बिठुआ में विकास की रफ्तार तेज, चौहान बस्ती में 500 मीटर खरंजा निर्माण शुरू। ग्राम पंचायत बिठुआ में विकास की रफ्तार तेज, चौहान बस्ती में 500 मीटर खरंजा निर्माण शुरू। बेल्थरा रोड क्षेत्र के ग्राम पंचायत बिठुआ में विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को ग्राम पंचायत के चौहान बस्ती में लगभग 500 मीटर लंबा खरंजा (ईंट सोलिंग) निर्माण कार्य शुरू कराया गया। निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए प्रधान प्रतिनिधि राम मनोहर गांधी ने बताया कि गांव के विकास के लिए लगातार कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान रेखा गांधी की मंशा है कि पंचायत क्षेत्र में कोई भी विकास कार्य अधूरा न रहे। इसी उद्देश्य से सभी बस्तियों में जरूरत के अनुसार सड़क, नाली और अन्य बुनियादी सुविधाओं पर काम कराया जा रहा है। प्रधान प्रतिनिधि राम मनोहर गांधी ने बताया कि चौहान बस्ती में लंबे समय से रास्ते की समस्या थी, जिसे ध्यान में रखते हुए 500 मीटर खरंजा निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि गांव में जो भी विकास कार्य शुरू किए जाएंगे, उन्हें पूरी गुणवत्ता और समय पर पूरा कराया जाएगा। वहीं निर्माण कार्य शुरू होने से स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रधान रेखा गांधी के नेतृत्व में गांव में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं, जिससे लोगों को काफी सुविधा मिल रही है।
बिठुआ में विकास की रफ्तार तेज, चौहान बस्ती में 500 मीटर खरंजा निर्माण शुरू। ग्राम पंचायत बिठुआ में विकास की रफ्तार तेज, चौहान बस्ती में 500 मीटर खरंजा निर्माण शुरू। बेल्थरा रोड क्षेत्र के ग्राम पंचायत बिठुआ में विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को ग्राम पंचायत के चौहान बस्ती में लगभग 500 मीटर
लंबा खरंजा (ईंट सोलिंग) निर्माण कार्य शुरू कराया गया। निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए प्रधान प्रतिनिधि राम मनोहर गांधी ने बताया कि गांव के विकास के लिए लगातार कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान रेखा गांधी की मंशा है कि पंचायत क्षेत्र में कोई भी विकास कार्य अधूरा न रहे। इसी उद्देश्य से
सभी बस्तियों में जरूरत के अनुसार सड़क, नाली और अन्य बुनियादी सुविधाओं पर काम कराया जा रहा है। प्रधान प्रतिनिधि राम मनोहर गांधी ने बताया कि चौहान बस्ती में लंबे समय से रास्ते की समस्या थी, जिसे ध्यान में रखते हुए 500 मीटर खरंजा निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि गांव में जो
भी विकास कार्य शुरू किए जाएंगे, उन्हें पूरी गुणवत्ता और समय पर पूरा कराया जाएगा। वहीं निर्माण कार्य शुरू होने से स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रधान रेखा गांधी के नेतृत्व में गांव में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं, जिससे लोगों को काफी सुविधा मिल रही है।
- ग्राम पंचायत बिठुआ में विकास की रफ्तार तेज, चौहान बस्ती में 500 मीटर खरंजा निर्माण शुरू। बेल्थरा रोड क्षेत्र के ग्राम पंचायत बिठुआ में विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को ग्राम पंचायत के चौहान बस्ती में लगभग 500 मीटर लंबा खरंजा (ईंट सोलिंग) निर्माण कार्य शुरू कराया गया। निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए प्रधान प्रतिनिधि राम मनोहर गांधी ने बताया कि गांव के विकास के लिए लगातार कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान रेखा गांधी की मंशा है कि पंचायत क्षेत्र में कोई भी विकास कार्य अधूरा न रहे। इसी उद्देश्य से सभी बस्तियों में जरूरत के अनुसार सड़क, नाली और अन्य बुनियादी सुविधाओं पर काम कराया जा रहा है। प्रधान प्रतिनिधि राम मनोहर गांधी ने बताया कि चौहान बस्ती में लंबे समय से रास्ते की समस्या थी, जिसे ध्यान में रखते हुए 500 मीटर खरंजा निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि गांव में जो भी विकास कार्य शुरू किए जाएंगे, उन्हें पूरी गुणवत्ता और समय पर पूरा कराया जाएगा। वहीं निर्माण कार्य शुरू होने से स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रधान रेखा गांधी के नेतृत्व में गांव में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं, जिससे लोगों को काफी सुविधा मिल रही है।4
- Post by Namrata Shukla4
- एसे ग्राम प्रधान के खिलाफ जांच व सजा की सख्त कार्यवाही करने जरूरत है1
- आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष विक्रमजीत सिंह नगर विकास मंत्री के विकास कार्यों पर किए टिप्पणी और साथ ही साथ मंत्री और चेयरमैन को दी चुनौती...! पूरी खबर के लिए पूरी वीडियो जरूर देखें A K Sharma Aam Aadmi Party Aam Aadmi Party - Punjab Aam Aadmi Party - Delhi Aam Aadmi Party Uttar Pradesh Arshad Jamal #दलजीतसिंहन्यूज़रिपोर्टर #daljeetsinghjournalist #maumahadev #maupolice #HumaraUP #VikasExpress #VistaarNews #वायरलवीडियोシ #shortsreels #reelsvideoシ1
- Post by RISHI RAI1
- Post by SONI DEVI1
- - जागृति उद्यम केंद्र बरपार में आयोजित हुआ क्रिएटर्स महाकुंभ - देश के चर्चित कंटेंट क्रिएटर्स ने युवाओं को दिए सफलता के टिप्स *देवरिया। शुभ निवेश के सहयोग से जागृति उद्यम केंद्र–पूर्वांचल की ओर से बुधवार को आयोजित क्रिएटर्स महाकुंभ में देश के अलग–अलग शहरों से आए चर्चित क्रिएटर्स ने स्थानीय क्रिएटर्स और छात्रों को कंटेंट क्रिएशन के क्षेत्र में करियर बनाने के गुर सिखाए। बरपार के बरगद सभागार में बड़ी संख्या में युवाओं–छात्रों की भागीदारी रही और पूरे दिन सीखने–समझने का सिलसिला चलता रहा। लोकप्रिय कंटेंट क्रिएटर और पॉडकास्टर विशाल चौरसिया ने कहा कि वायरल होने की होड़ में दूसरों की नकल करना जरूरी नहीं है। हर व्यक्ति अपनी रुचि और विशेषज्ञता के अनुसार कंटेंट बनाकर इस क्षेत्र में अलग पहचान बना सकता है। उन्होंने कहा कि छात्र अपनी पढ़ाई से जुड़े विषयों पर भी उपयोगी वीडियो बनाकर दर्शकों तक पहुंच बना सकते हैं। पत्रकार व कंटेंट क्रिएटर अरविंद शुक्ला ने कहा कि कंटेंट क्रिएशन में सफलता का मूल मंत्र लक्षित दर्शकों की जरूरत को समझना है। यदि कंटेंट उनकी भाषा और समझ के स्तर के अनुरूप तैयार किया जाए तो उसकी पहुंच स्वतः बढ़ जाती है। राघवेंद्र ने युवाओं को सलाह दी कि वे दिखावे से बचते हुए वास्तविकता को ही अपने कंटेंट में स्थान दें, क्योंकि दर्शक अब सादगी और स्वाभाविक प्रस्तुति को ज्यादा पसंद करते हैं। दिव्यांशु तिवारी ने कहा कि एक सफल कंटेंट क्रिएटर बनने के लिए बौद्धिक रूप से सजग होना जरूरी है। विषय की गहराई से समझ ही कंटेंट को प्रभावी बनाती है। निरंजन पाठक ने कहा कि कंटेंट क्रिएशन ऐसा क्षेत्र है जिसमें सही सोच और निरंतर अभ्यास के बल पर बिना अधिक पूंजी के भी बड़ी सफलता प्राप्त की जा सकती है। कार्यक्रम में हेल्थ विषय पर कंटेंट तैयार करने वाले कंटेंट क्रिएटर अंकुर कुमार ने भी युवाओं को अपने क्षेत्र की संभावनाओं से अवगत कराया। इस अवसर पर प्रोग्राम मैनेजर मनीष बजाज़ व प्रोग्राम एसोसिएट अनुराग तिवारी ने कार्यक्रम की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को नए करियर विकल्पों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इन्क्यूबेशन डायरेक्टर विश्वास पांडेय ने जागृति उद्यम केंद्र की गतिविधियों, उद्यमिता संवर्धन और रोजगार सृजन के प्रयासों की विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में कंटेंट क्रिएटर मिथिलेश धर दुबे, वैभव मिश्रा, निरंजन पाठक, जागृति टीम से वीडियो प्रोडक्शन हेड नीतीश कुशवाहा, अभिनव त्रिपाठी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।3
- अफवाहों से बनी अफरा-तफरी, प्रशासन की अपील—घबराएं नहीं, पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है गैस सिलेंडर। बलिया। जिले में घरेलू LPG गैस सिलेंडर की रिफिलिंग को लेकर गैस एजेंसियों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। कई जगहों पर सुबह से ही उपभोक्ताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं, जिससे लोगों में असमंजस और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि गैस की कमी की अफवाह फैलने के बाद बड़ी संख्या में लोग अपने सिलेंडर रिफिल कराने के लिए एजेंसियों पर पहुंचने लगे। भीड़ बढ़ने से कई जगहों पर व्यवस्था भी प्रभावित हुई और लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा। इस पूरे मामले पर जिलाधिकारी बलिया ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि जिले में घरेलू LPG गैस सिलेंडर की किसी प्रकार की कमी नहीं है। उन्होंने बताया कि गैस की पर्याप्त आपूर्ति हो रही है और सभी एजेंसियों पर सिलेंडर उपलब्ध हैं। जिलाधिकारी ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और अनावश्यक रूप से भीड़ न लगाएं। उन्होंने कहा कि सभी उपभोक्ताओं को सामान्य तरीके से गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है, इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है। प्रशासन ने यह भी कहा है कि यदि कहीं कृत्रिम कमी पैदा करने या कालाबाजारी की शिकायत मिलती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।2