logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सिसई : बरसात में टपक रही विद्यालय की छत, जर्जर कमरों में पढ़ने को मजबूर बच्चे सकरौली मध्य विद्यालय के तीन कमरे बदहाल, स्टोर रूम में रखे मध्याह्न भोजन की सामग्री भी हो रही प्रभावित ; मरम्मत की मांग तेज सिसई (गुमला)। सिसई प्रखंड के राजकीयकृत मध्य विद्यालय सकरौली में विद्यालय भवन के तीन कमरे जर्जर होने के कारण बरसात के मौसम में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। बारिश होते ही कमरों की छत से पानी टपकने लगता है, जिससे कक्षाओं में पानी भरने और बच्चों के बैठने की जगह गीली होने की समस्या उत्पन्न हो जाती है। इससे शिक्षण कार्य बाधित हो रहा है। जर्जर भवन की स्थिति का सबसे अधिक असर कक्षा सातवीं के विद्यार्थियों पर पड़ रहा है। बारिश के दौरान बच्चों को कमरे में बैठकर पढ़ाई करने में परेशानी होती है। वहीं विद्यालय के स्टोर रूम की छत से भी पानी टपकने के कारण मध्यान्ह भोजन के लिए रखे चावल और अन्य सामग्री को सुरक्षित रखने में विद्यालय प्रबंधन को कठिनाई हो रही है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनपुरन साहु ने बताया कि विद्यालय में कुल 262 बच्चे नामांकित हैं। उन्होंने कहा कि भवन की जर्जर स्थिति के कारण विद्यार्थियों और शिक्षकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दिनों में स्थिति और गंभीर हो जाती है तथा कक्षा संचालन प्रभावित होता है। मंगलवार को विद्यालय में विद्यालय प्रबंधन समिति की मासिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में समिति के पदाधिकारी और अभिभावक पहुंचे और विद्यालय के जर्जर कमरों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भवन की स्थिति को लेकर चिंता जताते हुए सभी ने पंचायत प्रतिनिधियों, शिक्षा विभाग और प्रशासन से जर्जर कमरों की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की। अभिभावकों का कहना है कि विद्यालय में बड़ी संख्या में बच्चे पढ़ते हैं। ऐसे में जर्जर भवन में पढ़ाई कराना बच्चों की सुरक्षा के लिहाज से भी उचित नहीं है। उन्होंने संबंधित विभाग से मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

11 hrs ago
user_SHAMBHU. S. CHAUHAN
SHAMBHU. S. CHAUHAN
Business Networking Company सिसई, गुमला, झारखंड•
11 hrs ago
c5341122-f869-426e-ae9d-819ba581b515

सिसई : बरसात में टपक रही विद्यालय की छत, जर्जर कमरों में पढ़ने को मजबूर बच्चे सकरौली मध्य विद्यालय के तीन कमरे बदहाल, स्टोर रूम में रखे मध्याह्न भोजन की सामग्री भी हो रही प्रभावित ; मरम्मत की मांग तेज सिसई (गुमला)। सिसई प्रखंड के राजकीयकृत मध्य विद्यालय सकरौली में विद्यालय भवन के तीन कमरे जर्जर होने के कारण बरसात के मौसम में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। बारिश होते ही कमरों की छत से पानी टपकने लगता है, जिससे कक्षाओं में पानी भरने और बच्चों के बैठने की जगह गीली होने की समस्या उत्पन्न हो जाती है। इससे शिक्षण कार्य बाधित हो रहा है। जर्जर भवन

acd23c59-e1f7-430d-80f1-599cb6a32c1d

की स्थिति का सबसे अधिक असर कक्षा सातवीं के विद्यार्थियों पर पड़ रहा है। बारिश के दौरान बच्चों को कमरे में बैठकर पढ़ाई करने में परेशानी होती है। वहीं विद्यालय के स्टोर रूम की छत से भी पानी टपकने के कारण मध्यान्ह भोजन के लिए रखे चावल और अन्य सामग्री को सुरक्षित रखने में विद्यालय प्रबंधन को कठिनाई हो रही है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनपुरन साहु ने बताया कि विद्यालय में कुल 262 बच्चे नामांकित हैं। उन्होंने कहा कि भवन की जर्जर स्थिति के कारण विद्यार्थियों और शिक्षकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दिनों में स्थिति और गंभीर हो जाती है तथा कक्षा

b53762a1-5cf6-4656-8db0-12dfd2f44baa

संचालन प्रभावित होता है। मंगलवार को विद्यालय में विद्यालय प्रबंधन समिति की मासिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में समिति के पदाधिकारी और अभिभावक पहुंचे और विद्यालय के जर्जर कमरों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भवन की स्थिति को लेकर चिंता जताते हुए सभी ने पंचायत प्रतिनिधियों, शिक्षा विभाग और प्रशासन से जर्जर कमरों की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की। अभिभावकों का कहना है कि विद्यालय में बड़ी संख्या में बच्चे पढ़ते हैं। ऐसे में जर्जर भवन में पढ़ाई कराना बच्चों की सुरक्षा के लिहाज से भी उचित नहीं है। उन्होंने संबंधित विभाग से मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

More news from झारखंड and nearby areas
  • सिसई : सिसई की जनसमस्याओं पर फूटा आक्रोश, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन सड़क, नाली, पेयजल, शौचालय व कचरे की समस्या को लेकर सिसई बचाओ संघर्ष समिति ने खोला मोर्चा 30 अगस्त तक समाधान नहीं हुआ तो मशाल जुलूस, 31 अगस्त को गुमला -रांची मुख्यमार्ग पर चक्का जाम की चेतावनी सिसई (गुमला)। सिसई की बदहाल सड़क, जल निकासी, पेयजल, शौचालय और कचरे जैसी बुनियादी समस्याओं को लेकर अब लोगों का आक्रोश खुलकर सामने आने लगा है। सिसई बचाओ संघर्ष समिति ने प्रशासन के खिलाफ आंदोलन का बिगुल फूंकते हुए उपायुक्त, गुमला को ज्ञापन सौंपकर जनसमस्याओं के तत्काल समाधान की मांग की है। समिति ने कहा कि रेड़वा से महुआडीपा तक मुख्य सड़क की हालत बेहद जर्जर हो चुकी है। जगह-जगह बने गड्ढों में बारिश का पानी और कीचड़ जमा रहने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी हो रही है। सड़क किनारे नाली की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण गंदा पानी सड़क पर बह रहा है, जबकि जगह-जगह कचरा जमा होने से लोगों को दुर्गंध और गंदगी का सामना करना पड़ रहा है। समिति ने रेड़वा से महुआडीपा तक मजबूत सड़क निर्माण, पक्की एवं ढक्कनयुक्त नाली, बस पड़ाव के समीप पेयजल और शौचालय की व्यवस्था तथा तालाब के पास जमा कचरे की तत्काल सफाई कराने की मांग की है। समिति ने प्रशासन को 30 अगस्त तक कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया है। मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने पर 30 अगस्त की शाम मशाल जुलूस निकालने तथा 31 अगस्त 2026 को सुबह 7 बजे से रात 8 बजे तक सकरौली सामटोली मोड़ के समीप गुमला-रांची मुख्य मार्ग को जाम करने की चेतावनी दी गई है। समिति का कहना है कि लंबे समय से समस्याओं के समाधान की मांग की जा रही है, लेकिन कार्रवाई नहीं होने के कारण अब जनता सड़क पर उतरने को मजबूर है। समिति ने प्रशासन से आंदोलन की स्थिति पैदा होने से पहले सभी मांगों पर ठोस पहल करने की अपील की है। समाजसेवी मुकेश श्रीवास्तव डेविड ने कहा कि हमारी मांगें जनहित से जुड़ी हैं। प्रशासन समय रहते समस्याओं का समाधान करे, ताकि आंदोलन की स्थिति उत्पन्न न हो। ज्ञापन सौंपने के दौरान संजय कुमार वर्मा, सलमान अली, मुकेश श्रीवास्तव डेविड, सुमित महली, लक्ष्मी नारायण यादव, संजय महतो, चारवा उरांव, जुबैर अंसारी, महमूद आलम, आनंद साहू और प्रमोद मोची सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    4
    सिसई : सिसई की जनसमस्याओं पर फूटा आक्रोश, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन 

सड़क, नाली, पेयजल, शौचालय व कचरे की समस्या को लेकर सिसई बचाओ संघर्ष समिति ने खोला मोर्चा 
30 अगस्त तक समाधान नहीं हुआ तो मशाल जुलूस, 31 अगस्त को गुमला -रांची मुख्यमार्ग पर चक्का जाम की चेतावनी 
सिसई (गुमला)। सिसई की बदहाल सड़क, जल निकासी, पेयजल, शौचालय और कचरे जैसी बुनियादी समस्याओं को लेकर अब लोगों का आक्रोश खुलकर सामने आने लगा है। सिसई बचाओ संघर्ष समिति ने प्रशासन के खिलाफ आंदोलन का बिगुल फूंकते हुए उपायुक्त, गुमला को ज्ञापन सौंपकर जनसमस्याओं के तत्काल समाधान की मांग की है।
समिति ने कहा कि रेड़वा से महुआडीपा तक मुख्य सड़क की हालत बेहद जर्जर हो चुकी है। जगह-जगह बने गड्ढों में बारिश का पानी और कीचड़ जमा रहने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी हो रही है। सड़क किनारे नाली की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण गंदा पानी सड़क पर बह रहा है, जबकि जगह-जगह कचरा जमा होने से लोगों को दुर्गंध और गंदगी का सामना करना पड़ रहा है।
समिति ने रेड़वा से महुआडीपा तक मजबूत सड़क निर्माण, पक्की एवं ढक्कनयुक्त नाली, बस पड़ाव के समीप पेयजल और शौचालय की व्यवस्था तथा तालाब के पास जमा कचरे की तत्काल सफाई कराने की मांग की है।
समिति ने प्रशासन को 30 अगस्त तक कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया है। मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने पर 30 अगस्त की शाम मशाल जुलूस निकालने तथा 31 अगस्त 2026 को सुबह 7 बजे से रात 8 बजे तक सकरौली सामटोली मोड़ के समीप गुमला-रांची मुख्य मार्ग को जाम करने की चेतावनी दी गई है।
समिति का कहना है कि लंबे समय से समस्याओं के समाधान की मांग की जा रही है, लेकिन कार्रवाई नहीं होने के कारण अब जनता सड़क पर उतरने को मजबूर है। समिति ने प्रशासन से आंदोलन की स्थिति पैदा होने से पहले सभी मांगों पर ठोस पहल करने की अपील की है।
समाजसेवी मुकेश श्रीवास्तव डेविड ने कहा कि हमारी मांगें जनहित से जुड़ी हैं। प्रशासन समय रहते समस्याओं का समाधान करे, ताकि आंदोलन की स्थिति उत्पन्न न हो।
ज्ञापन सौंपने के दौरान संजय कुमार वर्मा, सलमान अली, मुकेश श्रीवास्तव डेविड, सुमित महली, लक्ष्मी नारायण यादव, संजय महतो, चारवा उरांव, जुबैर अंसारी, महमूद आलम, आनंद साहू और प्रमोद मोची सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    user_SHAMBHU. S. CHAUHAN
    SHAMBHU. S. CHAUHAN
    Business Networking Company सिसई, गुमला, झारखंड•
    11 hrs ago
  • वायरल गाड़ी सिसई पहुंची नेशल हाईवे से होकर रांची की ओर आगे बढ़ रही हैं, देखने के लिए उमड़ रही भारी भिंड वायरल गाड़ी गुमला रांची नेशल हाईवे से होकर रांची की ओर आगे बढ़ रही हैं, देखने के लिए उमड़ रही भारी भिंड गुमला रांची नेशल हाईवे फॉर लाईन सड़क से चीनी मिल की बड़ी मशीन को लेकर वायरल विशाल गाड़ी धीरे धीरे कर रांची की ओर आगे बढ़ रही हैं। गाड़ी को देखने व सेल्फी लेने के लिए भारी संख्या में ग्रामीण महिला पुरुष और बच्चें पहुंच रहे हैं।
    1
    वायरल गाड़ी सिसई पहुंची  नेशल हाईवे से होकर रांची की ओर आगे बढ़ रही हैं, देखने के लिए उमड़ रही भारी भिंड

वायरल गाड़ी गुमला रांची नेशल हाईवे से होकर रांची की ओर आगे बढ़ रही हैं, देखने के लिए उमड़ रही भारी भिंड
गुमला रांची नेशल हाईवे फॉर लाईन सड़क से चीनी मिल की बड़ी मशीन को लेकर वायरल विशाल गाड़ी धीरे धीरे कर रांची की ओर आगे बढ़ रही हैं।
गाड़ी को देखने व सेल्फी लेने के लिए भारी संख्या में ग्रामीण महिला पुरुष और बच्चें पहुंच रहे हैं।
    user_कृष्णा कुमार साहु
    कृष्णा कुमार साहु
    रिपोर्टर सिसई, गुमला, झारखंड•
    14 hrs ago
  • पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। रांची में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच लोहरदगा के समग्र विकास और खेलकूद के क्षेत्र को नई रफ्तार देने पर विस्तार से चर्चा हुई। मुलाकात में पूर्व सांसद ने लोहरदगा में क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए मैदान में फ्लड लाइट लगाने सहित अन्य विकास कार्यों की डीपीआर मुख्यमंत्री को सौंपी, ताकि आधुनिक सुविधाओं के जरिए स्थानीय खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन कर सकें। इसके साथ ही युवाओं में तैराकी के प्रति बढ़ती रुचि को देखते हुए जिले में एक सर्वसुविधायुक्त स्विमिंग पूल निर्माण की मांग भी प्रमुखता से रखी गई।
    1
    पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की।
रांची में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच लोहरदगा के समग्र विकास और खेलकूद के क्षेत्र को नई रफ्तार देने पर विस्तार से चर्चा हुई। मुलाकात में पूर्व सांसद ने लोहरदगा में क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए मैदान में फ्लड लाइट लगाने सहित अन्य विकास कार्यों की डीपीआर मुख्यमंत्री को सौंपी, ताकि आधुनिक सुविधाओं के जरिए स्थानीय खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन कर सकें। इसके साथ ही युवाओं में तैराकी के प्रति बढ़ती रुचि को देखते हुए जिले में एक सर्वसुविधायुक्त स्विमिंग पूल निर्माण की मांग भी प्रमुखता से रखी गई।
    user_Altamas rja
    Altamas rja
    News Anchor भंडरा, लोहरदगा, झारखंड•
    13 hrs ago
  • मोबाइल चोरी कर भाग रहे युवक को पकड़ शहर वासियों ने बिजली के पोल में बांधकर की पिटाई। गुमला सदर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत हरिओम कॉलोनी में मंगलवार को दिन के करीब 9:00 मोबाइल की चोरी कर भाग रहे एक व्यक्ति को ग्रामीणों ने दौड़ा कर रंगे हाथ पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों का आक्रोश काफी बढ़ गया जिसके बाद बिजली के खंभे पर उसे रस्सी के सहारे बांधकर जमकर पिटाई की। मौके पर शहर के लोगों ने बताया की बिंदु देवी नामक महिला के घर से मोबाइल की चोरी कर भाग रहा था जिसे रंगे हाथ पकड़ा गया। वही चोरी कर भाग रहे युवक ने अपना नाम पीयूष कुमार जवाहर नगर निवासी बताया और उसने कहा कि पहली बार इस तरह की गलती हुई है जिसके लिए माफी की गुहार लगा रहा था। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस तरह की मोबाइल की चोरी की घटनाएं अक्सर होते रहती है। लोग किसी न किसी बहाने आते हैं और इस तरह की घटना को अंजाम देते हैं इतना ही नहीं बंद घर को भी देखकर निशाना बनाकर लाखों की चोरी कर ली जाती है। वहीं लोगों ने पुलिस को सूचना देने की बात कही है जिसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा जिससे आगे की कानूनी कार्रवाई हो सके
    1
    मोबाइल चोरी कर भाग रहे युवक को पकड़ शहर वासियों ने बिजली के पोल में बांधकर की पिटाई।
गुमला सदर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत हरिओम कॉलोनी में मंगलवार को दिन के करीब 9:00 मोबाइल की चोरी कर भाग रहे एक व्यक्ति को ग्रामीणों ने दौड़ा कर रंगे हाथ पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों का आक्रोश काफी बढ़ गया जिसके बाद बिजली के खंभे पर उसे रस्सी के सहारे बांधकर जमकर पिटाई की।
मौके पर शहर के लोगों ने बताया की बिंदु देवी नामक महिला के घर से मोबाइल की चोरी कर भाग रहा था जिसे रंगे हाथ पकड़ा गया।
वही चोरी कर भाग रहे युवक ने अपना नाम पीयूष कुमार जवाहर नगर निवासी बताया और उसने कहा कि पहली बार इस तरह की गलती हुई है जिसके लिए माफी की गुहार लगा रहा था।
स्थानीय लोगों ने बताया कि इस तरह की मोबाइल की चोरी की घटनाएं अक्सर होते रहती है। लोग किसी न किसी बहाने आते हैं और इस तरह की घटना को अंजाम देते हैं इतना ही नहीं बंद घर को भी देखकर निशाना बनाकर लाखों की चोरी कर ली जाती है।
वहीं लोगों ने पुलिस को सूचना देने की बात कही है जिसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा जिससे आगे की कानूनी कार्रवाई हो सके
    user_Hemant dubey
    Hemant dubey
    Local News Reporter गुमला, गुमला, झारखंड•
    20 hrs ago
  • क्लास 2, शिक्षक 1 और शौचालय तक नहीं! जर्जर भवन में चल रहा सरकारी स्कूल.?
    1
    क्लास 2, शिक्षक 1 और शौचालय तक नहीं! जर्जर भवन में चल रहा सरकारी स्कूल.?
    user_AAM JANATA
    AAM JANATA
    लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    11 hrs ago
  • एमएमडीआर संशोधन बिल के विरोध में कांग्रेस का चरणबद्ध आंदोलन। केंद्र के प्रस्तावित एमएमडीआर संशोधन बिल के विरोध में कांग्रेस ने चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की है। खूंटी सांसद कालीचरण मुंडा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि बिल से झारखंड के खनिज संसाधनों और आर्थिक हितों पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है। कांग्रेस के अनुसार, राज्य के 2026-27 बजट में Mineral Bearing Land Cess से करीब 14 हजार करोड़ रुपये राजस्व का अनुमान है, जो कुल बजट का लगभग 7.5 प्रतिशत है। पार्टी ने खनिज संपदा पर राज्य के अधिकारों की रक्षा की मांग की। कांग्रेस 27 अगस्त से सभी जिलों में धरना-प्रदर्शन, 7 सितंबर को लोकभवन के समक्ष प्रदर्शन और 9 से 16 सितंबर तक प्रखंड स्तर पर विरोध प्रदर्शन करेगी। सांसद कालीचरण मुंडा ने कहा कि जरूरत पड़ने पर आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा, मो. नईमुद्दीन खान, विल्सन बोदरा, विल्सन तोपनो, प्रणीत तोपनो समेत अन्य नेता मौजूद रहे।
    1
    एमएमडीआर संशोधन बिल के विरोध में कांग्रेस का चरणबद्ध आंदोलन।
केंद्र के प्रस्तावित एमएमडीआर  संशोधन बिल के विरोध में कांग्रेस ने चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की है। खूंटी सांसद कालीचरण मुंडा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि बिल से झारखंड के खनिज संसाधनों और आर्थिक हितों पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है।
कांग्रेस के अनुसार, राज्य के 2026-27 बजट में Mineral Bearing Land Cess से करीब 14 हजार करोड़ रुपये राजस्व का अनुमान है, जो कुल बजट का लगभग 7.5 प्रतिशत है। पार्टी ने खनिज संपदा पर राज्य के अधिकारों की रक्षा की मांग की।
कांग्रेस 27 अगस्त से सभी जिलों में धरना-प्रदर्शन, 7 सितंबर को लोकभवन के समक्ष प्रदर्शन और 9 से 16 सितंबर तक प्रखंड स्तर पर विरोध प्रदर्शन करेगी। सांसद कालीचरण मुंडा ने कहा कि जरूरत पड़ने पर आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा, मो. नईमुद्दीन खान, विल्सन बोदरा, विल्सन तोपनो, प्रणीत तोपनो समेत अन्य नेता मौजूद रहे।
    user_Durga Baraik
    Durga Baraik
    Local News Reporter कर्रा, खूंटी, झारखंड•
    12 hrs ago
  • लोहरदगा जिले के भंडारा प्रखंड के भीठा पंचायत के मुखिया का विकास पंचायत का विकास नहीं हो रहा है मुखिया का विकास हो रहा है भीठा पंचायत के मुखिया का विकास पंचायत का विकास नहीं हो रहा है मुखिया का विकास हो रहा है
    1
    लोहरदगा जिले के भंडारा प्रखंड के भीठा पंचायत के मुखिया का विकास पंचायत का विकास नहीं हो रहा है मुखिया का विकास हो रहा है 
भीठा पंचायत के मुखिया का विकास पंचायत का विकास नहीं हो रहा है मुखिया का विकास हो रहा है
    user_Sirf such
    Sirf such
    Local News Reporter लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    17 hrs ago
  • सकरौली मध्य विद्यालय के जर्जर भवन से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित, बरसात में कमरों में टपक रहा पानी सिसई के राजकीयकृत मध्य विद्यालय सकरौली में विद्यालय भवन के तीन कमरे जर्जर होने के कारण बरसात के मौसम में बच्चों और विद्यालय प्रबंधन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। छत से पानी टपकने के कारण कक्षा संचालन प्रभावित हो रहा है। विशेषकर कक्षा सातवीं के बच्चों को बैठकर पढ़ाई करने में कठिनाई हो रही है। विद्यालय के जर्जर कमरों की स्थिति ऐसी है कि बारिश होने पर छत से लगातार पानी टपकता है। जिससे बच्चों के बैठने की जगह गीली हो जाती है और शिक्षण कार्य बाधित होता है। वहीं विद्यालय के स्टोर रूम में भी पानी टपकने के कारण मध्यान्ह भोजन के लिए रखे चावल एवं अन्य सामग्री को सुरक्षित रखने में परेशानी हो रही है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनपुरन साहु ने बताया कि विद्यालय में कुल 262 बच्चे नामांकित हैं। उन्होंने कहा कि भवन की जर्जर स्थिति के कारण बच्चों को काफी परेशानी होती है। बारिश के दिनों में विशेष रूप से कक्षाओं का संचालन प्रभावित होता है। आज विद्यालय में आयोजित विद्यालय प्रबंधन समिति का मासिक बैठक में शामिल होने पहुंचे समिति के पदाधिकारी और अभिभावकों ने जर्जर कमरा का निरीक्षण किया। सभी ने पंचायत प्रतिनिधि, विभाग और प्रशासन से जर्जर कमरों की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है।
    2
    सकरौली मध्य विद्यालय के जर्जर भवन से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित, बरसात में कमरों में टपक रहा पानी

सिसई के राजकीयकृत मध्य विद्यालय सकरौली में विद्यालय भवन के तीन कमरे जर्जर होने के कारण बरसात के मौसम में बच्चों और विद्यालय प्रबंधन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। छत से पानी टपकने के कारण कक्षा संचालन प्रभावित हो रहा है। विशेषकर कक्षा सातवीं के बच्चों को बैठकर पढ़ाई करने में कठिनाई हो रही है। विद्यालय के जर्जर कमरों की स्थिति ऐसी है कि बारिश होने पर छत से लगातार पानी टपकता है। जिससे बच्चों के बैठने की जगह गीली हो जाती है और शिक्षण कार्य बाधित होता है। वहीं विद्यालय के स्टोर रूम में भी पानी टपकने के कारण मध्यान्ह भोजन के लिए रखे  चावल एवं अन्य सामग्री को सुरक्षित रखने में परेशानी हो रही है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनपुरन साहु ने बताया कि विद्यालय में कुल 262 बच्चे नामांकित हैं। उन्होंने कहा कि भवन की जर्जर स्थिति के कारण बच्चों को काफी परेशानी होती है। बारिश के दिनों में विशेष रूप से कक्षाओं का संचालन प्रभावित होता है।
आज विद्यालय में आयोजित विद्यालय प्रबंधन समिति का मासिक बैठक में शामिल होने पहुंचे समिति के पदाधिकारी और अभिभावकों ने जर्जर कमरा का निरीक्षण किया। सभी ने पंचायत प्रतिनिधि, विभाग और प्रशासन से जर्जर कमरों की शीघ्र मरम्मत कराने  की मांग की है।
    user_कृष्णा कुमार साहु
    कृष्णा कुमार साहु
    रिपोर्टर सिसई, गुमला, झारखंड•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.