खेत मे आग लगने से 25 बीघा गेंहूँ की फसल सहित भूसा जलकर राख अछल्दा । दोपहर में अचानक आग लगने से किसानों की गेंहूँ की फसल सहित भूसा जलकर राख हो गया तेज आग की लपटें देख किसान बाल्टियां लेकर आग बुझाने पहुंचे सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पा लिया वहीं क्षेत्रीय लेखपाल ने आग से हुये नुकसान का आंकलन किया l विकास खण्ड के ग्राम पंचायत भूरेपुर के मजरा पति का पुर्वा गांव में मंगलवार दोपहर में सन्दिग्ध परिस्थितियों में गेंहूँ के खेत मे आग लग गयी जिसमें 25 बीघा गेंहूँ की फसल तथा 27 बीघा खेत का भूसा जलकर राख हो गया आग की लपटें देख किसान सहित अन्य ग्रामीणों ने बाल्टियों में पानी भरकर आग बुझाने का प्रयास किया तब तक सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पा लिया आग लगने से पुर्वा पति निवासी रामदास तथा भगवत दास पुत्र जीवन सिंह के 14 बीघा गेंहूँ की फसल वहीँ राधा रमन 3 बीघा गेंहूँ तथा सैनपुर गांव निवासी विमलेश एवं मनोज पुत्र बलराम की 7 बीघा गेंहूँ की फसल जलकर राख हो गयीं पलरी गांव के किसान रामाधार एवं आजाद पुत्र वंशलाल की 10 बीघा व गया प्रसाद एवं सूरज सिंह पुत्र मनकूल की 10 बीघा रामप्रकाश पुत्र जीवन सिंह के 7 बीघा की फसल के अवशेष भूसा जलकर राख हो गया मौके पर पहुंची क्षेत्रीय लेखपाल ज्योती यादव ने किसानों की फसल की हुयी नुकसान रिपोर्ट शासन को भेजी है l
खेत मे आग लगने से 25 बीघा गेंहूँ की फसल सहित भूसा जलकर राख अछल्दा । दोपहर में अचानक आग लगने से किसानों की गेंहूँ की फसल सहित भूसा जलकर राख हो गया तेज आग की लपटें देख किसान बाल्टियां लेकर आग बुझाने पहुंचे सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पा लिया वहीं क्षेत्रीय लेखपाल ने आग से हुये नुकसान का आंकलन किया l विकास खण्ड के ग्राम पंचायत भूरेपुर के मजरा पति का पुर्वा गांव में मंगलवार दोपहर में सन्दिग्ध परिस्थितियों में गेंहूँ के खेत मे आग लग गयी जिसमें 25 बीघा गेंहूँ की फसल तथा 27 बीघा खेत का भूसा जलकर राख हो गया आग की लपटें देख किसान सहित अन्य ग्रामीणों ने बाल्टियों में पानी भरकर आग
बुझाने का प्रयास किया तब तक सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पा लिया आग लगने से पुर्वा पति निवासी रामदास तथा भगवत दास पुत्र जीवन सिंह के 14 बीघा गेंहूँ की फसल वहीँ राधा रमन 3 बीघा गेंहूँ तथा सैनपुर गांव निवासी विमलेश एवं मनोज पुत्र बलराम की 7 बीघा गेंहूँ की फसल जलकर राख हो गयीं पलरी गांव के किसान रामाधार एवं आजाद पुत्र वंशलाल की 10 बीघा व गया प्रसाद एवं सूरज सिंह पुत्र मनकूल की 10 बीघा रामप्रकाश पुत्र जीवन सिंह के 7 बीघा की फसल के अवशेष भूसा जलकर राख हो गया मौके पर पहुंची क्षेत्रीय लेखपाल ज्योती यादव ने किसानों की फसल की हुयी नुकसान रिपोर्ट शासन को भेजी है l
- kudrail raip and may name Akash Kumar hai jila इटावा ग्राम व पोस्ट कुदरैल। और में हूं तुम्हारा छोटा भाई कुदरैल बाला प्लेस सपोर्ट करे 🙏 रेप अच्छे लगे तो कॉमेंट जरूर करना जय श्री राम4
- Post by Kanhaiya lal1
- *औरैया:आत्मग्लानि में युवक ने खाया जहरीला पदार्थ,पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप*1
- अटसू थाना क्षेत्र में मंगलवार एक दर्दनाक सड़क हादसे में अधेड़ किसान की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वह अपने नाती का एडमिशन कराकर घर लौट रहे थे। तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में हेलमेट तक टूट गया और गंभीर रूप से घायल किसान ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। थाना अटसू क्षेत्र के राऊपुर निवासी महेश कुमार (उम्र लगभग 50 वर्ष) खेती-किसानी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। मंगलवार सुबह वह अपने नाती नितिन को लेकर नवोदय विद्यालय तैयापुर में प्रवेश दिलाने गए थे। प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने के बाद जब वह बाइक से वापस घर लौट रहे थे, तभी अबाबर गांव के सामने विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि महेश कुमार का हेलमेट भी टूट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसआई राजेंद्र और सिपाही दिनेश चौधरी ने घायल महेश कुमार और दूसरी बाइक सवार पियूष को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने महेश कुमार को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि महेश के पीछे दूसरी बाइक से उनकी बेटी शिल्पी और दामाद भी आ रहे थे, जो घटना के तुरंत बाद अस्पताल पहुंच गए। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।1
- *अज्ञात कारणों से लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण किया* *आग की लपटें उठते ही आसपास के किसानों में मचा हड़कंप* *ग्रामीणों ने तत्काल खुद आग बुझाने का प्रयास किया, फायर ब्रिगेड को दी सूचना* *सूचना पर पहुंची थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां* *दमकल टीम, पुलिस और ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू* *आग बुझने तक हो चुका था बड़ा नुकसान, कई खेत पूरी तरह जलकर राख* *करीब 200 बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक, किसानों को भारी आर्थिक क्षति* *अन्नदाताओं की महीनों की मेहनत कुछ ही देर में हुई बर्बाद* *आग लगने के कारणों का नहीं चला पता, जांच में जुटा प्रशासन*4
- Post by Ramadhar Kumar1
- औरैया। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में चल रही तैयारियों के क्रम में मंगलवार को तिलक इंटर कॉलेज में मासिक योग शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान योग प्रशिक्षक योगेंद्र कुमार मिश्र ने छात्र-छात्राओं और विद्यालय परिवार को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी। शिविर में विशेष रूप से शिक्षक-शिक्षिकाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में अकेलापन और मानसिक तनाव तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में शिक्षकों का स्वस्थ रहना बेहद आवश्यक है, क्योंकि वही समाज और आने वाली पीढ़ी के मार्गदर्शक होते हैं। उन्होंने कहा कि जब तक शिक्षक स्वयं शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं रहेंगे, तब तक वे विद्यार्थियों को सही दिशा नहीं दे पाएंगे। उन्होंने पुरानी कहावत का उल्लेख करते हुए बताया कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का निर्माण होता है। योग प्रशिक्षक ने आगे कहा कि वर्तमान समय में अनियमित दिनचर्या और गलत खान-पान की आदतों के कारण बच्चों में शारीरिक शिथिलता और कमजोरी आम होती जा रही है। दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों और शहर से आने वाले विद्यार्थियों में यह समस्या अधिक देखने को मिल रही है। ऐसे में नियमित योग, संतुलित आहार और अनुशासित जीवनशैली अपनाना अत्यंत आवश्यक है। शिविर में सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और योग अभ्यास के साथ-साथ स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर जिज्ञासा भी प्रकट की। प्रशिक्षक ने विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में योग को शामिल करने और शरीर को सक्रिय रखने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के अंत में सभी को सामूहिक रूप से स्वस्थ रहने का संकल्प दिलाया गया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है, इसलिए जब तक जीवन है, तब तक स्वास्थ्य की रक्षा करना हर व्यक्ति का कर्तव्य होना चाहिए।1
- Post by Kanhaiya lal1