बलिया DM का बड़ा हंटर: गर्भवती को निजी अस्पताल भेजने वाली आशा बहू बर्खास्त, अस्पताल और अल्ट्रासाउंड सेंटर होगा सील *डीएम सख्त: गर्भवती को निजी अस्पताल भेजने वाली आशा बहू की सेवा समाप्त* *डीएम की जनसुनवाई में खुला मामला, आशा बहू बर्खास्त; अल्ट्रासाउंड सेंटर और अस्पताल की जांच के आदेश* बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित अपने कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनीं। इस दौरान एक गंभीर मामला सामने आया, जिसमें एक आशा बहू पर कमीशन के लालच में गर्भवती महिला को सरकारी अस्पताल के बजाय निजी अस्पताल ले जाकर ऑपरेशन कराने का आरोप लगा। थाना हल्दी क्षेत्र के ग्राम रेपुरा निवासी मदन यादव पुत्र किशुन यादव ने जिलाधिकारी से शिकायत करते हुए बताया कि उनकी गर्भवती पुत्री कृति को गांव की आशा बहू बिंदु देवी पत्नी मोतीलाल गुप्ता 5 मार्च 2026 को हल्दी चट्टी स्थित सत्यम डायग्नोसिस सेंटर पर अल्ट्रासाउंड और खून की जांच कराने ले गई थी। जांच के बाद आशा बहू ने बताया कि बच्चा उल्टा है और गंदा पानी पी लिया है, इसलिए उसे बलिया अस्पताल दिखाना पड़ेगा। पीड़ित के अनुसार उनकी पत्नी इंदू देवी ने सरकारी एंबुलेंस बुलाकर अस्पताल जाने की बात कही, लेकिन आशा बहू ने जल्द बाजी का हवाला देते हुए निजी वाहन से शहर चलने को कहा। आरोप है कि वह गर्भवती महिला को सरकारी अस्पताल ले जाने के बजाय अस्पताल रोड स्थित खुशी हॉस्पिटल में भर्ती करा दी, जहां 5 हजार रुपये जमा कराकर ऑपरेशन से बच्चे का जन्म कराया गया। मदन यादव का आरोप है कि जब उन्हें इसकी जानकारी हुई और उन्होंने आशा बहू से सरकारी अस्पताल न ले जाने का कारण पूछा तो उसने अस्पताल में छुट्टी होने की बात कही। वहीं खुशी हॉस्पिटल द्वारा अब इलाज के नाम पर 20 हजार रुपये और मांगे जा रहे हैं, जबकि पीड़ित परिवार गरीब है और इतनी राशि देने में असमर्थ है। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कड़ी नाराजगी जताते हुए आशा बहू बिंदु देवी को तत्काल बुलाकर पूछताछ की। जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य चिकित्साधिकारी से कराई गई जांच में शिकायत सही पाई गई। इसके बाद जिलाधिकारी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आशा बहू बिंदु देवी की सेवा समाप्त करने के निर्देश सीएमओ को दिए। साथ ही सत्यम अल्ट्रासाउंड सेंटर की भी जांच कराने और रजिस्ट्रेशन न पाए जाने पर उसे सील करने के निर्देश दिए। खुशी हॉस्पिटल की भी जांच कर मानकों के अनुरूप न पाए जाने पर सील करने की कार्रवाई करने को कहा गया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि गरीब मरीजों के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही या शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

- इस शौचालय का हर महीना सैलरी उतार रहे हैं पेरिस शौचालय में साफ सफाई नाम की कोई चीज नहीं आना कोई ध्यान दे रहा है गांव का प्रतिनिधि हो या केयर टेकर शौचालय का1
- 14 saal se bishunipur dawa mandi me koi karya nhi h3
- मऊ : शहर कोतवाली पुलिस एक शातिर चोर को पकड़ी...! चोरी का आभूषण और नगदी भी बरामद हुआ जिसमें लगभग 37 लाख के सोने और चांदी के आभूषण और ₹52,500 नगदी बरामद किया गया। शातिर चोर देवरिया का रहने वाला है जो अभी बलिया में रह रहा है। #दलजीतसिंहन्यूज़रिपोर्टर #daljeetsinghjournalist #maunews #maupolice #maumahadev #वायरलवीडियोシ #shortsreels #reelsvideoシ #VistaarNews #चोर #चोरी #thief1
- जखनिया। बच्चों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने और नॉन-कोलोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों पर मध्यान भोजन व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को जखनिया विकासखंड में किचन में उपयोग होने वाली सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान विकासखंड के कुल 41 आंगनबाड़ी केंद्रों को किचन में इस्तेमाल होने वाले कुल 24 प्रकार के सामान उपलब्ध कराए गए।इस पहल का उद्देश्य यह है कि केंद्रों पर आने वाले बच्चों को सरकार की मंशा के अनुरूप पौष्टिक और निर्धारित मेन्यू के अनुसार भोजन उपलब्ध कराया जा सके, जिससे उनके स्वास्थ्य और पोषण स्तर में सुधार हो सके।इस संबंध में जानकारी देते हुए जखनिया की सीडीपीओ बिन्नी यादव ने बताया कि सरकार की मंशा के अनुरूप बच्चों की देखभाल करना और उन्हें प्रारंभिक शिक्षा देना आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि बच्चों को समय पर पोषाहार उपलब्ध कराना, उनकी नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना तथा स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों का संचालन करना आवश्यक है।उन्होंने यह भी बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर चेहरा प्रमाणीकरण (फेस ऑथेंटिकेशन) के साथ-साथ टीएचआर (टेक होम राशन) वितरण भी अनिवार्य रूप से कराया जा रहा है, ताकि पात्र लाभार्थियों तक पोषण सामग्री सही तरीके से पहुंच सके #जखनिया #गाजीपुर #आंगनबाड़ी #बच्चों_का_पोषण #पोषण_अभियान1
- स्नातक और परास्नातक मेधावी छात्राओं के लिए यह योजना होगी।1
- जय योगी1
- एसे ग्राम प्रधान के खिलाफ जांच व सजा की सख्त कार्यवाही करने जरूरत है1
- Post by Sushil kumar sharma संपादक1