Shuru
Apke Nagar Ki App…
रेलकोच आवासीय परिसर में इंजीनियर के बेटे ने दी जान। । रायबरेली के लालगंज स्थित मॉडर्न रेलकोच फैक्ट्री में मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। ताजा घटना में एक सीनियर सेक्शन इंजीनियर के बेटे का शव आवासीय परिसर में फंदे से लटकता मिला, जिससे हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Arvind Mishra
रेलकोच आवासीय परिसर में इंजीनियर के बेटे ने दी जान। । रायबरेली के लालगंज स्थित मॉडर्न रेलकोच फैक्ट्री में मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। ताजा घटना में एक सीनियर सेक्शन इंजीनियर के बेटे का शव आवासीय परिसर में फंदे से लटकता मिला, जिससे हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- रायबरेली के ऊँचाहार तहसील क्षेत्र के रोहनिया ब्लॉक के मतरमपुर चौराहा मोड़ के पास मंगलवार शाम एक हृदय विदारक सड़क हादसा हो गया। यहाँ दो तीव्र रफ्तार बाइकों के बीच हुई सीधी भिड़ंत में एक युवक की जान चली गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। इस घटना के बाद मृतक के गांव में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार को मतरमपुर चौराहा मोड़ के समीप उस समय हड़कंप मच गया जब दो मोटर साइकिलें आपस में जोरदार तरीके से टकरा गईं। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे और लहूलुहान हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और एम्बुलेंस की मदद से घायलों को रोहनिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुँचाया। हादसे में घायल हुए युवकों की पहचान अक्षय कुमार, निवासी सुहापार मजरे मतरमपुर और मनोज कुमार, निवासी इटैली के रूप में हुई है। सीएचसी रोहनिया के अधीक्षक डॉ. अनवर ने बताया कि अक्षय कुमार की हालत बेहद नाजुक थी, जिसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल मनोज कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। अक्षय की मौत की खबर जैसे ही उसके गांव सुहापार पहुँची, परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुँची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि मोड़ पर तेज रफ्तार की वजह से अक्सर हादसे होते रहते हैं। फिलहाल, पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी है।1
- रायबरेली। ज्येष्ठ माह के प्रथम बड़े मंगल के पावन अवसर पर जिओ ऑफिस रायबरेली की ओर से जेसीएन परिसर में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धा और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला, जहां सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे के दौरान पूरे वातावरण में भक्ति भाव और उत्साह का माहौल बना रहा। आयोजन में उपस्थित सभी लोगों ने सेवा भाव से बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया। इस अवसर पर इंफ्रालीड रमा शंकर सिंह, इंफ्रा इंजीनियर हिमांशु मिश्रा, इंफ्रा इंजीनियर राहुल सिंह, क्लस्टर मैनेजर आशुतोष बाजपेई, सीआई अजीत, हेमू गुप्ता, राम यस यादव टेक्नीशियन प्रशांत बाजपेई, विन्देश मिश्रा, विकास सिंह सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर स्थानीय लोगों ने जिओ टीम की सराहना की और ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।1
- ऊंचाहार (रायबरेली): कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सरकारी अस्पताल के सामने दो मोटरसाइकिलों की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना का विवरण: जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर 10 (भीतरी मोहल्ला) निवासी राजू पुत्र हनीफ अपनी मोटरसाइकिल से खेत देखने के लिए गौरयापुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गौरयापुर मजरे खालिकपुर कला निवासी संजय किसी काम से ऊंचाहार की तरफ आ रहे थे। जैसे ही दोनों सरकारी अस्पताल के पास पहुंचे, उनकी अनियंत्रित बाइकें आपस में टकरा गईं। घायल की स्थिति: टक्कर इतनी भीषण थी कि राजू को गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत पास के सीएचसी ले जाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि राजू की हालत काफी नाजुक है, जिसके कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। दूसरे पक्ष के संजय को भी चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।1
- पूर्व प्रधान की मौत से भड़का आक्रोश, परिजनों ने किया चक्का जाम! संदीपन घाट थाना इलाके के आलमचंद में सोमवार सुबह हुई सनसनीखेज फायरिंग की घटना ने मंगलवार को उस वक्त उग्र रूप ले लिया, जब घायल पूर्व प्रधान मनोज कुमार ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।1
- Post by Local news tv1
- Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज1
- Post by D.D.NEWS UTTER PRADESH1
- रायबरेली के लालगंज स्थित मॉडर्न रेलकोच फैक्ट्री में मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। ताजा घटना में एक सीनियर सेक्शन इंजीनियर के बेटे का शव आवासीय परिसर में फंदे से लटकता मिला, जिससे हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।1