logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कंस मेले में सुरक्षा का खाका तैयार, एडीएम-एएसपी ने दिए सख्त निर्देश हमीरपुर। मौदहा के ऐतिहासिक कंस मेला 2026 को सकुशल और सुरक्षित संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को अपर जिलाधिकारी और अपर पुलिस अधीक्षक ए के वर्मा ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों-कर्मचारियों की ब्रीफिंग की। अधिकारियों ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की तैयारियों की समीक्षा की। अधिकारियों ने प्रवेश और निकास द्वारों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने, मेला परिसर में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, आपातकालीन सेवाओं के लिए अलग मार्ग और फायर ब्रिगेड व चिकित्सा टीम की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मियों की विशेष तैनाती तथा मेला क्षेत्र में मदद केंद्र बनाए जाएंगे। यातायात व्यवस्था को लेकर मुख्य मार्गों पर बैरिकेडिंग, पार्किंग और पैदल श्रद्धालुओं के लिए अलग मार्ग की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। मेले के दौरान सफाई, पेयजल, शौचालय और निर्बाध बिजली आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। आयोजन समिति और स्थानीय प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा, जो पूरे मेला अवधि में सक्रिय रहेगा। अधिकारियों ने सभी विभागों को अपनी जिम्मेदारियों का पूरी गंभीरता से निर्वहन करने के निर्देश दिए।

5 hrs ago
user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
संतोष कुमार चक्रवर्ती
Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago

कंस मेले में सुरक्षा का खाका तैयार, एडीएम-एएसपी ने दिए सख्त निर्देश हमीरपुर। मौदहा के ऐतिहासिक कंस मेला 2026 को सकुशल और सुरक्षित संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को अपर जिलाधिकारी और अपर पुलिस अधीक्षक ए के वर्मा ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों-कर्मचारियों की ब्रीफिंग की। अधिकारियों ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की तैयारियों की समीक्षा की। अधिकारियों ने प्रवेश और निकास द्वारों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने, मेला परिसर में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, आपातकालीन सेवाओं के लिए अलग मार्ग और फायर ब्रिगेड व चिकित्सा टीम की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को संदिग्ध गतिविधियों पर

पैनी नजर रखते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मियों की विशेष तैनाती तथा मेला क्षेत्र में मदद केंद्र बनाए जाएंगे। यातायात व्यवस्था को लेकर मुख्य मार्गों पर बैरिकेडिंग, पार्किंग और पैदल श्रद्धालुओं के लिए अलग मार्ग की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। मेले के दौरान सफाई, पेयजल, शौचालय और निर्बाध बिजली आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। आयोजन समिति और स्थानीय प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा, जो पूरे मेला अवधि में सक्रिय रहेगा। अधिकारियों ने सभी विभागों को अपनी जिम्मेदारियों का पूरी गंभीरता से निर्वहन करने के निर्देश दिए।

More news from Kanpur Nagar and nearby areas
  • सजेती पुलिस की बड़ी कार्रवाई अवैध असलहे के साथ शातिर अपराधी सहित दो वारंटी गिरफ्तार घाटमपुर।सजेती थाना पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक शातिर अपराधी को अवैध तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है, जबकि दो अलग-अलग मामलों में वांछित चल रहे गैर-जमानती वारंट के आरोपियों को भी दबोचा है। सजेती थाना प्रभारी अनुज कुमार से मिली जानकारी के अनुसार, सजेती थाना अध्यक्ष अनुज कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध हथियार लेकर ग्राम धरमंगदपुर से टिकवापुर की ओर जा रहा है। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने धरमंगदपुर गांव के सरकारी ट्यूबवेल के पास घेराबंदी कर अभियुक्त मेघनन्द (उम्र 33 वर्ष), पुत्र गोकुल, निवासी ग्राम अकबरपुर बीरबल को गिरफ्तार कर लिया।तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से एक अदद नाजायज देशी तमंचा (315 बोर) व एक जिंदा कारतूस और एक मिस कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पकड़े गए अभियुक्त मेघनन्द का लंबा आपराधिक इतिहास है, जिसके खिलाफ सजेती थाने में आबकारी अधिनियम, मारपीट, घरेलू हिंसा और बीएनएस की गंभीर धाराओं में पहले से ही 4 मामले दर्ज हैं।गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी अनुज कुमार उप-निरीक्षक, उप निरीक्षक रवि शर्मा व कांस्टेबल हरीश शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।इसी अभियान के क्रम में सजेती पुलिस ने न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।पुलिस ने घाटमपुर न्यायालय द्वारा जारी वारंट के आधार पर राजेंद्र उर्फ कोहर सिंह (उम्र 38 वर्ष), पुत्र स्व. मन्नीलाल यादव, निवासी बारीपाल को बारीपाल मोड़ से हिरासत में लिया। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2022 में गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज था।एक अन्य कार्रवाई में पुलिस ने ग्राम टिकवापुर की रहने वाली महिला वारंटी उमा देवी (उम्र 52 वर्ष), पत्नी वीर नारायण को उनके घर के बाहर से गिरफ्तार किया। उमा देवी के खिलाफ वर्ष 2005 से मारपीट और धमकी का मामला लंबित था।सजेती थाना पुलिस ने सभी अभियुक्तों को हिरासत में लेकर वैधानिक औपचारिकताएं पूरी कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
    1
    सजेती पुलिस की बड़ी कार्रवाई
अवैध असलहे के साथ शातिर अपराधी सहित दो वारंटी गिरफ्तार
घाटमपुर।सजेती थाना पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक शातिर अपराधी को अवैध तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है, जबकि दो अलग-अलग मामलों में वांछित चल रहे गैर-जमानती वारंट के आरोपियों को भी दबोचा है। सजेती थाना प्रभारी अनुज कुमार से मिली जानकारी के अनुसार, सजेती थाना अध्यक्ष अनुज कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध हथियार लेकर ग्राम धरमंगदपुर से टिकवापुर की ओर जा रहा है। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने धरमंगदपुर गांव के सरकारी ट्यूबवेल के पास घेराबंदी कर अभियुक्त मेघनन्द (उम्र 33 वर्ष), पुत्र गोकुल, निवासी ग्राम अकबरपुर बीरबल को गिरफ्तार कर लिया।तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से एक अदद नाजायज देशी तमंचा (315 बोर) व एक जिंदा कारतूस और एक मिस कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पकड़े गए अभियुक्त मेघनन्द का लंबा आपराधिक इतिहास है, जिसके खिलाफ सजेती थाने में आबकारी अधिनियम, मारपीट, घरेलू हिंसा और बीएनएस की गंभीर धाराओं में पहले से ही 4 मामले दर्ज हैं।गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी अनुज कुमार उप-निरीक्षक, उप निरीक्षक रवि शर्मा व कांस्टेबल हरीश शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।इसी अभियान के क्रम में सजेती पुलिस ने न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।पुलिस ने घाटमपुर न्यायालय द्वारा जारी वारंट के आधार पर राजेंद्र उर्फ कोहर सिंह (उम्र 38 वर्ष), पुत्र स्व. मन्नीलाल यादव, निवासी बारीपाल को बारीपाल मोड़ से हिरासत में लिया। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2022 में गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज था।एक अन्य कार्रवाई में पुलिस ने ग्राम टिकवापुर की रहने वाली महिला वारंटी उमा देवी (उम्र 52 वर्ष), पत्नी वीर नारायण को उनके घर के बाहर से गिरफ्तार किया। उमा देवी के खिलाफ वर्ष 2005 से मारपीट और धमकी का मामला लंबित था।सजेती थाना पुलिस ने सभी अभियुक्तों को हिरासत में लेकर वैधानिक औपचारिकताएं पूरी कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
    user_Satish Kumar,9648888580
    Satish Kumar,9648888580
    Journalist Ghatampur, Kanpur Nagar•
    12 hrs ago
  • जिलाधिकारी चित्रकूट पुलकित गर्ग जी अआपने पार्क धुस मैदान में भूमि पूजन की देखकर सोशल मीडिया में काफी प्रसन्नता महसूस हुई थी की चलिए पार्क में एक सुंदरता आएगी आपके भूमि पूजन के बाद आगरा एवं निवेदन है कि एक बार आपको जरूर अवलोकन और करना चाहिए था की जिस विभाग द्वारा या कहूं नगर पालिका द्वारा पुरानी लगी सीमेंटेड ईट को तोड़कर इस स्थान पर बेस में डाला जा रहा है आप द्वारा धन काफी निर्गत किया गया था सोशल मीडिया में देखा गया परंतु पुराने इटे को तोड़कर सड़क में लगा देना फिर से क्या धन का बंदर बांट नहीं होगा आपसे निवेदन है जिलाधिकारी महोदय जिस प्रकार आपके उत्साहित व्यवस्था से विकास होना चाहिए आपको बीच में अचानक निरीक्षण भी करगे तो शायद पार्क में कुछ नई पहल हो सकती है परंतु विभाग आपका नाम आपकी काम करने शैली में जानबूझकर धब्बा लगाने का प्रयास कर रहे हैं अतः आपसे चाहेंगे कि शुरू हुए निर्माण कार्य पर आप अपनी पैनी नजर रखें जिससे विकास की सुंदरता बड़े क्योंकि नीचे ही सब डालकर बेस में धन बंदर बांट करने का प्रयास जारी है हमने प्रूफ के रूप में टूटे हुए ईंटें ,,,,,, और कर्वी चित्रकूटनगर के समाजसेवी , छोटे से बड़े जनप्रतिनिधि यदि थोड़ा भी एक्टिव होंगे तो कुछ पार्क में मजबूती आएगी और विकास अच्छा लगेगा मीडिया के साथियों से भी अनुरोध है की पार्क का अवलोकन करने का कष्ट करें यदि आप नगर के शुभचिंतक हैं तो अन्यथा जय श्री राम बोलिए धन कमाने दीजिए विकास पुरुष की बाह-बाही करिए लोकतंत्र के चौथे स्तंभ यदि स्पष्ट रूप से कार्य करेंगे तो कोई भी निर्माण कर गलत नहीं होने पाएगा पुराने ईंटें निर्माण कार्य मैं लगाए जा रहे हैं पुरानी बाजार के समस्त जनमानस को इसके लिए बधाई के पात्र हैं और तालियां बजाना चाहिए आपको ऐसा ही विकास लगता है पसंद था बोलिए जोर से जय श्री राम सुशील श्रीवास्तव पूर्व सभासद चित्रकूट धाम नगर पालिका परिषद मोबाइल नंबर 7068 82 0878
    1
    जिलाधिकारी चित्रकूट पुलकित गर्ग जी अआपने पार्क धुस मैदान में भूमि पूजन की देखकर सोशल मीडिया में काफी प्रसन्नता महसूस हुई थी की चलिए पार्क में एक सुंदरता आएगी आपके भूमि पूजन के बाद आगरा एवं निवेदन है कि एक बार आपको जरूर अवलोकन और करना चाहिए था की जिस विभाग द्वारा या कहूं नगर पालिका द्वारा पुरानी लगी सीमेंटेड ईट को तोड़कर इस स्थान पर बेस में डाला जा रहा है आप द्वारा धन काफी निर्गत किया गया था सोशल मीडिया में देखा गया परंतु पुराने इटे को तोड़कर सड़क में लगा देना फिर से क्या धन का बंदर बांट नहीं होगा आपसे निवेदन है जिलाधिकारी महोदय जिस प्रकार आपके उत्साहित व्यवस्था से विकास होना चाहिए आपको बीच में अचानक निरीक्षण भी करगे तो शायद  पार्क में कुछ नई पहल हो सकती है परंतु विभाग आपका नाम आपकी काम करने शैली में जानबूझकर धब्बा लगाने का प्रयास कर रहे हैं अतः आपसे चाहेंगे कि शुरू हुए निर्माण कार्य पर आप अपनी पैनी नजर रखें जिससे विकास की सुंदरता बड़े क्योंकि नीचे ही सब डालकर बेस में धन बंदर बांट करने का प्रयास जारी है हमने प्रूफ के रूप में टूटे हुए ईंटें ,,,,,,
और कर्वी चित्रकूटनगर के समाजसेवी , छोटे से बड़े जनप्रतिनिधि यदि थोड़ा भी एक्टिव होंगे तो कुछ पार्क में मजबूती आएगी और विकास अच्छा लगेगा 
मीडिया के साथियों से भी अनुरोध है की पार्क का अवलोकन करने का कष्ट करें यदि आप नगर के शुभचिंतक हैं तो अन्यथा जय श्री राम बोलिए धन कमाने दीजिए विकास पुरुष की बाह-बाही करिए लोकतंत्र के चौथे स्तंभ यदि स्पष्ट रूप से कार्य करेंगे तो कोई भी निर्माण कर गलत नहीं होने पाएगा 
पुराने ईंटें निर्माण कार्य मैं लगाए जा रहे हैं पुरानी बाजार के समस्त जनमानस को इसके लिए बधाई के पात्र हैं और तालियां बजाना चाहिए आपको ऐसा ही विकास लगता है पसंद था बोलिए जोर से जय श्री राम
सुशील श्रीवास्तव 
पूर्व सभासद 
चित्रकूट धाम नगर पालिका परिषद
 मोबाइल नंबर 7068 82 0878
    user_Bhanu Pratap Sing
    Bhanu Pratap Sing
    Social Media Manager घाटमपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • मौदहानगर में कंस मेले की सुरक्षा को लेकर ADM और ASP ने की ब्रीफिंग ➡️ मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश ➡️ प्रवेश-निकास द्वारों पर पर्याप्त पुलिस बल और CCTV से होगी निगरानी ➡️ महिला पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड और मेडिकल टीम रहेगी तैनात ➡️ भीड़ नियंत्रण, पार्किंग और यातायात व्यवस्था पर विशेष जोर ➡️ आपात स्थिति के लिए अलग मार्ग और कंट्रोल रूम की व्यवस्था
    1
    मौदहानगर में कंस मेले की सुरक्षा को लेकर ADM और ASP ने की ब्रीफिंग
➡️ मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
➡️ प्रवेश-निकास द्वारों पर पर्याप्त पुलिस बल और CCTV से होगी निगरानी
➡️ महिला पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड और मेडिकल टीम रहेगी तैनात
➡️ भीड़ नियंत्रण, पार्किंग और यातायात व्यवस्था पर विशेष जोर
➡️ आपात स्थिति के लिए अलग मार्ग और कंट्रोल रूम की व्यवस्था
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • हमीरपुर :मरीजों से सीधे संवाद कर लिया उपचार एवं व्यवस्थाओं का फीडबैक, अस्पताल प्रबंधन को दिए सख्त एवं स्पष्ट निर्देश हमीरपुर। जिलाधिकारी श्री अशोक कुमार ने आज जिला पुरुष एवं महिला अस्पताल का औचक एवं गहन निरीक्षण कर चिकित्सा सेवाओं, मरीजों की सुविधाओं, साफ-सफाई तथा अस्पताल की प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल के विभिन्न पटल एवं इकाइयों का निरीक्षण करते हुए उपस्थिति रजिस्टर की जांच की तथा चिकित्सकों एवं कर्मचारियों की दैनिक कार्यप्रणाली के संबंध में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों एवं उनके तीमारदारों से सीधे संवाद कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने मरीजों से दवाइयों की उपलब्धता, उपचार की स्थिति तथा अस्पताल के चिकित्सकों एवं अन्य स्टाफ के व्यवहार के संबंध में फीडबैक लिया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मरीजों एवं उनके तीमारदारों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो तथा अस्पताल में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति के साथ संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित किया जाए। *अस्पताल की सभी प्रमुख चिकित्सा इकाइयों का लिया जायजा* जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान एक्स-रे यूनिट, सीटी स्कैन यूनिट, ऑर्थोपेडिक्स, पैथोलॉजी, ब्लड कलेक्शन लैब, ब्लड बैंक, एनआरसी (पोषण पुनर्वास केंद्र), आयुष्मान केंद्र, टीबी वार्ड, फिजियोथेरेपी यूनिट, नई डायलिसिस यूनिट, परामर्श कक्ष सहित अस्पताल की विभिन्न चिकित्सा इकाइयों का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से प्रत्येक इकाई में उपलब्ध सुविधाओं एवं मरीजों को प्रदान की जा रही सेवाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। *मरीजों को मेन्यू के अनुसार पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश* अस्पताल की किचन के निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि मरीजों को निर्धारित मेन्यू के अनुसार पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि भोजन तैयार करने में केवल ब्रांडेड एवं पैक्ड तेल का ही प्रयोग किया जाए तथा खुले तेल का प्रयोग किसी भी दशा में न किया जाए। *बाहर की दवाइयां लिखने पर रोक, गंभीर मामलों में ही रेफर करने के निर्देश* दवाइयों की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने चिकित्सकों को निर्देशित किया कि अस्पताल में उपलब्ध दवाइयां मरीजों को उपलब्ध कराई जाएं और किसी भी मरीज को अनावश्यक रूप से बाहर की दवाइयां न लिखी जाएं। औषधि भंडार केंद्र के निरीक्षण के दौरान रेबीज एवं सर्पदंश के पर्याप्त टीके उपलब्ध पाए गए। उन्होंने मरीजों के रेफरल के संबंध में भी स्पष्ट निर्देश दिए कि केवल अति-गंभीर एवं क्रिटिकल मामलों में ही मरीजों को उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर किया जाए। सामान्य एवं उपचार योग्य मामलों में स्थानीय स्तर पर ही बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाए। *स्ट्रेचर एवं व्हीलचेयर की जिम्मेदारी वार्ड ब्वाय की, तीमारदारों से न कराया जाए काम* मरीजों के तीमारदारों द्वारा स्वयं स्ट्रेचर खींचे जाने की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने अस्पताल प्रबंधन को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मरीजों को स्ट्रेचर एवं व्हीलचेयर से ले जाने की जिम्मेदारी संबंधित वार्ड ब्वाय की होगी। किसी भी स्थिति में तीमारदारों से यह कार्य न कराया जाए और अस्पताल स्टाफ अपनी जिम्मेदारी का समुचित निर्वहन सुनिश्चित करे। *आयुष्मान लाभार्थियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश* आयुष्मान केंद्र के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आने वाले किसी भी मरीज के साथ किसी प्रकार का दुर्व्यवहार न हो। पात्र लाभार्थियों को योजना के अंतर्गत अनुमन्य सुविधाओं का लाभ दिलाते हुए गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। *68 बेड स्वीकृत, मरीजों की संख्या को देखते हुए 24 अतिरिक्त बेड की व्यवस्था* निरीक्षण के दौरान सीएमएस डॉ० आर० एस० प्रजापति ने जानकारी दी कि जिला अस्पताल में 68 बेड स्वीकृत हैं, जबकि मरीजों की संख्या को देखते हुए 24 अतिरिक्त बेड की व्यवस्था कर कुल 92 बेड के स्तर पर व्यवस्था संचालित की जा रही है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में अधिकांश मरीज वायरल बुखार से पीड़ित हैं तथा लगभग 7 से 8 दिनों के उपचार के बाद स्वस्थ हो रहे हैं। ब्लड बैंक के निरीक्षण में वर्तमान में 26 यूनिट ब्लड उपलब्ध पाया गया। *टीकाकरण के बाद बच्चे की मृत्यु की शिकायत पर जांच के निर्देश* निरीक्षण के दौरान एक तीमारदार द्वारा शिकायत की गई कि टीकाकरण के उपरांत उसके बच्चे की मृत्यु हो गई तथा आपातकालीन सेवा उपलब्ध कराने के बजाय उसे पर्चा बनवाने के लिए भेजा गया। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को मामले की तत्काल निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। *अस्पताल प्रबंधन एवं साफ-सफाई व्यवस्था में सुधार के निर्देश* निरीक्षण के उपरांत मीडिया से वार्ता करते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि अस्पताल में साफ-सफाई व्यवस्था, वार्डों में बेडशीट की स्वच्छता तथा समग्र प्रबंधन में और सुधार की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में सर्जन की कमी के कारण कुछ मरीजों को रेफर करना पड़ रहा है, जिसके संबंध में शासन स्तर पर वार्ता कर सर्जन की व्यवस्था कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने सीएमओ एवं सीएमएस को अस्पताल प्रबंधन तथा वार्ड ब्वाय की कार्यप्रणाली को और अधिक व्यवस्थित एवं जवाबदेह बनाने के निर्देश दिए, ताकि मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० अलका शुक्ला, सीएमएस पुरुष अस्पताल डॉ० आर० एस० प्रजापति, सीएमएस महिला अस्पताल डॉ० राजीव कुमार, जिला सूचना अधिकारी श्री सतीश कुमार सहित चिकित्सक एवं अन्य चिकित्सा स्टाफ उपस्थित रहा।
    3
    हमीरपुर :मरीजों से सीधे संवाद कर लिया उपचार एवं व्यवस्थाओं का फीडबैक, अस्पताल प्रबंधन को दिए सख्त एवं स्पष्ट निर्देश
हमीरपुर। जिलाधिकारी श्री अशोक कुमार ने आज जिला पुरुष एवं महिला अस्पताल का औचक एवं गहन निरीक्षण कर चिकित्सा सेवाओं, मरीजों की सुविधाओं, साफ-सफाई तथा अस्पताल की प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल के विभिन्न पटल एवं इकाइयों का निरीक्षण करते हुए उपस्थिति रजिस्टर की जांच की तथा चिकित्सकों एवं कर्मचारियों की दैनिक कार्यप्रणाली के संबंध में जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों एवं उनके तीमारदारों से सीधे संवाद कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने मरीजों से दवाइयों की उपलब्धता, उपचार की स्थिति तथा अस्पताल के चिकित्सकों एवं अन्य स्टाफ के व्यवहार के संबंध में फीडबैक लिया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मरीजों एवं उनके तीमारदारों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो तथा अस्पताल में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति के साथ संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित किया जाए।
*अस्पताल की सभी प्रमुख चिकित्सा इकाइयों का लिया जायजा*
जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान एक्स-रे यूनिट, सीटी स्कैन यूनिट, ऑर्थोपेडिक्स, पैथोलॉजी, ब्लड कलेक्शन लैब, ब्लड बैंक, एनआरसी (पोषण पुनर्वास केंद्र), आयुष्मान केंद्र, टीबी वार्ड, फिजियोथेरेपी यूनिट, नई डायलिसिस यूनिट, परामर्श कक्ष सहित अस्पताल की विभिन्न चिकित्सा इकाइयों का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से प्रत्येक इकाई में उपलब्ध सुविधाओं एवं मरीजों को प्रदान की जा रही सेवाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
*मरीजों को मेन्यू के अनुसार पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश*
अस्पताल की किचन के निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि मरीजों को निर्धारित मेन्यू के अनुसार पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि भोजन तैयार करने में केवल ब्रांडेड एवं पैक्ड तेल का ही प्रयोग किया जाए तथा खुले तेल का प्रयोग किसी भी दशा में न किया जाए।
*बाहर की दवाइयां लिखने पर रोक, गंभीर मामलों में ही रेफर करने के निर्देश*
दवाइयों की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने चिकित्सकों को निर्देशित किया कि अस्पताल में उपलब्ध दवाइयां मरीजों को उपलब्ध कराई जाएं और किसी भी मरीज को अनावश्यक रूप से बाहर की दवाइयां न लिखी जाएं। औषधि भंडार केंद्र के निरीक्षण के दौरान रेबीज एवं सर्पदंश के पर्याप्त टीके उपलब्ध पाए गए।
उन्होंने मरीजों के रेफरल के संबंध में भी स्पष्ट निर्देश दिए कि केवल अति-गंभीर एवं क्रिटिकल मामलों में ही मरीजों को उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर किया जाए। सामान्य एवं उपचार योग्य मामलों में स्थानीय स्तर पर ही बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाए।
*स्ट्रेचर एवं व्हीलचेयर की जिम्मेदारी वार्ड ब्वाय की, तीमारदारों से न कराया जाए काम*
मरीजों के तीमारदारों द्वारा स्वयं स्ट्रेचर खींचे जाने की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने अस्पताल प्रबंधन को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मरीजों को स्ट्रेचर एवं व्हीलचेयर से ले जाने की जिम्मेदारी संबंधित वार्ड ब्वाय की होगी। किसी भी स्थिति में तीमारदारों से यह कार्य न कराया जाए और अस्पताल स्टाफ अपनी जिम्मेदारी का समुचित निर्वहन सुनिश्चित करे।
*आयुष्मान लाभार्थियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश*
आयुष्मान केंद्र के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आने वाले किसी भी मरीज के साथ किसी प्रकार का दुर्व्यवहार न हो। पात्र लाभार्थियों को योजना के अंतर्गत अनुमन्य सुविधाओं का लाभ दिलाते हुए गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं।
*68 बेड स्वीकृत, मरीजों की संख्या को देखते हुए 24 अतिरिक्त बेड की व्यवस्था*
निरीक्षण के दौरान सीएमएस डॉ० आर० एस० प्रजापति ने जानकारी दी कि जिला अस्पताल में 68 बेड स्वीकृत हैं, जबकि मरीजों की संख्या को देखते हुए 24 अतिरिक्त बेड की व्यवस्था कर कुल 92 बेड के स्तर पर व्यवस्था संचालित की जा रही है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में अधिकांश मरीज वायरल बुखार से पीड़ित हैं तथा लगभग 7 से 8 दिनों के उपचार के बाद स्वस्थ हो रहे हैं। ब्लड बैंक के निरीक्षण में वर्तमान में 26 यूनिट ब्लड उपलब्ध पाया गया।
*टीकाकरण के बाद बच्चे की मृत्यु की शिकायत पर जांच के निर्देश*
निरीक्षण के दौरान एक तीमारदार द्वारा शिकायत की गई कि टीकाकरण के उपरांत उसके बच्चे की मृत्यु हो गई तथा आपातकालीन सेवा उपलब्ध कराने के बजाय उसे पर्चा बनवाने के लिए भेजा गया। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को मामले की तत्काल निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
*अस्पताल प्रबंधन एवं साफ-सफाई व्यवस्था में सुधार के निर्देश*
निरीक्षण के उपरांत मीडिया से वार्ता करते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि अस्पताल में साफ-सफाई व्यवस्था, वार्डों में बेडशीट की स्वच्छता तथा समग्र प्रबंधन में और सुधार की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में सर्जन की कमी के कारण कुछ मरीजों को रेफर करना पड़ रहा है, जिसके संबंध में शासन स्तर पर वार्ता कर सर्जन की व्यवस्था कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने सीएमओ एवं सीएमएस को अस्पताल प्रबंधन तथा वार्ड ब्वाय की कार्यप्रणाली को और अधिक व्यवस्थित एवं जवाबदेह बनाने के निर्देश दिए, ताकि मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० अलका शुक्ला, सीएमएस पुरुष अस्पताल डॉ० आर० एस० प्रजापति, सीएमएस महिला अस्पताल डॉ० राजीव कुमार, जिला सूचना अधिकारी श्री सतीश कुमार सहित चिकित्सक एवं अन्य चिकित्सा स्टाफ उपस्थित रहा।
    user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • रिमझिम फुहारों के बीच निकली शोभायात्रा, तपोभूमि तालाब में हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे में दस दिनों तक पंडालों में विराजमान रहने के बाद शुक्रवार को गणेश प्रतिमाओं का गाजे-बाजे और भक्ति के उल्लास के बीच विसर्जन किया गया। रिमझिम फुहारों के बीच निकली शोभायात्रा में गणेश भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के साथ गजानन को भावभीनी विदाई दी। कस्बे में इस वर्ष तीन स्थानों पर गणेश प्रतिमाएं स्थापित कर दस दिवसीय गणेश महोत्सव मनाया गया। शुक्रवार सुबह पंडालों में हवन-पूजन के बाद श्रद्धालुओं ने प्रतिमाओं को वाहनों पर विराजमान कराया। इसके बाद गाजे-बाजे के साथ नगर भ्रमण कराते हुए शोभायात्रा निकाली गई। बारिश की फुहारों के बीच श्रद्धालु भक्ति गीतों और जयकारों पर झूमते नजर आए। नगर भ्रमण के बाद सभी प्रतिमाओं को श्री गायत्री तपोभूमि प्रांगण स्थित तालाब ले जाया गया, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद गणपति बप्पा मोरया के उद्घोष के बीच प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल भी तैनात रहा।
    1
    रिमझिम फुहारों के बीच निकली शोभायात्रा, तपोभूमि तालाब में हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन
हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे में दस दिनों तक पंडालों में विराजमान रहने के बाद शुक्रवार को गणेश प्रतिमाओं का गाजे-बाजे और भक्ति के उल्लास के बीच विसर्जन किया गया। रिमझिम फुहारों के बीच निकली शोभायात्रा में गणेश भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के साथ गजानन को भावभीनी विदाई दी।
कस्बे में इस वर्ष तीन स्थानों पर गणेश प्रतिमाएं स्थापित कर दस दिवसीय गणेश महोत्सव मनाया गया। शुक्रवार सुबह पंडालों में हवन-पूजन के बाद श्रद्धालुओं ने प्रतिमाओं को वाहनों पर विराजमान कराया। इसके बाद गाजे-बाजे के साथ नगर भ्रमण कराते हुए शोभायात्रा निकाली गई। बारिश की फुहारों के बीच श्रद्धालु भक्ति गीतों और जयकारों पर झूमते नजर आए।
नगर भ्रमण के बाद सभी प्रतिमाओं को श्री गायत्री तपोभूमि प्रांगण स्थित तालाब ले जाया गया, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद गणपति बप्पा मोरया के उद्घोष के बीच प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल भी तैनात रहा।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • हमीरपुर डीएम अशोक कुमार ने की पहली जनसुनवाई अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश हमीरपुर। नवागत जिलाधिकारी अशोक कुमार ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट में अपनी पहली जनसुनवाई की। उन्होंने जनपद के दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि जनसमस्याओं का निस्तारण महज औपचारिकता तक सीमित न रहे, बल्कि शिकायतों का स्थायी और प्रभावी समाधान किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी फरियादी को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए और स्थानीय स्तर पर समाधान योग्य समस्याओं का निस्तारण तहसील व ब्लॉक स्तर पर ही सुनिश्चित किया जाए। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायती पत्रों को संबंधित अधिकारियों को मार्क कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। डीएम ने गूगल मीट के माध्यम से अधिकारियों से शिकायतों की स्थिति की जानकारी ली और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भी जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण को लेकर दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता को सुगम, संवेदनशील और प्रभावी प्रशासन उपलब्ध कराना प्राथमिकता है।
    1
    हमीरपुर डीएम अशोक कुमार ने की पहली जनसुनवाई अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश 
हमीरपुर। नवागत जिलाधिकारी अशोक कुमार ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट में अपनी पहली जनसुनवाई की। उन्होंने जनपद के दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनसमस्याओं का निस्तारण महज औपचारिकता तक सीमित न रहे, बल्कि शिकायतों का स्थायी और प्रभावी समाधान किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी फरियादी को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए और स्थानीय स्तर पर समाधान योग्य समस्याओं का निस्तारण तहसील व ब्लॉक स्तर पर ही सुनिश्चित किया जाए।
जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायती पत्रों को संबंधित अधिकारियों को मार्क कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। डीएम ने गूगल मीट के माध्यम से अधिकारियों से शिकायतों की स्थिति की जानकारी ली और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भी जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण को लेकर दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता को सुगम, संवेदनशील और प्रभावी प्रशासन उपलब्ध कराना प्राथमिकता है।
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • #कौशाम्बी : छेड़खानी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव में फैला तनाव... पूरी खबर पढ़ने के लिए चैनल को फेसबुक यूट्यूब इंस्टाग्राम पर फॉलो करें...
    1
    #कौशाम्बी : छेड़खानी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव में फैला तनाव...
पूरी खबर पढ़ने के लिए चैनल को फेसबुक यूट्यूब इंस्टाग्राम पर फॉलो करें...
    user_T B NEWS
    T B NEWS
    Bindki, Fatehpur•
    26 min ago
  • *➡️थाना सिकन्दरा पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 24 घण्टे के अन्दर गैर इरादन हत्या की घटना कारित करने वाले वांछित 01 अभियुक्त को आला कत्ल पत्थर सहित किया गया गिरफ्तार ।* जनपद कानपुर देहात में अपराध नियन्त्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, दिनांक 23.09.2026 को वादी आनन्द कुशवाहा पुत्र रामजीवन कुशवाहा निवासी ग्राम चितवाखेड़ा, रसधान थाना सिकन्दरा जनपद कानपुर देहात द्वारा लिखित प्रार्थना पत्र बावत वादी की पुस्तैनी खेत 15 लाख रुपये में बिका था। वादी के पिता राम जीवन पुत्र परशुराम उम्र 45 वर्ष, जो कि शराब पीने के आदी है, शराब पीने के लिए घर में रखे ₹3,50,000/- उठाकर दिनांक 21.09.2026 को चले गये थे, शराब पीकर लोगों को पैसा दिखा रहे थे। शराब के नशे में किसी व्यक्ति द्वारा पैसा निकालने अथवा गिरने की आशंका के चलते वादी के बड़े भाई अभिषेक उम्र 24 वर्ष पुत्र रामजीवन द्वारा अपने पिता रामजीवन कुशवाहा को शराब पीने से मना करते हुए उनकी जेब में रखे पैसे ले लिये थे। जिसके चलते दिनांक 21.09.2026 को समय करीब 11:30 बजे रात्रि में वादी के पिता रामजीवन द्वारा वादी के बड़े भाई अभिषेक उम्र करीब 24 वर्ष के साथ मारपीट करते हुए सिर पर पत्थर मार देना, जिससे वादी के भाई अभिषेक का गंभीर रूप से घायल हो जाना, तथा इलाज के दौरान दिनांक 23.09.2026 को प्रातःकाल वादी के भाई अभिषेक की मृत्यु हो जाने के सम्बन्ध में दी गयी । जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 0174/2026 धारा 105 बीएनएस बनाम रामजीवन कुशवाहा पुत्र स्व० परशुराम कुशवाहा निवासी ग्राम चितवाखेड़ा रसधान, थाना सिकन्दरा, जनपद कानपुर देहात पंजीकृत किया गया । थाना सिकन्दरा पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए मुकदमा उपरोक्त में नामित वांछित अभियुक्त रामजीवन कुशवाहा पुत्र स्व० परशुराम कुशवाहा निवासी ग्राम चितवाखेड़ा रसधान, थाना सिकन्दरा, जनपद कानपुर देहात को थाना क्षेत्र सिकन्दरा से जरौली मोड़ के पास बने यात्री प्रतीक्षालय से दिनांक 24.09.2026 को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त रामजीवन उपरोक्त की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त आला कत्ल पत्थर ( वजन लगभग 05-06 कि0ग्रा0) को झाड़ियां ग्राम चितवाखेड़ा थाना क्षेत्र सिकन्दरा से बरामद किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। *गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का विवरण–* 1. रामजीवन कुशवाहा उम्र करीब 46 वर्ष पुत्र स्व० परशुराम कुशवाहा निवासी ग्राम चितवाखेड़ा रसधान, थाना सिकन्दरा, जनपद कानपुर देहात । *पूछताछ अभियुक्त–* अभियुक्त रामजीवन कुशवाहा ने बताया कि दिनांक 21.09.2026 को रूपये के लेन-देन को लेकर उसका अपने पुत्र अभिषेक से विवाद हो गया था। इसी बात को लेकर गुस्से में मैने अपने पुत्र अभिषेक के सिर पर पत्थर से वार कर दिया था । जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। अभियुक्त द्वारा जुर्म स्वीकार करते हुए अभियुक्त की निशादेही पर ग्राम चितवाखेडा के पास झाड़ियां में फेंका गया आला कत्ल पत्थर को पुलिस टीम द्वारा बरामद किया गया है। *बरामदगी-* 1. घटना में प्रयुक्त आला कत्ल पत्थर (वजन लगभग 05-06 कि०ग्रा०) । *गिरफ्तार करने वाली थाना सिकन्दरा पुलिस टीम-* 1. अतिरिक्त निरीक्षक श्री इन्द्रजीत सिंह, 2. उ0नि0 श्री प्रशान्त कुमार चौकी प्रभारी रसधान 3. उ0नि0 राजेश सिंह 4. हे0का0 नागेन्द्र सिंह 5. हे0का0 आदित्य कुमार 6. का0 केरन प्रताप 7. का0 अरूण प्रताप 8. का0 एकेश कुमार
    1
    *➡️थाना सिकन्दरा पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 24 घण्टे के अन्दर गैर इरादन हत्या की घटना कारित करने वाले वांछित 01 अभियुक्त को आला कत्ल पत्थर सहित किया गया गिरफ्तार ।*
जनपद कानपुर देहात में अपराध नियन्त्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, दिनांक 23.09.2026 को वादी आनन्द कुशवाहा पुत्र रामजीवन कुशवाहा निवासी ग्राम चितवाखेड़ा, रसधान थाना सिकन्दरा जनपद कानपुर देहात द्वारा लिखित प्रार्थना पत्र बावत वादी की पुस्तैनी खेत 15 लाख रुपये में बिका था। वादी के पिता राम जीवन पुत्र परशुराम उम्र 45 वर्ष, जो कि शराब पीने के आदी है, शराब पीने के लिए घर में रखे ₹3,50,000/- उठाकर दिनांक 21.09.2026 को चले गये थे, शराब पीकर लोगों को पैसा दिखा रहे थे। शराब के नशे में किसी व्यक्ति द्वारा पैसा निकालने अथवा गिरने की आशंका के चलते वादी के बड़े भाई अभिषेक उम्र 24 वर्ष पुत्र रामजीवन द्वारा अपने पिता रामजीवन कुशवाहा को शराब पीने से मना करते हुए उनकी जेब में रखे पैसे ले लिये थे। जिसके चलते दिनांक 21.09.2026 को समय करीब 11:30 बजे रात्रि में वादी के पिता रामजीवन द्वारा वादी के बड़े भाई अभिषेक उम्र करीब 24 वर्ष के साथ मारपीट करते हुए सिर पर पत्थर मार देना, जिससे वादी के भाई अभिषेक का गंभीर रूप से घायल हो जाना, तथा इलाज के दौरान दिनांक 23.09.2026 को प्रातःकाल वादी के भाई अभिषेक की मृत्यु हो जाने के सम्बन्ध में दी गयी । जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 0174/2026 धारा 105 बीएनएस बनाम रामजीवन कुशवाहा पुत्र स्व० परशुराम कुशवाहा निवासी ग्राम चितवाखेड़ा रसधान, थाना सिकन्दरा, जनपद कानपुर देहात पंजीकृत किया गया । थाना सिकन्दरा पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए मुकदमा उपरोक्त में नामित वांछित अभियुक्त रामजीवन कुशवाहा पुत्र स्व० परशुराम कुशवाहा निवासी ग्राम चितवाखेड़ा रसधान, थाना सिकन्दरा, जनपद कानपुर देहात को थाना क्षेत्र सिकन्दरा से जरौली मोड़ के पास बने यात्री प्रतीक्षालय से दिनांक 24.09.2026 को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त रामजीवन उपरोक्त की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त आला कत्ल पत्थर ( वजन लगभग 05-06 कि0ग्रा0) को झाड़ियां ग्राम चितवाखेड़ा थाना क्षेत्र सिकन्दरा से बरामद किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
*गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का विवरण–* 
1. रामजीवन कुशवाहा उम्र करीब 46 वर्ष पुत्र स्व० परशुराम कुशवाहा निवासी ग्राम चितवाखेड़ा रसधान, थाना सिकन्दरा, जनपद कानपुर देहात ।
*पूछताछ अभियुक्त–* अभियुक्त रामजीवन कुशवाहा ने बताया कि दिनांक 21.09.2026 को रूपये के लेन-देन को लेकर उसका अपने पुत्र अभिषेक से विवाद हो गया था। इसी बात को लेकर गुस्से में मैने अपने पुत्र अभिषेक के सिर पर पत्थर से वार कर दिया था । जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। अभियुक्त द्वारा जुर्म स्वीकार करते हुए अभियुक्त की निशादेही पर ग्राम चितवाखेडा के पास झाड़ियां में फेंका गया आला कत्ल पत्थर को पुलिस टीम द्वारा बरामद किया गया है।
*बरामदगी-*  
1. घटना में प्रयुक्त आला कत्ल पत्थर (वजन लगभग 05-06 कि०ग्रा०) ।
*गिरफ्तार करने वाली थाना सिकन्दरा पुलिस टीम-*
1. अतिरिक्त निरीक्षक श्री इन्द्रजीत सिंह, 
2. उ0नि0 श्री प्रशान्त कुमार चौकी प्रभारी रसधान
3. उ0नि0 राजेश सिंह
4. हे0का0 नागेन्द्र सिंह
5. हे0का0 आदित्य कुमार
6. का0  केरन प्रताप
7. का0  अरूण प्रताप
8. का0 एकेश कुमार
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • हमीरपुर :यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में लगी आग, राठ के दो यात्रियों की मौत दिल्ली से महोबा लौटते समय नोएडा के पास हुआ दर्दनाक हादसा, शव पहुंचते ही परिवारों में मचा कोहराम राठ,हमीरपुर । यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार रात दिल्ली से महोबा जा रही राज कल्पना ट्रेवल्स की स्लीपर बस में अचानक आग लगने से करीब नौ यात्रियों की मौत हो गई। हादसे में राठ क्षेत्र के दो लोगों की भी दर्दनाक मौत हो गई। शुक्रवार सुबह दोनों के शव राठ पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा माहौल गमगीन हो गया। जानकारी के अनुसार दिल्ली से महोबा जा रही स्लीपर बस बुधवार रात नोएडा के पास पहुंची थी। इसी दौरान अचानक बस में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में कई यात्री आग की चपेट में आ गए। बताया जा रहा है कि दुर्घटना में करीब नौ लोगों की जान चली गई। हादसे में राठ कस्बे के बजरिया मुगलपुरा मोहल्ला निवासी इंजीनियर मयंक गुप्ता तथा जलालपुर थाना क्षेत्र के ममना गांव निवासी और हाल मुकाम बजरिया राठ के सरोज गुप्ता की भी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में मातम छा गया। शुक्रवार सुबह शव राठ पहुंचने पर परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में रिश्तेदार, परिचित और क्षेत्रीय लोग पहुंचे। दर्दनाक हादसे की खबर से पूरे राठ क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
    1
    हमीरपुर :यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में लगी आग, राठ के दो यात्रियों की मौत
दिल्ली से महोबा लौटते समय नोएडा के पास हुआ दर्दनाक हादसा, शव पहुंचते ही परिवारों में मचा कोहराम
राठ,हमीरपुर । यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार रात दिल्ली से महोबा जा रही राज कल्पना ट्रेवल्स की स्लीपर बस में अचानक आग लगने से करीब नौ यात्रियों की मौत हो गई। हादसे में राठ क्षेत्र के दो लोगों की भी दर्दनाक मौत हो गई। शुक्रवार सुबह दोनों के शव राठ पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा माहौल गमगीन हो गया।
जानकारी के अनुसार दिल्ली से महोबा जा रही स्लीपर बस बुधवार रात नोएडा के पास पहुंची थी। इसी दौरान अचानक बस में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में कई यात्री आग की चपेट में आ गए। बताया जा रहा है कि दुर्घटना में करीब नौ लोगों की जान चली गई।
हादसे में राठ कस्बे के बजरिया मुगलपुरा मोहल्ला निवासी इंजीनियर मयंक गुप्ता तथा जलालपुर थाना क्षेत्र के ममना गांव निवासी और हाल मुकाम बजरिया राठ के सरोज गुप्ता की भी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में मातम छा गया। शुक्रवार सुबह शव राठ पहुंचने पर परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में रिश्तेदार, परिचित और क्षेत्रीय लोग पहुंचे।
दर्दनाक हादसे की खबर से पूरे राठ क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
    user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.