Shuru
Apke Nagar Ki App…
थाना प्रभारी की कलाई पर सजा राखी, गूंजे देशभक्ति गीत थाना प्रभारी की कलाई पर सजा राखी, गूंजे देशभक्ति गीत
Shivam Singh
थाना प्रभारी की कलाई पर सजा राखी, गूंजे देशभक्ति गीत थाना प्रभारी की कलाई पर सजा राखी, गूंजे देशभक्ति गीत
More news from झारखंड and nearby areas
- थाना प्रभारी की कलाई पर सजा राखी, गूंजे देशभक्ति गीत थाना प्रभारी की कलाई पर सजा राखी, गूंजे देशभक्ति गीत1
- अंजुमन इस्लामिया बघनी चुनाव में आजाद अंसारी और तंमजीद अंसारी ने दर्ज की जीत अंजुमन इस्लामिया बघनी चुनाव में आजाद अंसारी और तंमजीद अंसारी ने दर्ज की जीत।अंजुमन इस्लामिया बघनी के चुनाव में सदर पद पर आजाद अंसारी और सेक्रेट्री पद पर तंमजीद अंसारी ने जीत दर्ज की। चुनाव में कुल 356 मतदाताओं ने मत का प्रयोग किया।सदर पद के लिए हुए चुनाव में आजाद अंसारी को 193 वोट मिले, जबकि शरीफुद्दीन अंसारी को 78 वोट और इशाक अंसारी को 74 वोट प्राप्त हुए। इस तरह आजाद अंसारी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से स्पष्ट बढ़त बनाते हुए सदर पद पर जीत हासिल की। वहीं, सेक्रेट्री पद के चुनाव में तंमजीद अंसारी को 112 वोट मिले और उन्होंने जीत दर्ज की। दूसरे स्थान पर तौफीक अंसारी को 109 वोट, रकिम अंसारी को 88 वोट तथा नसरुद्दीन अंसारी को 37 वोट प्राप्त हुए।चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद समर्थकों ने नवनिर्वाचित सदर आजाद अंसारी और सेक्रेट्री तंमजीद अंसारी को बधाई दी। लोगों ने उम्मीद जताई कि नई कमेटी अंजुमन इस्लामिया बघनी के विकास, सामाजिक एकता और समुदाय के हित में बेहतर कार्य करेगी।नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने भी सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चुनाव में मिले विश्वास और जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी के साथ निभाने का प्रयास किया जाएगा।इससे पहले बुधवार सुबह 7:00 से ही अंजुमन इस्लामिया चुनाव बघनी का कार्यक्रम शुरू हुआ।चुनाव अंजुमन फ्लाहुल मुस्लिमन सिसई की निगरानी में कराया गया।अंजुमन सिसई के सेक्रेटरी शमशाम उल हक अंसारी सब मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस मतदान के लिए ग्रामीणों में काफी उत्साह देखा गया। बताया गया कि यह चुनाव मुस्लिम समाज की बेहतरी के लिए कराया जा रहा है। अंजुमन इस्लामिया बघनी का चुनाव पहली बार मतदान के द्वारा कराया गया। यह चुनाव 3 वर्ष तक के लिए प्रभावी रहेगा। मौके पर चुनाव प्रवेक्षक महमूद आलम सह प्रवेक्षक जुलफान अंसारी, सिसई सदर सलमान अली,चुनाव प्रभारी नेज़ामुद्दीन अंसारी, सह प्रभारी बैबूल अंसारी,प्रथम मतदान पदाधिकारी फिरदोस अलम, द्वितीय मतदान पदाधिकारी मोहम्मद दावर हुसैन,तृतीय मतदान पदाधिकारी हाजी शमीम अंसारी और पीठासीन पदाधिकारी के रूप में मुमताज अंसारी सेक्रेटरी अंजुमन इस्लामिया करकरी,मो जुबेर अंसारी करकरी, रिजवान अंसारी,असरारुल हक, खालिद अंसारी, मोइन अंसारी,तनवीर अंसारी,हसीब अंसारी, फिरोज अंसारी, अशफाक अंसारी, कासिम अंसारी,मोजिब अंसारी,समसेर अंसारी सहित गांव के ग्रामीण उपस्थित हुए।1
- सिसई / गुमला : गुमला में विकास के दावों की खुली पोल; पुल की बदहाली से ग्रामीण परेशान , जान जोखिम में डालकर आवागमन को मजबूर गुमला जिले से विकास के दावों को आईना दिखाती तस्वीर सामने आई है। पालकोट प्रखंड के बिलिंगबिरा पंचायत अंतर्गत गोइंधारा जाने वाले रास्ते पर पुल की बदहाल स्थिति ने ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा दी है। हालात ऐसे हैं कि लोग मजबूरी में जान जोखिम में डालकर इस रास्ते से गुजर रहे हैं। बारिश के मौसम में खतरा और भी बढ़ गया है। तस्वीरें पालकोट प्रखंड के बिलिंगबिरा पंचायत की हैं, जहां गोइंधारा जाने वाले रास्ते पर पुल की हालत बेहद खराब है। सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था नहीं होने के कारण ग्रामीण इसी जोखिम भरे रास्ते का इस्तेमाल करने को मजबूर हैं। बच्चों के स्कूल जाने से लेकर ग्रामीणों के प्रखंड मुख्यालय और थाना पहुंचने तक, इसी रास्ते पर निर्भरता है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के दिनों में पुल और रास्ते की स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है। ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीण लंबे समय से पुल की मरम्मत या नए निर्माण की मांग कर रहे हैं, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान अब तक नहीं हो पाया है। ग्रामीणों के मुताबिक, चुनाव से पहले सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा ने मौके पर पहुंचकर पुल की स्थिति का जायजा लिया था। ग्रामीणों का दावा है कि पुल के निर्माण या मरम्मत के लिए टेंडर भी पास कराया गया था। इसके बावजूद अब तक धरातल पर काम शुरू नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें उम्मीद थी कि टेंडर पास होने के बाद जल्द ही काम शुरू होगा और वर्षों पुरानी समस्या खत्म हो जाएगी। लेकिन समय बीतने के बावजूद हालात जस के तस हैं। अब ग्रामीण प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। कैमरे में कैद ये तस्वीरें सिर्फ बदहाल पुल की कहानी नहीं, बल्कि उन ग्रामीणों की परेशानी बयां कर रही हैं, जिनके लिए यही रास्ता रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा है। ग्रामीणों का सीधा सवाल है—जब पुल के काम के लिए टेंडर पास होने की बात कही जा रही है, तो आखिर काम कब शुरू होगा? क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है, या ग्रामीणों को जल्द सुरक्षित रास्ता मिलेगा?3
- जंगली हाथियों से प्रभावित 217 किसानों को मिला 29.55 लाख रुपये का मुआवजा चैनपुर। कुरूमगढ़ वन क्षेत्र अंतर्गत चैनपुर, जारी एवं डुमरी प्रखंड के दर्जनों गांवों में जंगली हाथियों द्वारा गरीब किसानों के घरों एवं फसलों को पहुंचाए गए नुकसान के एवज में वन विभाग की ओर से गुरुवार को मुआवजा राशि का वितरण किया गया। कुल 217 प्रभावित किसानों के बीच 29,55,848 रुपये की मुआवजा राशि के चेक वितरित किए गए।1
- युवाओं ने कांवड़ियों का किया भव्य स्वागत, समाजसेवी अनमोल टोप्पो ने लगाया विशाल लंगर श्रावणी मेले के अवसर पर बोलबम के जयकारों और भक्तिमय माहौल के बीच बसिया प्रखंड की मोरेंग पंचायत से सैकड़ों की संख्या में शिव भक्त (कांवड़िये) खूंटी जिले के प्रसिद्ध आम्रेश्वर धाम (अंगराबाड़ी) स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक के लिए पैदल कांवड़ यात्रा पर निकले। कांवड़ यात्रा के दौरान कामडारा पहुँचने पर कांवड़ियों की सेवा और सुविधा के लिए युवा समाजसेवी अनमोल टोप्पो के नेतृत्व में विशाल लंगर सह सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस लंगर में सैकड़ों कांवड़ियों के लिए भोजन, शुद्ध पेयजल और विश्राम की नि:शुल्क व्यवस्था की गई थी। *भक्ति और जनसेवा का अनूठा उदाहरण* लंबी पैदल यात्रा से थके-मांदे कांवड़ियों का कामडारा में गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। समाजसेवी अनमोल टोप्पो ने कहा कि "शिव भक्तों की सेवा करना ही सबसे बड़ा पुण्य का काम है। दूर-दराज से आ रहे कांवड़ियों की सुविधा का ध्यान रखना हम सभी का कर्तव्य है।" लंगर व्यवस्था को सफल बनाने में स्थानीय समाजसेवियों और युवाओं का सराहनीय योगदान रहा। इस दौरान मुख्य रूप से कवि किशन, महजर महतो,राजकुमार सिंह,मुकेश कुमार साहू, रामा पांडे,राजकिशोर साहू, रवि राम,लखन सिंह समेत कई प्रमुख लोग और स्थानीय युवा सक्रिय रूप से उपस्थित रहे और कांवड़ियों की सेवा में समर्पित दिखे। लंगर की शानदार व्यवस्था और स्थानीय लोगों के आतिथ्य से खुश होकर कांवड़ियों ने अनमोल टोप्पो एवं उनकी पूरी टीम का आभार व्यक्त किया और 'हर-हर महादेव' के उद्घोष के साथ आगे की यात्रा के लिए प्रस्थान किया।1
- नगर उपाध्यक्ष अब्दुल कादिर अंसारी की ओर से जरूरतमंद बुजुर्गों के बीच राशन एवं आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने बुजुर्गों का कुशलक्षेम जाना और उनके साथ समय बिताया। नगर उपाध्यक्ष अब्दुल कादिर अंसारी की ओर से जरूरतमंद बुजुर्गों के बीच राशन एवं आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने बुजुर्गों का कुशलक्षेम जाना और उनके साथ समय बिताया।1
- लोहरदगा जिला के सेन्हा प्रखंड के अरु पंचायत की हकीकत सुनकर आप दंग रह जाएंगे लोहरदगा जिला के सेन्हा प्रखंड के अरु पंचायत की हकीकत सुनकर आप दंग रह जाएंगे1
- गुमला-छत्तीसगढ़ रोड पर भीषण हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में महाराष्ट्र के युवक की मौत1