Shuru
Apke Nagar Ki App…
कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने मचलेश्वर मेला हिरदेनगर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
Akash Chakarwarti
कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने मचलेश्वर मेला हिरदेनगर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- मंडला जिले के ग्राम हिरदेनगर में आयोजित मचलेश्वर मेला का सोमवार को दोपहर 2:30बजे कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मेले में की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर श्री मिश्रा ने मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, साफ-सफाई, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का अवलोकन किया तथा संबंधित विभागों को सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके बाद कलेक्टर श्री मिश्रा ने हिरदेनगर ग्राम पंचायत भवन पहुंचकर स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों से चर्चा की। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं और सुझाव सुने तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। साथ ही उन्होंने सभी से सहयोग और अनुशासन बनाए रखने की अपील भी की।1
- मंडला जिले के हिरदेनगर स्थित ऐतिहासिक मचलेश्वर मेले में समापन नजदीक आते ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। महाशिवरात्रि से होलिका दहन तक चलने वाला यह मेला इन दिनों चरम पर है, जहां ग्रामीण और भक्त बड़ी संख्या में पहुंचकर पूजा-अर्चना व मेले का आनंद ले रहे हैं।1
- हिरदेनगर में आयोजित मचलेश्वर मेले में उमड़ा जन सैलाव1
- **हिरदेनगर में ऐतिहासिक मचलेश्वर मेला, उमड़ा जनसैलाब** मंडला जिले के ग्राम हिरदेनगर में आयोजित ऐतिहासिक मचलेश्वर मेला इन दिनों पूरे शबाब पर है। दूर-दराज़ से पहुंचे लोग मेले में खरीदारी, पशु व्यापार और मनोरंजन का आनंद ले रहे हैं। बैल, गाय व भैंस की खरीद-फरोख्त मेले का मुख्य आकर्षण बनी हुई है। मेले में घरेलू सामान, कृषि उपकरण, कपड़े व श्रृंगार सामग्री की दुकानें सजी हैं, वहीं बच्चों के लिए झूले और खिलौने आकर्षण का केंद्र हैं। श्रद्धालु प्रसिद्ध छपरा वाली माता मंदिर में दर्शन कर मेले का भ्रमण कर रहे हैं। प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और सीसीटीवी से निगरानी रखी जा रही है। यह मेला ग्रामीण आस्था, संस्कृति और व्यापार का जीवंत संगम बना हुआ है।1
- पंडरिया। जिला कबीरधाम अंतर्गत थाना कुकदूर क्षेत्र में हाल के दिनों में तीन अलग-अलग स्थानों पर लूट की घटनाएं सामने आई थीं, जिनमें राह चलते लोगों को डरा-धमकाकर नगदी, मोबाईल फोन एवं मोटर सायकल जैसी संपत्ति लूट ली गई थी। इन घटनाओ के पीड़ित प्रारंभिक रूप से भय के कारण थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराने से कतरा रहे थे, परंतु थाना कुकदूर पुलिस द्वारा पीड़ितों को समझाइश देकर हौसला बढ़ाया गया, सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया तथा विधिक कार्यवाही की प्रक्रिया समझाई गई, जिसके बाद पीड़ितों ने साहस दिखाते हुए विधिवत रिपोर्ट दर्ज कराई। घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा तत्काल प्रभाव से विशेष टीम गठित करने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र बघेल एवं श्री अमित पटेल के निर्देशन में तथा एसडीओपी पंडरिया श्री भूपत सिंह धनश्री के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर सघन पतासाजी, तकनीकी साक्ष्य संकलन, संदिग्धों से पूछताछ एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। पहली घटना दिनांक 07/02/2026 की है, जिसमें ग्राम कबराटोला निवासी वाहन चालक के साथ ग्राम भुरभुसपानी से लगभग 02 किलोमीटर आगे घाटी के पास डंडा दिखाकर डराने-धमकाने के बाद जेब में रखे 5000 रुपये नगद की लूट की गई थी। दूसरी घटना दिनांक 26/02/2026 की है, जिसमें ग्राम सिंगपुर निवासी युवक के साथ कुई-बदना मार्ग पर बुडूनरान नाला के पास तीन आरोपियों द्वारा मारपीट कर मोबाईल फोन एवं नगदी लूट ली गई थी तथा मोटर सायकल की चाबी भी लेकर फरार हो गए थे। तीसरी घटना दिनांक 19/02/2026 की है, जिसमें ग्राम छिन्दीडीह निवासी युवक को बहाने से मोटर सायकल में बैठाकर दमगढ़-नेऊर मार्ग पर पुल के पास रोककर मारपीट कर उसकी मोटर सायकल लूट ली गई थी। मामले में थाना कुकदूर में 3 अलग अलग अपराध क्रमांक 10/2026, 11/2026, 12/2026 दर्ज किया गया है। घटनाओं की तफ्तीश के दौरान पुलिस टीम द्वारा इलाके में लगातार दबिश दी गई, संदिग्धों की गतिविधियों पर नजर रखी गई और तकनीकी व मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कुल 06 आरोपियों को चिन्हित किया गया, जिनमें से 01 विधि से संघर्षरत बालक है तथा 05 आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कार्यवाही शेष है इसलिए उनके नाम उजागर नहीं किए जा रहे है। पहचान कार्यवाही पूर्ण होने से उनके नाम पृथक से जारी किए जाएंगे। विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम के तहत पृथक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। आरोपियों की निशानदेही पर तीनों घटनाओं में लूटा गया सामान बरामद किया गया है, जो इस प्रकार है – (01) नगद राशि (02) मोबाईल फोन (03) मोटर सायकल पूरे प्रकरण में थाना कुकदूर पुलिस की सतर्कता, सतत मेहनत एवं पेशेवर कार्यशैली से यह स्पष्ट होता है कि अपराधी चाहे जितनी भी चालाकी से वारदात को अंजाम दें, वे कानून की पकड़ से नहीं बच सकते। क्षेत्र में पेट्रोलिंग बढ़ाई गई है तथा संवेदनशील मार्गों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (भा.पु.से.) द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना होने पर भयभीत न हों, तत्काल पुलिस को सूचना दें। कबीरधाम पुलिस अपराध करने वालों के विरुद्ध आगे भी और अधिक कठोर कार्यवाही करेगी। ऐसे कृत्यों में संलिप्त अपराधियों के लिए स्पष्ट संदेश है कि कबीरधाम पुलिस के चंगुल से कोई भी अपराधी नहीं बच पाएगा और अपराध की राह चुनने वालों का अंतिम ठिकाना जेल ही है।1
- Post by Ashok Sondhiya1
- गोंगपा में विद्रोह के सुर तेज, प्रदेश अध्यक्ष कमलेश तेकाम पर अविश्वास प्रस्ताव पारित सिवनी की बैठक में कई जिलों के पदाधिकारियों ने खोला मोर्चा 9 मार्च तक नेतृत्व परिवर्तन का दिया अल्टीमेटम मांगे नहीं मानी गईं तो 22 मार्च को सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी1
- मंडला में बीती रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बस स्टैंड परिसर में दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला चाकूबाजी तक पहुंच गया। इस हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार रविवार देर रात करीब 1 से 2 बजे के बीच बस स्टैंड परिसर में दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने चाकू से हमला कर दिया। सोमवार को शाम 6:00 बजे मंडला SDOP पीयूष मिश्रा ने मामले की पूरी जानकारी दी है।1
- मंडला कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने मचलेश्वर मेला हिरदेनगर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।1