Shuru
Apke Nagar Ki App…
ग्वालियर के डबरा में ग्वालियर झांसी NH 44 पर माता-पिता होटल के पास एक अनियंत्रित कंटेनर पंचर की दुकान पर पलट गया। इस हादसे के दौरान पंचर की दुकान पर काम कर रहा सिरोही बरोठा निवासी युवक कपिल रजक कंटेनर के नीचे दब गया। वहां मौजूद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस दुर्घटना में घायल कंटेनर के ड्राइवर और युवक कपिल रजक को तुरंत सिविल हॉस्पिटल डबरा लाया गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद कंटेनर ड्राइवर और युवक कपिल रजक को आगे के इलाज के लिए ग्वालियर रेफर कर दिया गया है।
Rajesh kumar soni
ग्वालियर के डबरा में ग्वालियर झांसी NH 44 पर माता-पिता होटल के पास एक अनियंत्रित कंटेनर पंचर की दुकान पर पलट गया। इस हादसे के दौरान पंचर की दुकान पर काम कर रहा सिरोही बरोठा निवासी युवक कपिल रजक कंटेनर के नीचे दब गया। वहां मौजूद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस दुर्घटना में घायल कंटेनर के ड्राइवर और युवक कपिल रजक को तुरंत सिविल हॉस्पिटल डबरा लाया गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद कंटेनर ड्राइवर और युवक कपिल रजक को आगे के इलाज के लिए ग्वालियर रेफर कर दिया गया है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- ग्वालियर जिले के डबरा में सिमरिया टेकरी स्थित सेंट पीटर्स स्कूल में एक बार फिर बड़ा हंगामा देखने को मिला है। यहां पेरेंट्स मीटिंग में महज 10 मिनट की देरी से पहुंचे लगभग दो दर्जन अभिभावकों और उनके बच्चों को स्कूल प्रबंधन ने गेट बंद कर अंदर आने से रोक दिया। सुबह करीब 10:30 बजे हुई इस घटना के दौरान आक्रोशित छात्र और उनके परिजन चिलचिलाती धूप में बाहर खड़े रहने को मजबूर हुए। गेट पर मौजूद चौकीदार ने उन्हें साफ कह दिया कि अब कोई मीटिंग नहीं होगी और वे अगली मीटिंग में आएं। इस अड़ियल रवैये के बाद आक्रोशित परिजनों ने गेट के बाहर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर जब मीडियाकर्मी वहां पहुंचे, तब जाकर स्कूल प्रबंधन ने गेट खोला। शुरुआत में स्कूल की बागडोर संभालने वाले फादर मीटिंग के लिए तैयार नहीं थे और वहां से चले गए। बाद में जब हंगामा ज्यादा बढ़ा, तो प्रिंसिपल ने कहा कि स्कूल में हमारा नियम चलेगा, हालांकि स्थिति बिगड़ने पर अंततः मीटिंग कराई गई। सेंट पीटर्स स्कूल का विवादों से पुराना नाता रहा है। पूर्व में इस स्कूल पर धर्मांतरण के आरोप लग चुके हैं और महिला शोषण के मामले का सामना कर रहे एक फादर को प्रिंसिपल बनाए जाने पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने भारी हंगामा कर उसे हटवाया था। अभिभावकों के अनुसार, स्कूल प्रबंधन के पास मानवीय संवेदनाओं की कोई जगह नहीं है। कुछ दिन पहले जब स्कूल की बस देरी से पहुंची थी, तब भी प्रबंधन ने बच्चों को आधे घंटे तक बाहर खड़ा रखा था, जिस पर शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पूरे मामले पर बीआरसी विवेक चौकोटिया ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने इसे स्कूल प्रबंधन की घोर लापरवाही करार देते हुए मामले की जांच करने, प्रबंधन से स्पष्टीकरण मांगने और उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।4
- भोपाल में दतिया उपचुनाव को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का बयान आया है। वहीं, कार्यकर्ताओं के इस्तीफों के मामले पर हेमंत खंडेलवाल ने अपनी बात रखी है।1
- दतिया में चुनावी माहौल पूरी तरह तैयार हो चुका है और एक बार फिर दतिया किले में ढोल-नगाड़ों की गूंज उठ गई है। महल के खूबसूरत नजारे के बीच कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी घोषित करने की आखिरी घड़ी आ चुकी है, जिससे वहां मौजूद हजारों कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश देखने को मिल रहा है। कांग्रेस पार्टी ने दतिया सीट के लिए एक बार फिर दतिया सेवड़ा के पूर्व विधायक कुंअर घनश्याम सिंह जू देव पर अपना दांव खेला है।2
- दतिया में होने वाले उपचुनाव को लेकर बड़ी अपडेट सामने आ रही है। इस चुनाव में किसकी क्या दावेदारी है, यह पूरी जानकारी विस्तार से जानने और हर बड़े अपडेट से लगातार जुड़े रहने के लिए हमारे साथ बने रहिए।1
- दतिया जिले की ग्राम पंचायत रामनेर में इन दिनों बारिश के मौसम के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव के लोगों का सीधे तौर पर कहना है कि सरपंच देवेंद्र सिंह किरार गांव के विकास के लिए सिर्फ वादे करते हैं। ग्रामीणों के अनुसार, सरपंच को विकास के वादे करते-करते 4 साल का लंबा समय बीत चुका है, लेकिन आज तक उन्होंने गांव के लिए कुछ भी नहीं किया है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के इस समय में आरसीसी रोड पर पानी भरा रहता है और गांव में साफ-सफाई बिल्कुल नहीं होती है। नालियां बंद रहने के कारण पानी बाहर नहीं निकल पाता है, जिससे अब यह पानी लोगों के घरों में भरने लगा है।1
- दतिया जिले के इंदरगढ़ नगर में स्वदेश समाचार पत्र के वरिष्ठ पत्रकार और संवाददाता सुरेंद्र शर्मा पर अज्ञात हमलावरों ने प्राणघातक हमला कर दिया है। इस हमले में पत्रकार सुरेंद्र शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए तुरंत इंदरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। अस्पताल में उनकी गंभीर हालत और गंभीर चोटों को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें दतिया रेफर कर दिया है। इस वारदात के बाद पुलिस सक्रिय हो गई है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है।1