Shuru
Apke Nagar Ki App…
बेटे को जन्म देकर चली गई मां — 120 किमी का सफर बन गया आखिरी सफर, एम्बुलेंस में जन्म, अस्पताल पहुंचते ही प्रसूता की मौत। जिले के बिरसा थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। सोमवार को जिला अस्पताल में एक और प्रसूता की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, बिरसा क्षेत्र के माटे अंतर्गत छोटी परसाही गांव निवासी संपतीन पति अशोक पंचतिलक को रविवार की शाम प्रसव पीड़ा होने पर एम्बुलेंस से जिला अस्पताल लाया जा रहा था।
Samarpit sahu
बेटे को जन्म देकर चली गई मां — 120 किमी का सफर बन गया आखिरी सफर, एम्बुलेंस में जन्म, अस्पताल पहुंचते ही प्रसूता की मौत। जिले के बिरसा थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। सोमवार को जिला अस्पताल में एक और प्रसूता की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, बिरसा क्षेत्र के माटे अंतर्गत छोटी परसाही गांव निवासी संपतीन पति अशोक पंचतिलक को रविवार की शाम प्रसव पीड़ा होने पर एम्बुलेंस से जिला अस्पताल लाया जा रहा था।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- *तहसीलदार कुरई श्री चौधरी के स्थानांतरण पर विदाई कार्यक्रम संपन्न* कुरई तहसीलदार कुरई के पद पर कार्यरत श्री सतीश चौधरी का स्थानांतरण बंडोल व्रत में हो जाने पर उनका विदाई समारोह कार्यक्रम अधिवक्ता परिवार को रही द्वारा आयोजित किया गया कार्यक्रम मे तहसीलदार कुरई श्री हिमांशु कौशल विशेष रूप से उपस्थित थे अधिवक्ता परिवार कुरई की ओर से तहसीलदार श्री चौधरी को शाल श्री फल भेट कर स्तनातरण होने पर उनहे भावपूर्व बिदाई दी गई एवं उनके उज्वाल भाविष्य की कामना की गई कार्यक्रम संचालन श्री सुभाष चंदोरे द्वारा किया गया इस अवसर पर पटवारी संघ की जिला अध्यक्ष आर.आई.कुमरे जी, श्री सुदेश ठाकुर, नोटरी श्री तिवारी , श्री तुलसीराम दमोहीया नोटरी श्री अजय आवस्थी, कैलाश उइकेजी, कृष्ण कुमार बेलवंशी जी द्वारा अपने विचार व्यक्त किया गये समस्त पटवारी उपस्थित रहे इस अवसर पर अधिवक्ता धर्मेद हिरकने मेंडे जी , राकेश लोखाड़े , दीपक श्रीवास , भूषण डहरवाल जी , जे एस राय, पुरूषोतम दाशनिया , ओम प्रकश राठोर महाजन जी सतीश भलावी जी अधिवक्ता गढ़ उपस्थित थे सघ रहे1
- माहिष्मती घाट पर फूलों की होली में खिला आस्था का गुलाल, कलेक्टर व जनप्रतिनिधियों संग झूम उठा पूरा मंडला खुशहाल। फूलों की वर्षा में थिरके श्रद्धालु, भक्ति ने रचा अनोखा रंग, श्रद्धा, उत्साह और सौहार्द से महका घाट — अद्भुत दिव्य उमंग।1
- Post by Prashant Patel1
- मंडला में रंगों के पर्व होली को लेकर बाजार पूरी तरह सज गए हैं। सोमवार को शाम 4:00 शहर के प्रमुख बाजारों में रंग-गुलाल, पिचकारी, मुखौटे और होली से जुड़ी विभिन्न सामग्रियों की दुकानों पर लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है। बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी उत्साह के साथ बाजार पहुंचकर होली की खरीदारी कर रहे हैं। बाजारों में रंग-बिरंगे गुलाल, आकर्षक पिचकारियां और बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के खिलौने बिक रहे हैं। दुकानदारों ने भी ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए दुकानों को रंगीन सजावट से सजाया है। लोग अपने परिवार और बच्चों के साथ बाजार पहुंचकर होली के लिए आवश्यक सामान खरीद रहे हैं। वहीं आज रात पूरे जिले में पारंपरिक रूप से होलिका दहन किया जाएगा। विभिन्न मोहल्लों और गांवों में होलिका दहन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शाम होते ही लोग होलिका दहन स्थल पर एकत्रित होकर विधि-विधान से पूजा अर्चना करेंगे और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक होलिका दहन किया जाएगा।1
- हिरदेनगर में आयोजित मचलेश्वर मेले में उमड़ा जन सैलाव1
- लोकेशन-मंडला स्लग-स्व सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया हस्तक्षेप और प्रताड़ना का आरोप एंकर-मंडला जिले में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत कार्यरत स्व सहायता समूहों की महिलाओं ने गंभीर आरोप लगाते हुए पूर्व संकुल अध्यक्ष पार्वती सेन और उनके पति सुखलाल सेन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। महिलाओं का कहना है कि उनके कार्यों में लगातार हस्तक्षेप किया जा रहा है, जातिसूचक टिप्पणियाँ की जा रही हैं और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन,मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत कार्यरत संकुल स्तरीय संघ एवं विभिन्न ग्राम संगठनों की सदस्य महिलाओं ने सामूहिक रूप से शिकायत पत्र सौंपा है। महिलाओं का आरोप है कि पार्वती सेन, जो पूर्व में संकुल संघ की अध्यक्षा रह चुकी हैं, अपने पति सुखलाल सेन, निवासी ग्राम भीखमपुर के साथ मिलकर समूहों के कार्यों में अनावश्यक हस्तक्षेप कर रही हैं। शिकायत में कहा गया है कि महिलाओं को गुमराह कर झूठी जानकारी दी जाती है और उन्हें एसडीएम कार्यालय व जनसुनवाई में ले जाकर मिशन के विरुद्ध शिकायतें करवाई जाती हैं। महिलाओं का यह भी कहना है कि सीआरपी और अन्य पदाधिकारियों पर भ्रष्टाचार के निराधार आरोप लगाए गए, जिनकी पूर्व में जांच हो चुकी है और आरोप गलत पाए गए हैं। इसके बावजूद लगातार अफवाहें फैलाकर समूहों की कार्यप्रणाली प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। कुछ महिलाओं ने जातिसूचक टिप्पणियाँ किए जाने और मानसिक दबाव बनाने का भी आरोप लगाया है, जिससे वे स्वयं को असुरक्षित और अपमानित महसूस कर रही हैं। बाइट -पीड़ित महिला हम लोग ईमानदारी से मिशन के तहत काम कर रहे हैं, लेकिन लगातार झूठी शिकायतें और दबाव बनाकर हमें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। हम प्रशासन से निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग करते हैं। महिलाओं ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है, ताकि स्व सहायता समूहों का कार्य बिना किसी दबाव और हस्तक्षेप के सुचारु रूप से चलता रहे। अब देखना होगा कि प्रशासन इस शिकायत पर क्या कदम उठाता है।1
- दक्षिण सामान्य वन मंडल बालाघाट की वन परिक्षेत्र कटंगी के अंतर्गत आने वाले ग्राम घुनाड़ी में वन्य प्राणी तेंदुए ने गांव के भीतर एक घर में घुसकर पालतू मवेशी बकरियों का शिकार किया है। घटना रविवार और सोमवार की मध्य रात्रि की है। पीड़ित पशु मालिक ने वन विभाग को सूचना दी है।1
- गोंगपा में विद्रोह के सुर तेज, प्रदेश अध्यक्ष कमलेश तेकाम पर अविश्वास प्रस्ताव पारित सिवनी की बैठक में कई जिलों के पदाधिकारियों ने खोला मोर्चा 9 मार्च तक नेतृत्व परिवर्तन का दिया अल्टीमेटम मांगे नहीं मानी गईं तो 22 मार्च को सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी1
- मंडला जिले के ग्राम हिरदेनगर में आयोजित मचलेश्वर मेला का सोमवार को दोपहर 2:30बजे कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मेले में की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर श्री मिश्रा ने मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, साफ-सफाई, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का अवलोकन किया तथा संबंधित विभागों को सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके बाद कलेक्टर श्री मिश्रा ने हिरदेनगर ग्राम पंचायत भवन पहुंचकर स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों से चर्चा की। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं और सुझाव सुने तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। साथ ही उन्होंने सभी से सहयोग और अनुशासन बनाए रखने की अपील भी की।1