Shuru
Apke Nagar Ki App…
राहुल गांधी को धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार Rahul Gandhi को गोली मारने और कांग्रेस सांसदों के घर में तोड़फोड़ की धमकी देने के मामले में कोटा पुलिस ने प्रेम नगर निवासी राजसिंह आमेरा को गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को करणी सेना का संभागीय प्रवक्ता और बीजेपी कार्यकर्ता बताता है। वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस नेताओं ने एसपी Tejaswini Gautam को ज्ञापन सौंपा। उद्योगनगर थाने में दर्ज परिवाद के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई।
Journalist Asif khan KOTA City NEWS
राहुल गांधी को धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार Rahul Gandhi को गोली मारने और कांग्रेस सांसदों के घर में तोड़फोड़ की धमकी देने के मामले में कोटा पुलिस ने प्रेम नगर निवासी राजसिंह आमेरा को गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को करणी सेना का संभागीय प्रवक्ता और बीजेपी कार्यकर्ता बताता है। वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस नेताओं ने एसपी Tejaswini Gautam को ज्ञापन सौंपा। उद्योगनगर थाने में दर्ज परिवाद के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई।
More news from राजस्थान and nearby areas
- कोटा, राजस्थान दाधीच समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन में बजी शहनाई 6 जोड़ों ने बांधा जीवन भर का रिश्ता कोटा। श्री महर्षि दधीचि छात्रावास समिति, कोटा संभाग द्वारा सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन गुरुवार (फुलेरा दूज) को ‘दधीचि मार्ग’, कोटड़ी नहर रोड स्थित परिसर में सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजन किया गया, इसमें छह जोड़ों ने जीवन भर के लिए एक दूसरे का हाथ थामा, समिति अध्यक्ष रविन्द्र दाधीच ने बताया कि मांगलिक कार्यक्रम प्रातः 8:15 बजे विनायक स्थापना के साथ, बासन, मंडप एवं यज्ञोपवीत, निकासी, तोरण, पाणिग्रहण संस्कार, आशीर्वाद समारोह एवं विदाई जैसे सभी वैवाहिक संस्कार पारंपरिक वैदिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुए। समिति मंत्री निमेष पुरोहित ने बताया कि कार्यक्रम में 75 वर्ष से अधिक आयु के 140 समाजबंधुओं का सम्मान किया। नागेश दाधीच ने बताया की आयोजन स्थल पर चिकित्सा सुविधा हेतु मेडिकल कैंप भी लगाया , कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता पंकज नेता ने पहुंचकर न दंपतियों का आशीर्वाद दिया. महिला अध्यक्ष स्मिता दाधीच व मंत्री अंबिका शर्मा, युवा अध्यक्ष कमल किशोर दाधीच, कौशल किशोर दाधीच, दिवाकर दाधीच, चंद्र प्रकाश, एडवोकेट नरेंद्र मोहन,राजेश दाधीच,चेतन दाधीच, नागेश दाधीच, दुष्यंत दाधीच, प्रेम दाधीच,रामकल्याण दाधीच, एवं सुरेश दाधीच सहित समाज के लोगो ने समिति की ओर से सक्रिय भूमिका निभाई, मंच संचालन की जिम्मेदारी नरेंद्र मोहन और नागेश दाधीच निभाई।4
- Post by Kishan Lal jangid1
- Post by VKH NEWS1
- कोटा। कोटा उत्तर क्षेत्र में आरएफआईडी के माध्यम से टिपर्स की मूवमेंट की ट्रेकिंग का कार्य पूरा हो चुका है तथा उसका ट्रायल रन किया जा रहा है। कोटा दक्षिण क्षेत्र में भी इसी सप्ताह यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा। यह जानकारी नगर निगम आयुक्त ओमप्रकाश मेहरा ने मंगलवार को नगर निगम भवन में स्थित इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर के निरीक्षण के बाद दी। आयुक्त मेहरा ने बताया कि शहर में घर-घर कचरा संग्रहण का कार्य कर रहे टीपर्स की प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए नगर निगम भवन में इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर की स्थापना की गई है। मॉनिटरिंग के लिए विभिन्न क्षेत्रों में घरों पर आरएफआईडी लगाई जा रही है। कोटा उत्तर क्षेत्र में 18000 आरएफआईडी लगाने का काम पूरा हो चुका है और उनके माध्यम से टीपर्स की मॉनिटरिंग का ट्रायल रन भी पूरा हो चुका है। कोटा दक्षिण क्षेत्र में भी 20000 मकानों पर आरएफआईडी लगाए जा चुके हैं। निरीक्षण के दौरान संवेदक को निर्देश दिए गए कि कोटा दक्षिण क्षेत्र में भी आरएफआईडी टैग के माध्यम से टिपर्स की मॉनिटरिंग का कार्य इसी सप्ताह प्रारंभ कर दिया जाए। इसके साथ ही आमजन के लिए बन रहे एप को भी सिस्टम के साथ इंटीग्रेट करने का काम जल्द पूरा किया जाए। - एक माह में लाइव करें ऐप : आयुक्त मेहरा ने संवेदक को ऐप को भी एक माह में आमजन के लिए लाइव करने के निर्देश दिए। ऐप लाइव होने पर आमजन भी अपने क्षेत्र की ऑनलाइन मूवमेंट ट्रेक कर सकेगे। इसके अलावा वे टीपर नहीं आने, क्षेत्र में कचरा पड़ा होने सहित सफाई से संबंधित विभिन्न प्रकार की शिकायतें भी एप के माध्यम से ही दर्ज करवा सकेंगे। - 21 जनों की टीम रखती है नजर : इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल रूम में एक सुपरवाइजर और 20 एक्जीक्यूटिव्स की टीम शहर में विभिन्न स्थानों पर घर-घर कचरा संग्रहण कार्य में लगे टीपर्स की मॉनिटरिंग करती है। आरएफआईडी टैग के कारण टीपर्स की मूवमेंट कंट्रोल रूम में लगे एक विशाल स्क्रीन पर नजर आती है। यदि कोई टीपर अपने क्षेत्र में नहीं पहुंचा है या एक ही जगह पर खड़ा दिखाई दे रहा है तो कंट्रोल रूम से ही टीपर चालक को फोन कर कारण पूछा जाता है।1
- पढ़ना,रहना,खाना,फ्री फ्री फ्री 🤗 सीट्स लिमिटेड से आज ही ज्वाइन करे 📞7976594282 / 9982369900 #kota #kethun #freeeducation #foryoupage #trending1
- कोटा में बड़े भाई के कंपनी में हुई आपसी झगड़े में बीच में बोलने पर बदमाशों ने छोटे भाई की चाकुओं से हत्या कर दी। जिसकी सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और गंभीर हालत में युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करा परिजनों को सौंप दिया।1
- छबड़ा में दुकानों को खाली कराने पहुंचे समिति पदाधिकारियों पर हमला छबड़ा में दुकानों को खाली कराने गई समिति टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। कार्रवाई के दौरान विवाद बढ़ा और मारपीट की स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हालात संभाले। मामले की जांच जारी है। #rajasthannews #kotacitydigital #छबड़ा #अतिक्रमण #नगरनिगम1
- Post by Kishan Lal jangid1
- राहुल गांधी को गोली मारने की धमकी देने वाले करणी सेना के कार्यकर्ता राजा आमेरा को कोटा पुलिस ने हिरासत में लिया। वीडियो सामने आने के बाद कोटा पुलिस राजा आमेरा को पूछताछ के लिए ले गई।1