मोबाइल चोरी कर भाग रहे युवक को पकड़ शहर वासियों ने बिजली के पोल में बांधकर की पिटाई। गुमला सदर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत हरिओम कॉलोनी में मंगलवार को दिन के करीब 9:00 मोबाइल की चोरी कर भाग रहे एक व्यक्ति को ग्रामीणों ने दौड़ा कर रंगे हाथ पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों का आक्रोश काफी बढ़ गया जिसके बाद बिजली के खंभे पर उसे रस्सी के सहारे बांधकर जमकर पिटाई की। मौके पर शहर के लोगों ने बताया की बिंदु देवी नामक महिला के घर से मोबाइल की चोरी कर भाग रहा था जिसे रंगे हाथ पकड़ा गया। वही चोरी कर भाग रहे युवक ने अपना नाम पीयूष कुमार जवाहर नगर निवासी बताया और उसने कहा कि पहली बार इस तरह की गलती हुई है जिसके लिए माफी की गुहार लगा रहा था। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस तरह की मोबाइल की चोरी की घटनाएं अक्सर होते रहती है। लोग किसी न किसी बहाने आते हैं और इस तरह की घटना को अंजाम देते हैं इतना ही नहीं बंद घर को भी देखकर निशाना बनाकर लाखों की चोरी कर ली जाती है। वहीं लोगों ने पुलिस को सूचना देने की बात कही है जिसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा जिससे आगे की कानूनी कार्रवाई हो सके

- थाना प्रभारी की कलाई पर सजा राखी, गूंजे देशभक्ति गीत थाना प्रभारी की कलाई पर सजा राखी, गूंजे देशभक्ति गीत1
- सिसई / गुमला : गुमला में विकास के दावों की खुली पोल; पुल की बदहाली से ग्रामीण परेशान , जान जोखिम में डालकर आवागमन को मजबूर गुमला जिले से विकास के दावों को आईना दिखाती तस्वीर सामने आई है। पालकोट प्रखंड के बिलिंगबिरा पंचायत अंतर्गत गोइंधारा जाने वाले रास्ते पर पुल की बदहाल स्थिति ने ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा दी है। हालात ऐसे हैं कि लोग मजबूरी में जान जोखिम में डालकर इस रास्ते से गुजर रहे हैं। बारिश के मौसम में खतरा और भी बढ़ गया है। तस्वीरें पालकोट प्रखंड के बिलिंगबिरा पंचायत की हैं, जहां गोइंधारा जाने वाले रास्ते पर पुल की हालत बेहद खराब है। सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था नहीं होने के कारण ग्रामीण इसी जोखिम भरे रास्ते का इस्तेमाल करने को मजबूर हैं। बच्चों के स्कूल जाने से लेकर ग्रामीणों के प्रखंड मुख्यालय और थाना पहुंचने तक, इसी रास्ते पर निर्भरता है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के दिनों में पुल और रास्ते की स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है। ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीण लंबे समय से पुल की मरम्मत या नए निर्माण की मांग कर रहे हैं, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान अब तक नहीं हो पाया है। ग्रामीणों के मुताबिक, चुनाव से पहले सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा ने मौके पर पहुंचकर पुल की स्थिति का जायजा लिया था। ग्रामीणों का दावा है कि पुल के निर्माण या मरम्मत के लिए टेंडर भी पास कराया गया था। इसके बावजूद अब तक धरातल पर काम शुरू नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें उम्मीद थी कि टेंडर पास होने के बाद जल्द ही काम शुरू होगा और वर्षों पुरानी समस्या खत्म हो जाएगी। लेकिन समय बीतने के बावजूद हालात जस के तस हैं। अब ग्रामीण प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। कैमरे में कैद ये तस्वीरें सिर्फ बदहाल पुल की कहानी नहीं, बल्कि उन ग्रामीणों की परेशानी बयां कर रही हैं, जिनके लिए यही रास्ता रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा है। ग्रामीणों का सीधा सवाल है—जब पुल के काम के लिए टेंडर पास होने की बात कही जा रही है, तो आखिर काम कब शुरू होगा? क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है, या ग्रामीणों को जल्द सुरक्षित रास्ता मिलेगा?3
- ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पर निकला भव्य जुलूस, 'या रसूल' के नारों से गुंजायमान हुआ इलाका चैनपुर:पैगंबर हज़रत मोहम्मद साहब के यौम-ए-पैदाइश यानी ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के मुबारक मौके पर चैनपुर में अकीदत और एहतराम के साथ भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया।श्रद्धालुओं ने पहले चैनपुर मस्जिद में इबादत की और नमाज अदा की। इसके बाद मस्जिद परिसर से गाजे-बाजे और इस्लामी परचम के साथ भव्य शोभायात्रा की शुरुआत हुई। यह जुलूस ब्लॉक चौक, सोहन चौक, अल्बर्ट एक्का चौक और बस स्टैंड होते हुए मुख्य मार्ग से गुजरा, जिसके बाद पुन: मस्जिद के समीप पहुंचकर संपन्न हुआ।जुलूस में शामिल छोटे-छोटे बच्चों और युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। बच्चे व युवा हाथों में झंडे लिए "पता-पता फूल-फूल, या रसूल-या रसूल" और "नारा-ए-तकबीर, अल्लाहू अकबर" के गगनभेदी नारे लगा रहे थे, जिससे पूरा माहौल रूहानी और खुशनुमा हो गया।इस मौके पर अंजुमन के सदर शकील खान ने सभी को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की मुबारकबाद दी। जुलूस में मुख्य रूप से सदर शकील खान, नसरुद्दीन खान, फरीद खान, जावेद खान, अख्तर खान, तनवीर खान, राजा खान समेत भारी संख्या में स्थानीय लोग और अकीदतमंद मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। सुरक्षा व्यवस्था की कमान थाना प्रभारी अरविंद कुमार संभाल रहे थे। मौके पर एसआई मुकेश सुमन, विजय उरांव, एएसआई संतोष धर्मपाल लुगुन, नंदू कुमार और पुलिस बल के जवान मुस्तैद रहे। जुलूस पूरे शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।2
- जंगली हाथियों से प्रभावित 217 किसानों को मिला 29.55 लाख रुपये का मुआवजा चैनपुर। कुरूमगढ़ वन क्षेत्र अंतर्गत चैनपुर, जारी एवं डुमरी प्रखंड के दर्जनों गांवों में जंगली हाथियों द्वारा गरीब किसानों के घरों एवं फसलों को पहुंचाए गए नुकसान के एवज में वन विभाग की ओर से गुरुवार को मुआवजा राशि का वितरण किया गया। कुल 217 प्रभावित किसानों के बीच 29,55,848 रुपये की मुआवजा राशि के चेक वितरित किए गए।1
- नगर उपाध्यक्ष अब्दुल कादिर अंसारी की ओर से जरूरतमंद बुजुर्गों के बीच राशन एवं आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने बुजुर्गों का कुशलक्षेम जाना और उनके साथ समय बिताया। नगर उपाध्यक्ष अब्दुल कादिर अंसारी की ओर से जरूरतमंद बुजुर्गों के बीच राशन एवं आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने बुजुर्गों का कुशलक्षेम जाना और उनके साथ समय बिताया।1
- लोहरदगा जिला के सेन्हा प्रखंड के अरु पंचायत की हकीकत सुनकर आप दंग रह जाएंगे लोहरदगा जिला के सेन्हा प्रखंड के अरु पंचायत की हकीकत सुनकर आप दंग रह जाएंगे1
- मॉडल पंचायत का आंगनबाड़ी कभी भी भरभराकर गिर सकता है.? #shorts #shortvideo #ytshorts #youtubeshorts1
- गुमला-छत्तीसगढ़ रोड पर भीषण हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में महाराष्ट्र के युवक की मौत1