महोबा में खनिज विभाग की लापरवाही से पहाड़ के पट्टे की अवधि समाप्त होने के बावजूद भी अगर सूत्रों की माने तो अभी भी चल रहा पहाड़। योगी आदित्यनाथ सरकार ने इरादे यहां पर हो रहे नाकाम। #कुलपहाड़_महोबा_उप्र खनिज विभाग का भ्रष्टाचार थमने का नाम नहीं ले रहा है।। योगी सरकार के नियम महोबा के खनिज विभाग के नियम के आगे बौने नजर आ रहे हैं।। खनिज विभाग की लापरवाही से पस्त जिले की जनता में पहले लोकसभा चुनाव में भाजपा को सिखा चुकी सबक।। अगर समय के चलते खनिज विभाग पर सरकार द्वारा नहीं कसा गया शिकंजा तो आगे आने वाले विधानसभा चुनाव में परिणाम हो सकते हैं आसंतोष।। साहबों को तिजोरी का वजन और कितना बढ़ाना है समझ से परे, सूत्रों की मानें तो पहाड़ के पट्टे की वैधता तो समाप्त हो गई पर सैंटिग वाले सभासद साहू की सैंटिग की चैन मजबूत है इसलिए अनैतिक खनन धड़ल्ले से चल रहा है ,बिके हुए जमीर कभी अवैध कार्य नहीं रोक सकते।। #खनिज_विभाग_महोबा #जिलाधिकारी_महोबा #योगी_आदित्यनाथजी_उप्र_सरकार #खनिज_मंत्रालय_उप्र DM Mahoba Chief Minister Office Uttar Pradesh निज स्वार्थी और भ्रष्टाचारी पार्टी के पथ पर रुकावट Keshav Prasad Maurya Brajesh Pandit Yogesh Pathak
महोबा में खनिज विभाग की लापरवाही से पहाड़ के पट्टे की अवधि समाप्त होने के बावजूद भी अगर सूत्रों की माने तो अभी भी चल रहा पहाड़। योगी आदित्यनाथ सरकार ने इरादे यहां पर हो रहे नाकाम। #कुलपहाड़_महोबा_उप्र खनिज विभाग का भ्रष्टाचार थमने का नाम नहीं ले
रहा है।। योगी सरकार के नियम महोबा के खनिज विभाग के नियम के आगे बौने नजर आ रहे हैं।। खनिज विभाग की लापरवाही से पस्त जिले की जनता में पहले लोकसभा चुनाव में भाजपा को सिखा चुकी सबक।। अगर समय के चलते खनिज विभाग पर सरकार द्वारा
नहीं कसा गया शिकंजा तो आगे आने वाले विधानसभा चुनाव में परिणाम हो सकते हैं आसंतोष।। साहबों को तिजोरी का वजन और कितना बढ़ाना है समझ से परे, सूत्रों की मानें तो पहाड़ के पट्टे की वैधता तो समाप्त हो गई पर सैंटिग वाले सभासद साहू की
सैंटिग की चैन मजबूत है इसलिए अनैतिक खनन धड़ल्ले से चल रहा है ,बिके हुए जमीर कभी अवैध कार्य नहीं रोक सकते।। #खनिज_विभाग_महोबा #जिलाधिकारी_महोबा #योगी_आदित्यनाथजी_उप्र_सरकार #खनिज_मंत्रालय_उप्र DM Mahoba Chief Minister Office Uttar Pradesh निज स्वार्थी और भ्रष्टाचारी पार्टी के पथ पर रुकावट Keshav Prasad Maurya Brajesh Pandit Yogesh Pathak
- बांदा मटौंध थाना क्षेत्र में देर रात दो ट्रकों की आमने-सामने हुई टक्कर ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा की अनदेखी का भयानक परिणाम दिखाया। कबरई से गिट्टी लाता एक ट्रक सामने से आ रहे खाली ट्रक से टकराया। इस भीषण टक्कर और आग में तीन लोगों की जान चली गई, जबकि एक खलासी गंभीर रूप से घायल हुआ।यह सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि चेतावनी है कि तेज रफ्तार, सड़क नियमों की अवहेलना और आवश्यक सतर्कता की कमी कैसे अनमोल जीवन को क्षणों में लील सकती है। स्थानीय लोगों की तत्परता और पुलिस तथा फायर ब्रिगेड की समय पर कार्रवाई ने और अधिक तबाही को रोका।घटनास्थल से मिली जानकारी से यह भी स्पष्ट होता है कि सड़क हादसों में न केवल जीवन, बल्कि परिवार और समाज भी प्रभावित होते हैं। प्रशासनिक तंत्र को चाहिए कि सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए कठोर कदम उठाए, और आम लोगों को जागरूक करने के निरंतर अभियान चलाए जाएँ।घायल अभिषेक ने बताया, "टक्कर इतनी भीषण थी कि कुछ समझ में नहीं आया।"मेविस टाक, सहायक पुलिस अधीक्षक ने कहा, "हमने तत्काल रेस्क्यू किया और आग पर काबू पाया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मामले की अन्य विधिक कार्रवाई जारी है।"सड़क सुरक्षा सिर्फ नियमों की बात नहीं, यह जीवन की रक्षा का मसला है। बांदा जैसी संवेदनशील जगहों पर तेज रफ्तार वाहनों और लापरवाही पर नियंत्रण के उपाय अनिवार्य हैं।1
- Post by Padhori news1
- छतरपुर जिले के नेगुआ गांव में गेहूं कटाई के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत में काम कर रहा हार्वेस्टर 11KV हाई टेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गया, जिससे 29 वर्षीय शैलेंद्र पटेल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर है और स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।1
- हमीरपुर। नवरात्रि मूर्ति विसर्जन के दौरान हुए विवाद में घायल युवक की तहरीर पर कोतवाली नगर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार मामले में चिकित्सीय परीक्षण के बाद यह स्पष्ट हुआ है कि पीड़ित को साधारण चोटें आई हैं और शरीर पर किसी भी धारदार हथियार से चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, 28 मार्च को शाम करीब 5:30 बजे वादी अजीत निषाद पुत्र शिवशंकर, निवासी भोला का डेरा, थाना कोतवाली नगर, हमीरपुर, मूर्ति विसर्जन के लिए चूरामन डेरा के पास गए थे। इसी दौरान आरोप है कि उमेश निषाद पुत्र दीपक, अनुज निषाद पुत्र रमाकांत, आशीष निषाद पुत्र हरपाल और मनीष निषाद पुत्र हरपाल, निवासी केसरिया का डेरा, शराब के नशे में वहां पहुंचे और अजीत के साथ अभद्रता करते हुए गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि इसके बाद विपक्षियों ने अजीत के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर के आधार पर कोतवाली नगर पुलिस ने मु0अ0सं0 56/2026 के तहत धारा 115(2), 351(2), 352 भारतीय न्याय संहिता में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। पुलिस ने घायल का चिकित्सीय परीक्षण कराकर उपचार कराया। चिकित्सकों ने रिपोर्ट में चोटों को साधारण बताया है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया है कि शरीर पर किसी भी प्रकार के धारदार हथियार के निशान नहीं मिले हैं। फिलहाल पुलिस नामजद आरोपियों की तलाश में जुटी है और मामले में विवेचनात्मक कार्रवाई जारी है।1
- खबर बांदा से है, जहां एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दंपति को ओवरलोड अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसमें पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा आज सुबह करीब 5 बजे कमासिन थाना क्षेत्र के कल्लूपुर मोड़ के पास हुआ। जानकारी के अनुसार पछौंहा गांव निवासी विद्यानंद अपनी पत्नी सविता (उम्र करीब 37 वर्ष) को इलाज के लिए फतेहपुर ले जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार ओवरलोड अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पीछे बैठी सविता ट्रक की चपेट में आ गईं और मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पति विद्यानंद को हल्की चोटें आई हैं और वे सुरक्षित बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमासिन पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात ट्रक की तलाश में जुट गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। बांदा से छोटेलाल साहू की रिपोर्ट।1
- छतरपुर में जोरदार धमाके से घरों में कंपन बना दहशत माहौल । देखिए पूरी खबर ।1
- बांदा: केन नदी पर अवैध खनन की काली छाया—प्रशासन की कार्रवाई भी नहीं रोक पा रही तांडव केन नदी, जो प्राकृतिक सौंदर्य और जीवनदायिनी संसाधनों की खान है, आज अवैध खनन के चलते विकृत रूप ले चुकी है। जिलाधिकारी बांदा के निर्देशन में प्रशासन ने इस गंभीर मामले में कदम उठाए, फिर भी नदी पर ट्रैक्टरों की फर्राटे रुकने का नाम नहीं ले रही।27 मार्च को खनिज और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने मटौंध थाना क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय अवैध खनन में संलग्न ट्रैक्टर चालक बालू और मोरम लदे ट्रैक्टर नदी में ही छोड़कर भाग निकले। नदी तल में बने 5 गड्ढों (पिट्स) की माप के दौरान कुल 1988 घन मीटर अवैध उत्खनन और परिवहन का खुलासा हुआ।प्रशासन ने इस कृत्य को गंभीर अपराध मानते हुए थाना मटौंध में 27 व्यक्तियों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज किया। अधिकारियों का कहना है कि अवैध खनन पर नियंत्रण के लिए सतत निगरानी जारी रहेगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।यह घटना केवल कानून की अनदेखी ही नहीं, बल्कि प्राकृतिक संसाधनों के प्रति समाज की उदासीनता का भी आईना है। जब तक अवैध खनन के खिलाफ निरंतर जागरूकता और कठोर कार्रवाई नहीं होगी, केन नदी का यह तांडव चलता रहेगा।1
- नमस्कार न्यूज़ टाइम बांदा में आपका स्वागत है, खबर बाँदा से है, जहाँ उत्तर प्रदेशीय पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ, बाँदा का निर्वाचन/अधिवेशन शहर के नटराज संगीत महाविद्यालय, कालूकुआँ में पूरे जोश और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। जनपद के कोने-कोने से आए शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बड़ी संख्या में अपनी भागीदारी निभाई। जिला अध्यक्ष पद पर शैलेंद्र कुमार मिश्रा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राजवीर सिंह कोषाध्यक्ष पर आलोक यादव संयुक्त मंत्री विनोद पटेल वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद रवीकरण सैनी निर्वाचित घोषित हुए सभागार में शिक्षकों की एकता, उत्साह और संगठन की ताकत साफ़ देखने को मिली। कार्यक्रम के दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारी को भाजपा जिला अध्यक्ष कालू सिंह राजपूत ने शपथ दिलाई।, जिसमें शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और संगठन को नई दिशा दी। मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष कालू सिंह राजपूत ने कहा कि शिक्षक केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति है। आज शिक्षा के क्षेत्र में कई चुनौतियाँ हैं, लेकिन अगर शिक्षक संगठित रहेगा तो कोई भी समस्या बड़ी नहीं है। हमें अपने अधिकारों के लिए सजग रहना होगा और शिक्षा की गुणवत्ता को नई ऊँचाइयों तक ले जाना होगा। आप सभी की एकता ही इस संगठन की असली ताकत है। मिलकर आगे बढ़िए, सफलता निश्चित है।” कार्यक्रम के अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष सुरेश द्विवेदी मंडल अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षक सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं है, वह समाज का मार्गदर्शक है। अगर शिक्षक मजबूत होगा, तभी देश का भविष्य मजबूत होगा। आज समय है एकजुट होने का, अपने हक की आवाज बुलंद करने का। संगठन ही हमारी ताकत है, और इसी ताकत से हम हर चुनौती का सामना करेंगे। आइए, हम सब मिलकर शिक्षक सम्मान और अधिकारों को नई ऊंचाइयों तक पहुँचाने का संकल्प लें!” इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष योगेश त्यागी, मंडल अध्यक्ष सुरेश द्विवेदी, मंडल महामंत्री आदित्य प्रकाश ‘श्यामू चित्रकूट जिला अध्यक्ष विजय पांडे मंडल उपाध्यक्ष प्रेम जी एवं मंडल कोषाध्यक्ष राम किशोर साहू सहित जिला कार्यकारिणी एवं समस्त ब्लॉक इकाइयों के जनपदीय पदाधिकारी उपस्थित रहे हैं, कार्यक्रम के अंत में सभी शिक्षकों ने एकजुट होकर संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया और शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई। बांदा से छोटेलाल साहू की रिपोर्ट1
- उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां शादी के महज 23 दिन बाद ही दुल्हन घर से फरार हो गई। बताया जा रहा है कि महिला अपने साथ करीब ₹25 लाख के गहने और नकदी भी लेकर चली गई। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि महिला का पहले से ही एक फोटोग्राफर के साथ अफेयर चल रहा था, जिसे शादी में फोटो खींचने के लिए बुलाया गया था। इसी दौरान दोनों ने भागने की पूरी योजना बना ली। पड़ोसियों के अनुसार, महिला को रात में एक कार में जाते हुए देखा गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। 👉 ऐसी ही लेटेस्ट और वायरल खबरों के लिए चैनल को सब्सक्राइब करें: Bharat Junction News1