logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

विधायक रोमी साहनी ने कहा बेला में तेंदुआ पकड़ने वाले ग्रामवासियों पर नहीं होने देंगे कोई कार्रवाई, घायलों को दी 20 हजार की मदद *विधायक रोमी साहनी ने कहा बेला में तेंदुआ पकड़ने वाले ग्रामवासियों पर नहीं होने देंगे कोई कार्रवाई, घायलों को दी 20 हजार की मदद* पलिया विधानसभा अंतर्गत तेंदुए के हमले में घायल नरेश (पुत्र पूरन लाल, निवासी बेला कलां लोहरा, पलिया), बब्लू (पुत्र सुन्दर लाल), अरविन्द (पुत्र सियाराम), रिंकी (पुत्री धर्मेश) एवं वाजिद अली से मिलकर उनका हाल जाना एवं ₹20,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की। तेंदुए को पकड़ने वाले ग्रामवासियों के समर्थन में विधायक ने स्पष्ट कहा कि उन पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं होने दी जाएगी। ग्रामवासियों ने कोई अपराध नहीं किया है और न ही वन्यजीव को कोई नुकसान पहुंचाया है, बल्कि जिम्मेदारी निभाते हुए तेंदुए को पकड़कर वन विभाग को सुपुर्द किया। विधायक ने कहा कि ग्रामीणों की सुरक्षा सर्वोपरि है और निर्दोष नागरिकों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय या उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि तेंदुए की समस्या का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए।

22 hrs ago
user_Lakhimpur समाचार
Lakhimpur समाचार
मितौली, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
22 hrs ago

विधायक रोमी साहनी ने कहा बेला में तेंदुआ पकड़ने वाले ग्रामवासियों पर नहीं होने देंगे कोई कार्रवाई, घायलों को दी 20 हजार की मदद *विधायक रोमी साहनी ने कहा बेला में तेंदुआ पकड़ने वाले ग्रामवासियों पर नहीं होने देंगे कोई कार्रवाई, घायलों को दी 20 हजार की मदद* पलिया विधानसभा अंतर्गत तेंदुए के हमले में घायल नरेश (पुत्र पूरन लाल, निवासी बेला कलां लोहरा, पलिया), बब्लू (पुत्र सुन्दर लाल), अरविन्द (पुत्र सियाराम), रिंकी (पुत्री धर्मेश) एवं वाजिद अली से मिलकर उनका हाल जाना एवं ₹20,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की। तेंदुए को पकड़ने वाले ग्रामवासियों के समर्थन में विधायक ने स्पष्ट कहा कि उन पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं होने दी जाएगी। ग्रामवासियों ने कोई अपराध नहीं किया है और न ही वन्यजीव को कोई नुकसान पहुंचाया है, बल्कि जिम्मेदारी निभाते हुए तेंदुए को पकड़कर वन विभाग को सुपुर्द किया। विधायक ने कहा कि ग्रामीणों की सुरक्षा सर्वोपरि है और निर्दोष नागरिकों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय या उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि तेंदुए की समस्या का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • रील बनाने के चक्कर में लोग अब अपनी और दूसरों की जान से खिलवाड़ करने लगे हैं। इस तरह की हरकतें न सिर्फ गैर-जिम्मेदाराना हैं बल्कि सीधे तौर पर जानलेवा भी हैं। यह वीडियो लखनऊ का बताया जा रहा है। उत्तर प्रदेश पुलिस से अनुरोध है कि ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई इस तरह की लापरवाही करने की हिम्मत न करे।
    1
    रील बनाने के चक्कर में लोग अब अपनी और दूसरों की जान से खिलवाड़ करने लगे हैं। इस तरह की हरकतें न सिर्फ गैर-जिम्मेदाराना हैं बल्कि सीधे तौर पर जानलेवा भी हैं।
यह वीडियो लखनऊ का बताया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश पुलिस से अनुरोध है कि ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई इस तरह की लापरवाही करने की हिम्मत न करे।
    user_Awadh News
    Awadh News
    Local News Reporter मितौली, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • *विधायक रोमी साहनी ने कहा बेला में तेंदुआ पकड़ने वाले ग्रामवासियों पर नहीं होने देंगे कोई कार्रवाई, घायलों को दी 20 हजार की मदद* पलिया विधानसभा अंतर्गत तेंदुए के हमले में घायल नरेश (पुत्र पूरन लाल, निवासी बेला कलां लोहरा, पलिया), बब्लू (पुत्र सुन्दर लाल), अरविन्द (पुत्र सियाराम), रिंकी (पुत्री धर्मेश) एवं वाजिद अली से मिलकर उनका हाल जाना एवं ₹20,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की। तेंदुए को पकड़ने वाले ग्रामवासियों के समर्थन में विधायक ने स्पष्ट कहा कि उन पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं होने दी जाएगी। ग्रामवासियों ने कोई अपराध नहीं किया है और न ही वन्यजीव को कोई नुकसान पहुंचाया है, बल्कि जिम्मेदारी निभाते हुए तेंदुए को पकड़कर वन विभाग को सुपुर्द किया। विधायक ने कहा कि ग्रामीणों की सुरक्षा सर्वोपरि है और निर्दोष नागरिकों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय या उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि तेंदुए की समस्या का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए।
    1
    *विधायक रोमी साहनी ने कहा बेला में तेंदुआ पकड़ने वाले ग्रामवासियों पर नहीं होने देंगे कोई कार्रवाई, घायलों को दी 20 हजार की मदद*
पलिया विधानसभा अंतर्गत तेंदुए के हमले में घायल नरेश (पुत्र पूरन लाल, निवासी बेला कलां लोहरा, पलिया), बब्लू (पुत्र सुन्दर लाल), अरविन्द (पुत्र सियाराम), रिंकी (पुत्री धर्मेश) एवं वाजिद अली से मिलकर उनका हाल जाना एवं ₹20,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की।
तेंदुए को पकड़ने वाले ग्रामवासियों के समर्थन में विधायक ने स्पष्ट कहा कि उन पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं होने दी जाएगी। ग्रामवासियों ने कोई अपराध नहीं किया है और न ही वन्यजीव को कोई नुकसान पहुंचाया है, बल्कि जिम्मेदारी निभाते हुए तेंदुए को पकड़कर वन विभाग को सुपुर्द किया।
विधायक ने कहा कि ग्रामीणों की सुरक्षा सर्वोपरि है और निर्दोष नागरिकों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय या उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि तेंदुए की समस्या का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए।
    user_Lakhimpur समाचार
    Lakhimpur समाचार
    मितौली, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • महोली विकासखंड के अंतर्गत बड़ागाँव स्थित संतोषी माता मंदिर में नवरात्र जैसे प्रमुख धार्मिक पर्व के दौरान भी बुनियादी सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। मंदिर परिसर में क्षेत्र पंचायत निधि से स्थापित आरओ प्लांट पिछले करीब 18 महीनों से खराब पड़ा है, जिससे दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को पीने के पानी के लिए काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। नवरात्र में श्रद्धालुओं की संख्या कई गुना बढ़ जाती है, ऐसे में यह लापरवाही लोगों में नाराजगी का कारण बन रही है। इसके अलावा मंदिर परिसर में लगी सेमी हाईमास्ट लाइट भी लंबे समय से खराब है। स्थानीय लोगों के अनुसार लाइट में करंट तो आता है, लेकिन वह जलती नहीं है। शाम होते ही परिसर में अंधेरा छा जाता है, जिससे श्रद्धालुओं के आवागमन में परेशानी होती है और सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी रहती है। मंदिर के आसपास दुकान लगाने वाले स्थानीय व्यापारियों—हिमांशु गुप्ता, श्रीराम चाट भंडार, राम प्रकाश सिंह, नागेंद्र सिंह, राजेश राठौर, प्रियांशु राठौर और शंकर बख्श सिंह—का कहना है कि इन समस्याओं का सीधा असर उनके कारोबार पर पड़ रहा है। अंधेरे और पानी की कमी के कारण श्रद्धालु अधिक देर तक रुकना पसंद नहीं करते। स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की है कि आरओ प्लांट को जल्द से जल्द ठीक कर चालू कराया जाए और खराब पड़ी लाइट की मरम्मत कराई जाए, ताकि नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। बढ़ती गर्मी के बीच ठंडे पानी की आवश्यकता और अधिक बढ़ गई है। आरओ प्लांट बंद होने से श्रद्धालुओं को मजबूरन बोतलबंद पानी खरीदना पड़ रहा है, जिससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी पड़ रहा है। इस संबंध में जेई मनमोहन ने बताया कि लाइट में कुछ तकनीकी समस्या है। वह एक बार स्थल का निरीक्षण कर चुके हैं और पुनः जाकर जल्द ही समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन दिया है। ग्राम पंचायत परसेहरा–ढकिया में भी पानी की समस्या ग्राम पंचायत परसेहरा के ढकिया गांव में उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के पास लगा वाटर कूलर, जिसे प्रधान कुनेद्रा यादव द्वारा लगवाया गया था, पिछले चार महीनों से खराब पड़ा है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रधान से शिकायत के बावजूद अभी तक कोई सुधार नहीं हुआ। बैंक में प्रतिदिन बड़ी संख्या में आने वाले लोगों को गर्मी में पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है। इस संबंध में अमन गुप्ता, हिमांशु पटेल और विकास वर्मा सहित अन्य ग्रामीणों ने भी नाराजगी जताई है। सचिव प्रशांत से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें इसकी सूचना नहीं मिली थी। उन्होंने जल्द ही इसे ठीक करवाने का आश्वासन दिया है। बड़ागांव में 10 महीने से खराब पड़ा वाटर कूलर ब्लॉक महोली के अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़ागांव में इंडियन बैंक के पास लगा वाटर कूलर पिछले करीब 10 महीनों से खराब पड़ा हुआ है। भीषण गर्मी में पेयजल की यह सुविधा ठप होने से स्थानीय लोगों के साथ-साथ बैंक और बाजार आने-जाने वालों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यह वाटर कूलर राहगीरों और आसपास के लोगों के लिए राहत का एकमात्र साधन था, लेकिन लंबे समय से खराब होने के कारण लोगों को दूर से पानी लाना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर प्रमोद गुप्ता, राहुल सिंह, अतुल कश्यप और सर्वेश कश्यप सहित कई अन्य ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से इसे जल्द से जल्द ठीक कराने की मांग की है। ग्रामीणों की बढ़ती नाराजगी को देखते हुए ग्राम पंचायत के सचिव ने बताया कि उन्हें इस समस्या की जानकारी हो गई है और वाटर कूलर को जल्द ही ठीक करवाया जाएगा। फिलहाल, लोग उम्मीद कर रहे हैं कि प्रशासन इस समस्या का जल्द समाधान करेगा।
    1
    महोली विकासखंड के अंतर्गत बड़ागाँव स्थित संतोषी माता मंदिर में नवरात्र जैसे प्रमुख धार्मिक पर्व के दौरान भी बुनियादी सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। मंदिर परिसर में क्षेत्र पंचायत निधि से स्थापित आरओ प्लांट पिछले करीब 18 महीनों से खराब पड़ा है, जिससे दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को पीने के पानी के लिए काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। नवरात्र में श्रद्धालुओं की संख्या कई गुना बढ़ जाती है, ऐसे में यह लापरवाही लोगों में नाराजगी का कारण बन रही है।
इसके अलावा मंदिर परिसर में लगी सेमी हाईमास्ट लाइट भी लंबे समय से खराब है। स्थानीय लोगों के अनुसार लाइट में करंट तो आता है, लेकिन वह जलती नहीं है। शाम होते ही परिसर में अंधेरा छा जाता है, जिससे श्रद्धालुओं के आवागमन में परेशानी होती है और सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी रहती है।
मंदिर के आसपास दुकान लगाने वाले स्थानीय व्यापारियों—हिमांशु गुप्ता, श्रीराम चाट भंडार, राम प्रकाश सिंह, नागेंद्र सिंह, राजेश राठौर, प्रियांशु राठौर और शंकर बख्श सिंह—का कहना है कि इन समस्याओं का सीधा असर उनके कारोबार पर पड़ रहा है। अंधेरे और पानी की कमी के कारण श्रद्धालु अधिक देर तक रुकना पसंद नहीं करते।
स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की है कि आरओ प्लांट को जल्द से जल्द ठीक कर चालू कराया जाए और खराब पड़ी लाइट की मरम्मत कराई जाए, ताकि नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
बढ़ती गर्मी के बीच ठंडे पानी की आवश्यकता और अधिक बढ़ गई है। आरओ प्लांट बंद होने से श्रद्धालुओं को मजबूरन बोतलबंद पानी खरीदना पड़ रहा है, जिससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी पड़ रहा है। इस संबंध में जेई मनमोहन ने बताया कि लाइट में कुछ तकनीकी समस्या है। वह एक बार स्थल का निरीक्षण कर चुके हैं और पुनः जाकर जल्द ही समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन दिया है।
ग्राम पंचायत परसेहरा–ढकिया में भी पानी की समस्या
ग्राम पंचायत परसेहरा के ढकिया गांव में उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के पास लगा वाटर कूलर, जिसे प्रधान कुनेद्रा यादव द्वारा लगवाया गया था, पिछले चार महीनों से खराब पड़ा है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रधान से शिकायत के बावजूद अभी तक कोई सुधार नहीं हुआ। बैंक में प्रतिदिन बड़ी संख्या में आने वाले लोगों को गर्मी में पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है। इस संबंध में अमन गुप्ता, हिमांशु पटेल और विकास वर्मा सहित अन्य ग्रामीणों ने भी नाराजगी जताई है।
सचिव प्रशांत से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें इसकी सूचना नहीं मिली थी। उन्होंने जल्द ही इसे ठीक करवाने का आश्वासन दिया है।
बड़ागांव में 10 महीने से खराब पड़ा वाटर कूलर
ब्लॉक महोली के अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़ागांव में इंडियन बैंक के पास लगा वाटर कूलर पिछले करीब 10 महीनों से खराब पड़ा हुआ है। भीषण गर्मी में पेयजल की यह सुविधा ठप होने से स्थानीय लोगों के साथ-साथ बैंक और बाजार आने-जाने वालों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि यह वाटर कूलर राहगीरों और आसपास के लोगों के लिए राहत का एकमात्र साधन था, लेकिन लंबे समय से खराब होने के कारण लोगों को दूर से पानी लाना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर प्रमोद गुप्ता, राहुल सिंह, अतुल कश्यप और सर्वेश कश्यप सहित कई अन्य ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से इसे जल्द से जल्द ठीक कराने की मांग की है।
ग्रामीणों की बढ़ती नाराजगी को देखते हुए ग्राम पंचायत के सचिव ने बताया कि उन्हें इस समस्या की जानकारी हो गई है और वाटर कूलर को जल्द ही ठीक करवाया जाएगा। फिलहाल, लोग उम्मीद कर रहे हैं कि प्रशासन इस समस्या का जल्द समाधान करेगा।
    user_Ankitsinghtomar
    Ankitsinghtomar
    पत्रकार महोली, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by Rajat Ai
    1
    Post by Rajat Ai
    user_Rajat Ai
    Rajat Ai
    Nature reserve मोहम्मदी, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • संवाददाता पीयूष दीक्षित लखीमपुर खीरी। मैलानी थाना क्षेत्र के अंतर्गत हल्का नंबर 4 में लंबे समय से तैनात दरोगा योगेंद्र सिंह के क्षेत्र से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार 17 मार्च 2026 की रात करीब 10:30 बजे नेशनल हाईवे 730 पर टेडवा पिकेट के पास एक तेज रफ्तार बाइक सवार गन्ने से भरी ट्राली में पीछे से जा घुसा। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे की सूचना के बावजूद काफी देर तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। हालात गंभीर होते देख ग्रामीणों ने मानवता दिखाते हुए घायल युवक को निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि यदि समय रहते पुलिस पहुंचती तो राहत कार्य और बेहतर तरीके से किया जा सकता था। इस घटना के बाद हल्का नंबर 4 की पुलिस गश्त और सक्रियता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। गौरतलब है कि उक्त क्षेत्र में दरोगा योगेंद्र सिंह लंबे समय से तैनात हैं, जिसके चलते अब उनकी कार्यशैली और क्षेत्र में पुलिसिंग को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। फिलहाल इस पूरे मामले में आधिकारिक स्तर पर कोई स्पष्ट बयान सामने नहीं आया है, लेकिन स्थानीय लोग मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदारी तय किए जाने की मांग कर रहे हैं।
    1
    संवाददाता पीयूष दीक्षित
लखीमपुर खीरी। मैलानी थाना क्षेत्र के अंतर्गत हल्का नंबर 4 में लंबे समय से तैनात दरोगा योगेंद्र सिंह के क्षेत्र से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है।
जानकारी के अनुसार 17 मार्च 2026 की रात करीब 10:30 बजे नेशनल हाईवे 730 पर टेडवा पिकेट के पास एक तेज रफ्तार बाइक सवार गन्ने से भरी ट्राली में पीछे से जा घुसा। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे की सूचना के बावजूद काफी देर तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। हालात गंभीर होते देख ग्रामीणों ने मानवता दिखाते हुए घायल युवक को निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया।
स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि यदि समय रहते पुलिस पहुंचती तो राहत कार्य और बेहतर तरीके से किया जा सकता था। इस घटना के बाद हल्का नंबर 4 की पुलिस गश्त और सक्रियता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
गौरतलब है कि उक्त क्षेत्र में दरोगा योगेंद्र सिंह लंबे समय से तैनात हैं, जिसके चलते अब उनकी कार्यशैली और क्षेत्र में पुलिसिंग को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
फिलहाल इस पूरे मामले में आधिकारिक स्तर पर कोई स्पष्ट बयान सामने नहीं आया है, लेकिन स्थानीय लोग मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदारी तय किए जाने की मांग कर रहे हैं।
    user_पीयूष दीक्षित पत्रकार
    पीयूष दीक्षित पत्रकार
    Voice of people गोला गोकरन नाथ, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • ग्राम बढ़ेला, ब्लॉक सिंधौली, विधानसभा पुवायां, जनपद शाहजहांपुर में लाखन आर्मी जन-जागरूकता अभियान के तहत बैठक सम्पन्न हुई। शाहजहांपुर के समस्त लाखन आर्मी परिवार का बहुत-बहुत आभार धन्यवाद! माननीय श्री सूरज पासी जी राष्ट्रीय अध्यक्ष लाखन आर्मी #लाखन_आर्मी_सम्पूर्ण_भारत #लाखन_आर्मी_राष्ट्रीय_अध्यक्ष #लाखन_आर्मी_शाहजहांपुर
    1
    ग्राम बढ़ेला, ब्लॉक सिंधौली, विधानसभा पुवायां, जनपद शाहजहांपुर में लाखन आर्मी जन-जागरूकता अभियान के तहत बैठक सम्पन्न हुई।
शाहजहांपुर के समस्त लाखन आर्मी परिवार का बहुत-बहुत आभार धन्यवाद!
माननीय श्री सूरज पासी जी 
राष्ट्रीय अध्यक्ष लाखन आर्मी 
#लाखन_आर्मी_सम्पूर्ण_भारत 
#लाखन_आर्मी_राष्ट्रीय_अध्यक्ष 
#लाखन_आर्मी_शाहजहांपुर
    user_लाखन आर्मी उत्तरी प्र० अध्यक्ष
    लाखन आर्मी उत्तरी प्र० अध्यक्ष
    Youth Social Services Organisation गोला गोकरन नाथ, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • मिशन शक्ति के तहत पिहानी में ‘रन फॉर यूनिटी’, महिलाओं के सम्मान व सुरक्षा का दिया संदेश छात्राओं की दौड़ में दिखा जोश, क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह ने समाज को दी जिम्मेदारी निभाने की सीख बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेस-5 के द्वितीय चरण के अंतर्गत कस्बा पिहानी में भव्य ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में कस्तूरबा गांधी विद्यालयों की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और समाज में सकारात्मक संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति पिहानी प्रभारी उप निरीक्षक दीक्षा यादव, कोतवाल छोटेलाल, गर्वित, आनंद शुक्ला, शैलेंद्र सिंह, राजेंद्र यादव सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे। वहीं कस्तूरबा गांधी विद्यालय की गरिमा बाजपेई की भी सक्रिय उपस्थिति रही। शाहबाद तिराहा पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह ने कहा कि महिलाओं का सम्मान केवल कानून का विषय नहीं, बल्कि समाज की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में महिलाओं को सुरक्षित वातावरण देना हम सभी का कर्तव्य है, ताकि वे निर्भीक होकर अपने सपनों को साकार कर सकें। उन्होंने आगे कहा कि मिशन शक्ति अभियान केवल एक सरकारी पहल नहीं, बल्कि एक सामाजिक आंदोलन है, जिसमें हर नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। बेटियों को शिक्षित, आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना ही सच्चे अर्थों में समाज की प्रगति है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे महिलाओं के प्रति संवेदनशीलता दिखाएं, उनके अधिकारों की रक्षा करें और किसी भी प्रकार की उत्पीड़न की घटना पर तुरंत आवाज उठाएं। अजीत सिंह ने छात्राओं के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि आज की बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं, आवश्यकता सिर्फ उन्हें सही अवसर और सुरक्षा देने की है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ युवाओं को एक सकारात्मक दिशा भी प्रदान करते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया गया और मिशन शक्ति के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया
    1
    मिशन शक्ति के तहत पिहानी में ‘रन फॉर यूनिटी’, महिलाओं के सम्मान व सुरक्षा का दिया संदेश
छात्राओं की दौड़ में दिखा जोश, क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह ने समाज को दी जिम्मेदारी निभाने की सीख
बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेस-5 के द्वितीय चरण के अंतर्गत कस्बा पिहानी में भव्य ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में कस्तूरबा गांधी विद्यालयों की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और समाज में सकारात्मक संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति पिहानी प्रभारी उप निरीक्षक दीक्षा यादव, कोतवाल छोटेलाल, गर्वित, आनंद शुक्ला, शैलेंद्र सिंह, राजेंद्र यादव सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे। वहीं कस्तूरबा गांधी विद्यालय की गरिमा बाजपेई की भी सक्रिय उपस्थिति रही।
शाहबाद तिराहा पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह ने कहा कि महिलाओं का सम्मान केवल कानून का विषय नहीं, बल्कि समाज की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में महिलाओं को सुरक्षित वातावरण देना हम सभी का कर्तव्य है, ताकि वे निर्भीक होकर अपने सपनों को साकार कर सकें।
उन्होंने आगे कहा कि मिशन शक्ति अभियान केवल एक सरकारी पहल नहीं, बल्कि एक सामाजिक आंदोलन है, जिसमें हर नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। बेटियों को शिक्षित, आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना ही सच्चे अर्थों में समाज की प्रगति है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे महिलाओं के प्रति संवेदनशीलता दिखाएं, उनके अधिकारों की रक्षा करें और किसी भी प्रकार की उत्पीड़न की घटना पर तुरंत आवाज उठाएं।
अजीत सिंह ने छात्राओं के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि आज की बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं, आवश्यकता सिर्फ उन्हें सही अवसर और सुरक्षा देने की है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ युवाओं को एक सकारात्मक दिशा भी प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया गया और मिशन शक्ति के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया
    user_Lakhimpur Post News
    Lakhimpur Post News
    Gola Gokaran Nath, Lakhimpur Kheri•
    11 hrs ago
  • हरिद्वार में एक बदमाश ग्राहक बनकर मेडिकल स्टोर पहुंचा। दवाइयों का ऑर्डर दिया। जैसे ही दुकानदार सत्यशील वत्स दवाइयां निकालने आगे बढ़े, उसने हमला कर गले से सोने की चेन लूट ली।हालांक‍ि दुकानदार ने मुकाबला करने की कोश‍िश की, लेक‍िन चेन नहीं बचा पाए। घटना शिवालिक नगर स्थित शील फार्मेसी की है। पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है, CCTV फुटेज भी सामने आया है।
    1
    हरिद्वार में एक बदमाश ग्राहक बनकर मेडिकल स्टोर पहुंचा। दवाइयों का ऑर्डर दिया। जैसे ही दुकानदार सत्यशील वत्स दवाइयां निकालने आगे बढ़े, उसने हमला कर गले से सोने की चेन लूट ली।हालांक‍ि दुकानदार ने मुकाबला करने की कोश‍िश की, लेक‍िन चेन नहीं बचा पाए। घटना शिवालिक नगर स्थित शील फार्मेसी की है। पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है, CCTV फुटेज भी सामने आया है।
    user_Awadh News
    Awadh News
    Local News Reporter मितौली, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.