के विपरीत उसकी जवाबदेही तय हो । कई जगह केविल तार सही नहीं है कई जगह खंभे सही नहीं है कई जगह हाईवोल्टेज तार जमीन से काफी नजदीक झूल रहे हैं जिससे किसी वक्त कोई अप्रिय घटना हो सकती है बिजली विभाग की लापरवाही , उदासीनता और घोर भ्रष्टाचार के खिलाफ Samajwadi Party Madhya Pradesh बहुत जल्द बड़ा निर्णय लेगी। Dr Manoj Yadav Vindhya Times Kamlakant Yadav Collector Rewa CM Madhya Pradesh Collector Mauganj Cheekhti Awazen @highlight #MadhyaPradesh #rewa #PDA #SamajwadiParty #MadhyaPradeshNews Rewa Commissioner Rampratap Yadav Lalit Gour अमरेश पटेल गुढ़ रीवा मध्य प्रदेश1
- कौंधियारा में नवरात्रि की धूम: 80 से अधिक दुर्गा प्रतिमाएं तैयार, अंतिम सजावट में जुटे कारीगर नवरात्रि से पहले कौंधियारा-सेहरा में मूर्तिकारों के हाथों में दिखी तेजी, 80 से अधिक दुर्गा प्रतिमाएं तैयार प्रयागराज / मेजा। शारदीय नवरात्रि पर्व नजदीक आते ही कौंधियारा के सेहरा इलाके में दुर्गा प्रतिमा बना रहे मूर्तिकारों की व्यस्तता बढ़ गई है। मूर्तिकार दिन-रात मां दुर्गा की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। कहीं प्रतिमाओं की डिजाइन तैयार की जा रही है तो कहीं रंग-रोगन और सजावट का काम तेजी से चल रहा है। मूर्तिकार रमेश गोस्वामी ने बताया कि दुर्गा प्रतिमाओं को तैयार करने की तैयारी जून महीने से ही शुरू कर दी गई थी। एक प्रतिमा को पूरी तरह तैयार करने में करीब 3 से 4 महीने का समय लगता है। मिट्टी, बांस, कपड़ा, रंग और सजावटी सामग्री से प्रतिमाओं को आकर्षक रूप दिया जाता है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष अब तक 80 से अधिक दुर्गा प्रतिमाएं तैयार की जा चुकी हैं। नवरात्रि से एक दिन पहले तक सभी प्रतिमाएं बिक्री के लिए तैयार कर दी जाती हैं। आसपास के गांवों और बाजारों से लोग यहां पहुंचकर अपनी पसंद के अनुसार प्रतिमाओं की खरीदारी करते हैं।1
- बरा पैपखार 396 पोस्ट मनकहरी जिला रीवा मध्य प्रदेश तहसील हजूर ब्लॉक रायपुर कर्चुलियान निवासी आवास योजना पट्टा बनवाने हेतु कलेक्टर कलेक्टर साहब के पास दिया हुआ है कागज आज तक कुछ कार्यवाही नहीं हो रही है1
- manikwar जिला रीवा मध्यप्रदेश में इस तरह कि सड़क हैं 🙏🏻 आप लोग इस पर क्या बोलते हैं 1 km ki sadk hai kay yah banni chaiye manikwar जिला रीवा मध्यप्रदेश में इस तरह कि सड़क हैं 🙏🏻 आप लोग इस पर क्या बोलते हैं 1 km ki sadk hai kay yah banni chaiye1
- प्रयागराज के थाना घूरपुर पुलिस टीम द्वारा चलाये गये अभियान के तहत 25 वाहनों का MV Act में किया गया चालान ।* *थाना घूरपुर पुलिस टीम द्वारा चलाये गये अभियान के तहत 25 वाहनों का MV Act में किया गया चालान ।* आज दिनांक 29.09.2026 को थाना घूरपुर पुलिस टीम द्वारा नो एन्ट्री में प्रवेश व रोड किनारे अवैध तरीके से खड़े भारी वाहनों की चेकिंग हेतु चलाये गये अभियान के क्रम में थाना घूरपुर क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न चौराहों व रीवा हाईवे रोड पर अवैध तरीके से खड़ी भारी वाहनों को चेक किया गया तो उनके विरूद्ध चालान की कार्यवाही की गयी । तथा हिदायत देकर रोड से हटवाया गया । *चेक किये गये वाहनो की संख्या – 105* *MV Act में चालान की संख्या – 25* *हिदायत देकर रोड से हटवाये गये वाहनो की सं0 - 80* *अभियान के तहत कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम-* 1-थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र थाना घूरपुर कमिश्नरेट प्रयागराज। 2- उ0नि0 आशुतोष विक्रम सिंह थाना घूरपुर कमिश्नरेट प्रयागराज। 3-उ0नि0 विशाल चौहान थाना घूरपुर कमिश्नरेट प्रयागराज। 4- उ0नि0 दिवाकर खरवार थाना घूरपुर कमिश्नरेट प्रयागराज। 5-का0 दीपक यादव थाना घूरपुर कमिश्नरेट प्रयागराज। 6- का0 अनरजीत थाना घूरपुर कमिश्नरेट प्रयागराज। 7- का0 शिव प्रताप थाना घूरपुर कमिश्नरेट प्रयागराज। 8-म0का0 साक्षी थाना घूरपुर कमिश्नरेट प्रयागराज।1