logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हमीरपुर :बारिश में कच्चा मकान ढहा, मलबे में दबकर वृद्ध की मौत हमीरपुर। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश कच्चे मकानों के लिए आफत बन गई है। कुरारा थाना क्षेत्र के सिकरोड़ी गांव में बारिश के बीच दो मंजिला कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के दौरान घर के अंदर सो रहे करीब 65 वर्षीय राम प्रकाश मलबे में दब गए। मकान गिरने की सूचना मिलते ही एसडीएम सदर अभिषेक कुमार और सीओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में दबे राम प्रकाश को बाहर निकाला गया। गंभीर हालत में उन्हें कुरारा सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि हादसे के समय राम प्रकाश घर में अकेले थे, जबकि उनकी पत्नी मायके गई हुई थीं। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। एसडीएम सदर अभिषेक कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद नियमानुसार प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाया जाएगा। कुरारा थाना क्षेत्र के सिकरोड़ी गांव में हुई इस घटना ने लगातार बारिश के बीच जर्जर और कच्चे मकानों में रह रहे परिवारों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

6 hrs ago
user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
6 hrs ago

हमीरपुर :बारिश में कच्चा मकान ढहा, मलबे में दबकर वृद्ध की मौत हमीरपुर। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश कच्चे मकानों के लिए आफत बन गई है। कुरारा थाना क्षेत्र के सिकरोड़ी गांव में बारिश के बीच दो मंजिला कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के दौरान घर के अंदर सो रहे करीब 65 वर्षीय राम प्रकाश मलबे में दब गए। मकान गिरने की सूचना मिलते ही एसडीएम सदर अभिषेक कुमार और सीओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में दबे राम प्रकाश को बाहर निकाला गया। गंभीर हालत में उन्हें कुरारा सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि हादसे के समय राम प्रकाश घर में अकेले थे, जबकि उनकी पत्नी मायके गई हुई थीं। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। एसडीएम सदर अभिषेक कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद नियमानुसार प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाया जाएगा। कुरारा थाना क्षेत्र के सिकरोड़ी गांव में हुई इस घटना ने लगातार बारिश के बीच जर्जर और कच्चे मकानों में रह रहे परिवारों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • हमीरपुर जिला अस्पताल में DAM अशोक कुमार का औचक निरीक्षण इमरजेंसी, वार्ड, ब्लड बैंक, दवाखाना और डायलिसिस सेंटर का लिया जायजा, सफाई व्यवस्था और वार्ड बॉय की कमी पर जताई नाराजगी, सर्जन डॉक्टरों की कमी को लेकर शासन को पत्र भेजने के निर्देश, मरीजों को बाहर से अनावश्यक दवा न लिखने की डॉक्टरों को दी हिदायत।
    1
    हमीरपुर जिला अस्पताल में DAM अशोक कुमार का औचक निरीक्षण 
इमरजेंसी, वार्ड, ब्लड बैंक, दवाखाना और डायलिसिस सेंटर का लिया जायजा,
सफाई व्यवस्था और वार्ड बॉय की कमी पर जताई नाराजगी,
सर्जन डॉक्टरों की कमी को लेकर शासन को पत्र भेजने के निर्देश,
मरीजों को बाहर से अनावश्यक दवा न लिखने की डॉक्टरों को दी हिदायत।
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • कंस मेले में डीआईजी का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी हमीरपुर। मौदहा कंस मेला 2026 को लेकर शनिवार को पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता करने की कवायद तेज कर दी। चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा के पुलिस उपमहानिरीक्षक राजेश एस. ने जिलाधिकारी हमीरपुर और पुलिस अधीक्षक के साथ मेला स्थल का गहन निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मेला परिसर का भ्रमण कर सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण की तैयारियों का जायजा लिया। डीआईजी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और आमजन को किसी तरह की असुविधा न हो। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पर्याप्त महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही पैदल गश्त बढ़ाने, बैरिकेडिंग को व्यवस्थित रखने और सीसीटीवी कैमरों से मेला क्षेत्र की निगरानी करने पर जोर दिया गया। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पार्किंग स्थलों और डायवर्जन व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश भी दिए गए। अधिकारियों ने मेला आयोजकों से वार्ता कर तैयारियों की जानकारी ली और आवश्यक व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने को कहा। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक हमीरपुर, क्षेत्राधिकारी मौदहा, उपजिलाधिकारी मौदहा, प्रभारी निरीक्षक मौदहा सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
    1
    कंस मेले में डीआईजी का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी
हमीरपुर। मौदहा कंस मेला 2026 को लेकर शनिवार को पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता करने की कवायद तेज कर दी। चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा के पुलिस उपमहानिरीक्षक राजेश एस. ने जिलाधिकारी हमीरपुर और पुलिस अधीक्षक के साथ मेला स्थल का गहन निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मेला परिसर का भ्रमण कर सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण की तैयारियों का जायजा लिया।
डीआईजी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और आमजन को किसी तरह की असुविधा न हो। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पर्याप्त महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही पैदल गश्त बढ़ाने, बैरिकेडिंग को व्यवस्थित रखने और सीसीटीवी कैमरों से मेला क्षेत्र की निगरानी करने पर जोर दिया गया।
यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पार्किंग स्थलों और डायवर्जन व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश भी दिए गए। अधिकारियों ने मेला आयोजकों से वार्ता कर तैयारियों की जानकारी ली और आवश्यक व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने को कहा।
निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक हमीरपुर, क्षेत्राधिकारी मौदहा, उपजिलाधिकारी मौदहा, प्रभारी निरीक्षक मौदहा सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बांदा ब्रेकिंग - जिला पंचायत की अवैध तहबाजारी के खिलाफ ट्रक ऑपरेटरों का हल्ला बोल,, बांदा। गिट्टी-मोरंग के अवैध वसूली के खेल के खिलाफ ट्रक ऑपरेटरों ने मोर्चा खोल दिया है। आज उत्तर प्रदेश गिट्टी मोरंग ट्रक ऑपरेटर वेलफेयर एसोसिएशन ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर जोरदार विरोध जताया और डीएम को ज्ञापन सौंपा। एसोसिएशन का आरोप है कि जिला पंचायत खनिज तहबाजारी के नाम पर नियम विरुद्ध अवैध वसूली कर रही है। जबकि अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत बांदा ने अपने पत्रांक 1344/2026-27 दिनांक 09-09-2026 में साफ आदेश दिया था कि मध्य प्रदेश से आने वाले वाहनों और डंप में पहले से एकत्र खनिज सामग्री पर कोई तहबाजारी शुल्क नहीं लिया जाएगा। इसके बावजूद ठेकेदारों द्वारा खुलेआम वसूली जारी है। ट्रक ऑपरेटरों ने डीएम से मांग की है कि इस अवैध वसूली पर तत्काल रोक लगाई जाए और दोषी ठेकेदारों पर कार्रवाई की जाए। इस दौरान जिलाध्यक्ष जयसिंह, जिला महामंत्री दिनेश सिंह, प्रमोद, मुकुल सिंह सहित बड़ी संख्या में ट्रक ऑपरेटर मौजूद रहे।
    4
    बांदा ब्रेकिंग - जिला पंचायत की अवैध तहबाजारी के खिलाफ ट्रक ऑपरेटरों का हल्ला बोल,,
बांदा। गिट्टी-मोरंग के अवैध वसूली के खेल के खिलाफ ट्रक ऑपरेटरों ने मोर्चा खोल दिया है। आज उत्तर प्रदेश गिट्टी मोरंग ट्रक ऑपरेटर वेलफेयर एसोसिएशन ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर जोरदार विरोध जताया और डीएम को ज्ञापन सौंपा।
एसोसिएशन का आरोप है कि जिला पंचायत खनिज तहबाजारी के नाम पर नियम विरुद्ध अवैध वसूली कर रही है। जबकि अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत बांदा ने अपने पत्रांक 1344/2026-27 दिनांक 09-09-2026 में साफ आदेश दिया था कि मध्य प्रदेश से आने वाले वाहनों और डंप में पहले से एकत्र खनिज सामग्री पर कोई तहबाजारी शुल्क नहीं लिया जाएगा। इसके बावजूद ठेकेदारों द्वारा खुलेआम वसूली जारी है।
ट्रक ऑपरेटरों ने डीएम से मांग की है कि इस अवैध वसूली पर तत्काल रोक लगाई जाए और दोषी ठेकेदारों पर कार्रवाई की जाए।
इस दौरान जिलाध्यक्ष जयसिंह, जिला महामंत्री दिनेश सिंह, प्रमोद, मुकुल सिंह सहित बड़ी संख्या में ट्रक ऑपरेटर मौजूद रहे।
    user_Rahul Verma journalist
    Rahul Verma journalist
    Media house बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • *नियम विरुद्ध तहबाजारी वसूली बंद कराने को लेकर ट्रक ऑपरेटरों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन* *नियम विरुद्ध तहबाजारी वसूली बंद कराने को लेकर ट्रक ऑपरेटरों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन* *बांदा।* उत्तर प्रदेश गिट्टी मोरंग ट्रक ऑपरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। एसोसिएशन के लोगों ने आरोप लगाया कि जिला पंचायत द्वारा खनिज तहबाजारी के नाम पर नियम विरुद्ध वसूली की जा रही है। इस संबंध में अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत बांदा ने पत्रांक 1344/2026-27 दिनांक 09/09/2026 के माध्यम से आदेश दिया था कि मध्य प्रदेश से आने वाले वाहनों और डम्प में एकत्र खनिज सामग्री से तहबाजारी शुल्क वसूली न की जाए, इसके बावजूद वसूली लगातार जारी है। एसोसिएशन ने मांग की है कि अवैध वसूली पर तत्काल रोक लगाई जाए। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष जयसिंह, जिला महामंत्री दिनेश सिंह, प्रमोद, मुकुल सिंह सहित अन्य ट्रक ऑपरेटर मौजूद रहे।
    1
    *नियम विरुद्ध तहबाजारी वसूली बंद कराने को लेकर ट्रक ऑपरेटरों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन*
*नियम विरुद्ध तहबाजारी वसूली बंद कराने को लेकर ट्रक ऑपरेटरों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन*
*बांदा।* उत्तर प्रदेश गिट्टी मोरंग ट्रक ऑपरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।
एसोसिएशन के लोगों ने आरोप लगाया कि जिला पंचायत द्वारा खनिज तहबाजारी के नाम पर नियम विरुद्ध वसूली की जा रही है। 
इस संबंध में अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत बांदा ने पत्रांक 1344/2026-27 दिनांक 09/09/2026 के माध्यम से आदेश दिया था कि मध्य प्रदेश से आने वाले वाहनों और डम्प में एकत्र खनिज सामग्री से तहबाजारी शुल्क वसूली न की जाए, इसके बावजूद वसूली लगातार जारी है।
एसोसिएशन ने मांग की है कि अवैध वसूली पर तत्काल रोक लगाई जाए।
ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष जयसिंह, जिला महामंत्री दिनेश सिंह, प्रमोद, मुकुल सिंह सहित अन्य ट्रक ऑपरेटर मौजूद रहे।
    user_कुलदीप कुमार मिश्रा
    कुलदीप कुमार मिश्रा
    Photographer बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • बांदा में भारी बारिश-वज्रपात का अलर्ट, डीएम अमित आसेरी ने जनपद वासियों से की अपील बांदा में भारी बारिश-वज्रपात का अलर्ट, डीएम अमित आसेरी ने जनपद वासियों से की अपील
    1
    बांदा में भारी बारिश-वज्रपात का अलर्ट, डीएम अमित आसेरी ने जनपद वासियों से की अपील
बांदा में भारी बारिश-वज्रपात का अलर्ट, डीएम अमित आसेरी ने जनपद वासियों से की अपील
    user_Shrikant Shrivastav
    Shrikant Shrivastav
    पत्रकार Banda, Uttar Pradesh•
    16 hrs ago
  • नगर पुलिस ने फर्जी GST अफसरों का खेल किया बेनकाब: ट्रक चालक से मांगे 50 हजार, 4 आरोपी गिरफ्तार नगर पुलिस ने फर्जी GST अफसरों का खेल किया बेनकाब: ट्रक चालक से मांगे 50 हजार, 4 आरोपी गिरफ्तार
    1
    नगर पुलिस ने फर्जी GST अफसरों का खेल किया बेनकाब: ट्रक चालक से मांगे 50 हजार, 4 आरोपी गिरफ्तार
नगर पुलिस ने फर्जी GST अफसरों का खेल किया बेनकाब: ट्रक चालक से मांगे 50 हजार, 4 आरोपी गिरफ्तार
    user_इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • हमीरपुर :कंश मेला की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, सुरक्षा, यातायात और भीड़ नियंत्रण को लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश मौदहा (हमीरपुर)। कंश मेला 2026 को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा के पुलिस उपमहानिरीक्षक राजेश एस., जिलाधिकारी हमीरपुर और पुलिस अधीक्षक हमीरपुर ने मेला स्थल का गहन निरीक्षण कर सुरक्षा-व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था, पार्किंग, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण की तैयारियों को देखा। इस दौरान मेला आयोजकों से वार्ता कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। डीआईजी ने कहा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाए। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को विशेष प्राथमिकता देते हुए महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती, पैदल गश्त, बैरिकेडिंग और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए पार्किंग और डायवर्जन की प्रभावी व्यवस्था करने को भी कहा गया। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी मौदहा, उपजिलाधिकारी मौदहा, प्रभारी निरीक्षक मौदहा सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
    1
    हमीरपुर :कंश मेला की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा,
सुरक्षा, यातायात और भीड़ नियंत्रण को लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
मौदहा (हमीरपुर)। कंश मेला 2026 को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा के पुलिस उपमहानिरीक्षक राजेश एस., जिलाधिकारी हमीरपुर और पुलिस अधीक्षक हमीरपुर ने मेला स्थल का गहन निरीक्षण कर सुरक्षा-व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
अधिकारियों ने मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था, पार्किंग, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण की तैयारियों को देखा। इस दौरान मेला आयोजकों से वार्ता कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
डीआईजी ने कहा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाए। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को विशेष प्राथमिकता देते हुए महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती, पैदल गश्त, बैरिकेडिंग और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए पार्किंग और डायवर्जन की प्रभावी व्यवस्था करने को भी कहा गया।
निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी मौदहा, उपजिलाधिकारी मौदहा, प्रभारी निरीक्षक मौदहा सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
    user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • मौदहा नगर में रिमझिम बारिश के बीच कंस मेले का पहला रात्रि जुलूस सकुशल संपन्न नगर के नेशनल चौराहा से कंस दरबार तक निकली भव्य शोभायात्रा, सैकड़ों लोग जुलूस में रहे शामिल, संवेदनशील इलाकों में चप्पे-चप्पे पर तैनात रहा पुलिस बल, एडीएम-एएसपी की निगरानी में पुलिस की मुस्तैदी से शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ जुलूस।
    1
    मौदहा नगर में रिमझिम बारिश के बीच कंस मेले का पहला रात्रि जुलूस सकुशल संपन्न 
नगर के नेशनल चौराहा से कंस दरबार तक निकली भव्य शोभायात्रा,
सैकड़ों लोग जुलूस में रहे शामिल, संवेदनशील इलाकों में चप्पे-चप्पे पर तैनात रहा पुलिस बल,
एडीएम-एएसपी की निगरानी में पुलिस की मुस्तैदी से शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ जुलूस।
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • 48 घंटे की बारिश से खेत-खलिहान और नाले उफने, तबाही का मंजर हमीरपुर। पिछले 48 घंटे से लगातार हो रही बारिश ने सुमेरपुर क्षेत्र में तबाही का मंजर खड़ा कर दिया है। खेत-खलिहान, नदी-नाले, तालाब और पोखर उफना गए हैं। खरीफ की फसलों को भारी नुकसान की आशंका से किसानों की चिंता बढ़ गई है। गुरुवार शाम सात बजे शुरू हुआ बारिश का सिलसिला शनिवार शाम तक जारी रहा। इंगोहटा में लीणा नाला उफनाने से गौशाला में पानी भर गया। पशुधन प्रसाद अधिकारी आरबी सिंह ने मौके पर पहुंचकर बेसहारा गोवंश को सुरक्षित कराया। छानी मार्ग और कछवाहा मुहाल के बीच लीणा नाला पर बना रपटा डूब जाने से ग्रामीणों को खेतों तक पहुंचने के लिए करीब एक किलोमीटर अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है। वहीं कजली तालाब भी उफना गया है और पानी बस्ती में घुसने के हालात बन गए हैं। मौहर गांव में बारिश के दौरान कच्चा मकान ढहने से रामगोपाल की चार भेड़ों की दबकर मौत हो गई। मकान में बंद 50 भेड़ों में से पशुपालक ने 46 को सुरक्षित बचा लिया। कस्बे में कड़ोरन नाला भी उफना गया है। चांदथोक और इमिलिया थोक के बीच बना रपटा डूबने से आवागमन ठप है। इमिलिया थोक के लोगों को बस स्टॉप और रेलवे स्टेशन जाने के लिए करीब तीन किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। गल्ला मंडी के बाहर नाला उफनाने से मंडी परिसर जलमग्न हो गया। आढ़तों में पानी घुसने से व्यापारियों का सैकड़ों कुंतल अनाज भीग गया। मंडी कार्यालय के बाहर भी आधा फीट से अधिक पानी भरा रहा। लगातार बारिश और तेज हवाओं ने खेतों में भी भारी नुकसान किया है। धान की फसल खेतों में पसर गई है, जबकि पानी भरने से तिल, उड़द और मूंग की फसलें बर्बादी की कगार पर पहुंच गई हैं। तबाही का मंजर देखकर किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं। समाचार भेजे जाने तक बारिश का दौर जारी था।
    1
    48 घंटे की बारिश से खेत-खलिहान और नाले उफने, तबाही का मंजर
हमीरपुर। पिछले 48 घंटे से लगातार हो रही बारिश ने सुमेरपुर क्षेत्र में तबाही का मंजर खड़ा कर दिया है। खेत-खलिहान, नदी-नाले, तालाब और पोखर उफना गए हैं। खरीफ की फसलों को भारी नुकसान की आशंका से किसानों की चिंता बढ़ गई है। गुरुवार शाम सात बजे शुरू हुआ बारिश का सिलसिला शनिवार शाम तक जारी रहा।
इंगोहटा में लीणा नाला उफनाने से गौशाला में पानी भर गया। पशुधन प्रसाद अधिकारी आरबी सिंह ने मौके पर पहुंचकर बेसहारा गोवंश को सुरक्षित कराया। छानी मार्ग और कछवाहा मुहाल के बीच लीणा नाला पर बना रपटा डूब जाने से ग्रामीणों को खेतों तक पहुंचने के लिए करीब एक किलोमीटर अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है। वहीं कजली तालाब भी उफना गया है और पानी बस्ती में घुसने के हालात बन गए हैं।
मौहर गांव में बारिश के दौरान कच्चा मकान ढहने से रामगोपाल की चार भेड़ों की दबकर मौत हो गई। मकान में बंद 50 भेड़ों में से पशुपालक ने 46 को सुरक्षित बचा लिया।
कस्बे में कड़ोरन नाला भी उफना गया है। चांदथोक और इमिलिया थोक के बीच बना रपटा डूबने से आवागमन ठप है। इमिलिया थोक के लोगों को बस स्टॉप और रेलवे स्टेशन जाने के लिए करीब तीन किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है।
गल्ला मंडी के बाहर नाला उफनाने से मंडी परिसर जलमग्न हो गया। आढ़तों में पानी घुसने से व्यापारियों का सैकड़ों कुंतल अनाज भीग गया। मंडी कार्यालय के बाहर भी आधा फीट से अधिक पानी भरा रहा।
लगातार बारिश और तेज हवाओं ने खेतों में भी भारी नुकसान किया है। धान की फसल खेतों में पसर गई है, जबकि पानी भरने से तिल, उड़द और मूंग की फसलें बर्बादी की कगार पर पहुंच गई हैं। तबाही का मंजर देखकर किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं। समाचार भेजे जाने तक बारिश का दौर जारी था।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.