दोस्तों संग चाय पीने पहुंचे युवक पर जानलेवा हमला कोटा। शहर के दादाबाड़ी थाना क्षेत्र में रविवार रात उस समय सनसनी फैल गई जब दोस्तों के साथ चाय पीने पहुंचे एक युवक पर अचानक चाकू से हमला कर दिया गया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल युवक अपने दोस्तों के साथ इलाके में स्थित एक चाय की दुकान पर बैठा था। इसी दौरान पुराने विवाद को लेकर कुछ बदमाश वहां पहुंचे और कहासुनी के बाद युवक पर चाकू से हमला कर दिया। हमला इतना तेज था कि युवक गंभीर रूप से लहूलुहान हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हमले के पीछे पुरानी रंजिश कारण हो सकती है। फिलहाल मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।
दोस्तों संग चाय पीने पहुंचे युवक पर जानलेवा हमला कोटा। शहर के दादाबाड़ी थाना क्षेत्र में रविवार रात उस समय सनसनी फैल गई जब दोस्तों के साथ चाय पीने पहुंचे एक युवक पर अचानक चाकू से हमला कर दिया गया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल युवक अपने दोस्तों के साथ इलाके में स्थित एक चाय की दुकान पर बैठा था। इसी दौरान पुराने विवाद को लेकर कुछ बदमाश वहां पहुंचे और कहासुनी के बाद युवक पर चाकू से हमला कर दिया। हमला इतना तेज था कि युवक गंभीर रूप से लहूलुहान हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हमले के पीछे पुरानी रंजिश कारण हो सकती है। फिलहाल मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।
- प्रेस विज्ञप्ति धर्मनगरी कोटा में परम पूज्य ज्योतिष्पीठ अधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज का भव्य आगमन एवं मंगल प्रवास कोटा। सनातन धर्म के ध्वजवाहक और मानवता के मार्गदर्शक, अनन्त श्री विभूषित ज्योतिष्पीठ अधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज का कोटा और आस-पास के क्षेत्रों में चार दिवसीय दिव्य प्रवास होने जा रहा है। 10 अप्रैल 2026 से शुरू होने वाले इस प्रवास के दौरान पूज्य महाराज श्री विभिन्न क्षेत्रों में भक्तों को दर्शन देंगे और 'पादुका पूजन' के माध्यम से धर्म की गंगा बहाएंगे। प्रमुख कार्यक्रम विवरण: 10 अप्रैल: महाराज श्री तड़के 2:35 AM पर ग्राम मुसैन (अटरू, जिला बारां) स्थित राधे कृष्ण गौशाला पहुँचेंगे। रात्रि विश्राम कोटा के ओल्ड जवाहर नगर में होगा। 11 अप्रैल: प्रातः 10:00 बजे से आई.एल. कॉलोनी, विधायक कॉलोनी, रोड नंबर 6 (IPIA) और शाम को जगपुरा स्थित जागेश्वर बाकाजी मंदिर में पादुका पूजन एवं आशीर्वाद कार्यक्रम आयोजित होंगे। योगेश सुमन गो सेवक जगपुरा में जगेश्वर बाला जी महाराज सेवा समिति ,रामा गो धाम के सौजन्य से भूमि पूजन करवाया जायेगा l 12 अप्रैल: ओल्ड जवाहर नगर, बंदा धर्मपुरा, देवनारायण योजना, रानपुर, लखावा स्थित वानप्रस्थ आश्रम, श्रीनाथपुरम और तीन बत्ती क्षेत्रों में पूज्य महाराज श्री का प्रवास एवं पूजन कार्यक्रम रहेगा। 13 अप्रैल: प्रातः 8:00 बजे महाराज श्री पुष्कर के लिए प्रस्थान करेंगे। विचार एवं उद्देश्य: शंकराचार्य जी के इस प्रवास का मुख्य उद्देश्य सनातन संस्कृति का संरक्षण, गौ-सेवा का प्रचार और जन-जन में धार्मिक चेतना का संचार करना है। महाराज श्री का मानना है कि धर्म केवल अनुष्ठान नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक मर्यादित पद्धति है। वे विशेष रूप से गौ-रक्षा और 'गौ-माता' को राष्ट्रमाता का सम्मान दिलाने के संकल्प पर बल दे रहे हैं। गौ-सेवा का संकल्प: इस पूरे कार्यक्रम के समन्वय में श्री मांगीलाल नागर (गौ सांसद), जो कोटा-बूंदी क्षेत्र में गौ-संवर्धन और संरक्षण हेतु समर्पित हैं, सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनके प्रयासों से महाराज श्री अटरू (बारां) स्थित गौशाला में भी पधार रहे हैं, जो क्षेत्र के गौ-भक्तों के लिए हर्ष का विषय है। जगेश्वर बाला जी महाराज सेवा समिति संयोजक मंडल ने कोटा के सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से अपील की है कि वे इस पावन अवसर पर उपस्थित होकर पूज्य शंकराचार्य जी के दर्शन करें और उनके अमृत वचनों का लाभ उठाएं।श्री नाहर सिंह माता वेद विधालय धर्म पूरा, राधे कृष्ण गो शाला सेवा समिति धन रूप डेयरी सहयोगी संस्था ने सबको आमंत्रित किया है l बृज बिहारी सरकार ने सभी को गो सेवा का संकल्प दिलवाया l1
- बारां जिला अस्पताल में गंदगी पर विधायक राधेश्याम बैरवा भड़के, 2 दिन में सुधार का अल्टीमेटम1
- Post by VKH NEWS1
- सीजफायर? का आज दूसरा दिन: कल लेबनान पर हुई भारी बमबारी के बाद हिज्बुल्लाह की तरफ जवाबी कार्रवाई: बताया जा रहा है कि हिज्बुल्लाह की तरफ से 100 मिसाइलें दागी गई हैं, उधर अमेरिका के एक न्यूज चैनल ने खबर दी है कि ट्रंप ने ईरान की शर्तों को कूड़ेदान में फेंक दिया है...1
- मथुरा: धर्म की नगरी मथुरा से एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखकर किसी की भी रूह कांप जाए। वीडियो में एक बदहवास लड़की सड़क पर चिल्ला-चिल्लाकर रो रही है और अपनी मां से कह रही है— "मां, मेरा रेप किया है इस महाराज ने।" क्या है पूरा मामला? वायरल वीडियो में लड़की और उसकी मां सड़क पर दिखाई दे रही हैं। लड़की इतनी सदमे में है कि वह खुद को संभाल भी नहीं पा रही है। वह बार-बार एक तथाकथित 'महाराज' का नाम लेकर गंभीर आरोप लगा रही है। हैरान करने वाली बात यह है कि पीड़िता का आरोप है कि इस मामले में पुलिस उसे गंभीरता से नहीं ले रही है और कार्रवाई करने में ढिलाई बरत रही है। पुलिस का क्या कहना है? सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने और जनता के बढ़ते आक्रोश के बाद मथुरा पुलिस ने ट्विटर (X) के माध्यम से संज्ञान लिया है। पुलिस का कहना है कि: थाना जैत के प्रभारी को जांच और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। मामले की सत्यता जांची जा रही है और दोषी पाए जाने पर सख्त कदम उठाए जाएंगे। जनता में भारी आक्रोश सोशल मीडिया पर लोग पूछ रहे हैं कि जब एक बेटी बीच सड़क पर खड़े होकर अपनी इज्जत लुटने की दुहाई दे रही है, तो पुलिस को "फरक" पड़ने में इतनी देर क्यों लग रही है? क्या रसूखदार 'महाराज' के आगे सिस्टम बौना साबित हो रहा है?1
- Post by Journalist Harish Yadav1
- बूंदी राजस्थान परियोजना से पूर्वी राजस्थान के 17 जिलों को मिलेगा पर्याप्त जल प्रदेश की 40 प्रतिशत आबादी होगी लाभांवित परियोजना के कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समयावधि में हो पूर्ण मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कोटा/जयपुर, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को बूंदी जिले की इंद्रगढ़ तहसील स्थित गुहाटा गांव पहुंचकर राम जल सेतु लिंक परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन चंबल एक्वाडक्ट के कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि राम जल सेतु लिंक परियोेजना राज्य सरकार की अति महत्वाकांक्षी परियोजना है। इस परियोजना के माध्यम से पूर्वी राजस्थान के 17 जिलों में पेयजल एवं सिंचाई के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध हो सकेगा तथा प्रदेश की लगभग 40 फीसदी आबादी इससे लाभांवित होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परियोजना में गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, सभी कार्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण हो। श्री शर्मा ने कहा कि चम्बल एक्वाडक्ट राम जल सेतु लिंक परियोजना का एक महत्वपूर्ण घटक है, ऐसे में अधिकारी निर्माणाधीन कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करें। उन्होंने परियोजना की प्रगतिरत कार्यों की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को परियोजना की प्रगति की पूरी जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि चम्बल एक्वाडक्ट कोटा के पीपल्दा समेल गांव तथा बूंदी के गुहाटा गांव के मध्य चम्बल नदी पर बनाया जा रहा है। इसकी लंबाई 2 हजार 280 मीटर है। मुख्यमंत्री को अधिकारियों ने बताया कि एक्वाडक्ट का निर्माण 5060 पाइलों एवं 77 पाइल कैपों पर किया जाएगा। एक्वाडक्ट में औसतन 384 गोलाकार पीयरों का निर्माण होगा। साथ ही, इसके जरिए चम्बल नदी के ऊपर जल का प्रवाह किया जाकर चम्बल नदी को क्रॉस किया जाएगा जिससे आमजन के लिए आवागमन की सुविधा भी उपलब्ध हो सकेगी। इस अवसर पर श्री शर्मा ने एक्वाडक्ट पीयर का पूजन किया। उन्होंने प्रोजेक्ट साइट पर राम जल सेतु लिंक परियोजना के निर्माण कार्यों को लेकर तैयार की गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। इससे पहले श्री शर्मा ने पौधारोपण कर पर्यावरण का संदेश दिया। इस दौरान जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत, ऊर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हीरालाल नागर, अतिरिक्त मुख्य सचिव जल संसाधन अभय कुमार, संभागीय आयुक्त कोटा अनिल कुमार अग्रवाल, जिला कलक्टर कोटा पीयूष समारिया, राजस्थान वाटर ग्रिड कॉर्पोरेशन लि. के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य अभियंता श्री रवि सोलंकी सहित परियोजना से जुड़े अन्य अधिकारी मौजूद रहे।2
- सीजफायर का आज दूसरा दिन: सीजफायर के बावजूद इजरायल की तरफ से लेबनान पर किए गए हमलों के खिलाफ लंदन में इजरायली दूतावास के बाहर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन...1