रायपुर में आज से शुरू हुआ शीतला माता का तीन दिवसीय विशाल मेला, गेर नृत्य व झूलों से सजा मेला शुक्रवार शाम 5 बजे मिली जानकारी अनुसार रायपुर मारवाड़। कस्बे के मेला चौक में आज से शीतला माता का तीन दिवसीय विशाल मेला शुरू हो गया। मेले को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना हुआ है। आयोजन स्थल पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और विभिन्न प्रकार के झूले तथा हाट बाजार सजकर तैयार हैं। मेले के दौरान आसपास के गांवों और विभिन्न क्षेत्रों से आए गेर कलाकार अपनी पारंपरिक कला का प्रदर्शन कर रहे हैं। विशेष रूप से आयोजित गेर नृत्य कार्यक्रम मेले का मुख्य आकर्षण बना हुआ है, जिसमें कलाकार पारंपरिक वेशभूषा में ढोल-नगाड़ों की थाप पर मनमोहक प्रस्तुतियां दे रहे हैं। मेले में बच्चों और युवाओं के मनोरंजन के लिए कई प्रकार के झूले लगाए गए हैं। वहीं ग्रामीण हाट बाजार में खाने-पीने की दुकानों के साथ घरेलू और पारंपरिक वस्तुओं की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ देखी जा रही है। आयोजकों के अनुसार तीन दिनों तक चलने वाले इस मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और दर्शक पहुंचेंगे। प्रशासन, नगर पालिका रायपुर और आयोजन समिति की ओर से मेले में सुरक्षा व व्यवस्थाओं को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं, ताकि आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
रायपुर में आज से शुरू हुआ शीतला माता का तीन दिवसीय विशाल मेला, गेर नृत्य व झूलों से सजा मेला शुक्रवार शाम 5 बजे मिली जानकारी अनुसार रायपुर मारवाड़। कस्बे के मेला चौक में आज से शीतला माता का तीन दिवसीय विशाल मेला शुरू हो गया। मेले को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना हुआ है। आयोजन स्थल पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और विभिन्न प्रकार के झूले तथा हाट बाजार सजकर तैयार हैं। मेले के दौरान आसपास के गांवों और विभिन्न क्षेत्रों से आए गेर कलाकार अपनी पारंपरिक कला का प्रदर्शन कर रहे हैं। विशेष रूप से आयोजित गेर नृत्य कार्यक्रम मेले का मुख्य आकर्षण बना हुआ है, जिसमें कलाकार पारंपरिक वेशभूषा में ढोल-नगाड़ों की थाप पर मनमोहक प्रस्तुतियां दे रहे हैं। मेले में बच्चों और युवाओं के मनोरंजन के लिए कई प्रकार के झूले लगाए गए हैं। वहीं ग्रामीण हाट बाजार में खाने-पीने की दुकानों के साथ घरेलू और पारंपरिक वस्तुओं की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ देखी जा रही है। आयोजकों के अनुसार तीन दिनों तक चलने वाले इस मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और दर्शक पहुंचेंगे। प्रशासन, नगर पालिका रायपुर और आयोजन समिति की ओर से मेले में सुरक्षा व व्यवस्थाओं को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं, ताकि आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
- रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी झाला की चौकी व काया भीला में कृषि विज्ञान केंद्र की मोबाइल वैन द्वारा मिट्टी एवं पानी की जांच कृषि उत्पादन बढ़ाने एवं मृदा स्वास्थ्य सुधार के उद्देश्य से कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा ग्राम काया भीला के पीएम श्री राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में धरती माता बचाओ अभियान के तहत उर्वरकों का समुचित उपयोग एवं मिट्टी एवं पानी की जांच हेतु मोबाइल वैन का आयोजन किया गया। इस दौरान वैज्ञानिकों एवं विशेषज्ञों की टीम ने किसानों के खेतों से मिट्टी एवं पानी के नमूने एकत्रित कर उनकी जांच की। कार्यक्रम के दौरान कृषि विज्ञान केंद्र रायपुर के विशेषज्ञ नितेश शर्मा ने किसानों को मृदा परीक्षण के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि समय-समय पर मिट्टी की जांच कराने से फसल के लिए आवश्यक पोषक तत्वों की सही मात्रा का पता चलता है, जिससे उर्वरकों का संतुलित उपयोग संभव हो पाता है। साथ ही पानी की गुणवत्ता जांच से सिंचाई के लिए उपयुक्त जल का चयन करने में सहायता मिलती है। कार्यक्रम के दौरान केंद्र के प्रयोगशाला तकनीकी विशेषज्ञ श्री बाबू राम ने मिट्टी एवं पानी जांच भी किया तथा इसकी उपयोगिता भी बताई, कृषि पर्यवक्षक संगीता चौधरी ने अपना खेत अपना खाद अभियान के बारे में किसानों को जानकारी दी किसानों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की सेवाएं गांव स्तर पर उपलब्ध होने से उन्हें काफी लाभ मिलेगा। कृषि विज्ञान केंद्र ने किसानों को जांच रिपोर्ट के आधार पर उचित फसल एवं उर्वरक प्रबंधन की सलाह भी दी। इस कार्यक्रम में कृषक महिला, कृषक, विद्यालय के बालक , बालिकाएं, शिक्षक एवं ग्राम पंचायत झाला की चौकी सरपंच प्रतिनिधि रमेश सिंह चौहान, प्रधानाध्यापक ओम प्रकाश माली सहित 200 लोगों ने भाग लिया1
- लाइक-फॉलोअर की दौड़ में गिरी मर्यादा, अब “वायरल” युवक पहुंचा हवालात गुरुवार सुबह 6 बजे मिली जानकारी अनुसार सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोअर्स बढ़ाने की अंधी दौड़ एक युवक को सीधे थाने तक ले आई। महिलाओं के प्रति अश्लील, अभद्र भाषा और आपत्तिजनक वीडियो बनाकर समाज का माहौल खराब करने वाले आरोपी उम्मेद भाट निवासी प्रतापगढ़, ब्यावर को रास थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शिकायतकर्ता पंकज वर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी लंबे समय से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाले वीडियो बना रहा था। गाली-गलौज और भड़काऊ सामग्री उसके वीडियो का मुख्य हिस्सा बन चुकी थी। इसके अलावा युवक अवैध सट्टा और संदिग्ध गेमिंग एप्स का प्रमोशन कर युवाओं को भी गलत दिशा में धकेल रहा था। शिकायत मिलते ही रास थाना पुलिस ने बिना देर किए कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि युवक सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने के लिए इस तरह के वीडियो बना रहा था—यानि “वायरल” होने की चाह में उसने कानून और सामाजिक जिम्मेदारी दोनों को ताक पर रख दिया।1
- लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार के विरोध में IFWJ का ‘हल्ला बोल’, 19वें दिन धरना तेज, सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा पहुंचे धरनास्थल दिया अपना समर्थन मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने जा रहे पत्रकारों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, शिप्रापथ थाने में ले जा कर दर्शाई गिरफ्तारी जयपुर। प्रदेश में पत्रकार की आजिविका पर बुलडोजर, झूठे मुकदमों तथा अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमलों के विरोध में Indian Federation of Working Journalists (आईएफडब्ल्यूजे) के बैनर तले जयपुर स्थित शहीद स्मारक पर चल रहा धरना गुरुवार को 19वें दिन राज्य सरकार की हठधर्मिता को देखते हुए उग्र रूप लेने लगा। प्रदेशभर से सैकड़ों पत्रकारों ने शहीद स्मारक पर एकत्रित होकर सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए ‘हल्ला बोल’ प्रदर्शन किया। धरने का मुख्य मुद्दा एक वरिष्ठ पत्रकार की आजीविका पर प्रशासनिक कार्रवाई के तहत बुलडोजर चलाने और प्रदेश में बढ़ते रंजिशन झूठे मुकदमों का विरोध रहा। पत्रकारों ने इसे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर सीधा प्रहार बताते हुए निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग उठाई। इस दौरान सिविल लाइंस विधायक व वरिष्ठ पत्रकार गोपाल शर्मा धरनास्थल पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से संवाद किया। प्रदेशाध्यक्ष उपेंद्र सिंह राठौड़, महासचिव मनवीर सिंह चुंडावत और प्रदेश सचिव विक्रम सिंह करनोत को पूर्ण आश्वस्त करते हुए मामले को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के समक्ष उठाकर निष्पक्ष जांच कराने का आश्वासन दिया। धरना प्रदर्शन के बाद बड़ी संख्या में पत्रकार मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर ज्ञापन देने के लिए मुख्यमंत्री आवास की ओर रवाना हुए। इस दौरान शहीद स्मारक के बाहर पुलिस ने बेरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोक लिया और आगे बढ़ने की कोशिश पर कई पत्रकारों को हिरासत में लेकर शिप्रा पथ थाना ले जाया गया। धरने में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिनेश बोहरा, जैसलमेर जिलाध्यक्ष गणपत दैय्या, सिरोही जिलाध्यक्ष अशोक कुमावत सहित गणेश प्रजापति, नकुल शर्मा, बलवीर सैनी, सुनील यादव, आकाश शर्मा, दुर्गेश कुमार लक्षकार, उमेश लवानिया और खीवराज सिंह समेत बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे। पत्रकारों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा, संगठन की कोर कमेटी बैठक में तय होगा अगला चरण।4
- 77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के अवसर पर ब्यावर जिला पुलिस अधीक्षक (SP) श्री रतन सिंह जी का विशेष संदेश। इस वीडियो में ब्यावर SP रतन सिंह जी ने पुलिस स्थापना दिवस पर अपने विचार साझा किए हैं और पुलिस बल की कार्यप्रणाली व सेवा भाव पर प्रकाश डाला है। वीडियो की मुख्य बातें: 77वां राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस। ब्यावर पुलिस अधीक्षक रतन सिंह जी की विशेष बातचीत। पुलिस का सेवा, सुरक्षा और सहयोग का संकल्प। अगर आपको यह जानकारी उपयोगी लगी, तो वीडियो को Like करें, अपने दोस्तों के साथ Share करें और ब्यावर की ऐसी ही अन्य खबरों के लिए हमारे चैनल को Subscribe जरूर करें।1
- SDM काजल मीणा को 60 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा: रीडर और LDC भी गिरफ्तार; घूस के रुपयों के अलावा 4 लाख कैश मिले करौली जिले की नादौती मे ं एसीबी ने SDM काजल मीणा, रीडर और LDC को 60 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। एसीबी की कार्रवाई के दौरान SDM ऑफिस से रिश्वत के रुपयों के अलावा 4 लाख रुपए और बरामद हुए। SDM ने खातेदारी जमीन के मालिकों के बीच बंटवारे को लेकर फैसला देन े (तकासमा) के एवज में 60 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। सवाई माधोपुर एसीबी ने शिकायत के सत्यापन के बाद ट्रैप का जाल बिछाया और घूसखोरों को रिश्वत लेते रंगे हाथो ं गिरफ्तार कर लिया। SDM ने 1 लाख रुपए मांगी थी रिश्वत एसीबी के एडिशनल एसपी ज्ञान सिंह ने बताया- नादौती SDM ऑफिस में लगातार भ्रष्टाचार की शिकायतें मिल रहीं थी। 15 अप्रैल को एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी। उसन े बताया- जमीन के तकासमा मे ं फैसला देने के एवज मे ं नादौती SDM काजल मीणा और उनके रीडर दिनेश ने 1 लाख रुपए की रिश्वत की मांगी थी। बाद में 50 हजार रुपए मे ं बात तय हुई।एएसपी ने बताया - 16 अप्रैल की सुबह शिकायत का वेरिफिकेशन किया गया। SDM की ओर से जो पैस े मांग े गए उस े टेलीफोनिक वैरिफाई किया गया। शिकायत के सत्यापन के बाद टीम ने ट्रैप का जाल बिछाया। गुरुवार को शाम करीब 6 बज े शिकायतकर्ता रुपए लेकर SDM ऑफिस पहुंचा और रीडर दिनेश और UDC प्रवीण को पैस े दिए। रीडर ने 50 हजार रुपए SDM के लिए और 10 हजार रुपए अपने लिए मांगे। रीडर ने शिकायतकर्ता से रुपए लेकर अपने सहकर्मी UDC को दे दिए। एएसपी ज्ञान सिंह ने बताया- रीडर के रुपए लेते ही एसीबी की टीम ने रीडर और UDC को रंगे हाथो ं पकड़ लिया। इसके बाद SDM काजल मीणा को भी गिरफ्तार कर लिया। एसीबी की टीम को SDM ऑफिस से रिश्वत के 60 हजार रुपए के अलावा 4 लाख रुपए और मिले, जिनके बारे में SDM और1
- भीषण गर्मी का अलर्ट, लू एवं तापघात से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग सतर्क नागौर. जिले में लगातार बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी के मद्देनजर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जुगल किशोर सैनी ने आमजन के लिए लू (हीट वेव) एवं तापघात से बचाव को लेकर एडवाइजरी जारी की है। साथ ही फील्ड स्तर पर सभी चिकित्सा संस्थानों में आवश्यक सुविधाएं विकसित एवं सुदृढ़ करने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित उपचार उपलब्ध कराया जा सके। सीएमएचओ डॉ. सैनी ने बताया कि लू के प्रमुख लक्षणों में अत्यधिक प्यास, शरीर का तापमान बढ़ना, चक्कर आना, सिरदर्द, उल्टी, कमजोरी एवं बेहोशी शामिल हैं। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत सावधानी बरतना आवश्यक है। एडवाइजरी के अनुसार आमजन दोपहर 12 से 4 बजे के बीच अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें। बाहर जाते समय सिर को ढककर रखें, हल्के रंग के ढीले व सूती कपड़े पहनें तथा पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। ओआरएस, नींबू पानी, छाछ आदि का सेवन करने की सलाह दी गई है। बच्चों, बुजुर्गों एवं गर्भवती महिलाओं का विशेष ध्यान रखने को कहा गया है। यदि किसी व्यक्ति को लू लगने की आशंका हो तो उसे तुरंत ठंडी जगह पर लिटाकर ठंडे पानी की पट्टियां लगाएं तथा होश में होने पर पानी या ओआरएस पिलाएं। गंभीर स्थिति में तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या 108 एम्बुलेंस सेवा से संपर्क करें। उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर आर के सारण ने अपील की है कि तेज धूप में भारी कार्य से बचें, मादक पदार्थों का सेवन न करें तथा किसी को भी बंद वाहन में अकेला न छोड़ें। उन्होंने कहा कि “सावधानी ही बचाव है”, अतः सभी नागरिक इन निर्देशों का पालन कर स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रखें। चिकित्सा संस्थानों का औचक निरीक्षण मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जुगल किशोर सैनी ने गुरूवार को जिले के राजकीय चिकित्सा संस्थानों का औचक निरीक्षण भी किया। डॉ. सैनी ने राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र श्रीबालाजी व राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अलाय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने यहां पर संचालित मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर संचालित टीकाकरण गतिविधियों का भी अवलोकन किया। इसके साथ-साथ डॉ. सैनी ने विशेष रूप से यहां पर लू एवं तापघात के संभावित मरीजों के उपचार के लिए वार्ड आरक्षित करने व यहां माकूल व्यवस्थाएं विकसित करने के निर्देश भी किए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए कि कोई भी कार्मिक बिना अनुमति के अवकाश पर नहीं जाए और ड्यूटी समय में अपने नियत स्थान पर मरीजों के सेवार्थ उपस्थित रहे। डॉ. सैनी ने राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अलाय के निरीक्षण के दौरान यहां पर तैनात 108 एम्बुलेंस में भी निर्धारित सुविधाओं की जांच की। निरीक्षण के दौरान जिला मुख्यालय से एपिडेमोलॉजिस्ट साकिर खान, एफसीएलओ सादिक त्यागी तथा जिला कार्यक्रम समन्वयक हेमन्त उज्जवल भी मौजूद रहे।3
- Post by प्रभुराम चौधरी बिजोवा5
- रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर कैलाश गुर्जर हुए सम्मानित, पुलिस मित्र के रूप में सराहनीय योगदान ब्यावर में राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय समारोह 2026 में पुलिस विभाग द्वारा पुलिस मित्र कैलाश गुर्जर (झाला की चौकी) को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिला पुलिस अधीक्षक रतन सिंह ने प्रशस्ति-पत्र में उल्लेख किया कि कैलाश गुर्जर ने पुलिस थाना ब्यावर-बर क्षेत्र में पुलिस विभाग को कर्तव्य पालन में अमूल्य सहयोग प्रदान किया है। उनका योगदान विभाग के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायक रहा है। पुलिस विभाग ने उनके सराहनीय कार्यों के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक (SP) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ब्यावर द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने पर कैलाश गुर्जर ने कहा कि यह उनके लिए अत्यंत गर्व, सम्मान और प्रेरणा का क्षण है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में और अधिक समर्पण के साथ सेवा करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने पुलिस प्रशासन का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए आगे भी इसी प्रकार सहयोग करते रहने का संकल्प लिया।1