logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हमीरपुर जिला अस्पताल में DAM अशोक कुमार का औचक निरीक्षण इमरजेंसी, वार्ड, ब्लड बैंक, दवाखाना और डायलिसिस सेंटर का लिया जायजा, सफाई व्यवस्था और वार्ड बॉय की कमी पर जताई नाराजगी, सर्जन डॉक्टरों की कमी को लेकर शासन को पत्र भेजने के निर्देश, मरीजों को बाहर से अनावश्यक दवा न लिखने की डॉक्टरों को दी हिदायत।

1 hr ago
user_ISLAM
ISLAM
Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

हमीरपुर जिला अस्पताल में DAM अशोक कुमार का औचक निरीक्षण इमरजेंसी, वार्ड, ब्लड बैंक, दवाखाना और डायलिसिस सेंटर का लिया जायजा, सफाई व्यवस्था और वार्ड बॉय की कमी पर जताई नाराजगी, सर्जन डॉक्टरों की कमी को लेकर शासन को पत्र भेजने के निर्देश, मरीजों को बाहर से अनावश्यक दवा न लिखने की डॉक्टरों को दी हिदायत।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कंस मेले में सुरक्षा का खाका तैयार, एडीएम-एएसपी ने दिए सख्त निर्देश हमीरपुर। मौदहा के ऐतिहासिक कंस मेला 2026 को सकुशल और सुरक्षित संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को अपर जिलाधिकारी और अपर पुलिस अधीक्षक ए के वर्मा ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों-कर्मचारियों की ब्रीफिंग की। अधिकारियों ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की तैयारियों की समीक्षा की। अधिकारियों ने प्रवेश और निकास द्वारों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने, मेला परिसर में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, आपातकालीन सेवाओं के लिए अलग मार्ग और फायर ब्रिगेड व चिकित्सा टीम की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मियों की विशेष तैनाती तथा मेला क्षेत्र में मदद केंद्र बनाए जाएंगे। यातायात व्यवस्था को लेकर मुख्य मार्गों पर बैरिकेडिंग, पार्किंग और पैदल श्रद्धालुओं के लिए अलग मार्ग की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। मेले के दौरान सफाई, पेयजल, शौचालय और निर्बाध बिजली आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। आयोजन समिति और स्थानीय प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा, जो पूरे मेला अवधि में सक्रिय रहेगा। अधिकारियों ने सभी विभागों को अपनी जिम्मेदारियों का पूरी गंभीरता से निर्वहन करने के निर्देश दिए।
    2
    कंस मेले में सुरक्षा का खाका तैयार, एडीएम-एएसपी ने दिए सख्त निर्देश
हमीरपुर। मौदहा के ऐतिहासिक कंस मेला 2026 को सकुशल और सुरक्षित संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को अपर जिलाधिकारी और अपर पुलिस अधीक्षक ए के वर्मा ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों-कर्मचारियों की ब्रीफिंग की। अधिकारियों ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की तैयारियों की समीक्षा की।
अधिकारियों ने प्रवेश और निकास द्वारों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने, मेला परिसर में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, आपातकालीन सेवाओं के लिए अलग मार्ग और फायर ब्रिगेड व चिकित्सा टीम की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मियों की विशेष तैनाती तथा मेला क्षेत्र में मदद केंद्र बनाए जाएंगे। यातायात व्यवस्था को लेकर मुख्य मार्गों पर बैरिकेडिंग, पार्किंग और पैदल श्रद्धालुओं के लिए अलग मार्ग की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए।
मेले के दौरान सफाई, पेयजल, शौचालय और निर्बाध बिजली आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। आयोजन समिति और स्थानीय प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा, जो पूरे मेला अवधि में सक्रिय रहेगा। अधिकारियों ने सभी विभागों को अपनी जिम्मेदारियों का पूरी गंभीरता से निर्वहन करने के निर्देश दिए।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • बांदा में गणेश विसर्जन के दौरान मारपीट ,सरेआम महिला ने पीटा बांदा शहर में गणेश प्रतिमा विसजर्न के दौरान रास्ते से निकल रहे चार पहिया वाहन सवार द्वारा एक महिला को मामूली टक्कर लगने से दो पक्षों के बीच जमकर झगड़ा हुआ।इस दौरान महिला सहित कई लोग मारपीट करते देखे गए। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।मामले को पुलिस ने संज्ञान ले कार्यवाही में जुट गई है।
    1
    बांदा में गणेश विसर्जन के दौरान मारपीट ,सरेआम महिला ने पीटा 
बांदा शहर में गणेश प्रतिमा विसजर्न के दौरान रास्ते से निकल रहे चार पहिया वाहन सवार द्वारा एक महिला को मामूली टक्कर लगने से दो पक्षों के बीच जमकर झगड़ा हुआ।इस दौरान महिला सहित कई लोग मारपीट करते देखे गए। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।मामले को पुलिस ने संज्ञान ले कार्यवाही में जुट गई है।
    user_Laxmi narayan
    Laxmi narayan
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • नियमित टीकाकरण को जन-आंदोलन बनाने हेतु धार्मिक नेताओं एवं सहयोगी संस्थाओं का उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित। बांदा। नियमित टीकाकरण कार्यक्रम को सुदृढ़ बनाने तथा प्रत्येक पात्र बच्चे तक टीकाकरण की सुविधा पहुंचाने के उद्देश्य से विभिन्न संप्रदायों के धार्मिक नेताओं एवं सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधियों का उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित किया गया। कार्यशाला का आयोजन यूनिसेफ CSO संस्था के सहयोग से किया गया। कार्यशाला में नियमित टीकाकरण के महत्व, जीरो डोज बच्चों की पहचान एवं टीकाकरण, टीकाकरण से संबंधित भ्रांतियों एवं झिझक को दूर करने तथा समुदाय में जागरूकता बढ़ाने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यशाला में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ अजय कुमार,जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ विजय केसरवानी,उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी मुकेश पहाड़ी सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी तथा विभिन्न सहयोगी संस्थाओं सुनील सक्सेना, रिजवान अली, प्रीति साहू सही कई प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विभिन्न संप्रदायों के धर्म गुरुओं ने भी प्रतिभाग किया। धार्मिक गुरुओं एवं प्रतिनिधियों से अपील की गई कि वे अपने-अपने समुदायों में नियमित टीकाकरण के महत्व के संबंध में सकारात्मक संदेश दें तथा परिवारों को बच्चों का समय से पूर्ण टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित करें। विशेष रूप से जीरो डोज एवं टीकाकरण से छूटे हुए बच्चों के परिवारों तक सही जानकारी पहुंचाने और उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने में सहयोग करने पर जोर दिया गया। कार्यशाला में बताया गया कि धार्मिक एवं सामुदायिक नेताओं का सहयोग समुदाय में विश्वास बढ़ाने तथा टीकाकरण के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। प्रतिभागियों से स्वास्थ्य विभाग एवं सहयोगी संस्थाओं के साथ समन्वय स्थापित करते हुए टीकाकरण गतिविधियों को मजबूत करने में सक्रिय सहयोग का आह्वान किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों से अपील की गई कि “कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहे” के उद्देश्य को साकार करने के लिए सामूहिक प्रयास किए जाएं। जनहित संदेश: “हर बच्चे का समय से पूर्ण टीकाकरण—स्वस्थ परिवार और स्वस्थ समाज की मजबूत नींव है।”
    4
    नियमित टीकाकरण को जन-आंदोलन बनाने हेतु धार्मिक नेताओं एवं सहयोगी संस्थाओं का उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित।
बांदा। नियमित टीकाकरण कार्यक्रम को सुदृढ़ बनाने तथा प्रत्येक पात्र बच्चे तक टीकाकरण की सुविधा पहुंचाने के उद्देश्य से विभिन्न संप्रदायों के धार्मिक नेताओं एवं सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधियों का उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित किया गया। कार्यशाला का आयोजन यूनिसेफ CSO संस्था के सहयोग से किया गया।
कार्यशाला में नियमित टीकाकरण के महत्व, जीरो डोज बच्चों की पहचान एवं टीकाकरण, टीकाकरण से संबंधित भ्रांतियों एवं झिझक को दूर करने तथा समुदाय में जागरूकता बढ़ाने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यशाला में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ अजय कुमार,जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ विजय केसरवानी,उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी मुकेश पहाड़ी सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी तथा विभिन्न सहयोगी संस्थाओं सुनील सक्सेना, रिजवान अली, प्रीति साहू सही कई प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विभिन्न संप्रदायों के धर्म गुरुओं ने भी प्रतिभाग किया।
धार्मिक गुरुओं एवं प्रतिनिधियों से अपील की गई कि वे अपने-अपने समुदायों में नियमित टीकाकरण के महत्व के संबंध में सकारात्मक संदेश दें तथा परिवारों को बच्चों का समय से पूर्ण टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित करें। विशेष रूप से जीरो डोज एवं टीकाकरण से छूटे हुए बच्चों के परिवारों तक सही जानकारी पहुंचाने और उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने में सहयोग करने पर जोर दिया गया।
कार्यशाला में बताया गया कि धार्मिक एवं सामुदायिक नेताओं का सहयोग समुदाय में विश्वास बढ़ाने तथा टीकाकरण के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। प्रतिभागियों से स्वास्थ्य विभाग एवं सहयोगी संस्थाओं के साथ समन्वय स्थापित करते हुए टीकाकरण गतिविधियों को मजबूत करने में सक्रिय सहयोग का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों से अपील की गई कि “कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहे” के उद्देश्य को साकार करने के लिए सामूहिक प्रयास किए जाएं।
जनहित संदेश:
“हर बच्चे का समय से पूर्ण टीकाकरण—स्वस्थ परिवार और स्वस्थ समाज की मजबूत नींव है।”
    user_Rahul Verma journalist
    Rahul Verma journalist
    Media house बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • रेल यात्रा के दौरान घायल यात्री की आरपीएफ जवान ने की मदद महोबा। रेल यात्रा के दौरान घायल हुए यात्री को ड्यूटी पर तैनात रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवान ने तत्परता दिखाते हुए उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया। जानकारी के अनुसार मुकेश रायकवार, निवासी वार्ड नंबर-11, चंदला, जिला छतरपुर (मध्य प्रदेश) रेल यात्रा के दौरान घायल हो गए थे। रात्रि ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ जवान यूपी सिंह ने घायल यात्री की मदद की और उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाने की व्यवस्था की। आरपीएफ की ओर से यात्रियों से अपील की गई कि सुरक्षित रेल यात्रा के लिए कोच के पायदान पर बैठकर या खड़े होकर यात्रा न करें। ऐसी स्थिति दुर्घटना का कारण बन सकती है। यात्रियों से निर्धारित सीट पर बैठकर ही यात्रा करने की अपील की गई है।
    4
    रेल यात्रा के दौरान घायल यात्री की आरपीएफ जवान ने की मदद
महोबा। रेल यात्रा के दौरान घायल हुए यात्री को ड्यूटी पर तैनात रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवान ने तत्परता दिखाते हुए उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया।
जानकारी के अनुसार मुकेश रायकवार, निवासी वार्ड नंबर-11, चंदला, जिला छतरपुर (मध्य प्रदेश) रेल यात्रा के दौरान घायल हो गए थे। रात्रि ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ जवान यूपी सिंह ने घायल यात्री की मदद की और उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाने की व्यवस्था की।
आरपीएफ की ओर से यात्रियों से अपील की गई कि सुरक्षित रेल यात्रा के लिए कोच के पायदान पर बैठकर या खड़े होकर यात्रा न करें। ऐसी स्थिति दुर्घटना का कारण बन सकती है। यात्रियों से निर्धारित सीट पर बैठकर ही यात्रा करने की अपील की गई है।
    user_Nitendra Jha
    Nitendra Jha
    Mahoba Insight & Ikvnews Sharafipura, Mahoba•
    5 hrs ago
  • मुस्कुरा के दामू पूर्व वृहद गौशाला संरक्षण केंद्र पहुंचे डीएम अशोक कुमार औचक निरीक्षण में 428 गोवंश संरक्षित मिले बछड़ों, बच्चों और वयस्क गोवंशों को अलग रखने के निर्देश, साफ-सफाई व भूसे-हरे चारे की पर्याप्त व्यवस्था के दिए आदेश, गौशाला के आंतरिक मार्ग और सड़कों को तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश, गोवंश की देखभाल में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी: डीएम
    1
    मुस्कुरा के दामू पूर्व वृहद गौशाला संरक्षण केंद्र पहुंचे डीएम अशोक कुमार
औचक निरीक्षण में 428 गोवंश संरक्षित मिले बछड़ों, बच्चों और वयस्क गोवंशों को अलग रखने के निर्देश,
साफ-सफाई व भूसे-हरे चारे की पर्याप्त व्यवस्था के दिए आदेश,
गौशाला के आंतरिक मार्ग और सड़कों को तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश,
गोवंश की देखभाल में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी: डीएम
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • अस्पताल में तीमारदार खींच रहे थे स्ट्रेचर, डीएम ने जताई नाराजगी हमीरपुर। जिलाधिकारी अशोक कुमार ने शुक्रवार को जिला पुरुष एवं महिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर चिकित्सा सेवाओं और मरीजों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों व तीमारदारों से सीधे बातचीत कर दवाओं की उपलब्धता, उपचार और स्टाफ के व्यवहार का फीडबैक लिया। मरीजों की शिकायतों पर डीएम ने अस्पताल प्रबंधन को व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एक्स-रे, सीटी स्कैन, ऑर्थोपेडिक्स, पैथोलॉजी, ब्लड बैंक, एनआरसी, आयुष्मान केंद्र, टीबी वार्ड, फिजियोथेरेपी और नई डायलिसिस यूनिट समेत विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया। किचन में साफ-सफाई बनाए रखने तथा मरीजों को निर्धारित मेन्यू के अनुसार पौष्टिक भोजन देने के निर्देश दिए। उन्होंने भोजन में केवल ब्रांडेड व पैक्ड तेल इस्तेमाल करने को कहा। डीएम ने चिकित्सकों को अस्पताल में उपलब्ध दवाएं मरीजों को उपलब्ध कराने और अनावश्यक रूप से बाहर की दवाएं न लिखने के निर्देश दिए। साथ ही केवल गंभीर व क्रिटिकल मरीजों को ही रेफर करने और सामान्य मामलों का उपचार स्थानीय स्तर पर करने को कहा। तीमारदारों से स्ट्रेचर खिंचवाने पर सख्ती मरीजों के तीमारदारों द्वारा स्ट्रेचर खींचे जाने की शिकायत पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्ट्रेचर और व्हीलचेयर से मरीजों को ले जाने की जिम्मेदारी वार्ड ब्वाय की होगी। किसी भी दशा में तीमारदारों से यह काम नहीं कराया जाए। सीएमएस डॉ. आरएस प्रजापति ने बताया कि 68 बेड स्वीकृत होने के बावजूद मरीजों की संख्या को देखते हुए 24 अतिरिक्त बेड लगाए गए हैं और कुल 92 बेड की व्यवस्था संचालित है। वर्तमान में अधिकांश मरीज वायरल बुखार से पीड़ित हैं। ब्लड बैंक में 26 यूनिट रक्त उपलब्ध मिला। टीकाकरण के बाद बच्चे की मौत की शिकायत पर जांच निरीक्षण के दौरान एक तीमारदार ने टीकाकरण के बाद बच्चे की मौत और आपातकालीन सेवा के बजाय पर्चा बनवाने के लिए भेजे जाने की शिकायत की। डीएम ने सीएमओ को मामले की तत्काल निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। मीडिया से बातचीत में डीएम ने कहा कि अस्पताल की साफ-सफाई, बेडशीट और समग्र प्रबंधन में अभी और सुधार की जरूरत है। सर्जन की कमी के कारण मरीजों के रेफर होने की समस्या के समाधान के लिए शासन स्तर पर प्रयास किया जाएगा। उन्होंने सीएमओ व सीएमएस को अस्पताल स्टाफ और वार्ड ब्वाय की कार्यप्रणाली को जवाबदेह बनाने के निर्देश दिए।
    2
    अस्पताल में तीमारदार खींच रहे थे स्ट्रेचर, डीएम ने जताई नाराजगी
हमीरपुर। जिलाधिकारी अशोक कुमार ने शुक्रवार को जिला पुरुष एवं महिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर चिकित्सा सेवाओं और मरीजों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों व तीमारदारों से सीधे बातचीत कर दवाओं की उपलब्धता, उपचार और स्टाफ के व्यवहार का फीडबैक लिया। मरीजों की शिकायतों पर डीएम ने अस्पताल प्रबंधन को व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एक्स-रे, सीटी स्कैन, ऑर्थोपेडिक्स, पैथोलॉजी, ब्लड बैंक, एनआरसी, आयुष्मान केंद्र, टीबी वार्ड, फिजियोथेरेपी और नई डायलिसिस यूनिट समेत विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया। किचन में साफ-सफाई बनाए रखने तथा मरीजों को निर्धारित मेन्यू के अनुसार पौष्टिक भोजन देने के निर्देश दिए। उन्होंने भोजन में केवल ब्रांडेड व पैक्ड तेल इस्तेमाल करने को कहा।
डीएम ने चिकित्सकों को अस्पताल में उपलब्ध दवाएं मरीजों को उपलब्ध कराने और अनावश्यक रूप से बाहर की दवाएं न लिखने के निर्देश दिए। साथ ही केवल गंभीर व क्रिटिकल मरीजों को ही रेफर करने और सामान्य मामलों का उपचार स्थानीय स्तर पर करने को कहा।
तीमारदारों से स्ट्रेचर खिंचवाने पर सख्ती
मरीजों के तीमारदारों द्वारा स्ट्रेचर खींचे जाने की शिकायत पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्ट्रेचर और व्हीलचेयर से मरीजों को ले जाने की जिम्मेदारी वार्ड ब्वाय की होगी। किसी भी दशा में तीमारदारों से यह काम नहीं कराया जाए।
सीएमएस डॉ. आरएस प्रजापति ने बताया कि 68 बेड स्वीकृत होने के बावजूद मरीजों की संख्या को देखते हुए 24 अतिरिक्त बेड लगाए गए हैं और कुल 92 बेड की व्यवस्था संचालित है। वर्तमान में अधिकांश मरीज वायरल बुखार से पीड़ित हैं। ब्लड बैंक में 26 यूनिट रक्त उपलब्ध मिला।
टीकाकरण के बाद बच्चे की मौत की शिकायत पर जांच
निरीक्षण के दौरान एक तीमारदार ने टीकाकरण के बाद बच्चे की मौत और आपातकालीन सेवा के बजाय पर्चा बनवाने के लिए भेजे जाने की शिकायत की। डीएम ने सीएमओ को मामले की तत्काल निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
मीडिया से बातचीत में डीएम ने कहा कि अस्पताल की साफ-सफाई, बेडशीट और समग्र प्रबंधन में अभी और सुधार की जरूरत है। सर्जन की कमी के कारण मरीजों के रेफर होने की समस्या के समाधान के लिए शासन स्तर पर प्रयास किया जाएगा। उन्होंने सीएमओ व सीएमएस को अस्पताल स्टाफ और वार्ड ब्वाय की कार्यप्रणाली को जवाबदेह बनाने के निर्देश दिए।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • मांगों को लेकर भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन महोबा। अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में भीम आर्मी के कार्यकर्ता शुक्रवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर जिलाधिकारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपने की मांग की। इस दौरान कार्यकर्ता उप जिलाधिकारी से जिलाधिकारी से सीधे मिलने की मांग पर अड़े रहे। कुछ देर तक कार्यकर्ताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच बातचीत का दौर चलता रहा। कार्यकर्ताओं का कहना था कि वे अपनी समस्याओं और मांगों को सीधे जिलाधिकारी के समक्ष रखना चाहते हैं। हालांकि बाद में कार्यकर्ताओं ने संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंप दिया और वहां से वापस लौट गए। ज्ञापन में उठाई गई मांगों और प्रशासन की ओर से दिए गए आश्वासन को लेकर फिलहाल विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। कार्यकर्ताओं के ज्ञापन सौंपने के दौरान जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में कुछ समय तक हलचल बनी रही। #IKVNews #MahobaInsight #महोबा
    1
    मांगों को लेकर भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन
महोबा। अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में भीम आर्मी के कार्यकर्ता शुक्रवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर जिलाधिकारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपने की मांग की।
इस दौरान कार्यकर्ता उप जिलाधिकारी से जिलाधिकारी से सीधे मिलने की मांग पर अड़े रहे। कुछ देर तक कार्यकर्ताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच बातचीत का दौर चलता रहा। कार्यकर्ताओं का कहना था कि वे अपनी समस्याओं और मांगों को सीधे जिलाधिकारी के समक्ष रखना चाहते हैं।
हालांकि बाद में कार्यकर्ताओं ने संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंप दिया और वहां से वापस लौट गए। ज्ञापन में उठाई गई मांगों और प्रशासन की ओर से दिए गए आश्वासन को लेकर फिलहाल विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
कार्यकर्ताओं के ज्ञापन सौंपने के दौरान जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में कुछ समय तक हलचल बनी रही।
#IKVNews #MahobaInsight #महोबा
    user_Nitendra Jha
    Nitendra Jha
    Mahoba Insight & Ikvnews Sharafipura, Mahoba•
    6 hrs ago
  • हमीरपुर :यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में लगी आग, राठ के दो यात्रियों की मौत दिल्ली से महोबा लौटते समय नोएडा के पास हुआ दर्दनाक हादसा, शव पहुंचते ही परिवारों में मचा कोहराम राठ,हमीरपुर । यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार रात दिल्ली से महोबा जा रही राज कल्पना ट्रेवल्स की स्लीपर बस में अचानक आग लगने से करीब नौ यात्रियों की मौत हो गई। हादसे में राठ क्षेत्र के दो लोगों की भी दर्दनाक मौत हो गई। शुक्रवार सुबह दोनों के शव राठ पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा माहौल गमगीन हो गया। जानकारी के अनुसार दिल्ली से महोबा जा रही स्लीपर बस बुधवार रात नोएडा के पास पहुंची थी। इसी दौरान अचानक बस में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में कई यात्री आग की चपेट में आ गए। बताया जा रहा है कि दुर्घटना में करीब नौ लोगों की जान चली गई। हादसे में राठ कस्बे के बजरिया मुगलपुरा मोहल्ला निवासी इंजीनियर मयंक गुप्ता तथा जलालपुर थाना क्षेत्र के ममना गांव निवासी और हाल मुकाम बजरिया राठ के सरोज गुप्ता की भी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में मातम छा गया। शुक्रवार सुबह शव राठ पहुंचने पर परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में रिश्तेदार, परिचित और क्षेत्रीय लोग पहुंचे। दर्दनाक हादसे की खबर से पूरे राठ क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
    1
    हमीरपुर :यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में लगी आग, राठ के दो यात्रियों की मौत
दिल्ली से महोबा लौटते समय नोएडा के पास हुआ दर्दनाक हादसा, शव पहुंचते ही परिवारों में मचा कोहराम
राठ,हमीरपुर । यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार रात दिल्ली से महोबा जा रही राज कल्पना ट्रेवल्स की स्लीपर बस में अचानक आग लगने से करीब नौ यात्रियों की मौत हो गई। हादसे में राठ क्षेत्र के दो लोगों की भी दर्दनाक मौत हो गई। शुक्रवार सुबह दोनों के शव राठ पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा माहौल गमगीन हो गया।
जानकारी के अनुसार दिल्ली से महोबा जा रही स्लीपर बस बुधवार रात नोएडा के पास पहुंची थी। इसी दौरान अचानक बस में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में कई यात्री आग की चपेट में आ गए। बताया जा रहा है कि दुर्घटना में करीब नौ लोगों की जान चली गई।
हादसे में राठ कस्बे के बजरिया मुगलपुरा मोहल्ला निवासी इंजीनियर मयंक गुप्ता तथा जलालपुर थाना क्षेत्र के ममना गांव निवासी और हाल मुकाम बजरिया राठ के सरोज गुप्ता की भी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में मातम छा गया। शुक्रवार सुबह शव राठ पहुंचने पर परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में रिश्तेदार, परिचित और क्षेत्रीय लोग पहुंचे।
दर्दनाक हादसे की खबर से पूरे राठ क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
    user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • *रेउना में हाट का जर्जर टीन शेड भरभराकर गिरा* *मलबे में दबा व्यापारियों का माल* घाटमपुर। रेउना के साप्ताहिक बाजार में शुक्रवार को रिमझिम बारिश के दौरान हाट केंद्र का जर्जर सीमेंट टीन शेड अचानक ढह गया। हादसे में कुछ लोगों के घायल होने की सूचना है, हालांकि अभी कितने लोग घायल हुए हैं, आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जबकि कई व्यापारियों का माल और शेड के नीचे खड़े वाहन मलबे में दब गए। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाटमपुर पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के समय शेड के नीचे दर्जनो लोग मौजूद होने की बात बताई जा रही हैं, हादसे से कुछ देर पहले शेड का हिस्सा गिरने लगा था जिससे काफी लोग हट गए, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। ग्रामीणों का आरोप है कि जर्जर शेड की कई बार शिकायत की गई, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    4
    *रेउना में हाट का जर्जर टीन शेड भरभराकर गिरा*

*मलबे में दबा व्यापारियों का माल*

घाटमपुर। रेउना के साप्ताहिक बाजार में शुक्रवार को रिमझिम बारिश के दौरान हाट केंद्र का जर्जर सीमेंट टीन शेड अचानक ढह गया। हादसे में कुछ लोगों के घायल होने की सूचना है, हालांकि अभी कितने लोग घायल हुए हैं, आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जबकि कई व्यापारियों का माल और शेड के नीचे खड़े वाहन मलबे में दब गए। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाटमपुर पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के समय शेड के नीचे दर्जनो लोग मौजूद होने की बात बताई जा रही हैं, हादसे से कुछ देर पहले शेड का हिस्सा गिरने लगा था जिससे काफी लोग हट गए, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। ग्रामीणों का आरोप है कि जर्जर शेड की कई बार शिकायत की गई, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    user_Bhanu Pratap Sing
    Bhanu Pratap Sing
    Social Media Manager घाटमपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.