Shuru
Apke Nagar Ki App…
मंडला - गोंगपा में नेतृत्व संकट गहराया: कमलेश तेकाम को हटाने का प्रस्ताव, 9 मार्च तक गोंगपा में विद्रोह के सुर तेज, प्रदेश अध्यक्ष कमलेश तेकाम पर अविश्वास प्रस्ताव पारित सिवनी की बैठक में कई जिलों के पदाधिकारियों ने खोला मोर्चा 9 मार्च तक नेतृत्व परिवर्तन का दिया अल्टीमेटम मांगे नहीं मानी गईं तो 22 मार्च को सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
Neelesh THAKUR
मंडला - गोंगपा में नेतृत्व संकट गहराया: कमलेश तेकाम को हटाने का प्रस्ताव, 9 मार्च तक गोंगपा में विद्रोह के सुर तेज, प्रदेश अध्यक्ष कमलेश तेकाम पर अविश्वास प्रस्ताव पारित सिवनी की बैठक में कई जिलों के पदाधिकारियों ने खोला मोर्चा 9 मार्च तक नेतृत्व परिवर्तन का दिया अल्टीमेटम मांगे नहीं मानी गईं तो 22 मार्च को सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- मंडला में वैदिक मंत्रों के साथ कंडों से हुआ होलिका दहन कलेक्टर सहित जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में संपन्न हुआ आयोजन धधकती अग्नि की परिक्रमा कर श्रद्धालुओं ने लिया संकल्प बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश गूंजा पूरे क्षेत्र में1
- मंडला थाना क्षेत्र अंतर्गत बस स्टैंड में रविवार की रात लगभग 1 से 2 बजे के बीच जमकर चले चाकू,घायल हुआ युवक जिला अस्पताल में भर्ती..1
- Post by Prashant Patel1
- मंडला में रंगों के पर्व होली को लेकर बाजार पूरी तरह सज गए हैं। सोमवार को शाम 4:00 शहर के प्रमुख बाजारों में रंग-गुलाल, पिचकारी, मुखौटे और होली से जुड़ी विभिन्न सामग्रियों की दुकानों पर लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है। बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी उत्साह के साथ बाजार पहुंचकर होली की खरीदारी कर रहे हैं। बाजारों में रंग-बिरंगे गुलाल, आकर्षक पिचकारियां और बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के खिलौने बिक रहे हैं। दुकानदारों ने भी ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए दुकानों को रंगीन सजावट से सजाया है। लोग अपने परिवार और बच्चों के साथ बाजार पहुंचकर होली के लिए आवश्यक सामान खरीद रहे हैं। वहीं आज रात पूरे जिले में पारंपरिक रूप से होलिका दहन किया जाएगा। विभिन्न मोहल्लों और गांवों में होलिका दहन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शाम होते ही लोग होलिका दहन स्थल पर एकत्रित होकर विधि-विधान से पूजा अर्चना करेंगे और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक होलिका दहन किया जाएगा।1
- लोकेशन-मंडला स्लग-स्व सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया हस्तक्षेप और प्रताड़ना का आरोप एंकर-मंडला जिले में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत कार्यरत स्व सहायता समूहों की महिलाओं ने गंभीर आरोप लगाते हुए पूर्व संकुल अध्यक्ष पार्वती सेन और उनके पति सुखलाल सेन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। महिलाओं का कहना है कि उनके कार्यों में लगातार हस्तक्षेप किया जा रहा है, जातिसूचक टिप्पणियाँ की जा रही हैं और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन,मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत कार्यरत संकुल स्तरीय संघ एवं विभिन्न ग्राम संगठनों की सदस्य महिलाओं ने सामूहिक रूप से शिकायत पत्र सौंपा है। महिलाओं का आरोप है कि पार्वती सेन, जो पूर्व में संकुल संघ की अध्यक्षा रह चुकी हैं, अपने पति सुखलाल सेन, निवासी ग्राम भीखमपुर के साथ मिलकर समूहों के कार्यों में अनावश्यक हस्तक्षेप कर रही हैं। शिकायत में कहा गया है कि महिलाओं को गुमराह कर झूठी जानकारी दी जाती है और उन्हें एसडीएम कार्यालय व जनसुनवाई में ले जाकर मिशन के विरुद्ध शिकायतें करवाई जाती हैं। महिलाओं का यह भी कहना है कि सीआरपी और अन्य पदाधिकारियों पर भ्रष्टाचार के निराधार आरोप लगाए गए, जिनकी पूर्व में जांच हो चुकी है और आरोप गलत पाए गए हैं। इसके बावजूद लगातार अफवाहें फैलाकर समूहों की कार्यप्रणाली प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। कुछ महिलाओं ने जातिसूचक टिप्पणियाँ किए जाने और मानसिक दबाव बनाने का भी आरोप लगाया है, जिससे वे स्वयं को असुरक्षित और अपमानित महसूस कर रही हैं। बाइट -पीड़ित महिला हम लोग ईमानदारी से मिशन के तहत काम कर रहे हैं, लेकिन लगातार झूठी शिकायतें और दबाव बनाकर हमें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। हम प्रशासन से निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग करते हैं। महिलाओं ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है, ताकि स्व सहायता समूहों का कार्य बिना किसी दबाव और हस्तक्षेप के सुचारु रूप से चलता रहे। अब देखना होगा कि प्रशासन इस शिकायत पर क्या कदम उठाता है।1
- मंडला-राज्यसभा सांसद एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मंडला जिले के कान्हा क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कलाकारों, आदिवासी समाज और मनरेगा हितग्राहियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। साथ ही जिले में पेयजल संकट को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। अपने दौरे की शुरुआत दिग्विजय सिंह ने कान्हा किसली मंडला गेट स्थित कान्हा सरई आर्ट गैलरी से की, जहां उन्होंने मंडला के पत्थर मूर्तिकारों, लकड़ी मूर्तिकारों और लोक कलाकारों से मुलाकात की। कलाकारों ने अपनी कला, चुनौतियों और संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय कला और संस्कृति के संरक्षण पर जोर दिया। इसके बाद सोन साय बैगा के नेतृत्व में बैगा बस्ती पहुंचकर उन्होंने बैगा समाज के लोगों से सीधा संवाद किया। समाज के प्रतिनिधियों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और वनाधिकार से जुड़ी समस्याएं उनके समक्ष रखीं। क्षेत्र में पेयजल संकट को लेकर भी उन्होंने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि ग्रामीण इलाकों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। दौरे के दौरान ग्राम मोचा के बस स्टैंड पर उन्होंने आदिवासी जननायक बिरसा मुण्डा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके संघर्षों को याद किया। इसके पश्चात ग्राम पंचायत मोचा के ग्राम बोडाछपरी स्कूल ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में वे शामिल हुए, जहां पंचायत कांग्रेस कमेटी का गठन किया गया। साथ ही ‘मनरेगा बचाओ अभियान’ कार्यक्रम में भाग लेते हुए उन्होंने जॉब कार्ड धारियों से चर्चा की और रोजगार गारंटी योजना से जुड़ी जमीनी हकीकत जानी। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को उनके अधिकारों का पूरा लाभ मिलना चाहिए और मनरेगा जैसी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जाना आवश्यक है। कान्हा–मंडला दौरे के दौरान दिग्विजय सिंह ने कला, संस्कृति और आदिवासी समाज से जुड़कर जमीनी मुद्दों पर संवाद स्थापित किया और पानी की समस्या को लेकर सरकार को घेरा।1
- कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने मचलेश्वर मेला हिरदेनगर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।1
- माहिष्मती घाट पर फूलों की होली में खिला आस्था का गुलाल, कलेक्टर व जनप्रतिनिधियों संग झूम उठा पूरा मंडला खुशहाल। फूलों की वर्षा में थिरके श्रद्धालु, भक्ति ने रचा अनोखा रंग, श्रद्धा, उत्साह और सौहार्द से महका घाट — अद्भुत दिव्य उमंग।1