Shuru
Apke Nagar Ki App…
MAHARAJ SINGH
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by User50281
- Post by Asha Rani1
- Post by MAHARAJ SINGH1
- शाहजहांपुर में पुलिस मुठभेड़: शातिर लुटेरा घायल, अवैध तमंचा व चोरी की बाइक बरामद शाहजहांपुर के निगोही थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से अवैध तमंचा, कारतूस, चोरी की मोटरसाइकिल और लूट का सामान बरामद हुआ है। मंगलवार रात पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक लुटेरा, जिसने कुछ दिन पहले महिला से कुंडल लूट की वारदात की थी, चोरी की बाइक से फिर किसी घटना को अंजाम देने जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी की। खुद को घिरता देख आरोपी बाइक मोड़कर भागने लगा, लेकिन पीछा करने पर उसकी बाइक फिसलकर गिर गई। इसके बाद आरोपी जंगल की ओर भागते हुए पुलिस पर फायरिंग करने लगा। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा और मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान वीरेश उर्फ शिवा राठौर, निवासी हरदोई के रूप में हुई है। उसके पास से एक देशी तमंचा, कारतूस, लूटा गया कुंडल, चोरी की स्प्लेंडर बाइक, हेलमेट, मोबाइल और नकदी बरामद हुई।1
- शाहजहांपुर, 05 मई । थाना निगोही क्षेत्र में बीती देर रात पुलिस और लूट के आरोपित के बीच हुई मुठभेड़ में एक आरोपित गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। बीती देर रात निगोही पुलिस को सूचना मिली कि लूट के मामले में वांछित एक आरोपित मोटरसाइकिल से किसी वारदात को अंजाम देने के इरादे से हमजापुर चौराहे की तरफ आ रहा है। आरोपित को पकड़ने के लिए पुलिस टीम ने चेकिंग शुरू कर दी। इसी बीच मोटरसाइकिल से आ रहे आरोपित को पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया। जिसपर मोटरसाइकिल सवार आरोपित ने अपनी मोटरसाइकिल ग्राम कटैया उस्मानपुर की ओर मोड़ दी और भाग खड़ा हुआ। पुलिस टीम ने आरोपित का पीछा शरू कर दिया। पुलिस से बचने के प्रयास और जल्दबाजी में कुछ दूर जाकर आरोपित की मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई। पुलिस टीम ने उसे पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपित ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने भी जवाबी कार्यवाही की और जनपद हरदोई के थाना व कस्बा शाहबाद निवासी वीरेश उर्फ शिवा राठौर पैर में गोली लगने से घायल होकर गिर गया। आरोपित के पास से चोरी की मोटरसाइकिल, अवैध हथियार तथा महिला से लूटा गया कुंडल भी बरामद हुआ है।2
- शाहजहाँपुर में पुलिस मुठभेड़: कुंडल लूटकांड का आरोपी घायलावस्था में गिरफ्तार, तमंचा और चोरी की बाइक बरामद1
- शाहजहाँपुर। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना निगोही पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मंगलवार रात संदिग्ध वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में एक शातिर अभियुक्त को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, चोरी की मोटरसाइकिल और लूट का सामान बरामद हुआ है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना निगोही पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि 17 अप्रैल 2026 को कस्बा निगोही के हमजापुर बाईपास पर महिला से कुंडल झपट्टा मारकर लूट करने वाला आरोपी चोरी की मोटरसाइकिल से पुवायां की ओर से हमजापुर चौराहे की तरफ आ रहा है और फिर किसी वारदात की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर संदिग्ध बाइक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस को देखकर आरोपी बाइक मोड़कर ग्राम कटैया उस्मानपुर की ओर भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया तो कुछ दूरी पर उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई। इसके बाद आरोपी जंगल की ओर भागते हुए पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें अभियुक्त वीरेश उर्फ शिवा राठौर पुत्र हरिराम निवासी कस्बा व थाना शाहबाद, जनपद हरदोई के दाहिने पैर में गोली लग गई। घायल होने पर उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक देशी तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस (नाल में फंसा हुआ), पीली धातु का एक कुंडल, चोरी की काली स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, हेलमेट, कीपैड मोबाइल और 210 रुपये नकद बरामद हुए। बरामद कुंडल पूर्व में दर्ज लूट के मुकदमे से संबंधित बताया गया है। इस मामले में थाना निगोही में आरोपी के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। घायल अभियुक्त को उपचार के लिए सीएचसी निगोही भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल शाहजहाँपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।1
- Post by User50283