हमीरपुर - पुलिस अधीक्षक एमएस पाठक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर फर्जी जीएसटी अधिकारी बनकर वसूली करने के मामले का किया खुलासा ।। पुलिस अधीक्षक एमएस पाठक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर फर्जी जीएसटी अधिकारी बनकर वसूली करने के मामले का किया खुलासा, फर्जी GST अधिकारी बनकर ट्रक चालक से 50 हजार की वसूली करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, ट्रक ड्राइवर के जेब से 11 हजार निकाल कर फरार हुए थे आरोपी फर्जी जीएसटी अधिकारी, सदर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 04 वांछित आरोपियों को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से फर्जी GST पहचान पत्र, 2 अदद मोबाइल व सिम कार्ड बरामद किए, पूछताछ में ट्रकों को रोककर फर्जी GST अधिकारी बनकर 50 हजार तक की अवैध वसूली किए जाने का खुलासा, गिरफ्तार आरोपियों में भोला यादव, अमन यादव, महेश पाण्डेय और दिनेश सिंह शामिल, मामले में फरार कृष्णा और सागर की तलाश में पुलिस जुटी, बीती 22 सितंबर को ट्रक ड्राइवर के साथ फर्जी जीएसटी अधिकारी बन ट्रक ड्राइवर से की थी वसूली, सदर कोतवाली पुलिस ने की फर्जी जीएसटी अधिकारियों के गिरफ्तारी।
हमीरपुर - पुलिस अधीक्षक एमएस पाठक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर फर्जी जीएसटी अधिकारी बनकर वसूली करने के मामले का किया खुलासा ।। पुलिस अधीक्षक एमएस पाठक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर फर्जी जीएसटी अधिकारी बनकर वसूली करने के मामले का किया खुलासा, फर्जी GST अधिकारी
बनकर ट्रक चालक से 50 हजार की वसूली करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, ट्रक ड्राइवर के जेब से 11 हजार निकाल कर फरार हुए थे आरोपी फर्जी जीएसटी अधिकारी, सदर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 04 वांछित आरोपियों को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपियों
के कब्जे से फर्जी GST पहचान पत्र, 2 अदद मोबाइल व सिम कार्ड बरामद किए, पूछताछ में ट्रकों को रोककर फर्जी GST अधिकारी बनकर 50 हजार तक की अवैध वसूली किए जाने का खुलासा, गिरफ्तार आरोपियों में भोला यादव, अमन यादव, महेश पाण्डेय और
दिनेश सिंह शामिल, मामले में फरार कृष्णा और सागर की तलाश में पुलिस जुटी, बीती 22 सितंबर को ट्रक ड्राइवर के साथ फर्जी जीएसटी अधिकारी बन ट्रक ड्राइवर से की थी वसूली, सदर कोतवाली पुलिस ने की फर्जी जीएसटी अधिकारियों के गिरफ्तारी।
- उप जिलाधिकारी ने मामले को लिया संज्ञान मुख्य चौराहे के पास भरे गए गड्ढे 25 सितंबर को प्रकाशित खबर का संज्ञान लेते हुए घाटमपुर के उप जिलाधिकारी अबिचल प्रताप सिंह ने मूसानगर रोड के बड़े-बड़े गड्ढों को ठीक कराने के निर्देश दिए। संबंधित विभाग ने जेसीबी और गिट्टियों की मदद से मूसानगर रोड मुख्य चौराहे के पास सड़क के गड्ढों को भरकर आवागमन सुगम बना दिया है। आप इस समाचार को इससे पहली खबर में पढ़ सकते हैं।1
- इटर्रा गांव में बंबा की पटरी कटी, गांव में घुसा पानी ग्रामीणों ने प्रशासन को दी सूचना *इटर्रा गांव में बंबा की पटरी कटी, गांव में घुसने लगा पानी* ग्रामीणों ने रात में किसी तरह रोका पानी, प्रशासन को दी सूचना घाटमपुर, कानपुर नगर। इटर्रा गांव में शुक्रवार की शाम बंबा की पटरी कट जाने से पानी तेजी से गांव की ओर बढ़ने लगा। स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों में चिंता फैल गई। ग्रामीणों ने रात को ही मौके पर पहुंचकर मिट्टी से भरी बोरी, मिट्टी आदि की मदद से किसी तरह पानी के बहाव को रोकने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने तत्काल प्रशासन को सूचना दी है और मौके पर पहुंचकर पटरी की मरम्मत कराने तथा गांव को संभावित जलभराव से बचाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि फिलहाल पानी को अस्थायी रूप से रोक लिया गया है, लेकिन खतरा पूरी तरह टला नहीं है। प्रशासन की टीम द्वारा जल्द स्थायी समाधान किए जाने की आवश्यकता है।1
- हमीरपुर :बारिश में कच्चा मकान ढहा, मलबे में दबकर वृद्ध की मौत हमीरपुर। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश कच्चे मकानों के लिए आफत बन गई है। कुरारा थाना क्षेत्र के सिकरोड़ी गांव में बारिश के बीच दो मंजिला कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के दौरान घर के अंदर सो रहे करीब 65 वर्षीय राम प्रकाश मलबे में दब गए। मकान गिरने की सूचना मिलते ही एसडीएम सदर अभिषेक कुमार और सीओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में दबे राम प्रकाश को बाहर निकाला गया। गंभीर हालत में उन्हें कुरारा सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि हादसे के समय राम प्रकाश घर में अकेले थे, जबकि उनकी पत्नी मायके गई हुई थीं। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। एसडीएम सदर अभिषेक कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद नियमानुसार प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाया जाएगा। कुरारा थाना क्षेत्र के सिकरोड़ी गांव में हुई इस घटना ने लगातार बारिश के बीच जर्जर और कच्चे मकानों में रह रहे परिवारों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।1
- मौदहा बारिश के बीच डीआईजी डीएम ने कंस मेले की सुरक्षा व्यवस्था परखी 🔴 डीआईजी राजेश कुमार एस, डीएम अशोक कुमार और एसपी मृगांक शेखर ने किया मेला क्षेत्र का निरीक्षण 🔴 गुड़ाही बाजार और अलाव मैदान में सुरक्षा व भीड़ व्यवस्था का लिया जायजा 🔴 कंस मेला क्षेत्र को 10 सेक्टरों में बांटकर मजिस्ट्रेटों की तैनाती 🔴 तालाबों में बढ़े पानी को देखते हुए लोगों से सतर्कता बरतने की अपील1
- ज्ञानेश गद्दार की तलाश में उनके दिल्ली स्थित आधिकारिक निवास पहुंचे IYC के बब्बर शेर, साथ में अध्यक्ष @UdayBhanuIYC भी मौजूद है 🔥 ज्ञानेश तुम्हे न तो विदेश भागने देंगे, और न ही फिर से डकैती अंजाम देने देंगे, तुम जहां भी रहोगे, हम तुम्हे दिखते रहेंगे। तब तक, जब तक लोकतंत्र की डकैती का हिसाब नही होता। ज्ञानेश गद्दार की तलाश में उनके दिल्ली स्थित आधिकारिक निवास पहुंचे IYC के बब्बर शेर, साथ में अध्यक्ष @UdayBhanuIYC भी मौजूद है 🔥 ज्ञानेश तुम्हे न तो विदेश भागने देंगे, और न ही फिर से डकैती अंजाम देने देंगे, तुम जहां भी रहोगे, हम तुम्हे दिखते रहेंगे। तब तक, जब तक लोकतंत्र की डकैती का हिसाब नही होता।1
- 🚨 बकेवर पुलिस की कार्रवाई! वांछित आरोपी चाकू के साथ गिरफ्तार फतेहपुर के थाना बकेवर क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बकेवर पुलिस ने वांछित अभियुक्त को चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, थाना बकेवर में दर्ज मुकदमा संख्या 119/26 से संबंधित वांछित अभियुक्त राजू दिवाकर, निवासी ग्राम कापिल, थाना जहानाबाद को शकूराबाद तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के पास से घटना में प्रयुक्त एक अदद चाकू बरामद किया गया। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष दिवाकर सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक दिनेश कुमार सिंह समेत पुलिस टीम शामिल रही। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय फतेहपुर के समक्ष पेश करने के लिए रवाना किया गया। फिलहाल, मामले में पुलिस की आगे की कार्रवाई जारी है। कैमरा टीम के साथ, मैं श्रीकृष्ण निषाद, फतेहपुर।1
- 48 घंटे की बारिश से खेत-खलिहान और नाले उफने, तबाही का मंजर हमीरपुर। पिछले 48 घंटे से लगातार हो रही बारिश ने सुमेरपुर क्षेत्र में तबाही का मंजर खड़ा कर दिया है। खेत-खलिहान, नदी-नाले, तालाब और पोखर उफना गए हैं। खरीफ की फसलों को भारी नुकसान की आशंका से किसानों की चिंता बढ़ गई है। गुरुवार शाम सात बजे शुरू हुआ बारिश का सिलसिला शनिवार शाम तक जारी रहा। इंगोहटा में लीणा नाला उफनाने से गौशाला में पानी भर गया। पशुधन प्रसाद अधिकारी आरबी सिंह ने मौके पर पहुंचकर बेसहारा गोवंश को सुरक्षित कराया। छानी मार्ग और कछवाहा मुहाल के बीच लीणा नाला पर बना रपटा डूब जाने से ग्रामीणों को खेतों तक पहुंचने के लिए करीब एक किलोमीटर अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है। वहीं कजली तालाब भी उफना गया है और पानी बस्ती में घुसने के हालात बन गए हैं। मौहर गांव में बारिश के दौरान कच्चा मकान ढहने से रामगोपाल की चार भेड़ों की दबकर मौत हो गई। मकान में बंद 50 भेड़ों में से पशुपालक ने 46 को सुरक्षित बचा लिया। कस्बे में कड़ोरन नाला भी उफना गया है। चांदथोक और इमिलिया थोक के बीच बना रपटा डूबने से आवागमन ठप है। इमिलिया थोक के लोगों को बस स्टॉप और रेलवे स्टेशन जाने के लिए करीब तीन किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। गल्ला मंडी के बाहर नाला उफनाने से मंडी परिसर जलमग्न हो गया। आढ़तों में पानी घुसने से व्यापारियों का सैकड़ों कुंतल अनाज भीग गया। मंडी कार्यालय के बाहर भी आधा फीट से अधिक पानी भरा रहा। लगातार बारिश और तेज हवाओं ने खेतों में भी भारी नुकसान किया है। धान की फसल खेतों में पसर गई है, जबकि पानी भरने से तिल, उड़द और मूंग की फसलें बर्बादी की कगार पर पहुंच गई हैं। तबाही का मंजर देखकर किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं। समाचार भेजे जाने तक बारिश का दौर जारी था।1
- घाटमपुर में सीएम योगी के आदेशों की उड़ी धज्जियां: मूसा नगर रोड के गहरे गड्ढे दे रहे हादसों को दावत घाटमपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त निर्देशों के बावजूद घाटमपुर क्षेत्र में जिम्मेदार अधिकारी और लोक निर्माण विभाग पूरी तरह बेखबर बने हुए हैं। नगर के मुख्य चौराहे के पास से गुजरने वाली मूसा नगर रोड वर्तमान में बदहाली के आंसू रो रही है। इस व्यस्त मार्ग पर बने बड़े-बड़े और गहरे गड्ढे राहगीरों के लिए काल साबित हो रहे हैं, जिससे यहाँ कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में प्रदेश की सड़कों को गड्ढामुक्त करने और त्योहारों से पहले सभी प्रमुख मार्गों को दुरुस्त करने के कड़े निर्देश दिए थे। उन्होंने साफ कहा था कि लापरवाही बरतने वाले अफसरों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके बावजूद घाटमपुर के स्थानीय जिम्मेदार अधिकारी फाइलों से बाहर निकलने को तैयार नहीं हैं।मुख्य चौराहे के समीप मूसा नगर रोड पर स्थिति इतनी खराब है कि सड़क पर गड्डों के बजाय, गड्ढों में सड़क तलाशनी पड़ रही है। इस मार्ग से चौबीसों घंटे भारी वाहनों के साथ-साथ स्कूली बच्चों, एम्बुलेंस और स्थानीय नागरिकों का निकलना होता है। दोपहिया वाहन चालक आए दिन इन गड्ढों के कारण अनियंत्रित होकर गिर रहे हैं और चोटिल हो रहे हैं। रात के अंधेरे में स्थिति और भी ज्यादा जानलेवा हो जाती है।स्थानीय व्यापारियों और राहगीरों का कहना है कि प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। मुख्यमंत्री के आदेशों को ठेंगे पर रखकर अधिकारी कुंभकर्णी नींद सो रहे हैं। क्षेत्र की जनता ने जिलाधिकारी और संबंधित विभाग के उच्चाधिकारियों से मांग की है कि इस बदहाल मार्ग की सुध ली जाए और जनहित में जल्द से जल्द पैच वर्क या स्थायी सड़क निर्माण का कार्य शुरू कराया जाए, ताकि किसी की जान को जोखिम में पड़ने से बचाया जा सके। मामले में जब उप जिला अधिकारी अबिचल प्रताप सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि जिम्मेदारों को इसकी सूचना दे दी गई है जल्द ही गड्ढा मुक्त किया जाएगा।1
- तीन दिन से हो रही बारिश बेलगाम जन जीवन अस्त व्यस्त घर हो रहे पस्त कानपुर घाटमपुर शनिवार को यह देखने को मिला की जहां तीन दिन से तेज हवाओं के साथ बारिश होते रहना लोगों को सितम्बर में ही ठंड का एहसास करा दिया है। वहीं कच्चे घरों की की तो खटिया खड़ी हो गई लेकिन पक्के मकानों ने पानी पीने की क्षमता से पस्त हो गये है। पूरी दीवारें ठंडी होकर टपकना शुरू कर दिया। स्कूल कालेज बंद करने का भी आदेश जारी हो गया है। इस मौसम के देखकर यह गाना याद आया है कि बहारों फूल बरसाओ अब मेरा मेरा मेरा समय आया है ,पहले जो नहीं चेता वह पछताया है।1