Shuru
Apke Nagar Ki App…
Pankaj kumar Kushwaha
More news from बिहार and nearby areas
- mairwa Se Lekar Rampur Bujurg new road ka Nirman1
- ग्राम पंचायत बिठुआ में विकास की रफ्तार तेज, चौहान बस्ती में 500 मीटर खरंजा निर्माण शुरू। बेल्थरा रोड क्षेत्र के ग्राम पंचायत बिठुआ में विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को ग्राम पंचायत के चौहान बस्ती में लगभग 500 मीटर लंबा खरंजा (ईंट सोलिंग) निर्माण कार्य शुरू कराया गया। निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए प्रधान प्रतिनिधि राम मनोहर गांधी ने बताया कि गांव के विकास के लिए लगातार कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान रेखा गांधी की मंशा है कि पंचायत क्षेत्र में कोई भी विकास कार्य अधूरा न रहे। इसी उद्देश्य से सभी बस्तियों में जरूरत के अनुसार सड़क, नाली और अन्य बुनियादी सुविधाओं पर काम कराया जा रहा है। प्रधान प्रतिनिधि राम मनोहर गांधी ने बताया कि चौहान बस्ती में लंबे समय से रास्ते की समस्या थी, जिसे ध्यान में रखते हुए 500 मीटर खरंजा निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि गांव में जो भी विकास कार्य शुरू किए जाएंगे, उन्हें पूरी गुणवत्ता और समय पर पूरा कराया जाएगा। वहीं निर्माण कार्य शुरू होने से स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रधान रेखा गांधी के नेतृत्व में गांव में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं, जिससे लोगों को काफी सुविधा मिल रही है।4
- सावधान! सावधान हो जाएं, सावधान! रसोई गैस की बढ़ती कीमतें अब सिर्फ महंगाई की खबर नहीं, बल्कि हर घर और रोज़गार के लिए चेतावनी बनती जा रही हैं। ऐसे समय में कुछ नेता बयानबाज़ी और बहकावे की राजनीति में लगे हैं, लेकिन जनता को समझना होगा कि भाषणों से चूल्हा नहीं जलता। हालात को समझिए और अपनी सूझबूझ से फैसला लीजिए, क्योंकि महंगाई का सीधा असर आम आदमी की रसोई और रोज़मर्रा की जिंदगी पर पड़ता है। अब हालत यह है कि होटल और बाहर का खाना भी महंगा होता जा रहा है, क्योंकि वहां भी खाना गैस पर ही बनता है। गैस की कीमत बढ़ने से छोटी-छोटी दुकानें, ठेले और ढाबे चलाना मुश्किल होता जा रहा है। अगर यही हाल रहा तो कई छोटे होटल और ढाबे बंद होने की कगार पर पहुंच सकते हैं, क्योंकि महंगा खाना हर कोई खरीद नहीं पाएगा। इसलिए समय रहते हालात को समझना जरूरी है। #सावधान #रसोईगैस #महंगाई #आमआदमीकीपरेशानी #ढाबे_पर_संकट #जनताकीसोच #महंगाईपरकटाक्ष #GasPrice #PublicIssue1
- Arvind Kejriwal ने कई बार सार्वजनिक रूप से कहा है कि उनके बच्चे राजनीति में नहीं आएंगे और उनका मानना है कि देश में आम आदमी के बच्चों को भी आगे बढ़कर विधायक, मंत्री और मुख्यमंत्री बनने का मौका मिलना चाहिए। उनका यह बयान आमतौर पर राजनीति में परिवारवाद के विरोध के रूप में देखा जाता है। केजरीवाल का कहना रहा है कि राजनीति केवल नेताओं के परिवार तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि सामान्य परिवारों के प्रतिभाशाली युवाओं को भी अवसर मिलना चाहिए। इसी विचार को ध्यान में रखकर उन्होंने आम लोगों को राजनीति में भागीदारी देने की बात की है।1
- खबर सिवान जिला अंतर्गत जीबी नगर थाना क्षेत्र के बलिया पट्टी गांव की है जहां युवा पत्रकार कौशल कुमार सिंह ने पत्रकारों के साथ प्रेस वार्ता का आयोजन किया. इस अवसर पर श्री सिंह द्वारा बताया गया कि उनके पड़ोस के लोगों से ही जमीन के विवाद चल रहा है जहां दोनों पक्षों से करीब एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज किए गए हैं जिस पर स्थानीय प्रशासन पर निष्पक्ष नहीं जांच करने एवं प्रताड़ित करने का आरोप है. पीड़ित द्वारा बताया गया कि देश का चौथा स्तंभ भी सुरक्षित नहीं रहेगा निष्पक्ष जांच नहीं होगी तो अन्य लोगों का क्या होगा.1
- Post by जनसत्ता NEWS@1
- निःशुल्क नेत्र जॉच सेवा शुभारंभ किया गया ममता मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल चिंतामनपुर दारौंदा सिवान में जिसमें विवेक रंजन मैत्रेय जिला अधिकारी,सिवान व पुलिस अधीक्षक सिवान, विधायक दारौंदा, कर्णजीत सिंह साथ बीजेपी जिला अध्यक्ष राहुल तिवारी और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि उमेश सिंह इत्यादि शमिल रहे।1
- समाजवाद और सादगी की राजनीति के प्रतीक माने जाने वाले बिहार के मुख्यमंत्री #NitishKumar #NitishKumar अब परिवारवाद की चर्चा के केंद्र में नजर आ रहे हैं। राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तेज है कि उनके बेटे #NishantKumar को सक्रिय राजनीति में लाने की तैयारी चल रही है और उन्हें भविष्य में उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की संभावनाओं पर भी बात हो रही है। बताया जा रहा है कि निशांत कुमार जल्द ही बिहार के विभिन्न जिलों का दौरा कर जनता से आशीर्वाद और समर्थन लेने की रणनीति पर काम कर सकते हैं। #NitishKumar #NishantKumar #BiharPolitics #Parivarvad #BiharNews #Politics #JanataDalUnited1